Monday, April 26, 2021

CRIME REPORT ON 26 APRIL

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 109/2021दिनांक 25.04.2021 अधीन धारा 451,147,149,323,504, 506  भा0द0स0 पुलिस थाना  सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री श्यामलाल सुपुत्र श्री जालम राम निवासी हराबाग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  25.04.2021 को जब शिकायतकर्ता की पत्नी कमला देवी घर पर थीं तो  सुदामा, रुप लाल, अनु, गंम्बरू व अन्य  जे0सी0बी0 लेकर आये और शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या100/2021 दिनांक 24.04.2021 अधीन धारा 341,323,504,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति धर्मी देवी पत्नी श्री राम गोपाल निवासी लोहारडू डाकघऱ डसेहडा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.04.2021 जब शिकायतकर्ता अपने खेतों में  घास काट रही थी तो राम गोपाल ने शिकायतकर्ता को काम से रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान  मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

3        अभियोग संख्या 110/2021 दिनांक  25.04.2021  अधीन धारा  341,323, 504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति चन्दो देवी पत्नी स्व0 श्री  जिन्दू राम निवासी डैहर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  25.04.2021 को देशराज व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

4        अभियोग संख्या 108/2021 दिनांक25.04.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री किशन लाल सुपुत्र श्री सौजू राम निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.04.2021 को अजय कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके  आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

 

 

Friday, April 23, 2021

Crime Report on 23 April

मारपीट एवं गाली-गलौच करने के मामले

1.      अभियोग संख्या 60/21 दिनाँक 22.04.2021 अधीन धारा 325,504,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता योग राज शर्मा सपुत्र श्री परमा नन्द निवासी गाँव बरछवाड, डाकघर सुरजपुरबाडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि.प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 19.04.2021 समय करीब 9.30 बजे राज जब यह अपने भाई नेक राम के घर के नज़दीक से जा रहा था तो ऋषिराज श्याम सुन्दर ने शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 100/21 दिनाँक 22.04.2021 अधीन धारा 341,323,504,506  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में शिकायतकर्ता गोबिन्द राम सपुत्र श्री रघु राम निवासी गाँव अरनोडी, डाकघर कोटली तहसील सदर, जिला मण्डी (हि.प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अपने खेतों में बकरियाँ चरा रहा था तो अनिल कुमार सपुत्र  श्री कशमीर सिंह वहाँ पर आया व उसका रास्ता रोककर गाली-गलौच, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

एन.डी.पी.एस.अधिनियम काम मामला

अभियोग संख्या 99/21 दिनाँक 22.04.2021 अधीन धारा 20,21,29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में मु.आ.टेक चन्द अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 22.04.2021 समय करीब 2 बजे दिन जब यह नाकाबन्दी हेतू भ्यूली  में मौजूद थे तो एक फार्चूनर गाडी नं.  एच.आर-49-डी-9001 जो पण्डोह की तरफ से आ रही थी की तलाशी लेने पर गाडी  में सवार विजय भाटिया सपुत्र श्री अमर सिहं निवासी गाँव बोबर डाकघर जलोड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी, अंकुर धडोच सपुत्र श्री चन्दु राम निवासी गाँव चौतडा डाकघर मैड, तहसील हमीरपुर जिला मण्डी , सौरभ कुमार सपुत्र श्री प्रताप चन्द निवासी गाँव हलूँ, डाकघर थुरल तहसील पालमपुर जिला काँगडा व राकेश कुमार सपुत्र श्री नरेश कुमार निवासी गागल तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 510 ग्राम चरस व 3.38 ग्राम हेरोईन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Thursday, April 22, 2021

CRIME REPORT ON 22 APRIL

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या  98/2021 दिनांक 21.04.2021 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्डी में  मु0आ0 प्रदीप कुमार न0 75 अन्वेषणाधिंकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  21.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो गुलशन कुमार सुपुत्र श्री दीनानाथ निवासी सेहल डाकघर पैंरी तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 76 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

 

1        अभियोग संख्या 35/2021 दिनांक 21.04.2021 अधीन धारा 341, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति गुड्डी देवी पत्नी श्री दौलत राम निवासी भराडू डाकघर नौहली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.04.2021 को नागणी देवी पत्नी श्री प्रकाश चन्द निवासी चाहब व लता देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौच किया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।  

 

2        अभियोग संख्या 36/2021 दिनांक 21.04.2021 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में श्रीमति नागणी देवी पत्नी श्री प्रकाश चन्द निवासी भाब भराडू डाकघर नौहली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.04.2021 को गुड्डी देवी पत्नी श्री दौलत राम निवासी चाहब-भराडू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                                                          

 

 

Tuesday, April 20, 2021

CRIME REPORT ON 20 APRIL

 

                              

  रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 98/2021 दिनांक 19.04.2021 अधीन धारा 341, 323,451,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति जयवन्ती देवी पत्नी श्री लोकराज निवासी बौस डाकघऱ देवरी तहसील औट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.04.2021 को पूर्ण चन्द सुपुत्र श्री लेद निवासी बौंस डाकघर देवरी तहसील औट जिला मण्डी (हि0प्र0) व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता के आगंण में प्रवेश करके शिकायतकर्ता  का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 97/21 दिनांक 19.04.2021 अधीन धारा 509,504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति पुष्पालता देवी पत्नी श्री राकेश कुमार निवासी ढण्डाल डाकघर समराहन तहसील कोटली जिला मण्डी(हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.04.2021 को महेन्द्र कुमार, हिमाचली देवी, सीता देवी ने शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौच किया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3        अभियोग संख्या 59/2021 दिनांक 19.04.2021 अधीन धारा 341,323,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कान्ता देवी पत्नी श्री हेमराज निवासी द्रुमण डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.04.2021 को नेकराम ,नीलमा देवी  व बर्फी देवी, निशा देवी व अक्षय चन्देल  उपरोक्त सभी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सडक दुर्घटना के मामले

1       अभियोग संख्या 76/2021 दिनांक 19.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  श्री जयराम सुपुत्र श्री नन्तराम निवासी जनलग तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि वह पेशा ड्राईवरी का काम करता है दिनांक 19.04.2021 को ट्रक न0( (पी0बी0-13 ए0डब्यू0-2885) से सरिया लेकर पनारसा जा रहा था तो औट टनल के पास एक बस न0( एच0पी068सी0-4555) जो कि मनाली से धर्मशाला जा रही थी तेज रफ्तारी से आई  और शिकायतकर्ता के ट्रक को सामने से टक्कर मार दी जिस कारण पीछे से आ रही कार न0(एच0पी034बी0-1109) को भी टक्कर लगी तथा बस व कार में सवार सवारियों को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2       अभियोग संख्या 96/2021 दिनांक 19.04.2021 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री शुभम सुपुत्र श्री बृज लाल निवासी सदयाणा डाकघर सदयाणा तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.04.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने टिप्पर न0(एच0पी065-5477) में शेर सिंह के साथ रेता भरकर चलोह गांव के लिये जा रहा था तो साईगलू के पास एक मोटरसाईकिल न0 (एच0पी034बी0-4558) जिस पर दो लडके सवार थे, तेज रफतारी से आया और उपरोक्त शिकायतकर्ता के टिप्पर के साथ टकरा गया जिस कारण मोटरसाईकिल पर सवार दोनों लडको को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके  आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                                                        

 

 

Monday, April 19, 2021

CRIME REPORT ON 19 APRIL


 

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1  अभियोग संख्या 54/2021 दिनांक 04.18.2021 अधीन धारा 341,323,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नन्द लाल सुपुत्र श्री मोती राम निवासी राकोल तहसील निहरी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.04.2021 को लीलाधर, राजकुमार, देवी सिंह व मेहर सिंह उपरोस्त सभी निवासी राकोल तहसील निहरी जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।  

 

2       अभियोग संख्या 58/2021 दिनांक 18.04.2021 दिनांक 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी  में शिकायतकर्ता श्री कमल कुमार सुपुत्र श्री महन्त राम निवासी बकारटा डाकघऱ रखोह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनांक  18.04.2021 को अजीत सिंह सुपुत्र श्री अनन्त राम निवासी योह डाकघर सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0  ने शिकायतकर्ता व शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ मारपीट की तथा जान से मारन की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।   

 

 सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 49/2021 दिनांक 18.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में  मु0आ0 राजमल न31 को रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.04.2021 एक सूचना के आधार पर जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौका पर पहुंचा तो पाया कि  एक ट्रैक्टर न0(एच0पी074-3541) सडक से करीब 30-35 मीटर नीचे चला गया है जिस पर दो व्यक्ति को चोटें आई है  तथा जिन्हे ईलाज के लिये हास्पिटल जे जाया गया है। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                                                       


Saturday, April 17, 2021

CRIME REPORT ON 17 APRIL

 

आबकारी अधिनियम के मामले

 1      अभियोग संख्या 95/2021 दिनांक 17.04.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी-II के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  लोअर समखेतर में मौजूद था तो ओम प्रकाश सुपुत्र श्री राम सिंह निवासी भरयारा तहसील कोटली जिला मण्डी के कब्जा से 28 बोतले अंग्रेजी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2   अभियोग संख्या 94/2021 दिनांक 16.04.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 तेज सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गोखडा में मौजूद था तो मित्र पाल सुपुत्र श्री कन्हैया लाल निवासी पपराहल डाकघर बलोह तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से  2 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

  3      अभियोग संख्या 76/2021 दिनांक 16.04.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनिय़म पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 संजीव सिंह प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थान हुआ कि दिनांक 16.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो वचित्र सिंह सुपुत्र स्व0 श्री भीम सेन निवासी मोहनघाट्टी तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2 बोतलें देसी  शराब, 4 बोतलें बीयर की  बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1         अभियोग संख्या 28/2021 दिनांक 16.04.2021 अधीन धारा 341,323,427 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कपूर चन्द सुपुत्र श्री उधम सिंह निवासी भ्यूरा डाकघऱ कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.04.2021 को  जब शिकायतकर्ता दाडी से अपनी कार न0( एच0पी040ई0-2879) से घर जा रहा था तो चैलचौक के पास 8-10 व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर शिकायतकर्ता की गाडी का शीशा तोड़ दिया तथा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

 

2       अभियोग संख्या 103/2021 दिनांक 16.04.2021 अधीन धारा 504,506,509,34  भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री फूला देवी पत्नी श्री हिरदा राम निवासी मसोग डाकघर नालग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.04.2021 को जब शिकायतकर्ता  अपने गउसैड की ओर जा रही थी तो राजू ठाकुर, द्रोपदी देवी व सीमा देवी ने शिकायतकर्ता  के साथ गाली-गलौच किया  जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

3          अभियोग संख्या 104/2021 दिनेंक 16.04.2021 अधीन धारा 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति द्रोंपदी देवी पत्नी श्री राजू राम निवासी मसोग डाकघर नालग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.03.2021 को  फूला देवी  ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच किया व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

 

 

 

                                                                                                                                     

 

Friday, April 16, 2021

CRIME REPORT ON 16 APRIL

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 94/2021 दिनांक 14.04.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में निरीक्षक कमलेश कुमार प्रभारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डडौर में मौजूद था तो रुप लाल सुपुत्र श्री तुलसी राम निवासी भौर डाकघऱ कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की ढाबे की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सड़क दुर्घटना के मामले  

1        अभियोग संख्या 92/2021 दिनांक 14.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजेश कुमार सुपुत्र श्री रवि सिंह निवासी जडरौण डाकघर ग्वाली  तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  14.04.2021 को जब शिकायतकर्ता गगन कुमार के साथ मोटरसाईकिल न0 (एच0पी076-3522) पर सवार होकर जा रहा था तो गुटकर के पास एक जीप न0( एच0पी013-1188) पिछली ओर से तेज रफतारी से आई और शिकायतकर्ता की मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी । जिस कारण शिकायतकर्ता व गगन को चोटें आई हैं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2          अभियोग संख्या 93/2021 दिनांक 14.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्ड़ी में शिकायतकर्ता राकेश कुमार सुपुत्र श्री धनदेव निवासी पिपली डाकघर टरोह तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.04.2021 को जब शिकायतकर्ता बस न0( एच0पी065ए0-0233) को लेकर जा रहा था तो हवाणी के पास एक मोटरसाईकिल न0(एच0पी082-1154) जिसे राईडर ताशी चला रहा था, तेज रफ्तारी से आया और सामने से बस को टक्कर मार दी जिस कारण उपरोक्त  मोटर साईकिल राईडर ताशी व पीछे बैठे उमेश को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।   

 

3          अभियोग संख्या 101/2021 दिनांक 14.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति आशा सैणी पत्नी श्री मेहर चन्द सैणी निवासी रोपा डाकघर भोजपुर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.04.2021 को जब शिकायतकर्ता बस स्टैण्ड स्थित अपनी दुकान में खडा था एक कार न0( एच0पी053-5151) ललित चौंक की ओर से तेज रफ्तारी से आई और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 57/2021 दिनांक 14.04.2021 अधीन धारा 341,323,504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राज आर्य सुपुत्र श्री हरि चन्द निवासी हरलोट डाकघऱ बसन्तपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.04.2021 को रतन चन्द, हिम्मा देवी व रजत ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2       अभियोग संख्या 102/2021  दिनांक15.04.2021 अधीन धारा 341,323,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री अमित ठाकुर सुपुत्र श्री सोहन लाल निवासी पटियाला डाकघऱ हराबाग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.04.2021 को  पारस चौधरी निवासी डडौर, अंकुश निवासी भौर व अंकुश निवासी डोढवां ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारन की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

पीडित /शिकायतकर्ता दिवस:-

इस महीने के तीसरे रविवार को (18.04.2021) पीडित/शिकायतकर्ता दिवस के रुप में मनाया जाएगा । इस जिला के निम्नलिखित राजपत्रित अधिकारी समय 11 बजे प्रात: से 4 बजे शाम तक लोगों की शिकायतें सुनेंगे व मौके पर उनका नियमानुसार निपटारा करेंगे ।

         पुलिस थाना बार व्यौरा इस प्रकार से है:--

क्र.सं.

अधिकारियों के नाम

पुलिस थाना का नाम

 1.

श्री आशीष शर्मा हि.प्र.से.,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी

महिला पुलिस थाना मण्डी

 2.

श्री कर्ण सिंह गुलेरिया हि.प्र.से.,उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)

सदर

 3.

श्री अनिल पटियाल हि.प्र.से.,उप-पुलिस अधीक्षक (एल.आर.)

औट

 4.

श्री लोकेंन्दर सिंह, हि.प्र.से.,उप मण्डल पुलिस अधिकारी पधर

जोगिन्द्रनगर

 5.

कुमारी गीतांजली ठाकुर, हि.प्र.से.,उप मण्डल पुलिस अधिकारी करसोग

जंजैहली

 6.

श्री चंद्र पॉल सिंह, हि.प्र.से.,उप मण्डल पुलिस अधिकारी सरकाघाट

धर्मपुर

 7.

श्री गुरवचन सिंह, हि.प्र.से.,उप मण्डल पुलिस अधिकारी   सुन्दरनगर

बी0एस0एल0 कलौनी