Tuesday, July 6, 2021

CRIME REPORT 06 JULY



 एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 88/2021 दिनांक 05.07.2021 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में मु0आ0 अजय कुमार न0 48 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  झटिंगरी में मौजूद था तो कार न0 ( एच0पी011-6482) की तलाशी लेने पर राजेश कुमार सुपुत्र श्री मोहन लाल निवासी सामौण डाकघऱ लांगणा तहसील जोगिन्द्रनगर व रोहित कुमार सुपुत्र श्री अच्छर सिंह निवासी समौण डाकघर लांगणा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0  के कब्जा से  126 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम के मामले

  1      अभियोग संख्या 118/21 दिनांक 05.07.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना  औट जिला मण्डी में महिला स0उ0नि0 सरस्वती ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम औट में मौजूद था तो  मनोज कुमार सुपुत्र श्री तापेराम निवासी कोटखमराधा तहसील औट जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 750 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है

2     अभियोग संख्या 219/2021 दिनांक 05.07.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.2021को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त  पर था तो नागनी देवी पत्नी स्व0 श्री डागणू राम निवासी घरवासड़ा डाकघऱ बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी के बैग की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1/2 बोतल अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारन की धमकी के मामले

1       अभियोग संख्या 112/2021दिनांक 05.07.2021अधीन धारा 323,325,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अरुण कुमार सुपुत्र श्री हिमाल चन्द निवासी सीमस डाकघर सीमस तहसील लडभडोल जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.06.2021 को विकास उर्फ सन्नी सुपुत्र श्री वासुदेव निवासी सीमस ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने  की धमकी  दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2       अभियोग संख्या 90/2021 दिनांक 05.07.2021अधीन धारा 05.07.2021अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति राजकुमारी पत्नी श्री डोलेराम निवासी कोटलू डाकघऱ जयदेवी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.2021 को हेतराम सुपुत्र स्व0 श्री काकूराम निवासी कोटलू डाकघर जयदेवी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 एस0सी0 व एस0टी0 अधिनिय़म  के अन्तर्गत मामला

 अभियोग संख्या 218/2021 दिनांक 05.07.2021 अधीन धारा 3(1)(एस0) एस0सी0 एण्ड एसटी0 एक्ट व अधीन धारा 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.07.2021 को हरि सिंह निवासी मरेड़ डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता को विशेष जाति-सूचक शब्द बोलकर गाली-गलौच किया । अभियोग पंजीकृत करके आगमी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                            

 

                                                                                                                                                  

 

No comments:

Post a Comment