Friday, September 29, 2017

CRIME REPORT ON 29 SEPT.


1. गृह अतिचार, मारपीट व गाली-गलौच का मामलाः-

1.       अभियोग संख्या 95/17 दिनांक 29.09.2017 अधीन धारा 451,323,504 भा0द0सं0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता ओम चन्द सुपुत्र गंगा राम निवासी गाँव छुईघाट तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ कि दिनांक 28.09.2017 को जब यह घर पर था तो समय करीब 09.00 रात बजे इसका चाचा भुप सिंह इसके कमरे में आया व इसके साथ गाली गलौच व मारपीट की है। मु0आ0 संजीव कुमार अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2. भाँग उखाडो अभियान के बारे में रिपोर्टः-

मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने के लिये अभियान चलाया है जिसके तृतीय चरण में पुलिस थाना गोहर व जंजैहली में अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 29.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 13 बीघा भूमि से करीब  3000 पौधे नष्ट किये गये हैं।

 

3.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 205 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 23,500/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 01 चालान किया गया व उल्लंघनकर्ता से 100/- रूपये जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 

                                                                                              

No comments:

Post a Comment