Tuesday, February 16, 2021

Crime Report on 16 Feb

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला 

अभियोग संख्या 36/2021 दिनांक 16.02.2021 अधीन धारा 15,25,29 मादक पदार्थ अधिनिय़म पुलिस थाना  औट जिला मण्डी में निरीक्षक ललित महन्त प्रभारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 16.02.2021 को जब य़ह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम सान्दली मोड़ औट में मौजूद था तो कार न0 (डी0एल02सी000-0210) की तलाशी के दौरान भोला सिंह सुपुत्र श्री कुलदीप सिंह गांव  गिल-जांटा कलौनी तहसील सदर लुधियाना (पंजाब) उम्र 50 साल व जसविन्द्र सिंह सुपुत्र श्री राज सिंह गांव व डाकघऱ काडो तहसाल पैयल तहसील लुधियाना( पंजाब) उम्र 35 साल के कब्जा से 65.720 कि0ग्रा0 चूरा-पोस्त (पापी-स्ट्रा) बरामद की । अभियोग में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।  

 वन अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 35/2021 दिनांक 15.02.2021अधीन धारा 379भा000 व अधीन धारा 41,42 भारतीय वन अधिनियम पुलिस थाना औट स00नि0 आलमगीर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बनाला में मौजूद था तो कार न0(यू0पी014बी0एक्स0-6443) की तलाशी के दौरान श्याम लाल सुपुत्र श्री दीन बहादुर निवासी नेथारी सी0-7128 सैक्टर 31 तहसील दादरी जिला गौतम बुद्धा नगर (यू0पी0) के कब्जा से 98 कि0ग्रा0 नाग-छतरी बरामद की।  अभियोग में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।  

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 13/2021 दिनांक 15.02.2021 अधीन धारा 341,504,506 भा000 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लाहुली पत्नी श्री नन्द लाल निवासी डाकघर शाला तहसील चच्योट जिला मण्डी  हि0प्रकी शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि इन्दिरा पत्नी श्रीमति खीमा निवासी डुगराईं डाकघऱ कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

सराहनीय कार्य:-

पुलिस चौकी पण्डोह जिला मण्डी में तैनात मा.मु.आ. हेम राज नं. 676 ने सामुदायिक पुलिस योजना को सही रुप में चरितार्थ किया है । दिनाँक 26.01.2021 की रात्रि उपरोक्त मानक मुख्य आरक्षी पुलिस चौकी पण्डोह में टेलिफोन डियूटी के लिए तैनात था तो इन्हें मदद के लिए एक फोन काल श्री आकाश मेदीरत्ता निवासी दिल्ली से आई व कालर द्वारा बताया गया कि वे सपरिवार मनाली घुमने आए थे व वापिस दिल्ली जा रहे हैं परन्तु पण्डोह के पास इनकी कार का टायर पंचर हो गया है, आधी रात होने के कारण सभी दुकाने बन्द हैं । इस पर मा.मु.आ. हेम राज ने पण्डोह बाजार में एक टायर पंचर लगाने वाले को सम्पर्क कर सहायता हेतु व्यवस्था की । पुलिस अधीक्षक मण्डी द्वारा मा.मु.आ. हेम राज नं. 676 को उनके द्वारा किये गये कार्य के लिए तृतीय श्रेणी प्रशंसनीय प्रमाण   पत्र एवं 500/- रुपये नगद ईनाम के तौर पर दिये जा रहे हैं।

Monday, February 15, 2021

Crime Report on 15 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 25/21 दिनांक 15.02.2021 अधीन धारा 20,21,29 एन.डी.पी.एस. व 192,196 मोटर वाहन  अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में मु.आ.  तुलसी राम  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत  देश राज सपुत्र श्री जगदीश चन्द गांव बलोहल डाकघर सेन्थल तहसील जोगिन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. व हरीष सपुत्र श्री राम प्रकाश निवासी चौगान डाकघर बीड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा हि.प्र. के कब्जा से  7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)  व  1 किलो 410 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 17/21 दिनांक 14.02.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में पुलिस प्रभारी पुलिस चौकी कमाँद स.उ.नि. महेन्दर सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत चम्पा देवी पत्नी श्री पवन कुमार निवासी गांव खन्नी डाकघर कमांद उप-तहसील कटौला जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 4000 मि.ग्रा. अवैध शराब बरामद की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 17/21 दिनाँक 14.02.2021 अधीन धारा 341,323,34 भा.दं.सं. के पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायतकर्ता अंजना कुमारी पत्नी श्री राकेश कुमार निवासी गाँव कलस्वाई, डाकघर धर्मपुर जिला मण्डी हि.प्र. कि शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.02.2021 को जब शिकायतकर्ता का पति घर आ रहा था तो दलीप कुमार सपुत्र श्री रुप लाल व अशोक कुमार सपुत्र श्री रोशन लाल ने उसके पति का रास्ता रोककर मारपीट की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है । 

