Tuesday, December 22, 2020

Crime Report on 22 Dec

महिला को प्रताड़ित करने का मामला

अभियोग संख्या 207/2020 दिनाँक 21.12.2020 अधीन धारा 498() थाना गोहर में शिकायतकर्ता डिम्पल कुमारी पत्नी श्री कर्मवीर सिंह निवासी गांव हरलोट डाकघर बसंतपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि.प्र.) वर्तमान निवासी गांव गनई डाकघर चैलचौक जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता का पति कर्मवीर सिंह सपुत्र श्री कुलदीप निवासी गांव हरलोट डाकघर बसंतपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र. शिकायतकर्ता को मानसिक रुप से प्रताड़ीत करता है एवं दहेज की मांग भी करता है । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

मारपीट एवं गाली-गलौच का मामला

अभियोग संख्या 343/20 दिनाँक 21.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,34 भा.दं.सं. थाना सदर में शिकायतकर्ता भावना देवी पत्नी श्री सुनील कुमार निवासी गाँव साईगलू डाकघर कासन तहसील कोटली जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.12.2020 समय करीब 5 बजे शाम जब यह खेत से चारा लाई गई थी तो नर्वदा देवी व उसकी  बहू कुसमा देवी ने शिकायतकर्ता का रोस्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग का आगामी अन्वेषण अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली द्वारा किया जा रहा है ।

 

सार्वजनिक मार्ग में बाधा का उत्पन्न करने का मामला

अभियोग संख्या 339/20 दिनाँक 21.12.2020 अधीन धारा 283 भा.दं.सं. थाना सदर में मु.आ. कुलदीप अन्वेषणाधिकारी थाना सदर से रुका पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.12.2020 समय करीब 4.45 बजे शाम जब यह  अन्य कर्मचारियों के साथ यातायात चैकिंग के लिए बिन्द्रावणी में मौजूद था तो पाया कि हरजीत कुमार सपुत्र श्री राम प्रसाद , गाँव व डाकघर कूप तहसील शाहबाद, जिला -रामपुर उतर प्रदेश  वर्तमान रिहाईश भवानी सिंह , नजद आनाज गोदाम कहनवाल  रोड गाँव सन्यारड़ी, तहसील सदर, जिला मण्डी ने सड़क के साथ कुलचा की रेहड़ी लगा रखी था जिससे सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न हो रही थी । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है । 

Monday, December 21, 2020

Crime Report on 21 Dec

 एन.डी.पी.एस अधिनियम का मामला

आज सुबह करीब 7 बजे नगचला फोरलेन हाईवे के पास, बिना नंबर प्लेट ऑल्टो-कार को NH -21 पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी करने पर यह वाहन प्रथम दृष्टया ठीक पाया गया। लेकिन ड्राइवर और यात्री के संदिग्ध व्यवहार पर, बिजली विभाग से एक राजपत्रित अधिकारी को बुलाया गया और दोनों की अधिकारी के सामने व्यक्तिगत तलाशी की गयी। ड्राइवर की व्यक्तिगत तलाशी पर उसके पास हेरोइन / चिट्टा पाया गया, जिसका वजन 337 ग्राम था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये आरोपी एनएच 21 के तीन ज़िलों - मंडी, बिलासपुर और कुल्लू में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करते रहे हैं। ।इन आरोपियों से ज़िले में सक्रिय नशा तस्करों की जानकारी ली जा रही है। मामले के वित्तीय पहलुओं की भी जांच चल रही है। 1 सितंबर, 2020 से अब तक पुलिस स्टेशन बल्ह ने 512 ग्राम हेरोइन और 10 किलोग्राम चरस जब्त की है। इस केस में ज़ब्त की गयी हेरोइन हिमाचल प्रदेश राज्य में अब तक की सबसे बड़ा खेप है और इसका बाजार मूल्य 1 करोड़ रूपये से अधिक होने का अनुमान है। टीम के सदस्य- इंस्पेक्टर कमलेश, हेड कांस्टेबल नेक राम, कॉन्स्टेबल सुभाष,विवेक और महिंदर और हिमाचल होमगार्ड कपिल। यह मामला एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत  अभियोग संख्या 445/20 दिनाँक 21.12.2020 अधीन धारा 25, 29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम में पुलिस थाना बल्ह में दर्ज किया गया है और आगामी अन्वेषण  जारी है।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग सख्या 444/20 दिनांक 20.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में मु.आ. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जिसके अन्तर्गत एक जीप नं. एच.पी. 65 ए- 8140  जो कि राजकीय उच्च विद्यालय सिकंदरा  के पास खडी थी से 95 बाक्स देशी शराब के बरामद किये गाडी में न तो चालक और न ही कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

 

Friday, December 18, 2020

Crime Report on 18 Dec

 एन.डी.पी.एस अधिनियम के मामले

1.       अभियोग संख्या 443/20 दिनाँक 18.12.2020 अधीन धारा 20, 25, 29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम में पुलिस थाना बल्ह  में प्रभारी थाना कमलेश के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ रत्ती लेदा मुख्य सड़क मुकाम जजरोत (बाल्ट स्कूल के नज़दीक ) नाकाबन्दी हेतू मौजूद था तो एक सफेद रंग की आल्टो कार नं. एच.पी. 87-0269  के चालक ओम  प्रकाश सपुत्र श्री राम सिहं निवासी गाँव व डाकघर बागाचनोगी तहसील थुनाग जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 4.040 किलोग्राम चरस बरामद की है । 2014 के बाद पकडे गए मादक  पदार्थों में यह अब तक की सबसे अधिक बरामदगी है ।  इस वर्ष थाना बल्ह में एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत 23 अभियोग पंजीकृत हो चुके हैं जो कि  पिछले 10 बर्षों में सबसे अधिक हैं ।

 

2.       अभियोग संख्या 394/20 दिनाँक 03.11.2020 अधीन धारा 20, 25, 29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम में पुलिस थाना बल्ह में संलिप्त पाये जाने पर अभियुक्त खुरशी राम सपुत्र श्री पागी राम निवासी गांव घाट डाकघर च्यूणी तहसील थुनाग जिला मण्डी हि.प्र. को पुलिस थाना बल्ह  की टीम द्वारा दिनाँक 16.12.2020 को च्यूणी से गिरफ्तार कर लिया गया है । माननीय अदालत द्वारा उपरोक्त अभियुक्त को 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड (17.12.20 से 19.12.2020 ) पर सौंपा गया है ।  यहाँ पर यह बताना आवश्यक होगा कि इस मामले के अन्तर्गत 3.277 किलोग्राम  चरस बरामद की गई थी, इस अभियोग में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तो की Financial investigation की जा रही है एवं अर्जित सम्पतियों का व्यौरा गहनता से एकत्रित किया जा रहा है ।

 

Thursday, December 17, 2020

Crime Report on 17 Dec

 आबकारी अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 334/2020 दिनाँक16.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. नरेन्द्र सिंह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्ग एक गुप्त सूचना के आधार पर गोविन्द राम सपुत्र श्री मोहन सिंह गांव रोपडु डाकघर नसलोह तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 3000 मि.ली. अवैध शराब की बरामद की। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 335/2020 दिनाँक16.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में अन्वेषणाधिकारी उ.नि. नरेन्द्र सिंह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्ग एक गुप्त सूचना के आधार पर राजपाल पुत्र   श्री देवी सिंह गांव रोपडु डाकघर नसलोह तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 4000 मि.ली. अवैध शराब की बरामद की। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

मारपीट करने के मामले

1.      अभियोग संख्या 202/2020 दिनाँक16.12.2020 अधीन धारा 341,323,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार सपुत्र श्री भूप सिंह निवासी काण्डी डाकघर टिल्ली तहसील चच्योट  जिला मण्डी की शिकायत पर थाना हुआ कि पिछले कल जब यह अपने घर जा रहा था तो सकरैणी के पास हिरा लाल व उसके दोस्त द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट /गाली-गलौच की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई ।  अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 203/2020 दिनाँक16.12.2020 अधीन धारा 341,323,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता हिरा सिंह सपुत्र श्री लच्छमण  निवासी लवाह डाकघर गोहर तहसील च्चयोट  जिला मण्डी की शिकायत पर थाना हुआ कि पिछले कल सकरैणी के पास दो व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट /गाली-गलौच की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई ।  अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

Wednesday, December 16, 2020

Crime Report on 16 Dec

 

 आबकारी अधिनियम का मामला

 अभियोग संख्या 200/2020 दिनाँक15.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. ओम प्रकाश के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गथ एक गुप्त सूचना के आधार पर तारा चन्द सपुत्र श्री सजु राम निवासी दाड़ी डाकघर शाल्ला तहसील चच्योट जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 2 बोतलें अवैध शराब की बरामद की। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग सख्या 210/20 दिनांकः15.12.20 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के अन्वेषणाधिकारी सरवण कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत राहुल राणा सपुत्र श्री अशोक राणा निवासी गाँव जमसाई डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 02.38 ग्राम हेरोइन बरामद की। अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है । पुलिस थाना सरकाघाट द्वारा आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 206/20 दिनांक 15.12.20 अधीन धारा 420 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता वसुधा रावत निवासी गाँव कलाशन डाकघर मरोथी तहसील करसोग जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत शिकायतकर्ता ने शिकायत की है कि यह अपने परीजनों को शादी की वर्षगांठ पर मोबाइल फोन भेंट करना चाहती थी परन्तु   साईबर अपराधियों ने उससे 7,34,000/- रुपये की धोखाधडी की है । पुलिस थाना करसोग  के अन्वेषणाधिकारी द्वारा आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Tuesday, December 15, 2020

Crime Report on 15 Dec

 एन.डी.पी.एस अधिनियम का मामला

14 और 15 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि के दौरान एक डीएल पंजीकृत इनोवा कार ने पुलिस स्टेशन औट की पुलिस टीम द्वारा स्थापित पुलिस नाके और बैरिकेड तोड़ते हुए तेज़ गति से मंडी शहर की ओर को चली गयी! किसी आपराधिक घटना को भांपते हुए, थाना प्रभारी औट ने अपनी टीम के साथ इनोवा कार का पीछा किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को  पकड़ने के लिए मंडी में नाका स्थापित करने के लिए पुलिस थाना सदर टीम को जानकारी दी गई। जब मंडी में इनोवा कार पुलिस नाके के पास पहुंची, तो सबसे पहले उन्होंने नाका तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब नाकाम रहे तो यू-टर्न लेते हुए औट की तरफ भाग गए। फिर इन पुलिस टीमों द्वारा वाहन को दोनों तरफ से अवरुद्ध किया गया और अंत में 6 मील जगह के पास औट की ओर भागते हुए पकड़ा गया। इसी बीच एक आरोपी काका उर्फ भोला रिहाइश पंजाब भागने में सफल रहा और चालक कुलदीप सिंह रिहाइश पंजाब को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 63 किलोग्राम पोस्ता दाना (डोडा) बरामद हुआ है। उपरोक्त वाहन इनोवा को जब्त कर लिया गया है। पकडे गए पोस्ता दाना की बाजार में कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये है! यह मामला एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत  अभियोग संख्या 223/20 दिनाँक 15.12.2020 अधीन धारा 15, 25, 29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम में पुलिस थाना औट में दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

आबकारी अधिनियम का मामला

 अभियोग सख्या 329/20 दिनांक 14.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. अनिल कटोच  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर रवाना था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर नरेन्दर सिंह सपुत्र श्री तारा चन्द गांव गढल डाकघर तल्याहड तहसील मण्डी की दुकान से 11 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 199/20 दिनांक 14.12.2020 अधीन धारा 341,323,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता ओम चन्द सपुत्र  श्री नैनु राम गांव बेहरी डाकघऱ कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 13.12.2020 को राकू सपुत्र श्री खेम चन्द गांव फटन डाकघर कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी व उसके दोस्तों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट  की। अभियोग का अगामी अन्वेषण थाना गोहर के अन्वेषणाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

श्रद्धांजलि

श्री घनश्याम जी (Barber) निवासी बल्ह,  जो कि पुलिस लाईन मण्डी में कार्यरत थे आज उनका करोना संक्रमण के कारण देहान्त हो गया है,  श्री  घनश्याम जी हमारे पुलिस परिवार के एक बहुत ही कर्मठ एवं ईमानदार सदस्य थे । हमारी उनके परिवार के साथ गहरी संवेदना है एवं इस दुख की घडी में हम उनके परिवार के साथ  हैं ।

 

Monday, December 14, 2020

Crime Report on 14 Dec

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 440/20 दिनाँक 13.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम थाना बल्ह में प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम बग्गी में  मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश चन्द स्पुत्र श्री चन्द राम निवासी गाँव पाधरु  डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी की दुकान से 25 बोतलें अंग्रेजी शराब व 4 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण थाना बल्ह के अन्वेषणाधिकरी द्वारा किया जा रहा  है।

      रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 222/20 दिनाँक 13.12.2020 अधीन धारा 341,323,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में शिकायतकर्ता ज्योत्सना पत्नी श्री कमल किशोर निवासी औट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि हरीश कुमार , किशोरी लाल, नोरमा देवी व दुर्गा देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मार-पीट की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है।

 

      नाबालिग का ढूँढना

      थाना सदर के अन्तर्गत दिनाँक 04.12.2020 से गायब नाबालिग लडकी को ढूंढने  के लिए विशेष रुप से गठित       किये गये दल जिसका नेतृत्व प्रभारी पुलिस चौकी शहर उ.नि. विजय कमार कर रहे थे ने दिनाँक 13.12.2020 को    नाबालिग लडकी को लुधियाणा से ढूंढने में कामयाबी हासिल की है एवं आरोपी पंकज कुमार सपुत्र श्री विजय        कुमार निवासी चौबीन,       तहसील बैजनाथ जिला       काँगडा को उपरोक्त जुर्म में अभियोग संख्या 320/20 दिनाँक      07.12.2020 अधीन धारा 363 भा.दं.सं. पंजीकृत थाना सदर को भी लुधियाणा से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।