Sunday, December 15, 2019

Drug Free Open Half Marathon 2019

  प्रैस  विज्ञप्ति दिनाँक 15.12.2018

        

आज प्रदेश भर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान (15.11.2019 से 15.12.2019)  के समापन अवसर पर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मण्डी पुलिस द्वारा " ड्रग फ्री हिमाचल हाफ मैराथन (पुरुष व महिला) का  आयोजन सेरी मंच मण्डी से किया  गया । जिसमे लगभग 125 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्ग में अपनी उपस्थित दर्ज की ।  

 

प्रातः 10.00 बजे सेरी मंच से प्रतिभागियों को  श्री पुनीत रघु , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी जिला मण्डी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं बतौर मुख्य अतिथी कार्यक्रम में शिरकत की तथा विजेता प्रतिभागियों व समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया ।

 

पुरुष वर्ग (21 कि0मी0) , महिला वर्ग (11 कि0मी0) व  (Fun Run 1.5 कि.मी. )  सभी आयु वर्ग के लिए ।

 

पुरुष वर्ग में पहले छ: स्थान तक निम्नलिखित धावक रहे ।

क्र0

 नाम पता

दूरी तय की

समय में  पुरी की

 स्थान प्राप्त किया

 प्रोत्साहन धनराशि

1.       

 रमेश कुमार सपुत्र श्री नानक चंद  निवासी हटगढ मण्डी

21 कि0मी0

52:00 मिनट

प्रथम

 11,000/-

2.       

 नागेन्द्र पाल  सपुत्र श्री नानक चंद  निवासी हटगढ मण्डी

21 कि0मी0

52:05 मिनट

द्वितीय

 9,000

3.       

 

 अनीस चंदेल सपुत्र श्री किश्तेन्द्र निवासी जेल रोड मण्डी 

21 कि0मी0

53:35 मिनट

 तृतीय

 7,0000

4.       

राजेन्द्र सपुत्र श्री होशियार सिंह निवासी गांव पाली डाकघर चुनाहन, बल्ह

21 कि0मी0

53:37 मिनट

चौथा

2,000

5.       

 चमन लाल सपुत्र श्री संजय कुमार  निवासी शौली खड्ड डाकघर दुदर, सदर मण्डी

21 कि0मी0

54:39 मिनट

पांचवा

2,000

6.       

अजीत कपूर सपुत्र श्री लक्षमण सिहं निवासी गांव  मरहाणा, तहसील शाहपुर ,जिला काँगडा

21 कि0मी0

54.44 मिनट

छठा

2,000

 

 

महिला वर्ग में पहले छ: स्थान तक निम्नलिखित धावक रहे ।

क्र0

 नाम पता

दूरी तय की

समय में  पुरी की

 स्थान प्राप्त किया

 प्रोत्साहन धनराशि

1.       

 गार्गी शर्मा पुत्री श्री कमल देव  साँई हास्टल धर्मशाला

11 कि0मी0

29:42 मिनट

प्रथम

 11,000/-

2.       

 

 सुनीता पुत्री श्री बन्धन लाल साँई हास्टल धर्मशाला

 11 कि0मी0

29.57 मिनट

 द्वितीय

 9,0000

3.       

 मनीषा पुत्री श्री नारायण सिंह साँई हास्टल धर्मशाला

11 कि0मी0

30.15 मिनट

तृतीय

 7,000

4.       

 मन्जुला पुत्री दिनेश निवासी  दयारगी, बल्ह जिला मण्डी

11 कि0मी0

30.50 मिनट

चौथा

2,000

5.       

अनीता पुत्री श्री नीलमणी, निवासी सहडा, डाकघर सेगली,  सदर मण्डी

11 कि0मी0

31.57

पांचवा

2,000

6.       

शिवाली पुत्री श्री वतन सिहं निवासी धलौट डाकघर बोहनी तहसील व जिला हमीरपुर

11 कि0मी0

32.30

 छठा

2,000

 

समाज में अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित व्यक्ति निम्नलिखित हैं:-

1.       प्रधान, श्री गुरुगोबिन्द सिहं गुरुद्वारा पड्डल मण्डी

2.       प्रधान, नामधारी संगत ट्रस्ट राम नगर मण्डी

3.       प्रबन्धक, गुरुद्वारा दुख: निवारण साहिब राम नगर मण्डी

4.       प्रधान, विश्वकर्मा मन्दिर राम नगर मण्डी


फन रन के सभी प्रतिभागियों को Participation Certificates  एवं प्रोत्साहन के रुप में एक-2 पौधा (आँवला, हरड, जामुन )  पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से वितरित किये गये जो कि वन विभाग मण्डी के सौजन्य से थे ।

प्रतिभागियों के लिए जलपान का आयोजन नामधारी संगत  ट्रस्ट राम नगर मण्डी के सौजन्य से था । 

 

  इस मौके पर श्री अनिल पटियाल  उप पुलिस अधीक्षक (एल.आर) जिला मण्ड़ी के द्वारा लोगों से अवाहन किया गया कि  वे नशे से दुर रहें एवं स्वस्थ रहें । स्वास्थ्य एवं पर्यावरण आपस में जुड़े हुए हैं ,  हम दौड कर/ पैदल चलकर स्वास्थय को बेहतर बना सकते हैं और पेड लगाकर पर्यावरण को भी स्वच्छ रख सकते हैं ।

 

 

Crime Report on 14 Dec

विशेष बैठक:- 

            आज कार्यालय  पुलिस अधीक्षक मण्डी के कांन्फ्रेस हाल में श्री गुरदेव शर्मा भा.पु.से, पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में सर्व देवता कारदार संघ  के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री पुनीत रघु अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक मण्डी, श्री मानव वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक मण्डी के अलावा  निम्नलिखित पदाधिकारी देव समाज मण्डी उपस्थित रहे ।

1. श्री शिवपाल शर्मा प्रधान सर्वदेवता कमेटी मण्डी

2. श्री वेद राम उप-प्रधान

3. श्री युद्ध कुमार महा सचिव

4. श्री प्रकाश चन्द सचिव

5. श्री रेवती राम मुख्य सलाहकार

 

उपरोक्त के अलावा बैठक में जिला मण्डी से लगभग 70 पदाधिकारियों ने सिरकत की दौरान बैठक विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जो निम्नलिखित हैं:-

मन्दिरो में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ निम्नलिखित कारगर उपाय मन्दिर प्रबन्धन कमेटी द्वारा किए जाने के सुझाव अधोहस्ताक्षरी  द्वारा दिये गये:-

1.      मन्दिर परिसर में रात के समय लाईट की समुचित व्यवस्था हो ।

2.      परिसर में प्रयाप्त मात्रा में अच्छी किस्म के सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हों ।

3.      मन्दिर की बहुमूल्य सम्पति की सुरक्षा के लिए दिन व रात के लिए चौकीदार नियुक्त किया जाए ।

4.      मन्दिर परिसर में एक मजबूत अलमारी में बहुमूल्य बस्तुएं रखी जाएं ।

5.      मन्दिर का मुख्य दरवाजा मजबूत लोहे से बना होना चाहिए एवं दरवाजे पर दो ताले लगाए जाएं ।

6.      मन्दिर परिसर के चारों ओर कंटीले तारें लगाई जायें ।

7.      बहुमूल्य मूर्तियों एवं सोने/चाँदी के आभूषणों के फोटोग्राफ (हार्ड एंव शाफ्ट फार्मेट) संरक्षित करके रखे जाएं व एक कापी थाने/चौकी को भी दी जाए।

8.      मन्दिर प्रबन्धन कमेटी के पास पुलिस अधिकारियों एवं नज़दीकी थाना/ चौकियों के टैलिफोन  नम्बरों की सूची होनी चाहिए ।

9.      चोरियों को रोकने के लिए मन्दिर परिसर  में चोरी - रोधक यन्त्र ( Anti Theft device )  लगवाये जायें।

मन्दिर प्रबन्धन कमेटी के सदस्य मन्दिर के कारदार, पुजारी एवं गूर नशे के खिलाफ एक अभियान               चलायें एवं निम्नलिखित सुझाव आम जनता तक पहुँचाएं :-

1.      युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवायें एवं नशे से दूर रहने की सलाह दें ।

