Tuesday, September 24, 2019

CRIME REPORT ON 24 SEPT.

 


 रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1        अभियोग संख्या 101/19 दिनांक 23.09.19 अधीन धारा 341,323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति नीमा देवी पत्नी श्री अशोक कुमार निवासी बटनाहर डाकघर नोहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  23.09.19 को तेज राम सुपुत्र श्री मानसरू राम निवासी बटनाहर डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।महिला आरक्षी किरणा न0 353 पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रही हैं ।

 

2        अभियोग  संख्या 125/19 दिनांक 23.09.19 अधीन धारा 451,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कुश्मा देवी पत्नी श्री रैत राम निवासी ध्वाणू डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि डूमणू राम ने शिकायतकर्ता के घर में प्रवेश कर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 बलराज न0 544 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 298 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 34,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  1चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है

 

                                                                                              

 

No comments:

Post a Comment