Friday, March 19, 2021

Crime Report on 19 March

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 36/21 दिनांक 18.03.2021 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में  मु0आ0 टेक चन्द न0-03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.03.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम कमलपुर में मौजूद था तो धर्मपाल सपुत्र श्री बिहारी लाल निवासी गांव मण्डप डाकघर बगस्याड तहसील करसोग जिला मण्डी हि.प्र. की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 840 ग्रांम चरस बरामद हुई। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

आबकारी अधिनियम के मामला

1.         अभियोग संख्या 37/2021 दिनांक 18.03.2021 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनिय पुलिस थाना बी.एस.एल. कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में स.उ.नि. महिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी निहरी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.03.2021 को जब यह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर मुकाम पन्डार में था तो किशोरी लाल सपुत्र श्री अदम राम निवासी गांव व डाकघर झुंगी तहसील निहरी जिला मण्डी (हि.प्र.) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 9000 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

 

2. अभियोग संख्या 41/21 दिनांक 18.03.2021 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में स.उ.नि. राजेन्दर कुमार अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सरकाघाट बस स्टैण्ड में मौजूद था तो राकेश कुमार सपुत्र श्री अमीन चन्द निवासी गांव व डाकघर खुडला तहसील बल्दवाड़ा जिला मण्डी (हि.प्र.) बर्तमान में ढाबा/दुकान सरकाघाट बाजार की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से से 11 बोतलें अग्रेजी शराब बरामद की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

रास्ता रोक कर मारपीट करने के मामले

2.         अभियोग संख्या 75/2021 दिनांक 18.03.2021 अधीन धारा 341,323,504 भा.द.स. पुलिस थाना सुन्दर नगर जिला मण्डी  में शिकायतकर्ता श्रीमति मंजु देवी पत्नी श्री सुन्दर सिंह निवासी गांव बेहना डाकघर नालग तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी (हि.प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.03.2021 को शिकायतकर्ता का जेठ बख्शी राम ने शिकायतकर्ता व उसकी पुत्री को रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

3.         अभियोग संख्या 58/2021 दिनांक 18.03.2021 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमति निशादेवी पत्नी श्री शेर सिंह निवासी चांम्बी तहसील पधियूं तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीक त थाना हुआ कि दिनांक 17.03.2021 को लाल सिंह व हिमा देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

4.         अभियोग संख्या 38/2021 दिनांक 19.03.2021 अधीन धारा 452,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 में शिकायतकर्ता श्री जय राम माथो सुपुत्र श्री विश्वेश्वर माथो निवासी रामपुर खोडा डाकघऱ रामपुर खोडागंज जिला माधेपुरा (विहार) उम्र 34 साल वर्तमान में किरायेदार मनोज ठाकुर निवासी गोपालचौंक डाकघऱ महादेव सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.03.2021 को मोनू सुपुत्र श्री केहर सिंह निवासी गोपालचौंक डाकघऱ महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता के घर मे आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी  कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है । 

 

 लोक-सेवक के साथ मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 76/2021 दिनांक 18.03.2021 अधीन धारा 353,332,289,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सन्दीप कुमार सुपुत्र श्री रुप सिंह निवासी मन्दिर टाण्डा डाकघर ढावण तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता बतौर वनरक्षक सुन्दरनगर बीट बटवारा मे तैनात है दिनांक 18.03.2021 को जब शिकायतकर्ता हुक्म चन्द के साथ अपनी बीट बटवाडा से  जारटू में गश्त कर रहा था हरिया राम सुपुत्र स्व0 श्री भागी राम निवासी मलाणा डाकघर जरी तहसील व जिला कुल्लू (गडरिया) अपनी भेडों व बकरियों साथ जंगल में मौजूद था जिस पर शिकायतकर्ता ने उपरोक्त हरिया को कही अन्यत्र जाने को कहा जिस पर हरिया राम ने गुस्से मे आकर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच करना शुरु कर दिया था

 

 

अपने पालतू कुत्ते के साथ शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया तथा कुते ने शिकायतकर्ता को काट लिया ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

FIR Reporting Police Posts    

पुलिस मुख्यालय शिमला द्वारा इस जिला की 15 पुलिस चौकियों को FIR Reporting Police Post अनुमोदित किया गया है । इसका उद्देश्य शिकायतकर्ता को सुगमता प्रदान करना है ।  अब शिकायतकर्ता को FIR  की छाया प्रति पुलिस चौकी में ही प्रदान कर दी जाएगी शिकायतकर्ता को सम्बन्धित पुलिस थाना नहीं जाना पड़ेगा एवं शिकायतकर्ता को पंजीकृत अभियोग के अन्वेषणाधिकारी का नाम एवं सम्पर्क सुत्र की जानकारी भी पुलिस चौकी में ही प्राप्त हो जाएगी। शिकायतकर्ता को सम्बन्धित थाना में FIR रिपोर्ट करने के लिए नहीं भेजा जाएगा । इस जिला की 10 पुलिस चौकियों द्वारा यह सेवा जनवरी, 2020 से शुरु की जा चुकी है  जिनका विवरण निम्नलिखित है:-  

क्रम संख्या

अनुमोदित पुलिस चौकी

क्षेत्राधिकार

1.        

सलापड

पुलिस थाना सुन्दरनगर

2.        

निहरी

पुलिस थाना वी.एस.एल कलौनी सुन्दरनगर

3.        

पांगणा

पुलिस थाना करसोग

4.        

रिवालसर

पुलिस थाना बल्ह

5.        

पण्डोह

पुलिस थाना सदर

6.        

कोटली

7.        

कमाँद

पुलिस थाना पधर

8.        

बस्सी

पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर

9.        

संधोल

पुलिस थाना धर्मपुर

10.    

टिहरा

                              

उपरोक्त के अलावा इस माह जिला मण्डी की पाँच और पुलिस चौकियों को पुलिस मुख्यालय शिमला द्वारा FIR Reporting Police Post अनुमोदित कर दिया गया है जो निम्नलिखित हैं :-  

 

क्रम संख्या

अनुमोदित पुलिस चौकी

क्षेत्राधिकार

1.        

डैहर

पुलिस थाना सुन्दरनगर

2.        

गागल

पुलिस थाना बल्ह

3.        

घट्टा

जोगिन्द्रनगर

4.        

लड़भडोल

5.        

बालीचौकी

पुलिस थाना औट

 

 

No comments:

Post a Comment