Thursday, August 22, 2019

CRIME REPORT ON 22 AUG.


 

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 223/19 दिनांक 21.08.19 अधीन धारा 15 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी  में  मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 21.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो ट्क न0( एच0पी011-7040) की तलाशी करने पर मकाडू राम सुपुत्र श्री दमोदर दास निवासी धमेहर डाकघर चौतडा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से  405 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया ।  मु0आ0 हरीश कुमार न0 79 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या  233/19 दिनांक 21.08.19 अधीन धारा341, 323,504 भा0द0स0  पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नरपत राम सुपुत्र श्री हेच राम निवासी भ्यूरा डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.08.19 को  सुनील कुमार सुपुत्र श्री नरपत राम निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।मु0आ0 मनोज कुमार न0 50 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में बाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 87/19 दिनांक 21.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी मे  मा0मु0आ0 बलदेव  चन्द न0 495 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  21.08.19 को  जब यह अन्य  पुलिस कर्म्चारियों के साथ गश्त पर मुकाम सेगली पुल पर मौजूद था तो राम सिंह सुपुत्र श्री डोड राज निवासी व डाकघर अलीगढ़ जिला बरेली ( उत्तर-प्रदेश) ने सड़क के साथ ही  रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी। मा0मु0आ0 बलदेव चन्द न0 495  पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 222/19 दिनांक 21.08.19 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.08.19 को शिकायतकर्ता की बहन की बेटी घर बापिस न आई तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि  कोई नामालूम व्यक्ति शिकायतकर्ता की बहन की बेटी को भगा कर ले गया है ।  स0उ0नि0 जगत राम ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  305 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  67,700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 4500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                               

Crime Report on 21 August

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1     अभियोग संख्या 130/19 दिनांक 20.08.19 अधीन धारा 341, 323, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हार्दिक सुपुत्र श्री मनोहर लाल  निवासी बारल डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.08.19  को राहुल, जितेन्द्र व साहिल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 गणेश लाल न011 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2      अभियोग संख्या 83/19 दिनांक 20.08.19 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति जालमु देवी पत्नी श्री भागीरथ निवासी कान्डी डाकघर सरोआ जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि सावित्री देवी व उसके पति जालम राम  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।  मु0आ0 विरेन्द्र कुमार न0 891 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण  कर रहे हैं

 

नशीले पदार्थों का निपटारा (Destruction)

आज पुलिस लाईन मण्डी में पुलिस अधीक्षक मण्डी  श्री गुरदेव चन्द शर्मा, भा0पु0से0 की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी द्वारा   एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत विभिन्न थानों में पंजीकृत 57 अभियोगों (फैसलाशुदा) में जब्त किये गये नशीले पदार्थों का निपटारा किया गया  जिसका विवरण इस प्रकार से हैं :-

क्रम संख्या

विवरण

मात्रा

1.   

चरस

72.729 किलोग्रांम

2.   

स्मैक

4 ग्रांम

3.   

कैप्सूल  ( पैटापोलपस (100),नीट्राजेपाम(150),परवान (06)

       

256 अदद

4.   

चरस के पौधे

15 अदद

5.   

अफीम के पौधे

174 अदद

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 140 चालान व उल्लघनकर्ताओं से 40,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/-रुपये  जुर्माना बसूल किया ।

Tuesday, August 20, 2019

CRIME REPORT ON 20 AUG.

           

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या  106/19 दिनांक 19.08.19 अधीन धारा 341, 323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धर्म चन्द सुपुत्र श्री डूमणू राम निवासी मुराह डाकघर गौरण तहसील बालीचौकी जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.08.19 को रेवत राम सुपुत्र व गोविन्द राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 बलराज न0 544 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी वालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सडक- दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 131/19 दिनांर 19.08.19 अधीन धारा 279,304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री देशराज सुपुत्र श्री गोविन्द राम निवासी सन्देहड़ा डाकघर खुड्डा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.08.19 को जब शिकायतकर्ता एच0आर0टी0सी0 बस न0 (एच0पी0-67-4825) मे सवार होकर टिहरा से धर्मपुर की ओर जा रहा था तो स्थान बधार-कांगर के पास एक बुजुर्ग महिला कमला देवी पत्नी स्व0 श्री रांझा राम निवासी धरवार तहसील धर्मपुर जिला मण्डी उम्र 72 साल बस से उतरते समय अचानक बस के चलने से उपरोक्त बस से टकराकर गिर गई जिस कारण उसकी मौका पर ही मृत्यु हो गई । स0उ0नि0 कृष्ण चन्द प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 232/19 दिनांक 19.08.19 अधीन धारा 498(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति नर्मदा देवी पत्नी स्व0 श्री हुक्म चन्द निवासी वीर तुंगल तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ की शिकायतकर्ता की चार बेटियां व एक बेटा है  जिसमें से एक बेटी की शादी जीवन सुपुत्र श्री हिमा निवासी सकरोहा तहसील बल्ह जिला मण्डी  के साथ  पारम्परिक रिति-रिवाज  के साथ हुई है लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही शिकायतकर्ता की बेटी के पति व ससुर ने उसे शारिरीक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया । मु0आ0 ठाकुर दास न0 860  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं 

 लोकमार्ग में वाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 146/19 दिनांक 19.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में आ0 अमित कुमार न0 661 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कालेज रोड पर मौजूद था तो हरिकृष्ण सुपुत्र श्री बाबू लाल निवाली अठारस डाकघर अलीगढ (उत्तर-प्रदेश ) ने सड़क के साथ ही रेहडी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने -जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । आ0 अमित कुमा न0 661 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 249 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  32,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 300/-रुपये जर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                 

Monday, August 19, 2019

CRIME REPORT ON 19 AUG.

 


 लोकमार्ग में वाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 230/19 दिनांक 18.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी मु0आ0 ठाकुर दास न0 860 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम चक्कर में मौजूद था तो त्रिमल सुपुत्र श्री गंगा राम निवासी नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) ने सड़क के साथ में ही रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 ठाकुर दास न0 860 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 86/19 दिनांक 19.08.19 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मौसम सुपुत्र श्री नूर जमाल निवासी बडौन डाकघर कटौला तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.08.19 को मोहम्मद सफी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिस कारण उसे चोटें आई हैं  मु0आ0 अमृत लाल न0 413 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2       अभियोग संख्या 87/19 दिनांक 19.08.19 अधीन धारा 341,323,504  भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मोहम्मद सफी सुपुत्र श्री फातू  निवासी बडौन डाकघर कटौला तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.08.19 को मौसम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।मु0आ0 अमृत लाल न0 413 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3       अभियोग संख्या 139/19 दिनांक 18.08.19 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजेश कुमार सुपुत्र श्री रत्तन चन्द निवासी सैण डाकघर सूरजपूर-बाडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.08.19 को अंकु  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 169 चालान व  24,800/-उल्लघनकर्ताओं से रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 7000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

                                                                                                

 

 

 

Sunday, August 18, 2019

Crime Report on 18 August

          आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 229/19 दिनांक 17.08.20109 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह  जिला मण्डी में स0उ0नि0 राज कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ दिनांक 17.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कुम्मी में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर तारा चन्द सपुत्र श्री तेजा राम निवासी गांव व डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 3000 मी.ली. अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राज कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट का मामला

अभियोग संख्या 139/19 दिनांक 18.08.2019 अधीन धारा 341,323,506 भा.दं.सं. पुलिस थाना सरकाघाट, जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजेश कुमार सपुत्र श्री रतन चन्द निवासी सैण, डाकघर सुरजपुरवाडी, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि यह जब अपने घर जा रहा था तो अन्कु सपुत्र श्री गुड्डु राम शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। स.उ.नि. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

      चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  205 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 28,400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/- रुपये जुर्माना बसूल किया व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 14,000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है । 

Crime Report on 17 August

आबकारी अधिनियम का मामला

      अभियोग संख्या 144/19 दिनाँक 16.08.2019 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना जोगिन्द्रनगर में स.उ.नि. हरनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ यातायात चैकिंग के लिए बन्दार में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार सपुत्र श्री दिवान चन्द निवासी सयून डाकघर व तहसील लडभडोल जिला मण्डी की दुकान से 6 बोतलें अंग्रेजी शराब व 10 बोतलें देशी शराब की बरामद की । स.उ.नि. हरनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

     मारपीट करने का मामला

     अभियोग संख्या 138/19 दिनाँक 16.08.2019 अधीन धारा 341,342,323,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता विनोद कुमार सपुत्र श्री बलदेव सिंह निवासी गाँव बणी, डाकघर भपराल, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 16.8.2019 जब यह ट्रक नं. एच.पी.23 ए- 5167 से धर्मपुर जा रहा था तो मुकाम सरोडी के पास एक कार नं. एच.पी.28-4280 धर्मपुर की तरफ से आई व कार सवार  लोगों द्वारा शिकायतकर्ता  के साथ मारपीट की गई । स.उ.नि. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

      चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों  में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  268  चालान व उल्लंनकर्ताओं से 27000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/-रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है 

Saturday, August 17, 2019

Crime Report on 16 August

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 127/19 दिनांक 15.08.19 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रेवती देवी पत्नी श्री हेम चन्द निवासी गलू डाकघर प्रैसी  उप-तहसील निहरी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.08.19 को राजू सुपुत्र श्री खाम्पू निवासी करयाना डाकघर पांगणां तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 चमन लाल प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों  में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  153 चालान व उल्लंनकर्ताओं से 39,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9  चालान व 900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है