Sunday, December 2, 2018

Crime Report on 02 Dec

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 352/18 दिनांक 01.12.2018 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना सदर  मण्डी में मु.आ. अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ समय करीब 8 बजे शाम मुकाम बाईपास नजदीक रैन शैल्टर आने-जाने वाले वाहनों को चैक कर रहा था तो उसी समय एक i20 गाड़ी नं. PB-05-AH-8055 रंग सफेद को चैक किया जिसमें  रमनदीप सिहं सिद्धु सुपुत्र श्री परशन सिंह निवासी गांव खडूर डा0 व थाना मखू तहसील जीरा जिला फिरोजपूर उम्र 28 साल,  करनवीर जम्वाल  सुपुत्र श्री रवीर सिहं जम्वाल निवासी गांव पुंग डाकघर व तहसील सुंदरनगर जिला मण्डी हि0प्र उम्र 24 साल व एक लड़की पारुल गुलेरिया  सुपुत्री श्री प्रताप चन्द गुलेरिया निवासी मकान नं0 361/3 नजदीक सुर्या कंस्ट्रकश,  जेल रोड़, मण्डी जिला मण्डी, हि0 प्र0  उम्र 19 सवार थे, गाडी को चैक करने पर गाडी से 86 ग्राम हैरोईन  बरामद की । मु.आ. यश पाल  अन्वेषणाधिकारी थाना सदर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

          चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  153 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 39,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/- रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान व 10,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है । 

Saturday, December 1, 2018

CRIME REPORT ON 01 NOV.


रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले  

1        अभियोग संख्या 80/18 दिनांक 30.11.18  अधीन धारा 341,323, 504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लाल सिंह निवासी घोरला-पधर डाकघर बागाचनोगी तहसील थुनाग हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि हेमराज ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0  लोकेन्दर न0 863 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2      अभियोग संख्या 289/18 दिनांक 30.11.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कमला देवी पत्नी श्री दुर्गा दास डाकघर कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ प्रेम चन्द व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 पवन कुमार न0 52 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3        अभियोग संख्या 205/18 दिनांक 30.11.18 अधीन धारा 341, 323, 427, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय ठाकुर सुपुत्र श्री रुप सिंह ठाकुर निवासी बाहरी डाकघर कोट तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर  पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  30.11.18 को नामालुम स्कुटी सवार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा शिकायतकर्ता की कार को नुक्सान पहुंचाया । मु0आ0 विजेन्द्र ठाकुर न0 867 अन्वेषणोधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 344 चालान व उल्लंघनकर्तओं से 38,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 14 चालान व  1400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम क अन्तर्गत 5 चालान व  1600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                         

 

                                            

 

Friday, November 30, 2018

Crime Report on 30 Nov

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 312 दिनांक 29.11.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेरचौक नज़द नीलम स्वीट शाप के पास मौजूद था तो वरुण कुमार सुपुत्र श्री रमेश कुमार निवासी चाक-का-गोहर  डाकघर भंगरोटू जिला मण्डी के कब्जा से 6.73 ग्रांम हैरोइन बरामद की।मु0आ0 नेक चन्द न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1     अभियोग संख्या 310/18 दिनांक 29.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  29.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  लेदा में मौजूद था तो  शेर सिंह सुपुत्र श्री दिले राम निवासी लेदा जिला मण्डी हि0प्र0 के  कब्जा से  10 लीटर लाहण व 750 मी0लि0 अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम  प्रभारी पुलिस चौकी  रिवालसर   मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2     अभियोग संख्या 311/18 दिनांक 29.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शी राम  प्रभारी पुलिस चौकी  रिवालसर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  29.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  लेदा में मौजूद था तो माया देवी पत्नी श्री बेसरिया राम  निवासी लेदा जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से  10 लीटर लाहण व 1500 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम  प्रभारी पुलिस चौकी  रिवालसर   मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी के मामले

1     अभियोग संख्या 182/18 दिनांक 30.11.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री काहण चन्द सुपुत्र श्री रुप चन्द निवासी नाऊही डाकघर  व तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.11.18 को ज्ञान सिंह, धर्म सिंह व विकास  ने शिकायतकर्ता का रास्ता का रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने करने की धमकी दी  मु0आ0 बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2     अभियोग संख्या 306/18 दिनांक 29.11.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजीव कुमार सुपुत्र श्री बालम राम निवासी सरला-खाबू डाकघर थिना-गलू की  शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  28.11.18 को  टेक चन्द, हंस राज व अजय कुमार  ने शिकायतकर्ता  का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट  की । स0उ0नि0  मुन्शी राम  प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 लोकमार्ग मे बाधा डालने के मामले

1     अभियोग संख्या 183/18 दिनांक 30.11.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में मु0आ0 रणजीत सिंह न0 71 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम करसोग बाजार में मौजूद था तो  पाया कि वेद राम सुपुत्र श्री ईन्द्र सिंह निवासी पांगणा तहसील करसोग  ने सड़क के बीचों-बीच रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व  यातायात  में वाधा उत्पन्न हो रही थी ।  मु0आ0 रणजीत सिंह न0 71 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2     अभियोग संख्या 308/18 दिनांक29.11.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 लाल चन्द  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बव्ह जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गलमा में मौजूद था तो पाया कि   वंश राम सुपुत्र श्री कोहली राम निवासी रत्ती तहसील बल्ह जिला मण्डी ने फ्रूट की रेहडी सड़क के बीचों-बीच लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों  व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 175 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  24,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  9 चालान व  900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व  1000/- रुपये जुरमाना बसूल किया है ।  

Thursday, November 29, 2018

Crime Report on 29 Nov

आबकारी अधिनियम के मामले

1    अभियोग संख्या 303/18 दिनांक 28.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  स0उ0नि0 बालक राम  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेरचौक में मौजूद था तो भूप सिंह सुपुत्र श्री विन्नू राम निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 7750 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 बालक राम  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2                      अभियोग संख्या  294/18 दिनांक 28.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0  आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मे स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी चौकी हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  भांबला चौक में मौजूद था तो  मस्त राम सुपुत्र श्री मस्त राम निवासी भांबला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से  1 बोतल अंग्रेजी शराब व 400 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 लोकमार्ग मे वाधा डालने का मामले

1        अभियोग संख्या 180/18 दिनांक 28.11.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में मु0आ0 छज्जु राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सनारली मे मौजूद था तो पाया कि  मोहर सिंह  सुपुत्र श्री भगत राम निवासी सनारली डाकघर भांथल तहसील करसोग ने  सड़क के बीचों-बीच रेत का ढेर लगा रखा है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 छज्जू राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2     अभियोग संख्या 181/18 दिनांक 28.11.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में मु0आ0बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नैहरी  मे मौजूद था तो पाया कि   मनी राम  सुपुत्र श्री छज्जु राम निवासी नैहरी डाकघर भंथाल तहसील करसोग  जिला मण्डी ने  सड़क के बीचों-बीच रेत का ढेर लगा रखा है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 143 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  21, 500/- रुपये  जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  14 चालान व  1400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

Wednesday, November 28, 2018

CRIME REPORT ON 28 NOV.


 लोकमार्ग में बाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 180/18 दिनांक 28.11.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में मु0आ0 छज्जु राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सनारली में मौजूद था तो पाया कि  मोहर सिंह सुपुत्र श्री भगत राम निवासी सनारली डाकघर बन्थाल तहसील करसोग जिला मण्डी ने सड़क के बीचों-बीच रेत का ढेर लगा रखा है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी ।मु0आ0 छज्जू राम न0 60  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 173/18 दिनांक 27.11.18 अधीन धारा 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सोम-कृष्ण सुपुत्र श्री तालु राम निवासी मलगोडू डाकघर निहरी जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  26.11.18 को यशवन सुपुत्र श्री डुमणू राम निवासी साल डाकघर निहरी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 सरोज कुमार न0  865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आपातकालीन  प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली 112 का शुभारम्भ

आज माननीय गृह मन्त्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली 112 का शुभारम्भ  विपासा सदन मण्डी में किया गया दौराने समारोह माननीय मुख्यमन्त्री हिमाचल-प्रदेश श्री जय राम ठाकुर व पुलिस महानिदेशक हिमाचल-प्रदेश श्री सीता राम मरढी व अन्य गणमान्य मन्त्री  व अधिकारी व कर्मचारीवर्ग  उपरोक्त  समारोह में शामिल रहा ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 80 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  5200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान व  1500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

 

                                                                                           

 

Monday, November 26, 2018

CRIME REPORT ON 26 NOV.

                                      प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 26.11.18

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 291/18 दिनांक 26.11.18 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चन्द्रमणी सुपुत्र श्री नन्द लाल निवासी दरकोहली डाकघर व तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.11.18 को सन्नी  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 301/18 दिनांक 25.11.18 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ठाकुर दास सुपुत्र श्री तेज सिंह निवासी समलेहर डाकघर कोठी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.11.18 को विनोद व शशि ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

महिला से छेड़छाड़ का मामला

अभियोग संख्या 290/18 दिनांक 25.11.18 अधीन धारा 452, 354, 354 (ए) भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.11.18 को सन्जू ने शिकायतकर्ता के घर में प्रवेश करके उसके साथ छेड़छाड़ की। स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 193 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  31,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  15 चालान व 1500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                               

 

 

 

Sunday, November 25, 2018

CRIME REPORT ON 25 NOV.

                                      

 लोकमार्ग में वाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 176/18 दिनांक 24.11.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पांगणा बाजार में मौजूद था तो पाया कि सुरेन्द्र कुमार सुपुत्र लछमी प्रसाद निवासी पांगणा जिला मण्डी हि0प्र0 ने सड़क के बीचों-बीच सब्जी की रेहडी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी ।स0उ0नि0 बलबीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 177/18  दिनांक 25.11.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दोरजे राम सुपुत्र संगत राम निवासी सलोगी धार डाकघर पोखी तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनांक 24.11.18 को  एक जीप न0 एच0पी0 30ए0-2489 जिसे ड्राईवर रिपन सिंह सुपुत्र श्री हेम राज  निवासी सरयोगी तहसील करसोग चला रहा था, तेज रफ्तारी से आय़ा और स्थान सलोगी पर सडक से  लगभग 250 मीटर नीचे चला गया जिस कारण उपरोक्त ड्राईवर को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के  मामले

1        अभियोग संख्या  289/18 दिनांक 24.11.18 अधीन धारा, 341, 323, 504. 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री शेर सिंह निवासी कोठी डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि प्रोमिलो देवी व विक्की ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।  मु0आ0 विपिन कुमार न0 872 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 155/18 दिनांक 24.11.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  श्रीमति कलां देवी पत्नी श्री ब्रहम दास गाँव प्रौण डाकघर स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.11.18 को कुन्दन लाल सुपुत्र श्री इन्द्र सिँह निवासी प्रौण जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता व उसके बेटे का रास्ता रोककर  उनके साथ मारपीट । मु0आ0 संजीव कुमार न0 889 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3    अभियोग संख्या 300/18 दिनांक 24.11.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति धर्मी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री कृष्ण चन्द निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  रमेश कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

4    अभियोग संख्या  301/18 दिनांक 25.11.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ठाकुर दास सुपुत्र श्री तेज सिंह निवासी समलेहर डाकघर कोठी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.11.18 को विनोद व शशि ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला से छेड़छाड़ का मामला

अभियोग संख्या 288/18 दिनांक 24.11.18 अधीन धाराल 341, 323, 354, 354(ए),504 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 24.11.18 को प्रवीण कुमार सुपुत्र शेर सिंह निवासी कोठी डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की ।स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  221 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  29,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  24 चालान व  2400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 47,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।