Friday, October 16, 2020

CRIME REPORT ON 16 OCT.

 


सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 151/2020 दिनांक 15.10.2020 अधीन धारा 279,338 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संदीप कुमार सुपुत्र श्री प्रीतम चन्द निवासी नगरोटा बगवां जिला कांगडा हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.10.2020 को जब यह मोटरसाईकिल न0 (एच0पी0-40सी0-6811)पर सवार होकर मण्डी से घर की ओर जा रहा था तो पाली के पास एक ट्रक0न0(एच0पी033-1573) पधर की ओर से तेज रफ्तारी से आया उपरोक्त मोटरसाईकिल सवार को टक्कर मार दी । जिस कारण उसे चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्य़वाही अम्ल में लाई जा रही है ।

महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 367/2020 दिनांक 15.10.2020 अधीन धारा 498(ए0),506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति मति नर्वदा देवी पत्नी श्री अशोक  निवासी चाकली डाकघर  दियारगी तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की बेटी नेहा की शादी सात साल पहले चेत राम  निवासी सन्जयाली डाकघर लेदा तहसील बल्ह जिला मण्डी  के साथ हुई थी परन्तु शादी  के कुछ समय बाद ही शिकायतकर्ता की बेटी के पति व उसके रिश्तेदारो ने उसको शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया व जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 169/2020दिनांक 15.10.2020 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गिरधारी लाल सुपुत्र श्री रिखी राम निवासी बाढू तहसील चच्य़ोट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.10.2020 को धर्मेन्द्र कुमार व टेक चन्द ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककरक उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही हि ।

2         अभियोग संख्या 382/2020 दिनांक 15.10.2020 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकातकर्ता श्रीमति कला देवी पत्नी श्री नैण सिंह निवासी घुराणा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक15.10.2020 को  शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3          अभियोग संख्य़ा 181/2020 दिनांक 15.10.2020 अधीन धारा 451,323,427भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री देशराज सुपुत्र श्री मदन लाल निवासी शामाकोठी तहसील  करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि वह एक अपंग व्यक्ति है तथा पेशा चाय की दुकान करता है तथा दिनांक 14.10.2020 को चौहान दास ने शिकायतकर्ता की दुकान में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा दुकान का शीशा तोड दिया ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

4        अभियोग संख्या 171/2020 दिनांक 15.10.2020 अधीन धारा 341,323, 504, 506,427 भा0द0स0 पुलिस थाना  हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रघूवीर सिंह सुपुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी नगारवी डाकघर बारी तहसील बल्दवाडा जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  15.10.2020 को वलवीर सिह सुपुत्र सुन्दर सिह व लीला देवी पत्नी श्री वलवीर सिह निवासी नगारवी डाकघऱ वारी तहसील वलद्वाडा जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी तथा शिकायतकर्ता की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाय़ा । अभिय़ोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                                                                         

 

Thursday, October 15, 2020

CRIME REPORT ON 15 OCT.

                                                     

आबकारी अधिनियम के मामले

1                    अभियोग संख्या 224/2020 दिनांक 14.10.2020  अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गाहरू में मौजूद था तो चमेल सिंह सुपुत्र श्री कोला राम निवासी गाहरू डाकघर रोपड़ी कलैहरू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1000 मी0लि0 देसी शराब बरामद की।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2          अभियोग संख्या 195/2020 दिनांक 14.10.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 आलमगीर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम दुवाडा में मौजूद था तो पृथी सिंह सुपुत्र श्री डोले राम निवासी वालीचौकी जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 7 बोतले देसी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके  आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 168/2020 दिनांक 14.10.2020 अधीन धारा 279,337,304 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री घनश्याम सुपुत्र श्री बेसर राम डाकघऱ सिकीबैन तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.2020 जब शिकायतकर्ता घर जा रहा था तो सिहली मोड़ के पास तो कार न0 (एच0पी028बी0-3248) जिसे पंकज कुमार रहा था, तेज रफ्तारी से आयी और सड़क से करीब 150 मीटर नीचे चली गई। जिस कारण कार में सवार केशव राम की मौका पर ही मृत्यु हो गई तथा ड्राईवर पंकज कुमार व मस्त राम को चोटें आई हैं ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी के मामले

  1        अभियोग संख्या 365/2020 दिनांक 14.10.2020 अधीन धारा 451,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नीरज भारद्वाज सुपुत्र श्री धर्मदास निवासी समलौन डाकघर खखरयाना जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.10.2020 को जब यह  अपनी दुकान में मौजूद थो तो  अंकुश सैणी व राहुल अलियाश ने शिकायतकर्ता के दुकान में घुसकर मुहम्मद कमल सुपुत्र श्री मोहम्मद जमाल निवासी सहारनपुर (यू0पी0) को जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके कार्यवारी अम्ल में लाई जा रही है ।

