Friday, September 21, 2018

CRIME REPORT ON 21 SEPT.


 आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 109/18 दिनांक 20.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में उ0नि0 यशपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.09.18को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नगवाईं बाजार में मौजूद था तो नरेन्द्र शर्मा सुपुत्र श्री भीम सैन निवासी भामसोरा डाकघर नगवाईं तहसील औट जिला मण्डी वर्तमान में ढाबा मालिक नगवाईं के कब्जा से 10 बोतलें देसी शराब बरामद की ।उ0नि0 यशपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 83/18 दिनांक 20.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम खयूर में मौजूद  था तो  नारायण लाल सुपुत्र श्री दुलो राम निवासी सनाथर डाकघर गोहर जिला मण्डी के कब्जा से 2000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24घण्टों मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 275 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से रुपये 41900/- जुर्माना बसूल किया है तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत12 चालान व 1200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अनतर्गत  3 चालान व  12,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

                                                                                              

 

No comments:

Post a Comment