Friday, July 14, 2017

CRIME REPORT ON 14 JULY


1.मादक दवा व मादक पदार्थ अधिनियम का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 69/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 20,29-61/85 मादक दवा व मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में उप निरीक्षक लाल सिंह प्रभारी थाना औट के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.07.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ औट सुरंग के पास नाकाबन्दी व यातायात चैकिंग डयुटी पर थे तो समय करीब 08.30 बजे रात एक गाडी न0 एच0पी0 01 एच 1455 कुल्लु की तरफ से आई। जिसमें अश्वनी कुमार सुपुत्र वलदेव सिंह निवासी सालण बल्ह डा0 केरर तहसील बङसर जिला हमीरपुर, सुमित कुमार सुपुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड न0 4 नारायण नगर भोटा, ,संदीप कुमार सुपुत्र मलकित सिहं निवासी नारायण नगर भोटा जिला हमीरपुर, अयान सिंह सुपुत्र हिरा लाल निवासी वार्ड न0 3 मैल डा0 मगान तहसील सैन्ज जिला कुल्लु व ओम प्रकाश सुपुत्र प्रेम दास निवासी गाँव नगहन डा0 मोगाह तहसील करसोग जिला मण्डी सफर कर रहे थे दौराने तलाशी इनके कब्जा से 390 ग्राम चरस बरामद हुई है। अभियोग में उपरोक्त सभी को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक लाल सिंह प्रभारी थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2.सङक हादसे का मामलाः-

1.अभियोग संख्या 123/17 दिनांक 14.07.2017 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता शेर सिंह सुपुत्र श्री पुर्ण चन्द निवासी गाँव झलवाण डा0 जलपेहङ तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.07.2017 को समय करीब 08.15 बजे रात यह पैदल अपने घर जा रहा था जब यह क्रिसेंट स्कुल के पास गरोडु में पहुँचा तो जोगिन्द्रनगर की तरफ से एक मोटरसाईकिल चालक तेज गति से आया व इसको पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण इसे चोटें आई हैं। उप निरीक्षक सुशील कुमार अन्वेषणधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3.गृह अतिचार, रास्ता रोककर गाली गलौच , मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 67/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 341,323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता चन्द्रमणी सुपुत्र श्री रुप चन्द निवासी गाँव सारती डा0 महोगी तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि यह वार्ड न0 1 खारी का पंचायत सदस्य है दिनांक 13.07.2017 को समय करीब 10.30 बजे दिन जब यह मनरेगा के फार्म भर रहा था तो गणेश दत सुपुत्र श्री पुर्ण चन्द वहाँ पर आया व इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। सहायक उप निरीक्षक बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.अभियोग संख्या 68/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 341,323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता गणेश दत सुपुत्र श्री पुर्ण चन्द निवासी गाँव सारती  डा0 महोगी तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है दिनांक 13.07.2017 को समय करीब 10.00 बजे दिन इसने अपनी बहन दुरामणी को मनरेगा का फार्म भरने के लिये पंचायत सदस्य चन्द्रमणी के पास भेजा था,  कुछ देर के बाद दुरामणी वापिस आ गई व उसने इसे बतलाया कि चन्द्रमणी फार्म नही भर रहा है जब यह चनद्रमणी को पुछने गया तो उसने इसका रास्ता रोककर लात मुक्कों से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। सहायक उप निरीक्षक बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.अभियोग संख्या 124/17 दिनांक 14.07.2017 अधीन धारा 451,323 भा0द0 स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता दुनी चन्द  सुपुत्र श्री सुख राम  निवासी गाँव मैनभरोला डा0 सैन्थल तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 14.07.2017 को समय करीब 09.00 बजे प्रातः दान सिंह सुपुत्र श्री बली राम निवासी गाँव गाँव मैनभरोला डा0 सैन्थल तहसील जोगिन्द्रनगर  इसके आँगन में आय़ा व इसके साथ मारपीट की जिससे इसे चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4.अभियोग संख्या 163/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 341, 323, 427 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता मोहित सुपुत्र श्री वेद प्रकाश  निवासी गाँव छातडू डा0 कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.07.2017 को समय करीब 05.30 बजे शाम यह अपने मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33बी 8766 में घर जा रहा था तो रतन ने इसका रास्ता रोककर मारपीट की व इसका मोबाईल फोन तोड दिया, जिस कारण इसे चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र ठाकुर , अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

4. आबकारी अधिनियम के मामलेः-

1.अभियोग संख्या 128/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में सहायक उप निरीक्षक जीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.07.2017 को समय करीब 05.45 बजे शाम जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम बानगलू में गश्त पर थे तो गुप्त सुचना के आधार पर जोगिन्दर सिंह सुपुत्र दुर्गा दास निवासी बानगलु डा0 चुरढ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा 24 बोतल देशी शराब बरामद हुई। सहायक उप निरीक्षक जीत सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी डैहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. .अभियोग संख्या 129/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में सहायक उप निरीक्षक जीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.07.2017 को समय करीब 07.00 बजे शाम जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम चौरी में गश्त  पर थे तो गुप्त सुचना के आधार पर पार्वती देवी पत्नी शक्तिधऱ  दुर्गा दास निवासी चौरी डा0 चुरढ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा 10 बोतल देशी शराब बरामद हुई। सहायक उप निरीक्षक जीत सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी डैहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 361 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 36,200/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 50 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 5000/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 


 

 

Thursday, July 13, 2017

CRIME REPORT ON 13 JULY


1.सङक हादसे का मामलाः-

1.अभियोग संख्या 162/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 279, 304 (ए) भा0द0स0 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री अनन्त राम निवासी गाँव चक्कर  डा0 गुटकर तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.07.2017 को यह अपने घर में सो रहा था तो समय करीब 12.30 बजे रात सङक में गाडियों के टकराने की आवाज सुनी व यह बिस्तर से उठकर बाहर गया तो देखा कि एक ट्रक ने मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33सी-5531 को टक्कर मारी व मौका से भाग गया जिस कारण मोटरसाईकिल चालक भवनेश कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी बगला तहसील बल्ह जिला मण्डी की मौका पर ही मौत हो गई थी। सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2. अभियोग संख्या 126/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ज्ञान चन्द सुपुत्र श्री मुन्शी राम निवासी गाँव भवाणा डा0 जरोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 12.07.2017 को समय करीब 07.40 बजे शाम यह भवाणा में एक ढाबे में खडा था तो एक व्यक्ति गुरवचन सिंह सङक पार कर रहा था उसी  समय एक महिन्द्रा पिक अप न0 एच0पी0 32 बी 3475 बिलासपुर की तरफ से बडी तेज गति से आई व गुरवचन सिंह को टक्कर मार दी जिस कारण उसे चोटें आई हैं। मुख्य आऱक्षी टेक चन्द , अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापङ इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3. अभियोग संख्या 127/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता आरक्षी चालक बिहारी लाल न0 440, पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 12.07.2017 को समय करीब 12.30 बजे रात जब यह बस स्टैण्ड के पास मौजुद था तो एक मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 86-0819 चालक सहित सङक के किनारे पडा हुआ था । सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुनदरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2.गृह अतिचार, रास्ता रोककर गाली गलौच , मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

 

1. अभियोग संख्या 86/17 दिनांक 12.07.2017 अधीन धारा 341,323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति केसरी देवी पत्नी श्री सुरत राम निवासी गाँव झाहर डा0 भान्थल तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 12.07.2017 को समय करीब 02.00 बजे दिन जब यह खेतों से घर वापिस आ रही थी तो उसके बेटे धमेहर सिंह ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की है, व जान से मारने की धमकी दी है । सहायक उप निरीक्षक भोम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2. अभियोग संख्या 155/17 दिनांक 12.07.2017 अधीन धारा 325, 323, 34 भा0द0 स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मल राज  सुपुत्र श्री जानू राम निवासी गाँव अप्पर जेहमत डा0 वलद्वाडा  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को समय करीब 10.00 बजे रात यह अपने घर जा रहा था तो जब यह कमला देवी के घर के पास पहुँचा तो कमला देवी, उसकी बेटी अच्छरी देवी , मनोज कुमार व उसकी पत्नी प्रोमिला ने डण्डे से इनके साथ मारपीट की है जिस कारण इन दोनों को चोटें आई हैं। उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. अभियोग संख्या 62/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गुलाब सिंह सुपुत्र श्री हेम सिंह निवासी गाँव चनेहङ डा0 बिहूँ तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 12.07.2017 को समय करीब 11.30 बजे रात यह अपने ससुराल से घर आ रहा था तो दिवान चन्द ने विना वजह इसका रास्ता रोककर लात मुक्कों से मारपीट की है जिस कारण इसे चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक कुलमेश कुमार, अन्वेषणाधिकारी थाना पधर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3. अपराधिक अतिचार व नुकसान पहुँचाने का मामलाः-

