Tuesday, March 2, 2021

Crime Report on 02 March

चोरी का मामला

अभियोग संख्या 33/21 दिनांक 01.03.2021 अधीन धारा 379 भा.द.स. व धारा  32,33 भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग में वन रक्षक काली दास की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.03.2021 को जब यह अपनी बीट गश्त पर था तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा  खैर के कुछ पेडों का  कटान किया गया है ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

भगा ले जाने या ले भागने का मामला

अभियोग संख्या 33/2021 दिनांक 01.03.2021 अधीन धारा 363 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की पुत्री को कोई भगा कर ले गया है  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

नशीले पदार्थों का निपटारा (Destruction)

आज पुलिस लाईन मण्डी में श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक मण्डी  की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी द्वारा   एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत विभिन्न पुलिस थानों में पंजीकृत 34 फैसलाशुदा अभियोगों  में जब्त किये गये नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया  जिनका विवरण निम्नलिखित हैं :-

क्रम संख्या

विवरण

मात्रा

1.   

चरस

25 किलो 997 ग्राम

2.   

हैरोईन /स्मैक

2 ग्राम

3.

चुरा पोस्त

887 ग्राम

4.

अफीम के पौधे

11 किलो 500 ग्राम

5.

चरस के पौधे

05 अदद

6.   

कैप्सूल  (Spasmo-Proxyvon)       

24 अदद

No comments:

Post a Comment