 2         अभियोग संख्या 379/2020 दिनांक 14.10.2020 अधीन धारा 452,504,506 भा0द0स0  पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री किशोरी लाल सुपुत्र श्री रुप देव निवासी हराबाग डाकघऱ सेहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.2020 को बालक राम निवासी जडोल ने शिकायतकर्ता के ढाबे में प्रवेश करके, गाली-गलौच किया व जान से मारने की धमकी दी ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3         अभियोग संख्या 380/2020 दिनांक 14.10.2020 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री देवराज सुपुत्र श्री धनीराम निवासी सेरीकोठी तहसील निहरी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनांक 13.10.2020 को  कुलदीप कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पकडी गई शराब का  निपटरा

 आज पुलिस थाना पधर द्वारा आबकारी  एवम कराधान विभाग के साथ मिलकर विभिन्न फैसलाशुदा अभियोगों के अन्तर्गत (अभियोग संख्या 20/2015, 89/2016, 64/2017, 17/2017,11/2018, 2/2020, 61/2020, 93/2020,103/2020 व 138/2020)पकडी गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया  जिसका विवरण निम्नलिखित है :-

 अंग्रेजी शराब

 देसी शराब

 अबैध शराब

बीयर

 1097 बोतलें

2123 बोतलें

12 लीटर

 756 बोतलें

                                                                       

 

                                                           

                                                                                                                         

 

 

Wednesday, October 14, 2020

CRIME REPORT ON 14 OCT.


आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 361/20 दिनांक 13.10.2020 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स00नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना बल्ह के रूक्का पर पंजीकृत थाना दर्ज हुआ कि दिनांक  13.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर  मुकाम बग्गी में मौजूद था  तो  नानकू राम स्पुत्र श्री तुलसी राम गांव व डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से  2000 मि0ली0 अवैध शराब बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 362/20 दिनांक 13.10.2020 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम  पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रूक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.2020 जब वह अन्य पुलिसकर्मियों  के साथ गश्त पर मौजूद था तो रूप लाल स्पुत्र श्री तुलसी राम गांव भौर डाकघर कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से  5000 मी0लि0 अवैध शराब की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर  जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 167/2020 दिनांक 13/10/2020 अधीन धारा 341,506,34 भा000 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मति लज्जी देवी पत्नी श्री बेली राम गांव रकानी डाकघर सेगली तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.2020 को चेत राम, नरवदा देवी और राजकुमारी ने शिकायतकर्ता का  रास्ता रोक उसे  जान से मारने की धमकी दी।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

                                                          

 

 

Tuesday, October 13, 2020

CRIME REPORT ON 13 OCT.

रास्ता रोककर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी के मामले

 

1.    अभियोग संख्या 180/20 दिनाँक 12.10.2020 अधीन धारा 341,323,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता भीम सिहं सपुत्र श्री मीठू राम निवासी गाँव खमराला डाकघर खनयोल बगडा तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत हुआ कि दिनाँक 11.10.2020  सयम करीब 7 बजे शाम जब यह गऊशाला की ओर जा रहा था तो डोला राम सपुत्र श्री दाखु राम व केशव राम सपुत्र गोपाल सिहं निवासी गाँव खमराला ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.       अभियोग संख्या 219/20 दिनाँक 12.10.2020 अधीन धारा 341,323,506,427 व 34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता जोगिन्द्र सिंह सपुत्र  स्व. श्री  बाला राम निवासी गाँव छनछैर डाकघर गंगौती तहसील लडभडोल जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत  थाना हुआ कि दिनाँक 11.10.2020  सयम करीब 8 बजे रात जब यह अपने कमरे में जा रहा था तो विजय कुमार, ज्योति प्रकाश सपुत्र श्री मस्त राम एवं गीता देवी ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1.        अभियोग संख्या 220/20 दिनांक 12.10.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम सुकाबाग में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि  बलबीर सिहं सपुत्र श्री दुनी चंद निवासी भगयाडा डाकघर डोहग तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी  दुकान में ग्राहकों को शराब बेचता है, दुकान को चैक करने पर 2 बोतलें देशी शराब की बरामद की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

2.       अभियोग संख्या 221/20 दिनांक 12.10.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम थारा में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि  संजीव कुमार सपुत्र श्री आत्मा राम निवासी थारा (बगीयार) डाकघर तुल्हा तहसील लडभडोल जिला मण्डी  किरयाना दुकान में शराब बेचता है, दुकान को चैक करने पर 1125 मि.ली. अबैध शराब की बरामद की गई। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

