Thursday, February 10, 2022

Crime Report on 10 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 14/22  दिनांक 09-02-2022 अधीन धारा 20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. संजीव सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी मुकाम सनोट नाला में थे तो मोटरसाईकिल न. एच.पी.40(डी)-6411 पर सवार अकुंश कुमार सपुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव विरटा तहसील व जिला कांगड़ा व अगम सपुत्र श्री जितेंन्द्र कुमार निवासी गांव विरटा तहसील व जिला कांगड़ा के कब्जा से 517 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1.       अभियोग संख्या 14/22 दिनांक 09-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. हेत राम के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे तो मुकाम ममेल में उदय कुमार सपुत्र श्री हेत राम निवासी गांव ममेल डाकघर करसोग जिला मण्डी की दुकान से 07 बोतलें देसी शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.       अभियोग संख्या 27/22 दिनांक 09-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह स.उ.नि. नारायण के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे तो मुकाम अप्पर घ्राण में डोलमा देवी पत्नी श्री चन्द्रमणी निवासी गांव व डाकघर घ्राण तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से  05 लीटर अवैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सड़क दुर्घटना के मामले

1.       अभियोग संख्या 26/22 दिनांक 09-02-2022 अधीन धारा 279,337 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी संजीव कुमार पुलिस चौकी शहर मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09-02-2022 को  मुकाम खलियार पटवार खाना के पास कार न. एच.पी.33(ई)-8496 व कार न. एच.पी.33(ई)-9673 की आपस में टक्कर हो गई जिससे चार व्यक्ति जख्मी हो गये है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.       अभियोग संख्या 13/22 दिनांक 09-02-2022 अधीन धारा 279,304(ए) भा.द.स. व धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर जिला मण्डी मे लेखराम सपुत्र स्व. श्री धुपू राम निवासी गांव कोठी डाकघर व तहसील पधर जिला मण्डी के ब्यान पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09-02-2022 को  मुकाम कोठी में बस न.एच.पी.68(बी)-0158 ने शिकायतकर्ता की मां को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई   । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Wednesday, February 9, 2022

Crime Report on 9 Feb

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 54/22 दिनांक 08-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. लाल चन्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रत्ती में थे तो गुप्त सूचना के आधार पर गुरदेव सिंह सपुत्र श्री पदम सिंह निवासी गांव व डाकघर रत्ती तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 2 लीटर अवैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही   है ।

Tuesday, February 8, 2022

Crime Report on 8 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 16/22 दिनाँक 7.02.2022 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट पंजीकृत हुआ  है ।  जिसके अन्तर्गत  विवेक शर्मा सपुत्र श्री अनिल कुमार  निवासी गांव बदरेशा, डाकघर बरांग, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी  के कब्जा से 47 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

भाग जाने/भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 17/22 दिनाँक 7.02.2022 अधीन धारा 363 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में एक महिला की शिकायत  पर पंजीकृत थाना  हुआ कि शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी दिनाँक 07.02.2022 को सरकाघाट बाजार गई थी परन्तु घर वापिस न लौटी है  एवं उसे शक है कि कोई नामालूम व्यक्ति उसकी बेटी को भगा कर ले गया है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Monday, February 7, 2022

Crime Report on 7 Feb

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 12/22 दिनाँक 6.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में स.उ.नि. अजय कुमार प्रभारी पुलिस चौकी कमाँद के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत  प्रदीप कुमार सपुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी गांव कहणु, डाकघर सेगली, तहसील कटौला, जिला मण्डी  के कब्जा से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है । 

Saturday, February 5, 2022

Crime Report on 5 Feb

आबकारी अधिनियम के मामले

1.     अभियोग संख्या 50/22 दिनाँक 4.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में उ.नि. तनुजा प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर राज कुमार सपुत्र श्री गुरध्यान निवासी गांव गौड, डाकघर रंधाडा तहसील बल्ह जिला मण्डी  के कब्जा से 5 बोतलें देशी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.     अभियोग संख्या 51/22 दिनाँक 4.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में स.उ.नि. बलदेव राज अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर भागो देवी पत्नी श्री रमेश कुमार निवासी गांव डडौर, डाकघर  ढाबण, तहसील बल्ह जिला मण्डी  के कब्जा से 2 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

