Wednesday, January 11, 2017

CRIME REPORT ON 11 JAN

1. रास्ता रोककर मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का मामला

          1,       अभियोग संख्या 08/17 दिनांक 10-01-17 अधीन धारा 341,323,506 भा0 द0 सं0 पुलिस थाना धर्मपुर में संजय कुमार सुपुत्र बाली राम गांव हरियानाला डा0घर तनहेड़ त0 सरकाघाट जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ कि दिनांक 10-01-17 को समय करीब 9.00 बजे रात जब वह धर्मपुर बाजार से घर जा रहा था तो विनीत कटवाल सुपुत्र दुनी चन्द गांव व डा0घर तनहेड़ त0 सरकाघाट जिला मण्डी हि0 प्र0 व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 मनोहर लाल अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

          2.       अभियोग संख्या 09/17 दिनांक 11-01-17 अधीन धारा 341,323 भा0 द0 सं0 पुलिस थाना धर्मपुर में विनीत कटवाल सुपुत्र दुनी चन्द गांव व डा0घर तनहेड़ त0 सरकाघाट जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ कि दिनांक 10-01-17 को समय करीब 9.30 बजे रात जब वह धर्मपुर बाजार में मौजूद था तो संजय कुमार सुपुत्र बाली राम गांव हरियानाला डा0घर तनहेड़ त0 सरकाघाट जिला मण्डी हि0 प्र0 ने उसका रास्ता रोककर लात-मुक्कों से मारपीट की है । स0उ0नि0 मनोहर लाल अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

2. सड़क हादसे का मामला

          1.       अभियोग संख्या 07/17 दिनांक 10-01-17 अधीन धारा 279 भा0 द0 सं0 पुलिस थाना बल्ह में जय पाल सुपुत्र हरि सिंह गांव व डा0घर रती त0 बल्ह जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ कि दिनांक 10-01-17 को समय करीब 8.20 बजे रात यह अपने घर से मोटरसाइकिल नं0 एच0 पी0-33सी0-8528 पर रती बाजार गया हुआ था तो इसने अपनी उपरोक्त मोटरसाइकिल रती बाजार में सड़क के किनारे खड़ी की उसी समय एक कार नं0  एच0पी0 22डी0-7130 तेज रफ्तारी से आई व इसकी खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । मु0आ0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

3.  चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 242 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व  मु0 18,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया ।

 

                                                                                            

                                                                                               

0

No comments:

Post a Comment