2.      अभिभावकों से आग्रह करें कि समय- समय पर अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें ।

3.      नशे के आदी युवाओं के अभिभावकों को बतायें कि क्षेत्रिय अस्पताल मण्डी एवं मैडिकल कालेज नेरचौक में नशे की लत छुडाने के लिए OPD की व्यवस्था की गई हैँ । 

4.       नशे के आदी य़ुवाओं को " नशा निवारण केन्द्र" में भेजने के लिय़े  लोगों को सुझाव दें ।

5.      "नशा निवारण समिति" का  सदस्य बनने के लिये अपने थाना/चौकी में सम्पर्क करें ।

6.      अभिभावक स्वयं नशा न कर उदाहरण पेश करें ।

7.      अभिभावक अपने बच्चों के दोस्तों और बच्चे की दिन की गतिविधियों में रुचि लें ।

8.      बच्चे के साथ समय बितायें ।

9.      बच्चा परेशान हे तो उसकी समस्या को समझें ।

10.  गाँव के अन्दर कोई दुकानदार नशीली दवाओं या नशीले पदार्थों को बेचने व खरीदने का कार्य में संलिप्त है तो  अपने क्षेत्र के नजदीकी थाना/चौकी में सम्पर्क करें ।

11.  Drug Free Himachal App डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित करें ।

12.  लोगों को बतायें कि भाँग, अफीम की खेती करना अबैध है तथा इनसे  (भाँग/अफीम) निकलने वाले पदार्थो का भण्डारण करना, खरीदना, बेचना, आयात, निर्यात, परिवहन, एवं प्रयोग में लाना एन.डी.पी.एस अधिनियम 1985 के अन्तर्गत गैर कानूनी है एवं दोषी पाये जाने पर सज़ा 10 साल तक की कठोर कैद एवं जुर्माना 100000/- से 200000/ रुपये तक का प्रावधान रखा गया है ।

13.  आस्था के नाम पर कोई भी गैर-कानूनी कार्य न किया जाए।  सर्व देवता कमेटी के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे भी देव समाज के गुर/कारदारों को निर्देशित करें कि वे कोई भी गैर-कानूनी आदेश पारित न करें। यदि किसी संस्था द्वारा कोई गैर-कानूनी आदेश पारित किया जाता है तो इसकी सूचना तुरन्त प्रशासन को देना सुनिश्चित करें एवं गैर कानूनी आदेशों पर अंकुश लगाएं ।

14.  देव समाज मन्दिर में आने वाले युवाओं को नशे से दुर रहने एवं इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए जागरुक/ प्रेरित करें ।

 

 

                                                      

 

 

 

Friday, December 13, 2019

CRIME REPORT ON 13 DEC.


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 338/19 दिनांक 12.12.19 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  मु0आ0 नन्द लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी  शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मण्डी बाजार में मौजूद था तो गुप्त सूचना के आधार पर  अनिल कुमार सपुत्र श्री हेम सिहं निवासी गांव सूका रियूर डाकघर रियूर तहसील बल्ह जिला मण्डी व उम्र 23 वर्ष (2) छवि राम सपुत्र श्री चुनी लाल निवासी गांव सकूड डाकघऱ रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0 प्0 व उम्र 23 वर्ष (3) साजन सपुत्र श्री जीवन लाल निवासी मकान न0 143/5 पैलेस कलौनी मण्डी तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 व उम्र 24 वर्ष (4)  व एक नावालिगा  से 5 ग्राम हैरोईन  (चिट्टा) बरामद किया  ।  मु0आ0 रविकान्त न0 2 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 आबकारी  अधिनियम का मामला

 अभियोग संख्या 130/19 दिनांक 12.12.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 देशराज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  सुराहण में मौजूद था तो नारायण सिंह सुपुत्र श्री तुलसी राम निवासी सनेड़ (नारला) डाकघर पधऱ तहसली पधर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से  2लीटर अबैध शराब  बरामद की । स0उ0नि0 देशराज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

