Monday, March 8, 2021

CRIME REPORT ON 08 MARCH


 आबकारी अधिनियम का मामला

          अभियोग संख्या 44/2021  दिनांक  07.03.2021 अधीन धारा  39 हि0प्र0 आबकारी  अधिनियम पुलिस थाना  जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 संजीव सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो  के साथ गश्त पर मुकाम चौतडा में मौजूद था तो शरवण कुमार सुपुत्र स्व0 श्री ज्ञान चन्द निवासी चौंतड़ा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 5 बोतले देसी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।       

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 35/2021 दिनांक 08.03.2021 अधीन धारा 341,323,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजीत कुमार सुपुत्र श्री पाम्पली राम निवासी तंन्दोह डाकघर रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.03.2021 को अनिल व सुनील ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारन की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।  

2        अभियोग संख्या 18/2021 दिनांक 07.03.2021 अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सूरज सुपुत्र श्री नीलमणी निवासी वाग डाकघऱ चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना किया गया कि योगेश कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

3        अभियोग संख्या 67/2021 दिनांक 07.03.2021 अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चिन्त राम सुपुत्र श्री सुदामा राम निवासी बोवर डाकघऱ जडोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 07.03.2021 को प्रेम सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है

अन्तराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला-2021 के उपलक्ष्य पर  ऐतिहासिक पडडल में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसका तिथिवार विवरण इस प्रकार से है :-

1.

वास्केट वाल

09.03.21 से 11.03.21

2.

वालीवाल

12 व 13.03.2021

3.

वाक्सींग

12 व 13.03.2021

4.

कबड्ड़ी

14.03.21 से 16.03.2021

5.

कुश्ती

16.03.21 से 18.03.2021

6.

रस्सा कस्सी (पुरुष व महिला)

18.03.2021

7.

रंगोली व अन्य संस्कृति क्रियायें

18.03.2021

 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। मण्डी पुलिस द्वारा भी महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न थाना में महिला दिवस को उल्लासपूर्वक  मनाया गया ।  

संलग्न : छायाप्रति

                                                                                                                                               

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment