Thursday, August 15, 2019

Crime Report on 15 August

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 94/19 दिनांक 14.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम लोअर थाना में मौजूद था तो  मिलखी राम सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी लोअर थाना डाकघर जहमत तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से  01 बोतल देसी शराब की बरामद की । स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 223/19 दिनांक 14.08.19 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना  सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दक्षेश राणा सुपुत्र  श्री नागेन्द्र कुमार निवासी  गाँव बैहल डाकघर पैड़ी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दि0 14-8-19 को जब शिकायतकर्ता मण्ड़ी बस स्टैण्ड में समय 4.30 बजे दिन अपने दोस्तो जितेन्द्र कुमार@ अजु व भास्कर के साथ अपनी गांव की तरफ जाने वाली बस का इन्तजार कर रहा था  तो हरीश कुमार, नवु राणा व  योगेश राणा ने मेरा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट की।  मु0आ0 टेक चन्द न03 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 224 चालान व उल्लंघनकर्ताओं  से  49,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

Wednesday, August 14, 2019

CRIME REPORT ON 14 AUG.


 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 73/19 दिनांक 13.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जडोल में मौजूद था तो  उत्मो देवी पत्नी श्री गंगा  राम निवासी हलीण डाकघर जडोल तहसील थुनाग जिला मण्डी की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 800 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में वाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 125/19 दिनांक 13.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में आरक्षी पंकज कुमार न0 728 पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 22.03.19  को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम   पांगणा बाजार में मौजूद था तो पाया कि दुर्गेश सुपुत्र श्री लक्ष्मी दास निवासी पांगणा तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 ने सड़क के साथ ही दुकान का सामान रखा था जिस कारण पैदल चलने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। आरक्षी पंकज कुमार न0 728 पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 84/19 दिनांक 13.08.19 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति हिमा देवी पत्नी स्व0 श्री मनोहर लाल निवासी बंदीश डाकघर कटौला  तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  13.08.19 को  शान्ता देवी निवासी बंदीश  व रितिका ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।  मु0आ0 शरवण कुमार न0 42 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 261 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 55,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 22 चालान व 2200/-रुपये जर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                         

   

Tuesday, August 13, 2019

CRIME REPORT ON 13 AUG

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 219/19 दिनांक 12.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बिन्द्रावणी में मौजूद था तो लाल सिंह मेहता सुपुत्र श्री सुन्दर सिंह मेहता निवासी  गाँव सिल्हाकिपड़ डाकघर दुदर तहसील  सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब की बरामद की गई। स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्होह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2       अभियोग संख्या  220/19 दिनांक 12.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्होह के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 12.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम बिन्द्रावणी में मौजूद था तो अरुण कुमार सुपुत्र  श्री कृष्ण चन्द निवासी गाँव वानण डाकघर पधियूं तहसील व थाना सदर मण्डी जिला मण्डी  की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 बोतलें देसी शराब की बरामद की गईं । स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणआधिकारी पुलिस चौकी पण्होह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1         अभियोग संख्या 211/19 दिनांक 12.08.19 अधीन धारा 342, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रामजनी पत्नी श्री जीत राम निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.19 को बांके विहारी व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता को  कमरे में रोकककर उसके साथ मारपीट की जिस कारण उसे चोटें आई हैं । स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 213/19 दिनांक 12.08.19 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रमेश कुमार सुपुत्र श्री हंसराज निवासी व डाकघर कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.19 को जमना दास ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  349 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 69,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 19 चालान व  1900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                                                 

Monday, August 12, 2019

CRIME REPORT ON 12 AUG.


आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 93/19 दिनांक 11.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली में उ0नि0 राकेश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भांबला में मौजूद था तो सुभाष सुपुत्र श्री टेक चन्द निवासी अप्पर भांबला डाकघर भांबला तहसील बलद्वाड़ा  जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से  9 बोतलें देसी शराब  बरामद कीं । उ0नि0 राकेश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सड़क-दुर्घटना के मामले

1        अभियोग संख्या 83/19 दिनांक 11.08.19 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार सुपुत्र श्री भगत राम निवासी पाखरी डाकघर टाण्डू तहसील पधऱ की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.19 को समय करीब 6.50 बजे शाम जब यह अपनी दुकान में उपस्थित था तो एक ट्रक न0(एच0 पी053ए0-0972) जिसे ड्राईवर  ओम प्रकाश सुपुत्र श्री गोहरु निवासी पपरोला तहसील बैजनाथ (हि0प्र0) चला रहा था ,तेज रफतारी से आय़ा सडक से नीचे चला गया जिस कारण उपरोक्त चालक को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 कमलेश सिंह  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 136/19 दिनांक 12.08.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी  में शिकायतकर्ता श्रीमति फूला देवी पत्नी स्व श्री जैसी राम निवासी घोड़-गलू डाकघर नवाही तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.19 को  जब शिकायतकर्ता नवाही को जा रही थी तो एक गाडी न0( एच0पी0 28बी0-1683) तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता को टक्कर मार दी जिस कारण उसे चोटें आई हैं ।  उ0नि0 प्रदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 209/19 दिनांक 11.08.19 अधीन धारा 11.08.19 अधीन धारा 279, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लक्ष्मण दास सुपुत्र श्री किशन चन्द निवासी मलिन्डी डाकघर सिल्ली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.19 को समय करीब 8.30 बजे सुबह एक कार न0( एच0पी024सी0-0066) सुन्दरनगर की तरफ से  तेज रफतारी से आई और किशन राम सुपुत्र श्री अमरनाथ निवासी चमनिया डाकघर रामपुर तहसील घनाई जिला अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) उम्र 65 साल  को टक्कर मार दी, जिसकी दौराने ईलाज मृत्यु हो गई। स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या  210/19 दिनांक 11.08.19 अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री गुलाबा राम सुपुत्र स्व0 श्री मोहन लाल निवासी चाकली डाकघर सलापड़ कलौनी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.19 को  घनश्याम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।मु0आ0 रमेश कुमार न0 864  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 191 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 38,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

                                     

                                                              

Sunday, August 11, 2019

CRIME REPORT ON 11 AUG.


  आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 143/19 दिनांक 10.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में  स0उ0नि0 कुलदीप चन्द प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सैन्थल में मौजूद था तो किशन चन्द सुपुत्र श्री बालक राम निवासी सैन्थल तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं ।  स0उ0नि0 कुलदीप चन्द प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 186 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  35,800 /-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है । 




Friday, August 9, 2019

CRIME REPORT ON 09 AUG.

                                       प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 09.08.19

लोक-मार्ग में वाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 96/19 दिनांक 08.08.19 अधीन धाराल 283 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में आ0 मितर देव न0 457  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नगवाईं बाजार में मौजूद था तो राजेश कुमार सुपुत्र श्री मान सिंह निवासी नगवाई तहसील औट जिला मण्डी  सड़क के किनाके पुराने टायरों का ढेर लगाया था जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी ।  आ0 मितर देव न0 457 मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 69/19 दिनांक 08.08.19 अधीन धारा  341, 323, 447,506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली  जिला मण्डी  मे शिकायतकर्ता श्री रीता देवी पत्नी श्री किशन चन्द निवासी खैर डाकघर बीहणी तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  08.08.19 को मान सिंह व उसकी पत्नी ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2       अभियोग  संख्या  70/19 दिनांक 08.08.19 दिनांक 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हिमा देवी पत्नी श्री मान सिंह  निवासी खैरा डाकघऱ बिहनी तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  08.08.19 को  कृष्ण चन्द  रीता देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0 आ0 लोकिन्द्र सिंह न0 863 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

लिखित परीक्षा के सन्दर्भ में सूचना

          दिनांक 11.08.19 को लिखित परीक्षा मे बैठने वाले सभी अभ्यर्थी प्रात: 10 बजे परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें एवं अभ्यार्थी अपने साथ  Admit Card  व फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाये व सभी परीक्षार्थी परीक्षा के लिये क्लीप बोर्ड व ब्ल्यू/ ब्लैक बाल पैन साथ लायें ।

     


 

Thursday, August 8, 2019

CRIME REPORT ON 08 AUG.


आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 213/19 दिनांक 07.08.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मणडी में स0उ0नि किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  07.08.19 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम हटौण में मौजूद था तो  कान्ता देवी पत्नी श्री लाल चन्द निवासी हटौँण तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से  2 लीटर अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

1     अभियोग संख्या 80/19 दिनांक 07.08.19 अधीन धारा 341,323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सीता देवी पत्नी श्री हरि राम निवासी सिल्ह डाकघर बस्सी तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.08.19 को यशपाल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 प्रकाश चन्द न0 911 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2     अभियोग संख्या 81/19 दिनांक 07.08.19 अधीन धारा 451, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रोशनी देवी पत्नी श्री चमन लाल निवासी मेहरान डाकघर सपनोट तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.08.19 को झावती राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 केसर सिंह न0 905 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोक-मार्ग में बाधा डालने के  मामले

1     अभियोग संख्या 82/19 दिनांक 07.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में  म0आ0 भारती ठाकुर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 07.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम धनोटू में मौजूद थी तो पाया कि दिनेश कुमार सुपुत्र श्री भगवान सिंह निवासी बडवारी कलां डाकघऱ नीमाहली जिला ईटा( उत्तर-प्रदेश) ने सडक के साथ में रेहडी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । म0आ0 भारती ठाकुर मामले का अन्वेषण कर रही हैं ।

2     अभियोग संख्या 134/19 दिनांक 07.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में  उ0नि0 प्रदीप कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 07.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नवाही में मौजूद था तो पाया कि  विवेक शर्मा सुपुत्र श्री प्रभू राम निवासी जुकैण  तहसील सरकाघाट जिला मण्डी ने सडक पर कंकरीट का ढेर लगा रखा था जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । आ0 अशोक कुमार न0 611 मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

 

3     अभियोग संख्या 137/19 दिनांक 07.08.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिनद्रनगर जिला मण्डी में  आ0  रविन्द्र सिंह न0 704  के रुक्का पर पंजीकृत  थाना हुआ कि दिनांक  07.08.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ढेलू में मौजूद थ़ा तो पाया कि सुरेश कुमार सुपुत्र श्री चुहड़ सिंह निवासी ढेलू मोड़ जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 ने  सड़क के  साथ ही मोटर साईकिल रिपेयर का काम लगा रखा था जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । आ0  रविन्द्र सिंह न0 704 मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस द्वारा पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 222 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  52,000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  5 चालान व  500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।