Friday, October 8, 2021

Crime Report on 8 Oct

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 272/21 दिनांक 07-10-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस चौकी डैहर स.उ.नि. जगत राम के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07-10-2021 को जब यह पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे तो मुकाम सिहली में गुप्त सूचना के आधार पर श्याम लाल सपुत्र श्री डागू राम निवासी गांव थालगधार डाकघर चुराड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की दुकान से 04 बोतलें देसी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

भगा ले जाने/ले भागने का मामला

 

अभियोग संख्या 166/21 दिनांक 07-10-2021 अधीन धारा 363 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05-10-2021 से शिकायतकर्ता की बेटी बिना बताए घर से चली गई है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

चोट पहुँचाने का मामला

अभियोग संख्या 130/21 दिनांक 07-10-2021 अधीन धारा 326,324 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना बी.एस.एल. कलौनी (सुन्दरनगर) जिला मण्डी  में शिकायतकर्ता दयाल सिंह निवासी गांव लोयर बेहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07-10-2021 को शिकायतकर्ता की बहू ने तेजदार हथियार से उस पर हमला किया । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

Thursday, October 7, 2021

Crime Report on 07 Oct

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 215/21 दिनांक 06.10.2021 अधीन धारा 21,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स.उ.नि. शेर सिहं अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत निशान्त ठाकुर निवासी गांव चमयोल्का, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी व विनय कुमार निवासी गाँव व डाकघर चोलथरा तहसील सरकाघाट के कब्जा से 8.17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा ) बरामद किया गया । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 317/2021 दिनांक 06.10.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में उप. निरीक्षक राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रभी देवी पत्नी स्व. श्री खेम चन्द निवासी गाँव व डाकघऱ लोहारा,  तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से  2000 मि.लि. अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।C 

Wednesday, October 6, 2021

Crime Report on 6 Oct

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 271/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ स.उ.नि. देव राज के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05-10-2021 को जब यह पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर  थे तो एक गुप्त सूचना के आधार पर जगदीश सपुत्र श्री सुदामा राम निवासी गांव व डाकघर सलवाना तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 2000 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1.     अभियोग संख्या 269/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 341,451,323,504,506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता तारा देवी पत्नी श्री कृष्ण लाल निवासी गांव डडोह डाकघर मैरामसीत तहसील  सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04-10-2021 को पिंका राम सपुत्र श्री हिरा लाल ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

2.      अभियोग संख्या 141/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 341,354,323,506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता देई देवी सपुत्री श्री धर्म चंन्द निवासी गांव गमधोल  डाकघर ब्रांग तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04-10-2021 को नरेश सपुत्र श्री हरी सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

3.     अभियोग संख्या 100/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता रवि कांन्त निवासी गांव अपर मनवाना तहसील बल्द्वाड़ा की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05-10-2021 को शिकायतकर्ता की कार सड़क किनारे खड़ी थी पर राज कुमार व भतीजे हंस राज ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  गाली-गलोच व मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

4.     अभियोग संख्या 72/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता चंन्द्रेश कुमार निवासी गांव कोहलु तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05-10-2021 को कालेज के लड़के गोलु , कानव और कुछ अन्य लड़कों शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

 

5.      अभियोग संख्या 75/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 341, 504, 506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कंम्बर सिंह सपुत्र श्री भाद्रु राम निवासी गांव हैन्चल डाकघर थानाशिवा तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04-10-2021 को कुलविंन्दर सिंह सपुत्र श्री आलम चन्द निवासी गांव कांन्धी कलवारा डाकघर थानाशिवा तहसील थुनाग जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता को रास्ते में रोककर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

सड़क दुर्घटना के मामले 

1.      अभियोग संख्या 270/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 279,504,506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता बृजेश कुमार सपुत्र श्री भगत राम निवासी गांव भन्तरेहड़ डाकघर बरोटी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05-10-2021 को मुकाम इंडीयन ऑयल प्रैट्रोल पंम्प सलापड़ में जेसीबी एपलाइड फार व कार के बीच टक्कर हुई । कार न. एच.आर.26(बी.यू)-6301 तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहा था । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

2.      अभियोग संख्या 169/21 दिनांक 05-10-2021 अधीन धारा 279, 337 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना ऑट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सुरेन्दर कुमार सपुत्र श्री केशव राम निवासी गांव धमन डाकघर लारजी तहसील स्यांज जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05-10-2021 को मुकाम शिली लारजी में मोटरसाईकिल सवार सुमित शर्मा सपुत्र श्री श्याम सुंन्दर निवासी वार्ड न. 06 नूरपुर डाकघर व तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा व पवन कुमार सपुत्र श्री राजु निवासी गांव चहुही डाकघर व तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा बिजली के खम्भे से टकराकर घटनास्थल पर गंम्भीर जख्मी हो गये । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Tuesday, October 5, 2021

Crime Report on 5 Oct

 

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 314/21 दिनांक 04.10.2021 अधीन धारा 18,20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस थाना बल्ह निरीक्षक राजेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि  सोहन लाल उर्फ भाऊ सपुत्र श्री लोभिया राम निवासी गाँव व डाकघऱ ढाबण,  तहसील बल्ह जिला मण्डी  व उसकी पत्नी मीना कुमारी नशीले पदार्थों की बिक्री करते है, पुलिस द्वारा रेड करने पर उपरोक्त के कब्जा से 0.0960 अफीम व 14 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1.       अभियोग संख्या 315/2021 दिनांक 04.10.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में प्रभारी पुलिस थाना बल्ह निरीक्षक राजेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर सोहन लाल उर्फ भाऊ सपुत्र श्री लोभिया राम निवासी गाँव व डाकघऱ ढाबण,  तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.       अभियोग संख्या 316/2021 दिनांक 04.10.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में स.उ. निरीक्षक प्रीतम चन्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर भगत राम उर्फ  बबलू सपुत्र श्री लोभी राम निवासी गाँव व डाकघऱ ढाबण,  तहसील बल्ह जिला मण्डी  के घर की तलाशी लेने पर भगत राम के कब्जा से 2000 मि.लि. अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3.       अभियोग संख्या 168/2021 दिनांक 04.10.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में प्रभारी पुलिस थाना औट निरीक्षक  ललित महन्त के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 4.10.2021 समय 8.15 बजे रात जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम सुमानाला  मौजूत था तो तूले राम निवासी गांव सुमानाला, डाकघर पनारसा तहसील औट जिला मण्डी की  दुकान से 750 मि.लि. देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

Monday, October 4, 2021

Crime Report On 04 Oct

आबकारी अधिनियम के मामले

1.  अभियोग संख्या 108/21 दिनांक 03-10-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में उ.नि. संदीप कुमार पुलिस प्रभारी चौकी संधोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.10.2021 जिसके अन्तर्गत बलदेव राज पुत्र श्री हरी चन्द निवासी गांव अप्पर बैरी  के कब्जा से 26 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.   अभियोग संख्या 312/21 दिनांक 03-10-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह  जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. लाल चन्द  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.10.2021 को यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम पाधरु के पास मौजुद था तो गुप्त सूचना के आधार पर  बलदेव राज पुत्र श्री हरी चन्द निवासी गांव अप्पर बैरी जिला मण्डी हि.प्र. की  के कब्जा से  1 बोतल देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

3.   अभियोग संख्या 313/21 दिनांक 03-10-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह  जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. लाल चन्द  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.10.2021 को यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम दरबाथु के पास मौजुद था तो गुप्त सूचना के आधार पर  निर्मला देवी पत्नि श्री प्रकाश चन्द निवासी गांव दरबाथु डाकघर लोहरा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जे से 2 लीटर देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है

रास्ता रोककर मारपीट व गाली-गलौच करने का ममला

अभियोग संख्या 268/2021 दिनांक 03.10.2021 अधीन धारा 341,323,504 भा.द.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता भगत राम पुत्र श्री जगत राम निवासी गाव बलग डाकघर जड़ोल तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.10.2021 को  जब यह अपने आगंन मे मौजुद था तो उसी समय इसका भाई पवन कुमार उर्फ भीम ने उसके साथ रास्ता रोककर लड़ाई झगड़ा व गाली गलौच की । अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है । 

Friday, October 1, 2021

Crime Report on 1 Oct

अभियोग संख्या 322/14 दिनांक 22.10.2014 अधीन धारा 354,354 (ए) भा.दं.सं. एवं धारा 8 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में अभियुक्त रमेश कुमार सपुत्र श्री शेर सिहं निवासी गाँव झीर, डाकघर गहरा, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि.प्र.) के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था । इस अभियोग का अन्वेषण स.उ.नि. देश राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट द्वारा अम्ल में लाया गया था एवं नियमानुसार चालान माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था ।

                    आज दिनाँक 01.10.2021 को उपरोक्त अभियोग के अभियुक्त रमेश कुमार सपुत्र श्री शेर सिहं निवासी गाँव झीर, डाकघर गहरा, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि.प्र.) को माननीय विशेष अदालत पोक्सो मण्डी  ने अभियुक्त को 8 साल कैद की सज़ा एवं 10,000/- रुपये जुर्माने की सजा के आदेश दिये गये  हैं । 

Crime Report On 01.October

मारपीट ,गली-गलौच व धमकी देने  के ममले

अभियोग संख्या 260/2021 दिनांक 30.09.2021 अधीन धारा 452,323,504 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता हुकम चन्द गावं निवासी गावं घौडं तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी की  शिकायत पर  पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.09.2021 को करीब 8.45 बजे रात शिकायतकर्ता को इसके भतीजा घर के अन्दर आया तथा मारपीट, गली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

 

अभियोग संख्या 114/2021 दिनांक 30.09.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना     पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता शीला देवी निवासी गाव सदरेहड़ तहसील जोगिन्द्र नगर  जिला मण्डी हि.प्र. की  शिकायत पर  पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.09.2021 को तोता रामउसकी पत्नि और बहू ने शिकायतकर्त  का रास्ता रोककर मारपीट,गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

 

अभियोग संख्या 114/2021 दिनांक 30.09.2021 अधीन धारा 341,324,323,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता निक्का राम सपुत्र श्री फागु राम निवासी गांव बखरो डाकघर कन्योल बागरा  तहसील करसोग  जिला मण्डी हि.प्र. की  शिकायत पर  पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.09.2021 को कुलजीत वर्मा उर्फ लभू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

 

 सड़क दुर्घटना के मामले

 

अभियोग संख्या 113/21 दिनांक 30.09.2021 अधीन धारा 279,337 भा.द.स. व धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पुलिस चौकी कमांद थाना पधर जिला मण्डी हि.प्र.मानक मुख्य आरक्षी लेखराम न. 830 के ब्यान पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30-09-2021 एक कार चालक HP31C 0310  को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ कार गृह रक्षक देवेन्द्र कुमार न. 6/01-06 से टकरा गई जिससे गृह रक्षक  देवेन्द्र कुमार घाटल हो गया । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 139/21 दिनांक 30-09-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी उ.नि. राकेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30-09-2021 को जब यह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर था तो गुप्त सूचना के आधार पर रसपाल सपुत्र श्री राम रथ निवासी गावं कोटलू डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जे से देशी शराब व 2600 एम. एल. बीयर पाई गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।