Friday, February 12, 2021

Crime Report on 12 Feb

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 15/2021 दिनांक 11.02.2021 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में  मु0आ0 शरवण कुमार न0 61 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत किया गया कि दिनांक 11.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बरछवाड़ में मौजूद था तो अश्वनी कुमार सुपुत्र श्री विचित्र निवासी तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी(हि0प्र0) के कब्जा से 11.40 ग्रांम हैरोइन बरामद की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 11/2021 दिनांक 11.02.2021 अधीन धारा 447,34 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री केवल राम सुपुत्र श्री रामकिशन निवासी छतरीतहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता नेरामेश कुमार व वोधराज सुपुत्र दीवान चन्द निवासी छतरी  को जमीन बेची थी लेकिन उपरोक्त ने शिकायत की जमीन का बेची गई जमीन से अधिक अधिग्रहण कर लिया ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2         अभियोग संख्या 26/2021 दिनांक11.02.2021अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता शेर सिंह सुपुत्र श्रीबन्सी लाल निवासी गथाऔ डाकघऱ धरखडी तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी (हि0प्र0)की शिकायत पर पजीकृत थाना किया गया कि दिनांक11.02.2021 को निर्मला देवी ने शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

3       अभियोग संख्या 27/2021दिनांक 11.02.2021अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता बन्शी लाल सुपुत्र स्व0 श्री मोती राम निवासी गंथाओ डाकघऱ धरखडी तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी हि0प्र0की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.02.2021 को शेर सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

जीवजन्तु के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण

अभियोग संख्या15/2021 दिनांक 11.02.2021 अधीन धारा 289भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुरजिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजकुमार सुपुत्र श्री केवल किशन निवासी अप्पर बैरी डाकघऱ कोठुआं तहसील सन्धोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.02.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने घर के पास कार्य कर रहा था तो सुरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी अप्पर बैरी के पालतू कुत्ते ने शिकायतकर्ता को काट लिया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

Thursday, February 11, 2021

Crime Report on 11 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 20/21 दिनाँक 10.02.2021 अधीन धारा 20, 29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में  प्रभारी पुलिस थाना उप.पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) श्री प्रणव चौहान के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ यातायात चैकिंग के लिए कंधार घटासनी झटिंगरी सड़क पर मौजूद थे तो हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस में सवार  अमित कुमार सपुत्र श्री कृष्ण कुमार निवासी गाँव घाँग वायरो  डाकघर बगली, तहसील धर्मशाला जिला काँगडा व अभय सपुत्र श्री साहिब सिहं  निवासी गाँव घाँग वायरो  डाकघर बगली, तहसील धर्मशाला जिला काँगडा के  कब्जा से 199 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

2.      अभियोग संख्या 22/21 दिनाँक 10.02.2021 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में  प्रभारी पुलिस थाना उप.पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) श्री प्रणव चौहान के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ यातायात चैकिंग के लिए मुकाम थाडीधार (नजदीक घटासनी) मौजूद थे तो दर्शन लाल  सपुत्र श्री जय करण निवासी गाँव व डाकघर जिया, तहसील पालमपुर, जिला काँगडा के  कब्जा से 285  ग्राम चरस बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 21/21 दिनाँक 10.02.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में प्रभारी/स.उ.नि. महेन्द्र सिहं पुलिस चौकी निहरी के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम  बरेहली मौजूद था तो गुप्त सूचना के आधार  पर खूब राम सपुत्र श्री बेज लाल निवासी गांव  बन्दाली, डाकघर रकोल, तहसील निहरी, जिला मण्डी  के  कब्जा से 5250 मिली लीटर देशी शराब बरामद की ।  अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

 

Wednesday, February 10, 2021

Crime Report on 10 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 20/21 दिनाँक 09.02.2021 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना वी.एस.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में मु.आ. बीरबल सिहं अन्वेषणाधिकारी थाना वी.एस.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत हुआ । जिसके अन्तर्गत छेरिंग मुटुप सपुत्र श्री सोनम बांगटू निवासी गाँव व डाकघर कसोल तहसील मनीकरण जिला कुल्लू के  कब्जा से 155 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

