Tuesday, January 12, 2021

CRIME REPORT ON 12 JAN.


 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 12/2021 दिनांक 11.01.2021  अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम भ्यूली चौंक में मौजूद था तो बस न0(एच0पी068-3635) की तलाशी करने पर रवि कुमार  सुपुत्र श्री जय राम निवासी खुराहल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 30 वर्ष  के कब्जा से 174 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम का मामला

 अभियोग संख्या 07/2021 दिनांक 12.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में  निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज 12.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेरी में मौजूद था तो पूर्ण चन्द सुपुत्र स्व0 श्री भीम राम निवासी नेरी डाकघर कमान्द तहसील कटौला जिला मण्डी हि0प्र0 के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 11 बोतलें देसी शराब, 11 बोतलें अंग्रेजी शराब ,16 बोतलें बीयर व 1 बोतल अबैध शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 09/2021 दिनांक 11.01.2021 अधीन धारा 341,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना हटला जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री शुभम सुपुत्र श्री लुद्दर सिंह निवासी सिराहल डाकघऱ पौन्टा तैहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जोगिन्द्र सिह सुपुत्र श्री सूरत राम गाँव अप्पर वरोट डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2       अभियोग संख्या 10/2021 दिनांक 11.01.2021 अधीन धारा 341,323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री लता देवी पत्नी सूरत सिंह निवासी अप्पर बरोट डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.2021 को अक्षय कुमार सुपुत्र श्री लुदर सिह ने शिकायतकर्ता के बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

3        अभियोग संख्या 07/2021 दिनांक 11.01.2021 अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति पूनम पत्नी श्री धर्मेन्द्र कुमार निवासी मिहारा डाकघर डूल तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक11.01.2021 को राजिन्द्र कुमार सुपुत्र श्री धर्म चन्द निवासी मिहारा डाकघऱ डूल ने शिकायतकर्ता के पति का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

                                                                

Monday, January 11, 2021

Crime Report on 11 Jan

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 10.01.2021 अधीन धारा 20,25,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 ज्वाला सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पनारस-ढलासणी लिंक रोड़ पर मौजूद था तो गाडी न0( पी0बी048डी0-3171) की तलाशी करने पर संदीप कुमार सुपुत्र श्री यशपाल निवासी हाउस न0329/ए0 खन्ना तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) व नवीन सुपुत्र श्री भरत कुमार निवासी हाउस न0 215/6 खन्ना तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जा से 2.405 कि0ग्रा0 चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

2          अभियोग संख्या 06/2021 अधीन धारा 10.01.2021 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में मु0आ0 अजय कुमार न0 48 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.2021  को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कुफरधार में मौजूद थे तो  हरि सिंह सुपुत्र श्री शंभू राम निवासी तेरंग डाकघऱ ठलटूखोट तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 22 साल व रिंकु राम सुपुत्र श्री भागू राम निवासी तेरंग डाकघऱ ठलटूकोट तहसील पधऱ जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 23 साल के कब्जा से  1.004 ग्रांम चरस बरामद की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3         अभियोग संख्या 11/2021 दिनांक 10.01.2021अधीन धारा 20,25,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में निरीक्षक कमलेश कुमार पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक  10.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम बनौण में मौजूद था तो कार न0( एच0पी065ए0-5004) की तलाशी लेने पर खूब राम सुपुत्र श्री य़ोगराज निवासी घ्रांण तहसील व जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 45 साल व सुनील कुमार सुपुत्र श्री बंसी लाल निवासी मेहड़ डाकघऱ टांडू तहसील व जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 42 साल के कब्जा से 4.078 कि0ग्रां0 चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

  चोरी व शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत मामला

            अभियोग संख्या 12/2021 दिनांक 10.01.2021 अधीन धारा 379,506 भा0द0स0 व अधीन धारा 25 आर्मस एक्ट

पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सोहन लाल सुपुत्र श्री गोर्वधन निवासी सयांह डाकघऱ लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.2021 को शिकायतकर्ता ने अपनी कार न0 (एच0आर0-51-ए0जेड़0-8118) अपने घर के नजदीक पार्क की थी परन्तु रात्रि को  कुछ नामालूम व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता की कार को  चुरा लिया जब शिकायतकर्ता ने उनका पीछा किया तो  उपरोक्त नामालूम व्यक्तियों ने कार को सुन्दरनगर के पास पार्क करके शिकायतकर्ता को पिस्टल दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1    अभियोग संख्या 13/2021 दिनांक 10.01.2021 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सरिता कुमारी पत्नी श्री रवि सैणी निवासी चण्याल डाकघऱ गागल तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.2021 को जब शिकायतकर्ता  अपने घर में मौजूद थी तो धर्मेन्द्र सैणी, पूजा व तूषार ने शिकायतकर्ता के पति  का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2     अभियोग संख्या 14/2021 दिनांक 10.01.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री तुलसी राम सुपुत्र स्व0 श्री गंगा राम निवासी चण्डयाला डाकघऱ गागल तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने खेतों मे मौजूद था तो गगन, प्रदीप,रवि सैणी, नरेश कुमार व सरिता ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

                              

Saturday, January 9, 2021

CRIME REPORT ON 09 JAN.

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 10/2021  दिनांक 09.01.2021 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  मु0आ0 नेक राम न0 134  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 09.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम  डडौर-बग्गी रोड़ पर मौजूद था तो प्रशान्त राज गुरंग सुपुत्र श्री सन्दीप गुरंग निवासी एम0सी0 गंगटोक (सिक्किम)उम्र 22 साल व गैली रोपो सुपुत्र श्री मोंगे रोपो निवासी आई0टी0बी0पी0 कलौनी ईटानगर (अरुणांचल-प्रदेश) उम्र 21 के कब्जा से  33 ग्रांम हैरोइन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है । 

 

 2         अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 09.1.2021 अधीन  धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में  मु0आ0 प्रदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी  विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 09.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम करसोग में मौजूद थे तो सत्यदेव सुपुत्र श्री ज्योति प्रकाश निवासी  सैरीबेंग्लो तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0)उम्र 29 साल के कब्जा से 800 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

3          अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में मु0आ0 अजय कुमार न0 48 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधऱ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम फियून-गलू में मौजूद था तो तारा चन्द सुपुत्र श्री मौला राम निवासी रोपडू डाकघऱ लोहारडी तहसील मुलथान जिला कांगड़ा (हि0प्र0) उम्र 38 साल के कब्जा से 84 ग्रांम चरस बरामद की । अभियुक्त को गिरफ्तार करके व अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

4          अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनिमय पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम टिहरी मे मौजूद था तो  प्रेम लता पत्नी श्री निहाल चन्द निवासी टिहरी तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 34 साल के कब्जा से  303 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे  लाई जा रही है ।  

 

5          अभियोग संख्या 08/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 20,25 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में निरीक्षक कमलेश कुमार प्रभारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम मरेहड़ में मौजूद था तो मोटरसाईकिल न0 (एच0पी0-33बी0-2441) की तलाशी करने पर मोटर साईकिल राईडर सोहन सिंह सुपुत्र श्री तीरथ राम निवासी चन्देह डाकघऱ कोटमार्स तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 33 साल के कब्जा से  976 ग्रांम चरस बरामद की ।  अभियुक्त को गिरफ्तार करके व अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

 

 आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 07/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नरेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर स्थान अनसवाई में मौजूद था तो लेखराज सुपुत्र श्री परमानन्द निवासी अनसवाई डाकघर घरवासड़ा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 10 बोतले देसी शराब की बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2         अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 संजीव सिंह प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम एहजू में मौजूद था तो  अमरनाथ  सुपुत्र श्री प्रकाश चन्द निवासी सैंडरल डाकघर मटरू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3          अभियोग संख्या 08/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी-II  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  08.01.2021  को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पंजेठी में मौजूद था तो विनेश कुमार उर्फ शशि सुपुत्र स्व0 श्री चौधरी राम निवासी पजेठी डाकघर तलयाहड़ तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 164 बोतलें देसी शराब व 75 बोतले अंग्रेजी शराब की बरामद की ।अभियुक्त को गिरफ्तार करके  व अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

4          अभियोग संख्या 09/2021दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम मुंगवाई में मौजूद था तो देवेन्द्र सिंह सुपुत्र श्री बीरी सिंह निवासी सन्याहड़ डाकघऱ तल्याहड़  तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

5          अभियोग संख्या 10/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 विजय कुमार प्रभारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी  मुकाम मण्डी बाजार कालेज रोड़ में मौजूद थे तो कार न0 (एच0पी032ए0-4970) की तलाशी करने पर ड्राईवर भूप सिंह सुपुत्र श्री हीरा लाल निवासी सदयाणा तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 37 साल के कब्जा से 60 बोतलें देसी शराब तथा 72 बोतलें अग्रेजी शराब की बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

 

 

 

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 06/2021 दिनांक 08.01.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रविन्द्र कुमार सुपुत्र श्री स्वामी राम निवासी रोपडू डाकघऱ बसोना तहसील लडभडोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.01.2021 को जब शिकायतकर्ता स्कूटी से  घऱ जा रहा था तो एक टैक्टर न0( एच0पी023बी0-3537) त्रामट की ओर से तेज ऱफ्तारी से आय़ा और कुछ दूरी पर सड़क से नीचे चला गया जिस कारण टैक्टर चालक सचिन कुमार सुपुत्र श्री राजकुमार निवासी छोबु तहसील बैजनाथ जिला कांगडा व विकेश कुमार को चोटें आई हैं ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

                                                                                                         

 

 

 

 

 

 

 

 

Friday, January 8, 2021

CRIME REPORT ON 08 JAN.

 


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

               

अभियोग संख्या 07/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 3 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना सदर के रक्का पर पंजीकृत थान हुआ कि दिनांक 07.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मकाम कोटली में मौजूद था तो वीरभद्र सुपुत्र  श्री रोशन लाल निवासी गांव मनारु ड़ाकघर नौहली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्ड़ी (हि0प्र0) उम्र 40 बर्ष के कब्जा से  8 ग्राम हैरोइन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम के मामले

 1    अभियोग संख्या 7/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में उ0नि0 राकेश चन्द प्रभारी पुलिस थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम घरवासड़ा में मौजूद था तो  हिमी देवी पत्नी श्री बृज लाल निवासी घरवासड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी करने पर उसके कब्जा से  12 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2        अभियोग संख्या 8/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में स0उ0नि0 जागेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.2021 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ गश्त पर मुकाम घरवासड़ा में मौजूद था पुष्पा देवी पत्नी श्री सुखदेव निवासी घरवासड़ा  जिला मण्डी हि0प्र0 के घर की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 10 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है

 

3        अभियोग संख्या 09/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बन्टेहड में मौजूद था तो रामेश चन्द सुपुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी बन्तेहरड़ डाकघऱ बरोटी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के  दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 10,875 मी0लि0 देसी शराब व 1875 मी0लि0 अग्रेजी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

 महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 06/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 498(ए0) 504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 में श्रीमति रानू देवी पत्नी श्री चंचल कुमार निवासी रिगड़ डाकघऱ राजगढ तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी चंचल कुमार से पारम्परिक रिति-रिवाज के साथ हुई है परन्तु शादी के कुछ समय बाद ही शिकायतकर्ता के पति व उसके परिवार ने शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया तथा उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है 

सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 08/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 279,337,338 भा0द0स0पुलिस थाना   बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अमजद खान सुपुत्र श्री इब्राहिम निवासी तलवाली डाकघऱ जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.2021 को एक कार न0 एच0पी0 31ए0-0192 जिसे वोधराज सुपुत्र श्री गोरखू राम निवासी पंजोलच डाकघर भटवाडा तहसील सुन्दरनगर चला रहा था  तेज रफ्तारी से आया और स्कूटी न0( एच0पी031सी0-4361) को टक्कर मार दी जिस कारण उपरोक्त स्कूटी चालक को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 341,323,504.506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जीवन कुमार सुपुत्र श्री बीरी सिंह निवासी ब्रांग तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.2021 को जब शिकायतकर्ता सरकाघाट से मोरला के लिये आ रहा था तो अनिल कुमार व उसके भाई ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 06/2021दिनांक 07.01.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,427,34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार सुपुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी मोरला डाकघऱ ब्रांग तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 7.01.2021 को जीवन लाल ने ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

                                                                                                                     

Thursday, January 7, 2021

CRIME REPORT ON 07 JAN.

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभिय़ोग संख्या 07/2021 दिनांक 06.01.2021 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नीलम कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम नरेश चौक में मौजूद था तो बस न0 (पी0बी065ए0ए0-9974) की तलाशी लेने पर अक्षय कुमार सुपुत्र श्री राजकुमार निवासी भ्यूठा डाकघर घेरा तहसील चम्बा (हि0प्र0) उम्र 20 साल के कब्जा से 81 ग्रांम चरस बरामद की।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 08/2021  दिनांक 07.01.2020 अधीन धारा  21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना  सुन्दरनगर जिला मण्डी में  मु0आ0 प्रदीप कुमार  अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी-I के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसको अन्तर्गत ललित सुपुत्र श्री चमन लाल निवासी गांव डोढवां  डाकघऱ भोजपुर  तहसील सुन्दरनगर के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जा के 4.33 ग्रांम हैरोइन बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 03/2021 दिनांक 06.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 आलमगीर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  खीणी में मौजूद था तो डिम्पल पत्नी श्री मनोज कुमार निवासी खिणी डाकघऱ थलौट तहसील औट जिला मण्डी हि0प्र0 के ढाबे की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1 बोतल देसी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2       अभियोग संख्या 01/2021 दिनांक 06.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 विजय कुमार प्रभारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सैण-मुहल्ला में मौजूद था तो अजीत कुमार स्पुत्र स्व0 श्री शरण दास निवासी गांव अरठी डाकघर बाड़ी गुमाणु त0 सदर जिला मण्डी (हि0 प्र0) के कब्जा से  02 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

भियोग संख्या  06/2021 दिनांक 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  श्री वंती देवी पत्नी श्री तेगू निवासी कलेहली डाकघऱ बल्हडा तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.1.2021 को चेत राम उर्फ ज्ञानू निवासी कलैहली डाकघर बल्हडा तहसील बल्दवाडा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके

 

साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।  

 सहभागिता के स्वयंसेवियों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

          जिला पुलिस मंडी और सहभागिता टीम के द्वारा आज मंडी में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिसमे तीन टीमें बना कर उनको  वीक्टोरिया  पुल, भियुलि पुल, और मंडी रिवालसर सड़क पर लोगो को रोड सेफ्टी के बारे जागरूक करवाया।

जिसमे जो लोग ट्रैफिक नियमो का उलंघन कर रहे थे उनको जागरूक किया और जो ट्रैफिक नियमो का पूरी तरह से पालन कर रहे थे उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित करके ये संदेश लोगो तक पहुंचाने के लिए कहा गया तथा  कार्यक्रम के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि वे हमेशा  सीट बेल्ट का प्रयोग करे,अधिक गति में गाड़ी न चलाये, प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करे,और शराब पी कर गाड़ी न चलायें  दोपहिया वाहनों को हेलेमेंट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया और साथ ही लोगो को मास्क का सही उपयोग करने के लिए भी जागरूक किए गया।

          जिला पुलिस अधीक्षक मंडी ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया, और कहा कि पुलिस औऱ आम जनमानस की सहभागिता से ही समाज मे बदलाव लाया जा सकता है। इस मौके पर से सहभागिता के जिला समन्वयक गुरदेव सिंह,योगेश कुमार ,बलवीर सिंह, गरिमा राणा,किशोर कौशल, ज्योति मेहता,गीतांजलि, संदीप,आशिष,हितेश, आशिमा, किरण, चोबे राम,विनय,कुलदीप, सुनील,संगीता, उमेश,रोमा, सुशांत, इत्यादि मौजूद रहे। जिला कुल्लू की तर्ज पर मंडी जिला में भी प्रेरित युवक-युवतियों की एक टीम तैयार की गई है जो  सहभागिता Humari aur Aapki Mandi Chapter के नाम से जिला में काम करेगी यह टीम जिला भर में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के विरुद्ध आम जनता को जागरूक करने के लिए कार्य करेगी शुरुआत में मुख्य  फोकस युवाओं में बढ़ती नशे की आदतो तथा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम पर रहेगा।

 

                                                                               

         

 

 

Wednesday, January 6, 2021

Crime Report on 06 jan

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या  05/2021 दिनांक 06.01.2021  अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में  निरीक्षक  राजेश कुमार प्रभारी पुलिस थाना प्रभारी  विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम हदूद हटली में मौजूद थे तो कौश्लया देवी पत्नी श्री ज्ञान सिंह उर्फ प्रताप सिंह निवासी मजयाठ डाकघर बालरा तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 60 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

उद्घघोषित अपराधियो की गिरफ्तारी के मामले

1          अभियोग संख्या 06/2021 दिनांक 06.01.2021 अधीन धारा 174(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ओम प्रकाश प्रभारी पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.01.2021 को पी0ओ0 सैल की टीम ने एक उदघोषित अपराधी दिवेन्द्र सिंह सोलंकी सुपुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी हाउस न0 बी0-8 राहुल विहार तहसील व जिला गाजियाबाद (उतर-प्रदेश) को  जी0डी0ए0 कलौनी सेक्टर 16 सी0 गाजियावाद (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी। जो कि अभियोग संख्या 231/2014 दिनांक 08.10.2014 अधीन धारा 279,337,338 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर में वाछित था तथा जिसे माननीय अदालत एल0डी0 ए0सी0जे0एम0-I सुन्दरनगर द्वारा दिनांक  28.02.2019 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2          अभियोग संख्या 07/2021 दिनांक 06.01.2021 अधीन धारा 174(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ओम प्रकाश प्रभारी पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.01.2021 को पी0ओ0 सैल टीम ने एक उदघोषित अपराधी प्रवीण कुमार सुपुत्र श्री लटूर सिंह निवासी हाउस 04/318 आजादनगर तहसील बडोट जिला वागपत (उत्तर-प्रदेश) को भरौट बाजार (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी जो कि अभियोग संख्या 83/2011 दिनांक19.06.2011 अधीन धारा 279,337,304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर में वाछित था तथा जिसे माननीय अदालत एल0डी0 ए0सी0जे0एम0 सुन्दरनगर द्वारा दिनांक 27.04.2018 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

सडक दुर्घटना के मामले

1          अभियोग संख्या 02/2021 दिनांक 05.01.2021 अधीन धारा 279,337, 304 (ए0) व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री भोले राम सुपुत्र श्री परशोत्तम राम निवासी तताहर डाकघर नगवाई तहसील औट जिला मण्डी (हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.01.2021 को जब शिकायतकर्ता डियूटी के लिये जा रहा था तो नगंवाई के पास एक कार न0 (डी0एल0-1सी0वी0-2752) मण्डी की तरफ से तेज रफतारी से आई और  मोटरसाईकिल राईडर  न0(एच0पी0 34 ए0-9773) को टक्कर मार दी जिस कारण उपरोक्त मोटरसाईकिल राईडर भिलास चन्द्र सुपुत्र जवाहर लाल निवासी भटवाडी डाकघर कोट कुम्हारड़ा तहसील औट जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 25 साल की मौका पर  मृत्यु हो गई । महिला स0उ0नि0 सरस्वती ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 06.01.2021 दिनांक 279,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 रामेश चन्द न0 80  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारिय़ों के साथ गश्त मुकाम डडौर में मौजूद था तो पाया कि एक व्यक्ति को किसी नामालूम गाडी ने ट्क्कर मारी है तथा गाडी की नम्बर प्लेट (एच0पी0 31-9509) दुर्घटना स्थल पर पडी थी। उपरोक्त व्यक्ति को ईलाज के लिये रत्ती अस्पताल भेजा गया । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही  अम्ल में लाई जा रही है ।

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 05.01.2021 अधीन धारा 447, 504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सतवीर सिंह सुपुत्र श्री चूहनू राम निवासी हरियाली टाण्डा डाकघऱ भांवला तहसील बल्दवाड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13/07/2020 को शिव राज सुपुत्र श्री प्रहलाद सिंह गांव हरियाली टाण्डा ने शिकाय़तकर्ता की जमीन पर दीवार बना दी जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा विरोध करने पर शिवराज ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 2         अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 05.01.2021 अधीन धारा 323,451,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ओम प्रकाश सुपुत्र श्री जीत राम निवासी सरकोल तहसील करसोग की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.01.2021 को सन्नी, कुलदीप व कमल कुमार ने शिकायतकर्ता के ढावें में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । अभियोग  पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

Tuesday, January 5, 2021

CRIME REPORT ON 05 JAN.


सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 03/2021 दिनांक 05.01.2021 अधीन धारा 279,337(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री नन्द लाल सुपुत्र श्री पुर्ण चन्द निवासी घोरला-पंथेर डाकघर सिल्लीवागी तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.01.2021 को जब शिकायतकर्ता दुकान से घर की ओर जा रहा तो समय करीब 11.45 बजे रात पाया कि एक कार न0(एच0पी0 31ए0-1434) जिसे चमन लाल सुपुत्र श्री राम चन्द्र निवासी सुनाह डाकघर लम्बाथाच तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) चला रहा था, सडक से करीब 500 मीटर नीचे चली गई है तथा उपरोक्त ड्राईवर चमन लाल की मौका पर मृत्यु हो गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 02/2021दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी  अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सन्दोआ में मौजूद था तो प्रेम सिंह सुपुत्र श्री पआडू राम निवासी सन्दोआ डाकघर कटौला सब तहसील कटौला जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई  जा रही है ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 341,323,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दीक्षित ठाकुर सुपुत्र श्री जय सिंह निवासी जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.01.2021 को  गोपाल व चेतन ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

लोकमार्ग में वाधा डालने का मामला

अभियोग संख्य़ा 05/2021 दिनांक 04.01.2021 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में  मु0आ0 केसर सिंह न0 143 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना निहरी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम निहरी बाजार में मौजूद था तो पाया कि  इन्जाम अली  सुपुत्र श्री लिया लियाकल अली निवासी चकवाली तहसील रामपुर मनीहरन जिला  सहारनपुर (उत्तर- प्रदेश ) बर्तमान मे दुकान निहरी बाजार ने सडक के साथ ही रेत का ढेर लगा रखा है जिस कारण पैदल आने जाने वालों व याताय़ात में वाधा उत्पन्न हो रही है ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।