Monday, May 10, 2021

CRIME REPORT ON 10 MAY

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 67/2021 दिनांक 09.05.2021 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रतनी देवी पत्नी श्री ज्ञान चन्द निवासी दलोली डाकघर नवाही  तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  09.05.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने घर के आंगन में मौजूद थी तो ओम प्रकाश सुपुत्र श्री नारायण दास निवासी दलोली डाकघर नवाही ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2       अभियोग संख्या 68/2021 दिनांक 09.05.2021 अधीन धारा341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जय कुमार सुपुत्र श्री लेखराज शर्मा निवासी डोल डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.05.2021 को अश्वनि कुमार सुपुत्र श्री ज्ञान चन्द निवासी अप्पर बरोट ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

Thursday, May 6, 2021

CRIME REPORT ON 06 MAY


 आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 112/2021 दिनांक 05.06.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.05.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम भंगरोटू में मौजूद था तो रमेश कुमार सुपुत्र श्री सुखराम निवासी भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

   2      अभियोग संख्या 113 दिनांक 05.05.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.05.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भडयारा में मौजूद था तो कमला देवी पत्नी श्री शेर सिंह निवासी भडियारा डाकघर भंगरोहू तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2100 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

    3            अभियोग संख्या 114/2021 दिनांक 05.05.2021अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 प्रीतम चन्द प्रभारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.05.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों  के साथ गस्त पर मुकाम  बगला में मौजूद था तो चमन लाल सुपुत्र श्री धनीराम निवासी बडसू तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 4 बोतले अबैध शराब बरामद की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

4          अभियोग संख्या 32/2021 दिनांक 05.05.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में निरीक्षक सूरम सिंह प्रभारी पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.05.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो नरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री गणेश लाल निवासी चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 05 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई  जा रही है ।

 

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या111/2021 दिनांक 05.05.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजीत कुमार सुपुत्र् श्री सुन्दर सिंह निवासी जरल डाकघर जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  की शिकायकत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब शिकायतकर्ता मण्डी की ओर जा रहा था तो सयोही के पास एक ट्रैक्टर तेज ऱफ्तारी  से आया और  मोटरसाईकिल न0 ( एच0पी031ए0-6769) को टक्कर मार दी जिस कारण मोटरसाईकिल सवार को चोंटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1          अभियोग संख्या 31/2021 दिनांक 05.05.2021 अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जोगिन्द्र सुपुत्र श्री भीमा राम निवासी कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.05.2021 को  सागर, सुमृता, विजय, शालू, हिमा व दीपा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 2         अभियोग संख्या  47/2021 दिनांक 05.05.2021 अधीन धारा  341, 323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गुरदास चन्द सुपुत्र स्व0 श्री देवी सिंह निवासी सनेहड़ डाकघर पधर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.05.2021 को  नगेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री सेवक राम निवासी सनेहड़ व सुनील कुमार सुपुत्र श्री हरी सिंह निवासी पाली तहसील पधर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

3       अभियोग संख्या 32/ 2021 दिनांक 05.05.2021 अधीन धारा 341,323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जय प्रकाश सुपुत्र श्री अमर निवासी विहणीं तहसील थुनाग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.04.2021 को जब शिकायतकर्ता एक विवाह समारोह में गया था तो जगत राम व उसकी पत्नी  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

COVID-19

कोरोना के बढते प्रकोप को मध्यनज़र रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 7.05.2021 से  कुछ विशेष बन्दिशें लगाई जा रही हैं  इसके लिये मण्डी पुलिस द्वारा निम्नलिखित कदम उठाये जायेंगें :-

Ø लोक परिवहन वाहनों में यात्रियों की संख्या को 50% कढाई से लागू किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा ।

Ø समस्त जिला में गस्त एवं नाकाबन्दी प्रभावी तरीके से की जायेगी एवम गैर-जरुरी कार्य से घर से बाहर निकलने  वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी ।

Ø  यदि कोई व्यक्ति सरकार द्वारा जारी आदेशों की उल्लंग्घना करेगा तो उसके खिलाफ धारा 188 भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा, जिसके लिए सज़ा का प्रावधान 6 महीने की कैद है ।

Ø  नियमों की अवहेलना करने पर  धारा 111 व 115 हिमाचल-प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 के अनुसार चालान भी किया जायेगा ।

Ø    आवश्यक सेवाओं से जुडे लोगों  को इस दौरान छूट रहेगी ।

 

 

 

                                                                                                                                           

Monday, May 3, 2021

Crime Report on 3 may

मारपीट एवं गाली-गलौच करने का मामला

अभियोग संख्या 109/21 दिनाँक 02.05.21 अधीन धारा 341,323,504,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता ललित कुमार सपुत्र स्व.श्री गोबिन्द राम,  निवासी गाँव व डाकघर राजगढ, तहसील बल्ह , जिला मण्डी (हि.प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.05.2021 समय करीब 6 बजे शाम जब यह अपने आंगन कोई कार्य कर रहा था  तो गौरव व टिंगु निवासी सकरोहा वहाँ पर आये व शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने लगे । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

एन.डी.पी.एस.अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 39/21 दिनाँक 02.5.2021 अधीन धारा 18 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में       स.उ.नि. शेर सिहं अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत       मतियाणा में अफीम की खेती करना पाई गई मौका पर 698 अफीम के पौधे उगे हुए पाये गये  ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 40/21 दिनाँक 02.5.2021 अधीन धारा 18 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में       निरीक्षक ईन्द्र सिहं अन्वेषणाधिकारी  एस.एन.सी.सी. फलाईंग यूनिट कुल्लू के  रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत कुलज्याण में अफीम की खेती करना पाई गई मौका पर 1050 अफीम के पौधे उगे हुए पाये गये  ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Friday, April 30, 2021

CRIME REPORT ON 30 APRIL


 महिला के प्रति क्रूरता के मामले

1        अभियोग संख्या 11/2021दिनांक 29.04.2021 अधीन धारा 498(ए0),323,504,34 भा0द0स0  महिला पुलिस थाना मण्डी  में शिकायतकर्ता श्रीमति सुनीता देवी पत्नी श्री पृथी पाल निवासी लुधियाना डाकघर हियूनपेहड़ तहसील धर्मपाल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी पृथीपाल के साथ अप्रैल 2005 में पारम्परिक रिती-रिवाज के साथ हुई है लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया। दिनांक 27.04.2021 को शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता से साथ मारपीट की जिस कारण उसे  चोटें आई हैं ।

    2   अभियोग संख्या  30/2021 दिनांक 29.04.2021 अधीन धारा498(ए0),323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति डिम्पल पत्नी श्री अजय कुमार निवासी सैंज तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी  अजय कुमार सुपुत्र श्री टेक चन्द निवासी सैंज, चच्योट जिला मण्डी के साथ पारम्परिक रिति-रिवाज के साथ हुई है तथा परन्तु शादी के छह महीने बाद ही शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता से दहेज की मांग करके  उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 105/2021 दिनांक 30.04.2021 अधीन धारा 452,323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सपना देवी पत्नी श्री धनीराम निवासी सकरोहा तहसील बल्ह जिला मण्डी  हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.03.2021 को तानिया व मनु ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में घुसकर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच व मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही ।

 चोरी का मामला

अभियोग संख्या 109/2021 दिनांक 29.04.2021 अधीन धारा 379 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गौरव राणा सुपुत्र श्री भूप सिंह राणा निवासी पजेठी डाकघर तलयाहर तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.04.2021 को शिकायतकर्ता ने अपनी मोटरसाईकिल न0 (एच0पी033सी0-5556) को अपने घर के नजदीक रिवालसर-मण्डी रोड़ पर पार्क किया था जिसे शिकायतकर्ता ने सभी जगह ढूंढा परन्तु कही पर भी न पाया तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि कोई नामालूम व्यक्ति शिकायतकर्ता की उपरोक्त मोटरसाईकिल को चुरा कर ले गया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त शराब का निपटारा :-

 दिनांक 29.04.2021 को थाना करसोग द्वारा आबकारी एवं कराधान विभाग (हि0प्र0) के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस थाना करसोग में पंजीकृत अभियोगों (अभियोग संख्या143/06,159/09, 132/11,121/13,180/15 तथा 115/17) के अन्तर्गत जब्त की गई निम्नलिखित शराब का निपटारा नियमानुसार किया गया :-

 किस्म शराब

 अंग्रेजी शराब

   देसी शराब

 अबैध शराब

 बीयर

  कुल मात्रा

     -----

  1945 बोतलें

     -----

  ----

 

 

 

                                                                                                       

Thursday, April 29, 2021

CRIME REPORT ON 29 APRIL


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अन्तर्गत मामला

अभियोग संख्या 78/2021 दिनांक 28.04.2021 अधीन धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में उपपुलिस अधीक्षक (प्रो0) बसूधा सूद पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  28.04.2021 को जब यह अन्य़ पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम काढर में मौजूद थीं तो मोटरसाईकिल न0(एच0पी0 37 ई0-1680)  की तलाशी लेने विनयदत्त सुपुत्र श्री ईश्वरदास निवासी थाला डाकघऱ काण्डी तहसील पालमपुर जिला कांगडा (हि0प्र0) व राकेश सैणी सुपुत्र स्व0 श्री हरप्यार सिंह निवासी लोहणां डाकघर काण्डी तहसील पालमपुर जिला कांगडां (हि0प्र0) के कब्जा से 80 ग्रांम चरस बरामद की । दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके व अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले  

1        अभियोग संख्या 77/2021 दिनांक 28.04.2021 अधीन धारा 341, 323,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री साहिल कुमार सुपुत्र श्री रुप सिंह निवासी बाहली डाकघर द्राहल तहसीलजोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  28.04.2021 को दिनेश कुमार सुपुत्र श्री रामेश चन्द, राकेश कुमार सुपुत्र श्री बृज लाल, संजय कुमार सुपुत्र श्री बृज लाल उपरोक्त सभी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 58/2021 दिनांक 28.04.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कुलदीप शर्मा सुपुत्र स्व0श्री लेखराज निवासी साही डाकघऱ भराडी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  28.04.2021 को प्रेम कुमार सुपुत्र श्री मुनीलाल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला

अभियोग संख्या 30/2021 दिनांक 29.04.2021 अधीन धारा 4 जुआ अधिनियम पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में स0उ0नि0 देवदत्त अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक व 28.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो  गीता राम सुपुत्र श्री देवीदत्त निवासी बरसोआ डाकघऱ शंकरदेहरा तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान  की तलाशी लेने (1) रमेश कुमार सुपुत्र श्री तोताराम निवासी खलेच डाकघर शंकरदेहरा तहसील थुनाग जिला मण्डी हि0प्र0 (2) भगत राम सुपुत्र श्री गोवर्धन राम निवासी सनोई डाकघऱ शंकरदेहरा डाकघऱ शंकरदेहरा तहसील थुनाग जिला मण्डी हि0प्र0(3) गम्भीर सिंह सुपुत्र श्री सन्तराम निवासी बरनाला डाकघर शंकरदेहरा तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 (4) भुवनेश्वर सुपुत्र श्री नरोत्तम निवासी मजहास डाकघर शंकरदेहरा तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) (5) किशोरी लाल सुपुत्र श्री कुन्दन लाल निवासी मथैनी डाकघर शंकरदेहरा तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) (6) मोहर सिंह सुपुत्र श्री भागचन्द निवासी बकरैन डाकघर शंकरदेहरा जिला मण्डी (हि0प्र0) उपरोस्त सभी को ताश खेलते हुये पाया तथा कब्जा से ताश के पत्ते सहित रुपये  मु0 5860/- रुपये बरामद किये । अभिय़ोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                                               

 

Wednesday, April 28, 2021

CRIME REPORT ON 28 APRIL


रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1         अभियोग संख्या 113/2021 दिनांक 28.04.2021 अधीन धारा 451,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजय चन्देल सुपुत्र श्री ओम सिंह चन्देल निवासी हाउस न0 2/3 पुंग डाकघर भोजपुर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  27.04.2021 को हरीश गुप्ता उर्फ काचरु ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभिय़ोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में  लाई जा रही है ।

 

2          अभियोग संख्या 114/2021 दिनांक 28.04.2021 अधीन धारा 341,323,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरीश गुप्ता सुपुत्र श्री अमर गुप्ता निवासी हाउस न0 114/5 हरीपुर डाकघर चतरोखडी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  27.04.2021 को अजय चन्देल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है।

 धोखाधडी का मामला

अभियोग संख्या 106/2021 दिनांक 27.04.2021 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता डा0 मौलश्रीलता पत्नी श्री ह्ररदेश कुमार शर्मा निवासी ठाकुरद्वारा तहसील सदर भ्यूली जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.04.2021 को शिकायतकर्ता की बडी बहन हेमलता के एस0बी0आई0 खाते से  आनलाईन धोखाधडी करके धोखेवाजों ने क्रमश: तीन बार कुल 1,60,430/ रुपये निकाल लिये ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 लोकमार्ग में वाधा डालने के मामले

1        अभियोग संख्या 107/2021 दिनांक 27.04.2021 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 भवदेव न0 150 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम पण्डोह बाजार में मौजूद था तो पाया कि साहेबान सुपुत्र श्री शरीफ गांव लक्षमन पुर मटेई डाकघऱ नानपारा तहसील गुरगुटा जिला बैहराईच (यू0पी0) ने सडक के साथ ही रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात मे वाधा उत्पन्न हो रही थी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

  2        अभियोग संख्या 108/2021 दिनांक 27.04.2021 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  मु0आ0 सन्तोष कुमार न0 74 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  27.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सुक्कीबाई में मौजूद था तो पाया किय रिंकु शर्मा पुत्र रामानन्द गांव चडीयाना डाकघऱ दुदर तहसील सदर जिला मण्डी  ने सडक के साथ ही रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 

                                                                                                                   

 

 

Tuesday, April 27, 2021

CRIME REPORT ON 27 APRIL

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 77/2021 दिनांक 26.04.2021 अधीन धारा 20,25,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 ज्वाला सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  26.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ  नाकाबन्दी पर था तो कार न0(एच0पी0-01-एम0-1868) की तलाशी लेने पर विक्की सुपुत्र श्री गरीब दास निवासी धार डाकघऱ तनुहट्टी तहसील भटयात जिला चम्बा (हि0प्र0)व किरना देवी पत्नी श्री केशव लाल निवासी सैयारी तहसील औट जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 1 किलो 831 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 104/2021 दिनांक 26.04.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी स0उ0नि0 नारायण सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  26.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बथली में मौजूद था तो दिले राम सुपुत्र श्री किशन चन्द निवासी ज्युणी रोड डाकघर पण्डोह तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 

2        अभियोग संख्या 111/2021 दिनांक 26.04.2021  अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना  सुन्दरनगर जिला मण्डी में निरीक्षक कमलकान्त प्रभारी पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.04.2021 को जह यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  रामपुर-डुगरैण लिंक रोड़ पर मौजूद था तो  श्याम लाल सुपुत्र श्री खूब राम निवासी छतर डाकघऱ जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से  2000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सडक दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 78/2021 दिनांक 27.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री योगराज सुपुत्र श्री तारा चन्द निवासी कुलाह डाकघऱ खोलानाला तहसील बालीचौकी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता गाडी न0(एच0पी0 65-7973) बतौर कन्डक्टर तैनात है दिनांक 26.04.2021 को हनोगी पुल के पास एक ट्रक न0( एच0पी0-65-7973)जिसे मामदीन सुपुत्र श्री लालदीन निवास हमर डाकघर कोटलू तहसील घुमारवीं जिला विलासपुर चला रहा था तेज रफ्तारी से आया और उपरोक्त वाहन को टक्कर मार दी जिस कारण लुद्दरमणी सुपुत्र श्री लाजे राम निवासी भुलाण डाकघर महलोगी तहसील औट जिला मण्डी को चोटें आई हैं ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।