Monday, February 8, 2021

Crime Report on 08 Feb

14.154 किलो ग्राम चरस बरामद करने का  मामला

           अभियोग संख्या 30/21 दिनाँक 07.02.2021 अधीन धारा  20,25 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में निरिक्षक/प्रभारी पुलिस थाना बल्ह कमलेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 07.02.2021 जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर  मुकाम कोटलू गलमा समय करीब 3:23 बजे  मौजूद था तो एक लाल रंग की सकॉर्पियो गाडी नं. एच.पी.76-3921 को जो कि नेरचौक से कलखर की ओर जा रही थी को रोकने व गाडी की तलाशी लेने  पर  देवी सिंह उर्फ सूर्य सपुत्र श्री चेतरु राम निवासी गाँव धमरेहड डाकघर झटिंगरी तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 14.154 किलो ग्राम चरस बरामद की गई ।  

                          भारी मात्रा में उपरोक्त मादक पदार्थ मिलने  पर  अधोहस्ताक्षरी  के निर्देश पर एक अन्य संयुक्त टीम का गठन अभियुक्त देवी सिंह उर्फ सूर्य के निवास स्थान पर रेड डालने के लिए किया गया,  जिसमें पुलिस थाना बल्ह एवं पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर  के  कर्मचारी शामिल किये गये टीम का नेतृत्व  अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया गया प्रभारी थाना जोगिन्द्रनगर प्रणव चौहान उप.पुलिस अधीक्षक  (प्रोवेशनर) भी इस टीम के साथ थे । उपरोक्त अभियुक्त एवं उसके दो भाईयों के निवास स्थान गाँव धमरेहड पर सघन तलाशी अभियान शुरु किया गया जो 6 घण्टे तक चला (समय 7.00 बजे शाम (07.02.2021)से 1.00 बजे  (08.02.2021)) । तलाशी के अन्तर्गत  1 लाख 3 हजार नगद, गहने , डिजीटल तराजू, जमीन संबन्धी कागजात, जीवन बीमा Policies, FD, मोबाईल फोन के बाक्स, सिम कार्ड, वाहन की रजिस्ट्रेशन से संबन्धी कागजात  बरामद किये गये । अभियोग के हर पहलू की एवं वित्तीय जांच (Financial Investigation) अम्ल में लाई जा रही है ।  

Saturday, February 6, 2021

CRIME REPORT ON 06 FEB.

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 28/21 दिनांक 06.02.2021 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  मु0आ0 टेक चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 06.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर तो राहुल राणा राहुल व उसके भाई रुबीन उपरोक्त दोनों सपुत्र श्री स्व0 श्री हेम राज प्लाट न.21 व्यापारिक क्षेत्र सौली खड्ड़ जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 9.30 ग्रांम हेरोइन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2            अभियोग संख्या 12/2021 दिनांक 06.02.2021 अधीन धारा  20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  मु0आ0 प्रदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम   गनई में मौजूद था तो  राजेश कुमार  सुपुत्र श्री हेमराज निवासी फंगयार डाकघऱ कोट तहसील चच्य़ोट जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 45 साल के कब्जा से 1किलो 504 ग्रांम चरस बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

3            अभियोग संख्या 14/2021 दिनांक 06.02.2021 अधीन धारा 20  मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0 श्रवण कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  आज दिनांक 06.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जमसाई मे मौजूद था तो  नितेश कुमार सुपुत्र श्री धर्मचन्द निवासी दमसेहडा डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के कब्जा से  25.5 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम का मामला  

 अभियोग संख्या 03/2021 दिनांक 05.02.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम महिला पुलिस थाना मण्डी में  महिला उ0नि0 डिम्पल कुमारी प्रभारी महिला पुलिस थाना मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत किया गया कि दिनांक 05.06.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम कटौला रोड़ पर मौजूद थीं तो जीप न0 (एच0पी031सी0-2931) की तलाशी के दौरान ड्राईवर रोशन लाल सुपुत्र श्री गोविन्द राम निवासी बैहली डाकघऱ चौकी तहसील निहरी जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 72 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 27/2021 दिनांक 05.02.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कमलदेव सुपुत्र श्री हिम्मत राम निवासी खाडला डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.02.2021 को हितेश सुपुत्र श्री बालक राम निवासी खांडला ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

                            


 

                                               

 

 

                                     

Friday, February 5, 2021

CRIME REPORT ON 5 FEB

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 13/21 दिनाँक 05.02.2021 अधीन धारा 20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में मु.आ. अजय कुमार नं.48 के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि  जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ झटिंगरी से टिक्कन सड़क             पर गश्त व चैकिंग कर रहा था तो मुकाम कुफरधार में एक आल्टो कार न. HP76-1017 टिक्कन की तरफ से आई जिसमें राकेश    पुत्र बर्तू निवासी गांव छोटी झरवाड़ व पवन पुत्र जय सिंह पता गांव बजोटू डाकघर थल्टुखोड़ तहसील पधर मौजूद थे । कार की तलाशी लेने पर एक पीठू बैग में 2.556 ग्राम चरस बरामद  की गई । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

            आबकारी अधिनियम का मामला

             अभियोग संख्या 21/21 दिनांक 04.02.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में             पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत ओम प्रकाश सपुत्र श्री कमल सिंह निवासी गांव व डाकघर पनारसा तहसील औट जिला    मण्डी हि.प्र. की दुकान  से 2 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

रास्ता रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला

अभियोग संख्या 35/21 दिनांक 04.02.2021 अधीन धारा 341,451,504,506,323 व 447 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर में शिकायतकर्ता पुष्पा ठाकुर पत्नी श्री चमन ठाकुर हाउस न.379/4 सलाह तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.02.2021 में शिकायतकर्ता के भाई प्रेम सुख ने शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारे व शिकायतकर्ता के मज़दुर को काम करने से रोका व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

 सहभागिता

                        आज मण्डी पुलिस व सहभागिता टीम के द्वारा पंडोह में रोड सेफ्टी के बारे में लोगो को जागरूक किया गया  । जिसमें जो             यातायात के सभी नियमो का पालन कर रहे थे उन्हें चॉकलेट से प्रोत्साहित किया व दूसरे लोगो को भी जागरूक करने का             आवाहन किया ।

            सहभागिता भाग मंडी जिसके फाउंडर  पुलिस अधीक्षक मंडी श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री आई0पी0एस0 तथा अतिरिक्त पुलिस             अधीक्षक मंडी श्री आशीष शर्मा है तथा को - फाउंडर जिला युवा अधिकारी रजत बर्नबाल है सहभागिता- भाग मंडी टीम  जिसमे नेहरू युवा केन्द्र मंडी  एवम स्काउट एंड गाइड के युवा व ग्रामीण युवा कार्य कर रहे है । ओर ये रोड सेफ्टी कार्यक्रम अभियान 18         फरवरी तक चलेगा जिसमे वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में विस्तार से समझया जा रहा है । रोड की स्थिति सही होने के         बाबजूद भी बड़े एक्सीडेंट हो रहे है और दो पहिया वाहनों के लिये दोनो को हेलमेट लगाना आवश्यक है ।

Thursday, February 4, 2021

CRIME REPORT ON 04 FEB.

            


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या  25/2021 दिनांक 03.02.2021 अधीन धारा 22 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 रुपलाल न0 56 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.02.2021 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मैरामसीत में मौजद था तो सतीष कुमार सुपुत्र स्व0 श्री हीरा सिंह निवासी डडोल डाकघर मैरामसीत तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 5.67 ग्रांम ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 16/2021 दिनांक 03.02.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थानाबी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर में उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य़ पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो श्रीमति खुड्डी देवी पत्नी श्री वेसर राम निवासी कोटलू डाकघऱ जय देवी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के घर की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

  सडक दुर्घटना के मामले

1.     अभियोग संख्या 09/2021 दिनांक 03.02.2021 अधीन धारा 279,304(0) भा0द0स0 पुलिसन थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अनिल कुमार सुपुत्र श्रीमति बेगमा देवी निवासी लस्सी डाकघर छतरी तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.02.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने घर जा रहा था तो छतरी-गलू के पास एक कार जिसे ड्राईवर रजनीश कुमार सुपुत्र श्री परमदेव निवासी लस्सी डाकघर छतरी चला रहा था तेज रफ्तारी से आया और सडक से करीब 300 मीटर नीचे चला गया जिस कारण उपरोक्त ड्राईवर समेत गाडी में सवार दो अन्य ओंम प्रकाश व चमन लाल निवासी खुनाची तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) की मृत्यु हो गई । अभियोग पंजीककृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2   अभियोग संख्या 20/2021 दिनांक 04.02.2021 अधीन धारा 279, 337(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दीवान चन्द सुपुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी सरांडी डाकघर सराहन तहसील करसोग  जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.02.2021 को एकजे0सी0वी0न0(एच0पी087-7031) सडक से करीब150 मीटर नीचे चली गई जिस कारण जे0सी0बी0 आपरेटर महिन्द्र कुमार सुपुत्र श्री हुक्म राम निवासी पाडा डाकघर विहणी तहसील छतरी को चोटें आई हैं तथा सन्दीप ठाकुर सुपुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी तकरोल डाकघऱ कुन्हु तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की मृत्यु हो गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

धोखाधड़ी का मामला

 अभियोग संख्या 26/2021 दिनांक 03.02.2021 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दीनानाथ सुपुत्र श्री ठाकर निवासी बडीधार डाकघर कटिंडी तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 3.2.2021 जब शिकायतकर्ता कोओपटिव बैक के ए0टी0एम0 गांधी चौक मण्डी से पैसे निकाल रहा था तो शिकायतकर्ता के पीछे  दो अजनवी व्यक्ति अन्दर आये और सहायता करने के लिये ए0टी0एम0 की मांग कीं , जिस पर शिकायतकर्ता को दोनों अनजान व्यक्तियों पर  ए0टी0एम0 कार्ड कलोनिंग का संन्देह हुआ तथा शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति को पकड लिया जिसने अपना नाम संजय पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी गांव कनोह मकान न0 337 डाकघर पावडा तहसील उकलाना जिला हिसार (हरियाणा) व उम्र 28 साल बताया तथा दूसरा भागने में कामयाब रहा। पकडे गये व्यक्ति  की जेव में एक मिनी ए0टी0एम0 कार्ड रीडर तथा रुपये17030/-( सत्रह हजार तीस रुपये ) नगद बरामद हुये तथा एक ATM कार्ड बैक ऑफ महाराष्ट्रा तथा एक अदद मोबाईल फोन कम्पनी VIVO मय मोबाईल सिम न0 8199013765 बरामद हुआ ।बतलाया। अभियोग पंजीकृत करके  व उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करके आगामी अन्वेषण अम्ल मे लाय़ा जा रहा है ।

 

नोट:-

 आज जिला के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश एवं बर्फबारी हो रही हैबर्फबारी  के कारण काण्ढा , जंजैहली एवं करसोग इत्यादि क्षेत्रों में सड़क मार्ग बन्द है मार्ग को बहाल करने में अभी समय लगेगा । इसके अलावा कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों से आग्रह है कि वे मण्डी से कुल्लू के लिए वाया कटीण्डी कटौला बजौरा सड़क मार्ग का इस्तेमाल न करें।

 

 

 

 

 

 

Wednesday, February 3, 2021

CRIME REPORT ON 03 FEB

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 11/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कटलोग-शाला लिंकरोड़ पर मौजूद था तो सुरत राम सुपुत्र श्री बुधि सिंह निवासी ग्याहण डाकघर चैलचौंक तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0)के कब्जा से 39 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 12/2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधऱ जिला मण्डी में उ0नि0 केहर सिंह प्रभारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थान हुआ कि दिनांक  02.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मौजूद था तो तुले राम सुपुत्र श्री हरदेव सिंह निवासी जीहण डाकघऱ झटिंगरी तहसील पधर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 24 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सड़क दुर्घटना का मामला  

अभियोग संख्या 22/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मति नीलमा देवी पत्नी श्री रणवीर सिंह निवासी भांम्बला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.02.2021 को जब शिकायतकर्ता अपनी स्कूटी न0(एच0पी028ए0-4847) जाहू से बल्द्वाडा को ओर जा रही थी तो एक ट्रक न0(एच0पी0 64बी0-0366) जिसे अश्वनी  कुमार चला रहा था, विपरीत दिशा से तेज रफ्तारी से आय़ा और शिकायतकर्ता की स्कूटी को टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता व एक अन्य को चोटें आई हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

1        अभियोग संख्या 21/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कुलवीर सिंह सुपुत्र श्री शोभाराम निवासी किरन कटोह डाकघऱ समैला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.02.2021 को शिकायतकर्ता के भाई सुरेश कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 34/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सावित्रि देवी पत्नी श्री सुरेश कुमार निवासी सलवाणा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.02.2021 को तारा देवी, वालक राम, विद्य़ा देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है

 

3        अभियोग संख्या 24/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 323,448,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुशील कुमार सुपुत्र श्री ओंम प्रकाश निवासी हरसल-डेहरी तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.02.2021 को दो नामालूम व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता की दुकान में घुसकर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच व मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

Tuesday, February 2, 2021

CRIME REPORT ON 02 FEB.