3.       अभियोग संख्या 361/20 दिनांक 13.10.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में अन्वेषणाधिकारी के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम बग्गी में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि  तुलसी राम सपुत्र  श्री नानकू राम गांव व डाकघर बग्गी अपने घर में शराब बेचता है, सूचना के आधार पर 2000 मि.ली. अबैध शराब की बरामद की गई। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

सेवादार का निलंबन

अभियोग संख्या 147/20 दिनाँक 12.09.2020 अधीन धारा 342,354,323 भा.दं. सं. व धारा 8 पोक्सो अधिनियम थाना गोहर के अन्तर्गत गिरफ्तार सेवादार जय राम सपुत्र स्व. श्री फागणू राम निवासी गाँव चमकवाली, डाकघर व तहसील बल्ह जिला मण्डी को उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी, जिला मंडी (हि.प्र.) द्वारा दिनाँक 14.09.2020 से निलम्बित कर दिया गया है एवं उपरोक्त कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी अम्ल में लाई जा रही है ।

उदघोषित अपराधी की गिरफ्तारी

अभियोग संख्या 260/16 अधीन धारा 420 भा.दं.सं. दिनाँक 13.10..2016 थाना सदर में वांछित उदघोषित अपराधी प्रेम चन्द सपुत्र श्री चुनी लाल निवासी सनयारड डाकघर तलयाड जिला मण्डी को मण्डी शहर से 12.10.2020 को गिरफ्तार किया गया है । उपरोक्त व्यक्ति को माननीय अदालत कोर्ट नं. 3 द्वारा दिनाँक 12.09.2017 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था । माननीय अदालत द्वारा उपरोक्त अपराधी को 26.10.2020 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । 

Monday, October 12, 2020

CRIME REPORT ON 12 OCT.

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 174/2020 दिनांक 11.10.2020  अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0 शरवण कुमार न0 61 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम बरच्छवाड़ में मौजूद था तो  अजय कुमार उर्फ अजू सुपुत्र श्री धनी राम निवासी वही  डाकघर भांबला तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 1.19 ग्राम हैरोइन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके तथा उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1           अभियोग संख्या 150/2020 दिनांक 11.10.2020 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनिमय पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 महेन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 11.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम  नवलाय में मौजूद था तो ईश्वर दास सुपुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी नवलाय डाकघर कमान्द तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से  12 बोतलें अंग्रेजी शराब ,12  बोतलें देसी शराब व 12 बोतलें वीयर की बरामद कीं ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2          अभियोग संख्या 218/2020 दिनांक 11.10.2020 अधीन धारा39 हि0प्र0 पुलिस थाना जोगिन्द्ररनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 संजीव सिंह प्रभारी पुलिस थाना घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम मोहनघाट्टी में मौजूद था तो अरुण पाल सुपुत्र श्री रणवीर सिंह निवासी आहजू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 3 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3         अभियोग संख्या 354/2020 दिनांक 11.10.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का  पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 11.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम लेदा में मौजूद था तो नानकी देवी निवासी सिकन्दरा डाकघऱ लेदा जिला मण्डी हि0प्र0 के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 3750 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

4          अभियोग संख्या 273/2020 दिनांक 11.10.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाकं 11.10.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मझवाड़ में मौजूद था तो नरेश कुमार  सुपुत्र  स्व0 श्री तारा चन्द, निवासी गांव कुठेहड़ डाकघऱ मझवाड़ तहसील सदर जिला  मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 3750 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 166/2020 दिनांक 11.10.2020 अधीन धारा 498(ए0), 506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति खीरामणी पत्नी  श्री ओम प्रकाश निवासी खतवाडी डाकघर बस्सी तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  शिकायतकर्ता की शादी  पारम्परिक रिति-रिवाज के साथ  हुई परन्तु शादी के कुछ समय के वाद ही शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता को मारपीट करके शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया  व जान से मारने की धमकी दी ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामा कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

 अभियोग संख्या  149/2020 दिनांक 11.10.2020 अधीन धारा 341, 323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  पधर जिला में  शिकायतकर्ता श्री सवर्ण सिंह सुपुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी रोपा तहसील पधऱ जिला मण्डी हि0प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  10.10.2020 को  तेज सिंह व रुप सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

शिकायत का निपटारा (Refund Amount Rs 73,449/-)  