3.     अभियोग संख्या 52/22 दिनाँक 4.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में उ.नि. राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर निर्मला देवी पत्नी श्री तुलशी राम निवासी गांव डडौर, डाकघर  ढाबण, तहसील बल्ह जिला मण्डी  के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

4.     अभियोग संख्या 24/22 दिनाँक 4.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में स.उ.नि. पवन कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर देश राज सपुत्र श्री जुद्यागीर निवासी गांव जलवाहन, डाकघर जलपेहढ, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी  के कब्जा से 12 बोतलें देशी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Thursday, February 3, 2022

Crime Report as on 03-02-2022

आबकारी अधिनियम के मामले

 

1. अभियोग संख्या 12/22 दिनांक 02-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. बृज लाल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम चौहीं में थे तो गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष चन्द सपुत्र श्री प्रभदयाल निवासी गांव चौहीं डाकघर वल्हडा तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी की दुकान से 3180 मी.ली. देसी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2. अभियोग संख्या 22/22 दिनांक 02-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस चौकी  बस्सी स.उ.नि. नरेन्दर सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम चक्का बसाही में थे तो गुप्त सूचना के आधारा पर विजय कुमार  सपुत्र श्री संत राम निवासी गांव बसाही  डाकघर मकरीड़ी तहसील जोगिन्द्रनगर की दुकान से 06 बोतलें देसी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 10/22 दिनांक 03-02-2022 अधीन धारा 279,304(ए) भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना बी.एस.एल. कलौनी जिला मण्डी में श्याम लाल सपुत्र श्री मोती राम निवासी गांव पंजयालु डाकघर व तहसील नीहरी जिला मण्डी के ब्यान पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02-02-2022 को मुकाम ओडीधार नजद शिव मंदिर गलोह में कार न. एच.पी.31(सी)-9559 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 1. बुद्धी सिंह सपुत्र श्री रोशन लाल 2. हेम राज सपुत्र श्री मोहन लाल 3. कुशल सिंह उर्फ हेप्पी सपुत्र श्री गोविन्द  निवासी गांव पनयाली डाकघर व तहसील नीहरी जिला मण्डी 4. यादव कुमार सपुत्र श्री दिलु राम निवासी गांव घेरा डाकघर व तहसील नीहरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 22/22 दिनांक 02-02-2022 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार विशेष अन्वेषण इकाई के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त में थे तो मुकाम इन्डस्ट्रियल एरिया सौलीखड्ड नदज भगवती मोटर्स के पास रुबल सिंह सपुत्र श्री सर्वजीत सिंह निवासी मकान न. 15/3 ,पैलेस कलौन मण्डी जिला मण्डी की तलाशी लेने पर 6.3 ग्राम हेरोइन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

Wednesday, February 2, 2022

Crime Report as on 02 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 25/22 दिनांक 02-02-2022 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स.उ.नि. आल्मगीर अन्वेषणाधिकारी थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत नरेश कुमार सपुत्र श्री हरी राम निवासी हनुमान कौलोनी डाकघर व तहसील हांसी जिला हिसार, हरियाणा व पुजा देवी पत्नी श्री नरेश कुमार निवासी हनुमान कौलोनी डाकघर व तहसील हांसी जिला हिसार, हरियाणा के कब्जा से  09  ग्राम हैरोइन बरामद किया  ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2.      अभियोग संख्या 20/22 दिनांक 01-02-2022 अधीन धारा 20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी मुकेश पाठक के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01-02-2022 जब यह नाकाबंन्दी हेतू मुकाम भ्यूली चौक में मौजूद था तो कार न. एच.पी.01(के)-7355 की तलाशी लेने पर देवारुन बनर्जी सपुत्र स्व. श्री देवारंजन बनर्जी निवासी गांव व तहसील भालीगंज, कोलकता-92 नजद भालीगंज मैट्रो स्टेशन जिला 24 परगना पश्चिमी बंगाल व देवमात्या भटाचार्य सपुत्र स्व. श्री मानस भटाचार्य निवासी नॉर्थ-24 परगना नजद दखीनेश्वर कोलकता पश्चिमी बंगाल  के कब्जा से  2 किलो 254 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 11/22 दिनांक 01-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. प्यारे लाल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01-02-2022 को जब  यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो मुकाम समैला बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर जोगिन्द्र सिंह सपुत्र श्री वंसी राम गांव ककडूही डाकघर वच्छवाण तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी की दुकान से 500 मि.ली. देसी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।