Tuesday, July 20, 2021

CRIME REPORT ON 20 JULY


 

आबकारी अधिनियम के मामले

 

1        अभियोग संख्या 239/2021 दिनांक 19.07.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी   अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.07.2021 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डडौर चौक में मौजूद था तो कार न0 एच0पी031सी0-4401 की तलाशी करने पर ड्राईवर मुकेश कुमार सुपत्र श्री सन्तराम निवासी भ्यारठा डाकघर चुनाहण तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 36 बोतले देसी शराब की बरामद की गईं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2        अभियोग संख्या 122/2021 दिनांक 19.07.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.07.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम कमेहर में मौजूद था तो रमणा देवी पत्नी श्री नागराज निवासी कमेहर डाकघर चलारग तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 8 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 240/2021 दिनांक 20.07.2021अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरिराम सुपुत्र श्री दयाराम सुपुत्र श्री लेखऱाम निवासी तरवाण जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 20.07.2021 को अमर सिंह निवासी बल्ह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2        अभियोग संख्या 159/2021 दिनांक 19.07.2021 अधीन धारा 341,451,323,34  भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता डिम्पल कुमार सुपुत्र श्री स्व0 श्री हिम्मत राम निवासी  मराथू तहसील सदर जिला मण्डी  के की शिकायत पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 18.07.2021 को सुभाष सुपुत्र श्री इन्द्र सिंह व टेकू सुपुत्र श्री लछमण ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

 

 

                                                                                                                                 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment