प्रैस विज्ञप्ति दिनाँक 15.12.2018
आज प्रदेश भर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान (15.11.2019 से 15.12.2019) के समापन अवसर पर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मण्डी पुलिस द्वारा " ड्रग फ्री हिमाचल हाफ मैराथन (पुरुष व महिला) का आयोजन सेरी मंच मण्डी से किया गया । जिसमे लगभग 125 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्ग में अपनी उपस्थित दर्ज की ।
प्रातः 10.00 बजे सेरी मंच से प्रतिभागियों को श्री पुनीत रघु , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी जिला मण्डी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं बतौर मुख्य अतिथी कार्यक्रम में शिरकत की तथा विजेता प्रतिभागियों व समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया ।
पुरुष वर्ग (21 कि0मी0) , महिला वर्ग (11 कि0मी0) व (Fun Run 1.5 कि.मी. ) सभी आयु वर्ग के लिए ।
पुरुष वर्ग में पहले छ: स्थान तक निम्नलिखित धावक रहे ।
क्र0 | नाम पता | दूरी तय की | समय में पुरी की | स्थान प्राप्त किया | प्रोत्साहन धनराशि |
1. | रमेश कुमार सपुत्र श्री नानक चंद निवासी हटगढ मण्डी | 21 कि0मी0 | 52:00 मिनट | प्रथम | 11,000/- |
2. | नागेन्द्र पाल सपुत्र श्री नानक चंद निवासी हटगढ मण्डी | 21 कि0मी0 | 52:05 मिनट | द्वितीय | 9,000 |
3.
| अनीस चंदेल सपुत्र श्री किश्तेन्द्र निवासी जेल रोड मण्डी | 21 कि0मी0 | 53:35 मिनट | तृतीय | 7,0000 |
4. | राजेन्द्र सपुत्र श्री होशियार सिंह निवासी गांव पाली डाकघर चुनाहन, बल्ह | 21 कि0मी0 | 53:37 मिनट | चौथा | 2,000 |
5. | चमन लाल सपुत्र श्री संजय कुमार निवासी शौली खड्ड डाकघर दुदर, सदर मण्डी | 21 कि0मी0 | 54:39 मिनट | पांचवा | 2,000 |
6. | अजीत कपूर सपुत्र श्री लक्षमण सिहं निवासी गांव मरहाणा, तहसील शाहपुर ,जिला काँगडा | 21 कि0मी0 | 54.44 मिनट | छठा | 2,000 |
महिला वर्ग में पहले छ: स्थान तक निम्नलिखित धावक रहे ।
क्र0 | नाम पता | दूरी तय की | समय में पुरी की | स्थान प्राप्त किया | प्रोत्साहन धनराशि |
1. | गार्गी शर्मा पुत्री श्री कमल देव साँई हास्टल धर्मशाला | 11 कि0मी0 | 29:42 मिनट | प्रथम | 11,000/- |
2.
| सुनीता पुत्री श्री बन्धन लाल साँई हास्टल धर्मशाला | 11 कि0मी0 | 29.57 मिनट | द्वितीय | 9,0000 |
3. | मनीषा पुत्री श्री नारायण सिंह साँई हास्टल धर्मशाला | 11 कि0मी0 | 30.15 मिनट | तृतीय | 7,000 |
4. | मन्जुला पुत्री दिनेश निवासी दयारगी, बल्ह जिला मण्डी | 11 कि0मी0 | 30.50 मिनट | चौथा | 2,000 |
5. | अनीता पुत्री श्री नीलमणी, निवासी सहडा, डाकघर सेगली, सदर मण्डी | 11 कि0मी0 | 31.57 | पांचवा | 2,000 |
6. | शिवाली पुत्री श्री वतन सिहं निवासी धलौट डाकघर बोहनी तहसील व जिला हमीरपुर | 11 कि0मी0 | 32.30 | छठा | 2,000 |
समाज में अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित व्यक्ति निम्नलिखित हैं:-
1. प्रधान, श्री गुरुगोबिन्द सिहं गुरुद्वारा पड्डल मण्डी
2. प्रधान, नामधारी संगत ट्रस्ट राम नगर मण्डी
3. प्रबन्धक, गुरुद्वारा दुख: निवारण साहिब राम नगर मण्डी
4. प्रधान, विश्वकर्मा मन्दिर राम नगर मण्डी
फन रन के सभी प्रतिभागियों को Participation Certificates एवं प्रोत्साहन के रुप में एक-2 पौधा (आँवला, हरड, जामुन ) पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से वितरित किये गये जो कि वन विभाग मण्डी के सौजन्य से थे ।
प्रतिभागियों के लिए जलपान का आयोजन नामधारी संगत ट्रस्ट राम नगर मण्डी के सौजन्य से था ।
इस मौके पर श्री अनिल पटियाल उप पुलिस अधीक्षक (एल.आर) जिला मण्ड़ी के द्वारा लोगों से अवाहन किया गया कि वे नशे से दुर रहें एवं स्वस्थ रहें । स्वास्थ्य एवं पर्यावरण आपस में जुड़े हुए हैं , हम दौड कर/ पैदल चलकर स्वास्थय को बेहतर बना सकते हैं और पेड लगाकर पर्यावरण को भी स्वच्छ रख सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment