Sunday, January 27, 2019

Crime Report on 27 Jan

मारपीट करने के मामले 

1.      अभियोग  संख्या 16/19 दिनांक 26.01.19 अधीन धारा 341,323,506 भा.दं.सं.  पुलिस थाना  करसोग जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता  पींकू राम सपुत्र श्री जगत राम निवासी गाँव शाटीधार, डाकघर सराहन, तहसील करसोग, जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.01.19  जब यह शारल जा रहा था तो शारल के नजदीक प्यारे लाल सपुत्र श्री नीखी राम निवासी शारल, डाकघर तेवन, तहसील करसोग जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की । मु.आ. बृज लाल  अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.      अभियोग  संख्या 27/19 दिनांक 26.01.19 अधीन धारा 323,504,506 भा.दं.सं.  पुलिस थाना  सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता अमिता पुत्री श्री शिशु कुमार निवासी गांव चेला, डाकघर सेहली, तहसील कोटली जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.01.19  जब यह घर पर थी तो तारा चन्द निवासी गांव चेला, डाकघर सेहली, तहसील कोटली जिला मण्डी  ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट व गाली गलौच की । प्रभारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3.      अभियोग  संख्या 28/19 दिनांक 26.01.19 अधीन धारा 323,504,506 भा.दं.सं.  पुलिस थाना  सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता तारा चन्द सपुत्र श्री अच्छर सिंह निवासी गांव चेला, डाकघर सेहली, तहसील कोटली जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.01.19  अमिता पुत्री श्री शिशु कुमार निवासी गांव चेला, डाकघर सेहली, तहसील कोटली जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट व गाली गलौच की । प्रभारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

            चालान

     मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  201चालान व  उल्लंघनकर्ताओं       से 36,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/- रुपये          जुर्माना बसूल किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 11, 900 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

                                                                                                

No comments:

Post a Comment