Sunday, July 29, 2018

CRIME REPORT ON 29 JULY

                            

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 133/18 दिनांक 28.07.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी  में मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर पंजीकृत  थाना हुआ है कि दिनांक  28.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मच्छियाल में मौजूद था तो केशर सिंह सुपुत्र स्वर्गीय श्री श्याम निवासी चालहरग  तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी  हि0प्र0 के कब्जा से 772 ग्रांम चरस बरामद की । मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 123/18 दिनांक 28.07.18 अधीन धारा 39 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कुटटी में मौजूद था तो  खेम राज सुपुत्र श्री धर्म दास निवासी सरकोल डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से  54 बोतल देसी शराब व 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। स0उ0नि0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 175/18 दिनांक 28.07.18 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सोहन लाल सुपुत्र श्री सुदामा राम निवासी  बोबर डाकघर जडोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.07.18 को सन्जु व सन्त राम के बेटे ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की    जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो के अन्तर्गत 182 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 26,300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  कोटपा अधिनियम के तहत  12 चालान व 1200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

                                      

 

                                                                                            

 

 

 

 

 

 


No comments:

Post a Comment