Tuesday, October 15, 2019

Crime Report on 14 Oct

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला:-

 

      अभियोग संख्या 276/19 दिनाँक 13.10.2019 अधीन धारा 21,29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर में शिकायतकर्ता श्री संजीव वर्मा सपुत्र स्व. गांधी  राम, निवासी मकान नं. 130/5 पैलेस कलौनी मण्डी के व्यान पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत प्रवीण सकलानी सपुत्र श्री गुलाब सिहं निवासी त्रांबी, डाकघर खलाणू तहसील कोटली जिला मण्डी के कब्जा से 0.20 ग्राम    हैरोइन बरामद की । मु.आ.ईन्द्र सिहं अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहन मण्डी इस अभियोग   का    अन्वेषण कर रहे हैं।

      मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला:-

      अभियोग संख्या 122/19 दिनाँक 13.10.2019 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत       थाना वी.एस.एल कलौनी सन्दरनगर में शिकायतकर्ता श्री चिन्त राम सपुत्र श्री पारस राम निवासी     गांव सई, डाकघर जुगाहन, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर       पंजीकृत थाना हुआ   कि दिनाँक 13.10.2019 समय 3.15 बजे शाम हरीश कुमार सपुत्र श्री बृज लाल निवासी गाँव सरयूण,     डाकघर मलोह तहसील सुन्दरनगर, व कुलदीप सपुत्र श्री केहर सिहं निवासी धनोटु, डाकघर महादेव    तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता व उसके दोस्त गंगा राम सपुत्र श्री सुकरु  राम   निवासी गांव छत्र डाकघऱ जुगाहन तहसील सुन्दरनगर  के साथ मारपीट की व जान से मारने की   धमकी दी मु.आ.दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना वी.एस.एल कलौनी सन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

     चालान

      मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 187    उल्लंघनकर्ताओं से       33,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- जुर्माना   , खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 12500 रुपये जुर्माना बसूल  किया  है ।

No comments:

Post a Comment