2.      अभियोग संख्या 24/21 दिनाँक 09.02.2021 अधीन धारा 18, 29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में  स.उ.नि. राम सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत हुआ । इस अभियोग के अन्तर्गत सुभाष  सपुत्र श्री जगरनाथ निवासी गाँव सरी, डाकघर बहरेन, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के  कब्जा से 103 ग्राम अफीम बरामद की । उपरोक्त अभियुक्त द्वारा यह अफीम कपिल कुमार सपुत्र श्री रोशन लाल निवासी गांव बैरी रजादिया , डाकघऱ बैरी तहसील सदर जिला बिलासपुर को बेचने जा रहा था जो कि औट बाजार में  उपरोक्त अभियुक्त सुभाष का इन्तजार कर रहा था को भी औट पुलिस द्वारा मुकाम सिल्ली लारजी से 22600 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया है ।  अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 13/21 दिनाँक 10.02.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मपुर में स.उ.नि. अजय कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम चौसा पुल मौजूद था तो संजय कुमार सपुत्र श्री देवी राम निवासी गाँव  भियूणी, डाकघर चिमणू , तहसील जोगिन्द्रनगर के  कब्जा से 2 लीटर अबैध शराब बरामद की ।  अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है । 

Tuesday, February 9, 2021

Crime Report on 09 Feb

आबकारी अधिनियम के मामले

 

1.      अभियोग संख्या 18/21 दिनाँक 08.02.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में स.उ.नि. नरेंद्र कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ।  जिसके अन्तर्गत नरेश कुमार सपुत्र श्री नेत्र सिंह निवासी गांव गरवासडा डाकघर मझारनु तहसील जोगिन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. की दुकान से 31 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.     अभियोग संख्या 19/21 दिनाँक 08.02.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में स.उ.नि. पवन कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम डोहग में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर अच्छरी देवी पत्नी स्व. श्री सीता राम निवासी गांव मझवाड, डाकघऱ जलपेहड, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 4 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

 

3.     अभियोग संख्या 43/21 दिनाँक 08.02.2021 अधीन धारा  20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में निरिक्षक/प्रभारी पुलिस थाना सुन्दरनगर कमलकान्त के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.02.2021 जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी/यातायात चैकिंग  पर  मुकाम पठेहड मे मौजूद था तो एक अल्टो गाडी नं. एच.पी.03-7785 को जो कि मण्डी की तरफ  से आ रही थी को रोकने व गाडी की तलाशी लेने  पर  अमन तेजी  सपुत्र श्री दिपक निवासी मकान नं. 7 नज़दीक सनोडन, डाकघऱ  माल  रोड़ शिमला,  तहसील शहर , जिला शिमला व अक्षय राणा सपुत्र श्री अनिल राणा निवासी मकान नं. 91/3 नारायण विल्डिंग के नज़दीक, गली नं. 14 , लोउर बाजार शिमला, तहसील शहर, जिला शिमला के कब्जा से 661 ग्राम चरस बरामद की गई ।  अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

 

Monday, February 8, 2021

CRIME REPORT ON 08 FEB.


 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 15/2021  दिनांक 07.02.2021 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधऱ जिला मण्डी में मु0आ0 अजय कुमार न0 48 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम फियून-गलू में मौजूद था तो गाडी न0( एच0पी0-37ए0-5395) की तलाशी के दौरान शरवण कुमार सुपुत्र श्री राम सिंह निवासी थल्ठुखोड़ सब-तहसील टिकक्न जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 2 किलों 770 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके व अभियुक्त को गिऱफ्तार करके  आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम का मामला   

अभियोग संख्या 28/2021 दिनांक 07.02.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 बालक राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.02.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम रिवालसर बाजार में मौजूद था तो मेहर चन्द सुपुत्र श्री जोगेश्वर राम निवासी बार्ड 07 हवाणी डाकघऱ रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3562 मी0लि0 अंग्रेजी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोक कर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी देने के मामले

1        अभियोग संख्या 40/21 दिनांक 07.02.2021 अधीन धारा 341,323,504 व 506 भा0द0स0 के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर में शिकायतकर्ता श्रीमति श्यामी देवी पत्नी श्री धनी राम गांव सवाल डाकघर बटवारा तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ ।दिनांक 07.02.2021 को शिकायतकर्ता की जेठानी ने दराती के साथ प्रहार किया व गाली-ग्लोच किया और जान से मारने की धमकी दी।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 41/2021 दिनांक 07.02.2021 अधीन धारा 341,323,504 व 34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता श्रीमति कमला देवी पत्नी श्री जगदीश चन्द गांव कोट डाकघर डेहर तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ। दिनांक 07.02.2021 को बन्दना कुमारी पत्नी श्री संजीव कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

3        अभियोग संख्या 42/2021 दिनांक 07.02.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति बन्दना कुमारी पत्नी श्री संजीव कुमार निवासी कोट डाकघऱ डैहर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0)की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.02.2021 को कमला देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।