 अभियोग संख्या 347/19 दिनांक 12.12.19 अधीन धारा  279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सन्दरनगर जिला मण्डी में शिकाय़तकर्ता श्री संजय़ कुमार सुपुत्र श्री तलवाणा डाकघर सुडाना तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.12.19 को  सुन्दरलाल सुपुत्र श्री गुलाबा राम निवासी नेहरा डाकघऱ हरनोड़ा जिला विलासपुर स्कूटी न0 (एच0पी0 24सी0- 1401) पर सवार होकर तेज रफ्तारी से आय़ा और कार न0 (एच0पी0 24ए0-8100) को टक्कर मार दी जिस कारण उपरोक्त स्कूटी सवार को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

नोट :-    

इस महीने के तीसरे रविवार को (दिनाँक 15.12.2019 ) पीड़ित/शिकायतकर्ता दिवस के  रुप में मनाया जाएगा जिसके अन्तर्गत इस जिला के निम्नलिखित राजपत्रित अधिकारी समय 11 बजे प्रात: से 4 बजे शाम निम्नलिखित पुलिस थानों में लोगों की शिकायतें/समस्याएं सुनेंगे व मौके पर उनका निपटरा नियमानुसार करेंगे ।

          पुलिस थाना बार ब्यौरा इस प्रकार से है :-

 

क्रम.सं.

अधिकारी का नाम

पुलिस थाना

1

श्री गुरदेव शर्मा, भा.पु.से. ,पुलिस अधीक्षक मण्डी

सुन्दरनगर

2

श्री पुनीत रघु, हि.पु.से. अति.पुलिस अधीक्षक मण्डी

बल्ह

3

 श्री मानव वर्मा, भा.पु.से. सहायक पुलिस अधीक्षक मण्डी

औट

4

श्री कर्ण सिंह गुलेरिया, हि.पु.से. उप. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)मण्डी

गोहर

5

श्री मदन काँत शर्मा , हि.पु.से. उप.मण्डल पुलिस अधिकारी पधर

हटली

6

श्री अरुण मोदी, हि.पु.से., उप.मण्डल पुलिस अधिकारी करसोग

जंजैहली

7

श्री चन्द्रपाल सिंह, हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सरकाघाट

धर्मपुर

8

श्री गुरबचन सिंह, हि0पु0से0, उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर

वी0एस0एल0

9

 श्री अनिल पटियाल, हि0पु0से0, उप.पुलिस अधीक्षक (L/R)

सदर

 

                                                                                               

 

 

 

PRESS NOTE

 विशेष प्रैस विज्ञप्ति

 मैराथन

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से दिनाँक 15.12.2019 (प्रात: 8 बजे) मण्डी पुलिस द्वारा ड्रग फ्री हिमाचल   ओपन हाफ मैराथन (पुरुष व महिला) का  आयोजन सेरी मंच मण्डी से किया जा रहा है, विजेताओं को निम्नलिखित ईनाम दिया जाएगा । इसके अलावा Fun Run का आयोजन भी किया जाएगा जिसके कुछ प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन के रुप में उपहार दिये जाएंगे ।

पुरस्कार राशि

पुरुष

महिला

प्रथम   = 11000/-

प्रथम   = 11000/-

द्वितीय = 9000/-

द्वितीय = 9000/-

तृतीय = 7000/-

तृतीय = 7000/-

 इसके इलावा तीन-2 सांत्वना पुरस्कार 2000/- प्रत्येक  उपरोक्त वर्ग में दिये जायेंगें। 

 गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी

 मण्डी पुलिस की तकनीकी शाखा द्वारा गत बर्ष 2019 में 113  गुमशुदा मोबाईलों को ढूंढने व उन्हे उनके असल मालिक  को सुपुर्द करने में सफलता हासिल करी।  ढूंढे गये मोबाइलो की कुल कीमत  रुपये 12,12,996 /- है। मण्डी पुलिस के तकनीकी शाखा में कार्यरत आरक्षी देवेन्द्र कुमार, आरक्षी हरीश रावत व आरक्षी अजय वालिय़ा  द्वारा अथक प्रयासों द्वारा मण्डी पुलिस ने यह सफलता हासिल करी। ढूंढे गये मोबाईलों का महीना वार मय कीमत विवरण इस प्रकार से हैं :-

   Year 2019

Total Mobile traced out  during the Month

 Cost of  traced  Mobile

 Jan. 2019

8

 Rs. 69,250-/-

 Feb. 2019

1

 Rs.1500/-

March 2019

15

 Rs.1,48,100/-

April 2019

13

 Rs.1,54,799/-

May 2019

13

 Rs. 1,42,776/-

June 2019

9

 Rs. 81,499/-

July 2019

12

 Rs.1,35098/-

Aug. 2019

15

 Rs. 1,62779/-

Sep. 2019

4

Rs. 42,999/-

 Oct.2019

4

Rs. 43,499/-

Nov.2019

5

 Rs. 51,799/-

Dec.2019

14

Rs,178898/-

Total

Total  =  113

Total cost= Rs.12,12996

 

 

Thursday, December 12, 2019

Crime Report on 12 Dec

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 346/19 दिनांक 11.12.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो बस न0 (पी0बी065-ए0डी0-1201) की तलाशी करने पर कुलदीप कौशिक सुपुत्र श्री भगवान निवासी हाउस न0 278/3 बसन्त विहार लधोट रोड़ रोहतक (हरियाणा) उम्र 31 साल के कब्जा से 2 किलो 369 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 376/19 दिनांक 11.12.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना किय़ा गया कि दिनांक 11.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम हवाणी में मौजूद था गाडी न0( एच0पी0-01एम0-2684) की तलाशी करने पर चमन लाल सुपुत्र श्री योगराज  निवासी डोह डाकघर रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 122 बोतलें देसी शराब व 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं। स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहै हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 212/19 दिनांक 12.12.19  अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय कुमार सुपुत्र श्री यादव सिंह निवासी चेलग डाकघर बल्ह जोली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.12.19 को मीना, पूजा, संदीप व खेम सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।स0उ0नि0 जोगिन्द्रसिंह प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में वाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 169/19 दिनांक 11.12.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में आरक्षी हरीश कुमार नि0 764 के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  औट बाजार में मौजूद था तो पाया कि प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री मस्त राम निवासी औट ने सड़क के साथ रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व याताय़ात में वाधा उत्पन्न हो रही है । आरक्षी हरीश कुमार न0 764 पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

                                                                        

Crime Report 11 Dec


आबकारी अधिनियम के मामले

1     अभियोग संख्या 344/19 दिनांक10.12.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में निरीक्षक कमल कान्त प्रभारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम तरोट में मौजूद था तो कशु सुपुत्र स्व0 श्री सन्त राम निवासी तरोट डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की। निरीक्षक कमल कान्त प्रभारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2   अभियोग संख्या 345/19 दिनांक 10.12.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रोपा में मौजूद था तो संजीव कुमार सुपुत्र श्री कान्शी राम निवासी लुहाखर डाकघर कपाही तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 125 मी0लि0 अंग्रेजी शराब व 200 मी0लि0 देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0  ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

  एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 336/19 दिनांक 11.12.19 अधीन धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेनषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.12.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुल-घराट में मौजूद था तो कार न0 (एच0पी0-0के-2112) की तलाशी करने पर विवेक शर्मा  सुपुत्र श्री कश्मीर सिंह निवासी गाँव कुठेङ डाकघर देवब्रारता तहसील सरकाघाट जिला मण्डी(हि0प्र0) उम्र 24 वर्ष तथा चमन लाल सुपुत्र श्री शेष राम निवासी गाँव शनाग डाकघर बाहुंग तहसील मनाली जिला कुल्लु उम्र 32 वर्ष  के कब्जा से 1.30 ग्राम हेरोईन ( चिट्टा) बरामद किया । उप नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

Tuesday, December 10, 2019

CRIME REPORT ON 10 DEC.

                                               

आबकारी अधिनियम का मामला

1        अभियोग संख्या 166/19 दिनांक 09.12.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 राम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो शेरु सुपुत्र श्री पुरखू राम निवासी झीड़ी डाकघर नगवाईं तहसील औट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 343/19 दिनांक 09.12.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला में स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त में मौजूद था तो सेवा दास सुपुत्र श्री रोडा राम निवासी विनोला डाकघर जांमला तहसील सुन्दरनगर  की दुकान की  तलाशी करने पर उसके कब्जा से  945 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।