  दिनांक 08.10.2020 को एक शिकायतकर्ता श्री रितेश शरर्मा सुपुत्र श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा मकान न0 102/2 पुरानी मण्डी निवासी मण्डी (हि0प्र0 जो कि बर्तमान समय में  कम्पयूटर साईंस टीचर है  आया और बताया कि शिकायतकर्ता की क्रेडिट कार्ड जिसकी लिमिट  रुपये 75000/- है जिसमें से 73,449 रुपये किसी फ्राडस्टर ने खाते से उडा दिये थे जो कि जिला मण्डी साईवर सैल ने त्वरित कार्यवाही करते हुये  उसके क्रैडिट कार्ड से जो पैसे गये थे की छानबीन करके पाया कि उसके खाते के पैसों से फल्पिकार्ट  के माध्यम से सामान मगवाया गया था जिस पर साईवर सैल मण्डी में फलिपकार्ट से पत्राचार करके व जिस क्रैडिट कार्ड से पैसे गायव हुये थे उससे जो सामान मगवाया गया था, को रदद करवाकर के शिकायतकर्ता के पैसों को रिफण्ड करवाया जो दिनांक 11.10.2020 को शिकायतकर्ता के खाते में पैसे मु0 73,449/-  वापिस  लाये गये ।

उद्वघोषित अपराधी की गिरफ्तारी का मामला

दिनांक 11.10.2020 को मण्डी पुलिस के पी0ओ0 सैल द्वारा उद्वघोषित अपराधी ब्रीह्स्तू  राम सुपुत्र श्री पुना राम निवासी बुराहणी डाकघर दशेहड़ा तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) को उसके गांव बुराहणी से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल करी जो कि अभियोग संख्या 99/2004 अधीन धारा 435,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह में वांछित था तथा जिसे माननीय अदालत जे0एम0आई0 सी0-2 मण्डी द्वारा  दिनांक 30.09.2020 को उद्वघोषित अपराधी करार दिया गया था । 

Saturday, October 10, 2020

CRIME REPORT ON 10 OCT.


 

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 270/2020 दिनांक 09.10.2020 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति दक्षा देवी पत्नी स्व0श्री रामानन्द निवासी चडयाणा डाकघऱ दुद्दर तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.10.2020 को बाबू राम, नरेन्द्र व चन्द्रकांन्त ने शिकायतकर्ता व उसके बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 271/2020 दिनांक 09.10.2020 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कुर्म देव सुपुत्र श्री बालक राम निवासी चढयारा डाकघर दुदर तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.10.2020 को रिंकू ने अपनी माता दक्षा के साथ शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3        अभियोग संख्या 167/2020 दिनांक 09.10.2020 अधीन धारा 341,323,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति पूनम देवी पत्नी श्री भवदेव निवासी राकोल तहसील निहरी जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.10.2020 को सुषमा पत्नी श्री योगराज ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

4        अभियोग संख्या 375/2020 दिनांक 09.10.2020अधीन धारा451,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रुप लाल सुपुत्र श्री हीरू राम निवासी भवाना डाकघऱ जरोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.10.2020 को नरोत्तम राम निवासी अप्पर भवाना डाकघर जडोल ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

                                                                                                    

Friday, October 9, 2020

CRIME REPORT ON 09 OCT.


"राष्ट्रपति पुलिस पदक"

मण्डी पुलिस के दो अधिकारियों उप-पुलिस अधीक्षक सुन्दरनगर श्री गुरबचन सिंह, हि0पु0से0 व उ0नि0 मनोज वालिया, प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी को उत्कृष्ट और स्पष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिये तथा अपनी  सेवाकाल के दौरान पंजीकृत विभिन्न अभियोगों की वैज्ञानिक जांच में  विशिष्टता के लिये,  वरिष्ठों, सहयोगियों, अधीनस्थों और आम जनता के साथ उदार व्यवहार और तालमेल व  मेधावी सेवा के लिये वर्ष-2019 के लिये  राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 1       अभियोग संख्या 172/2020 दिनांक 08.10.2020 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता श्री कुलदीप कुमार सुपुत्र श्री ज्ञान चन्द निवासी बैहड़ डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि वह दिहाडी- मजदूरी का काम करता है तथा दिनांक 08.10.2020  को जब शिकायतकर्ता  सरकाघाट से अपने गांव बैहड़ जा रहा था तो कालू  सुपुत्र श्री प्रेमसिंह निवासी बैहड़ डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 173/2020 दिनांक 08.10.2020 अधीन धारा 452,323, भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कांशा राम सुपुत्र श्री बगालू  राम निवासी जनीहण डाकघर गैहरा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.10.2020 को शिकायतकर्ता की बहू निशा देवी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 269/2020 दिनांक 08.10.2020 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री भगत राम सुपुत्र श्री हेम सिंह निवासी तांदी डाकघर सरोआ तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता का पी0एन0बी0 बैक में खाता है तथा दिनांक 30.09.2020 को किसी नामालूम व्यक्ति ने उपरोक्त शिकायतकर्ता के बैक खाते से मु0 1,90,000/- रुपये निकाल लिये । अभियोग पंजीकृत करके  साईबर सैल मण्डी द्वारा आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है

 

                                                                                        

 

 

"