Monday, January 28, 2019

Crime Report on 28 Jan

मारपीट करने का मामला
 

अभियोग  संख्या 9/19 दिनांक 28.01.19 अधीन धारा 341,504,506 भा.दं.सं.  पुलिस थाना  वी.एस.एल. कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता  मुकेश कुमार सपुत्र श्री पूर्ण चन्द निवासी गाँव चरखडी, डाकघर प्रेसी, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.01.19  समय 10.30 बजे शाम जब यह चरखडी बाजार गया हुआ था तो केहर सिहं सपुत्र श्री बेली राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की । मु.आ. सरोज कुमार  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग  संख्या 11/19 दिनांक 27.01.19 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अधीन  पुलिस थाना  गोहर जिला मण्डी में  स.उ.नि. नारायण लाल अन्वेषणाधिकारी  थाना गोहर के रुक्का पर पर पंजीकृत थाना हुआ जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम गनई चौक में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर नंद लाल सुपुत्र श्री थागु राम निवासी भदराणु डाकघर चैलचौक तहसील चच्योट, जिला मण्डी के कब्जा से चार बौतलें अवैध शराब की बरामद की ।

चालान

 

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  94 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं        से 15,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 7500 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

                                                                                                

No comments:

Post a Comment