 उदघोषित अपराधियों की गिरफ्तारी का मामला

1        अभियोग संख्या 24/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 174(ए0)भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मा0मु0आ0 माहेन्द्र सैणी पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि पी0ओ0 सैल टीम ने एक उदघोषित अपराधी जगजीत सिंह पुत्र श्री किशन सिंह निवासी सराली मांड़ा तहसील पट्टी जिला अमृतसर (पंजाब) को फिरोजपुर पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी जो कि अभियोग संख्या  138/05 दिनांक 24.03.2005 अधीन धारा279,337,304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सदर में वांछित था तथा जिसे माननीय अदालत एल0डी0ए0सी0जे0एम0-I मण्डी द्वारा दिनांक 26.09.2018 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 33/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा174(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  मा0मु0आ0 मोहिन्द्र सैणी न0 540 पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  उन्होनें दिनांक 01.02.2021 को  एक पी0ओ0 अग्रेंज सिंह सुपुत्र श्री सरदार सिंह हाउस न0 16 कोट आत्मा राम सुलतान विन्द रोड़ गली न03 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी जो कि अभियोग संख्या 224/08 दिनांक 05.06.2008 अधीन धारा 279,337,304(ए0) भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में वांछित था तथा जिसे माननीय अदालत एल0डी0 जे0एम0आई0सी0-II सुन्दरनगर द्वारा दिनांक 03.06.2019 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

धोखाधडी का मामला

          अभियोग संख्या 25/2021 दिनांक 02.02.2021 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में   शिकायतकर्ता नेकराम सुपुत्र श्री स्व0 श्री कुन्दन राम निवासी जमाणा डाकघर बीर तुंगल तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता एस0बी0आई0 मण्डी का खाताधारक है तथा दिनांक  01.02.2021 शिकायतकर्ता के उपरोक्त खाता संख्या से किसी नामालूम व्यक्ति द्वारा 20,000/- रुपये निकाले लिये गये तथा शिकायतकर्ता को शक है कि दो अनजान व्यक्ति जो ए0टी0एम0 से पैसा निकालते समय उसके साथ खडे थे, उनके द्वारा ही उपरोक्त रुपये निकाले गये हैं । अभियोग पंजीकृत करके दोनों अभियुक्तों  (1)रोहित सुपुत्र श्री अजमेर निवासी 1483/1 बार्ड न011 रेनकपूरा रोहतक (हरियाणा) व (2) अमन सुपुत्र श्री सतपाल निवासी हाउस न0 1490/3 रेनकपूरा रोहतक (हरियाणा) को  गिरफ्तार करके  आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।    

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 12/2021 दिनांक 01.02.2021अधीन धारा39हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजिन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम देवव्राडता में मौजूद था तो हेमराज सुपुत्र श्री चौधरी राम निवासी चौक डाकघऱ देवब्राडता तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 23/2021 दिनांक  01.02.2021 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लोकेन्द्र कुमार शर्मा निवासी बीना तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.02.2021 को जब शिकायतकर्ता अपनी दुकान नेरचौंक में मौजूद था तो को एक मोटरसाईकिल न0( एच0पी082-1951)जिसे राईडर भूपिन्द्र कुमार चला रहा था तेज रफ्तारी से आया और स्कूटी न0(एच0प033डी0-4432)को टक्कर मार दी जिस कारण उपरोक्त दोनो को चोटें आई हैं ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

   रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

1        अभियोग संख्या 32/2021 दिनांक 01.02.2021 अधीन धारा 451,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति तारा देवी पत्नी श्री बालकराम निवासी सलवाणा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.02.2021 को सावित्री देवी पत्नी श्री सुरेश कुमार ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 23/2021 दिनांक 02.02.2021अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री देवराज सुपुत्र श्री कांशी राम गांव कटवांन्डी डाकघऱ नाण्डी तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.02.2021 को हितेश कुमार गुप्ता, सन्नी, राहुल कुमार, तुलसी कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

                            

                                                                                                            

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Monday, February 1, 2021

CRIME REPORT ON 01 FEB.


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 22/2021 दिनांक 31.01.2021 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  30.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बस स्टैण्ड में मौजूद था तो सुमित सुपुत्र दोवांग वोग निवासी मकान न0 11बार्ड नम्बर 5 सुल्तानपुर तहसील व जिला कुल्लु (हि0प्र0) के कब्जा से 242 ग्रांम चरस बरामद की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

2        अभियोग संख्या17/2021अधीन धारा21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में उ0नि0 मनोज वालिया प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ गश्त पर मुकाम जोगिन्द्रनगर में मौजूद था तो मुनीष बक्सी उर्फ ऋषू सुपुत्र स्व0 श्री जोगिन्द्र बक्शी निवासी जोगिन्द्रनगर तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 29 साल व  विशाल सुपुत्र श्री तोतू राम निवासी दूल तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 28 साल के कब्जा से 11.34 ग्रांम हैरोइन बरामद की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।