Friday, October 4, 2019

CRIME REPORT ON 04 OCT.

 

                                         

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 108/19 दिनांक 03.10.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना  पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 महिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रियागड़ी में मौजूद था तो शान्ति लाल उर्फ सन्तू सुपुत्र श्री शोभा राम निवासी कुटाहर डाकघर कमान्द उपतहसील कटौला जिला मण्डी उम्र 32 साल के कब्जा से 36 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 शरवण कुमार न0 42 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 आबकारी अधिनियम के मामले

  1    अभियोग संख्या 116/2019 दिनांक 03.10.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में उ0नि0 प्रकाश चन्द प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.10.19 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पलोहटा  में मौजूद था तो नेक राम निवासी पलोहटा डाकघर अप्पर बैहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 8000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की गई । उ0नि0 प्रकाश चन्द प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2       अभियोग संख्या 289/19 दिनांक 03.10.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजकुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.10.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बैहना में उपस्थित था तो बुधी सिंह  सुपुत्र श्री रोशन लाल निवासी गौड़ा (गागल) डाकघऱ गागल तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2500 मी0लि0 देसी शराब बरामद की गई । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

        मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 274 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 53,400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  15 चालान व 1500/-रुपये जुर्माना बसूल किया हैं ।

 

                                                                                                         


 

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment