Sunday, February 24, 2019

Crime Report on 23 feb

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या न0 37/19 दिनांक 23-2-19 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अधीन पुलिस थाना सरकाघाट में मु.आ. टेक चन्द अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण ईकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, इसके अन्तर्गत दिवान चन्द उर्फ काकू सपुत्र श्री हेम सिंह निवासी तमलेड डाकघर बाहणू तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी के कब्जे से 98 ग्राम हेरोइन बरामद की । मु.आ. विजय कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1     अभियोग संख्या न0 50/19 दिनांक 22-2-19 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0सं0 श्री रूप लाल पुत्र धनी राम निवासी गांव कलोथर डाकघर डवाहण तहसील कोटली जिला मण्डी, हि0 प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि  दिनांक 21.2.2019  को प्रताप सिंह पुत्र साधु राम निवासी कलोथर डाकघर डवाहण तहसील कोटली ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी मु0आ0 सचिन कुमार न0 887 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

2       अभियोग संख्या 29/19 दिनांक 21.02.19 अधीन धारा 341,323,504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डीमें शिकायतकर्ता श्रीमति कुन्ती देवी पत्नी श्री प्रेम सिंह निवासी व डाकघर सकलाना तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.02.19 को सुनीता देवी पत्नी जीवन राम निवासी व डाकघर सकलाना तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 संजीव कुमार न0 889 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 267 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  51,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  10 चालान व 1000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।


No comments:

Post a Comment