 

1. अभियोग संख्या 66/17 दिनांक 13.07.2017 अधीन धारा 447, 427, 34 भा0द0 स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री झाबे राम सुपुत्र श्री प्यारे राम निवासी गाँव फण्डार डा0 कल्हणी तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 10.07.2017 को समय करीब 07.00 बजे शाम कौर सिंह, भाग सिंह, केसरी देवीव प्रोमिला देवी इसके खेतों में घुसे और खेतों में उगी फसल को दराटी व डण्डों से बरबाद कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

4. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 288 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 45,200/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 24 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 2500/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 03 चालान किये गये व उल्लंघनकर्ताओं से 7100/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 


 

 

 

Wednesday, July 12, 2017

CRIME REPORT ON 12 JULY 2017


1. सङक हादसे का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 189/17 दिनांक 12.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता अजय बोध सुपुत्र श्री कर्म सिंह निवासी गाँव हाथीथान डा0भुन्तर जिला कुल्लु की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 12.07.2017 को यह टैक्सी न0 एच0पी0 01 के -3739  में धर्मशाला से कुल्लु आ रहा था समय करीब 7.00 बजे शाम जब यह पण्डोह के पास पहुचां तो उसी समय एक कार न0 एच0 पी0 66 ए- 4444 कुल्लु की तरफ से बहुत तेज रफतारी से आया व इसकी कार को टक्कर मार दी है । सहायक उप निरीक्षक हेम राज  प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2.गृह अतिचार, रास्ता रोककर गाली गलौच , मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 125/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 451,323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कमला देवी पत्नी चौधरी निवासी गाँव व डा0 घाँघणु तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 10.07.2017 को जब यह अपने आँगन में बैठा था तो उसी समय वंहा पर हरबंस सपुत्र गुलाबा राम निवासी गाँव व डा0 घाँघणु तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की है, व जान से मारने की धमकी दी है । सहायक उप निरीक्षक जीत राम  प्रभारी पुलिस चौकी डैहर  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 154/17 दिनांक 12.07.2017 अधीन धारा 341, 323,504,506,34 भा0द0 स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सोहन सिंह  सुपुत्र श्री कांशी राम निवासी गाँव खेतरी डा0 गुरकोठा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 11.07.2017 को समय करीब 09.30 बजे शाम जब यह कमलेश कुमार के साथ अपने मोटरसाईकिल पर घर जा रहा था तो मंन्जु व इसके दोस्तों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ गाली गलौच, मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है । मुख्य आरक्षी जमालदीन, अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. अभियोग संख्या 188/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 451, 147, 149, 341, 427 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता रोशन लाल सुपुत्र श्री लच्छु राम  निवासी गाँव पाटी डा0 रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 11.07.2017 को समय करीब 04.30 बजे शाम यह अपने सहयोगी टेक चन्द के साथ गुरकोठा में नये खुल रहे शराब के ठेका में शराब रख रहे थे तो उसी समय बी0डी0सी0 सदस्य व दो अन्य औरतें ठेके में घुसी व सारी शराब ठेके से वाहर सङक में फैंक दी व इन दोनों को अन्दर नहीं आने दिया व ठेके का शट्टर बन्द कर दिया व रती के कुछ लोग ठेका खुलने के विरोध में नारे बाजी की। मुख्य आरक्षी तारा चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3. लोकसेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से भयोपरत करने के लिये आपराधिक बल का प्रयोग के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 153/17 दिनांक 12.07.2017 अधीन धारा 353, 332,504,34 भा0द0 स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता एच0 आर0 टी0 सी0 चालक राजीव कुमार  सुपुत्र श्री रत्न चंन्द निवासी गाँव खराशल डा0 भांम्बला जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 11.07.2017 को समय करीब 10.30 बजे रात जब यह चण्डीगड से  सरकाघाट रुट की बस लेकर सरकाघाट बस स्टैड में पहुचां तो वहां पर तीन लड़के कार्यालय के आँगन में जोर–जोर से शोर शराबा कर रहे थे जब इनको रोकना चाहा तो  इन सब ने शिकायतकर्ता की डियुटी में बाधा पहुचांई व गाली गलौच व  मारपीट की है । मुख्य आरक्षी विजय कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 161/17 दिनांक 12.07.2017 अधीन धारा 353, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  शिव राम कार्य निरिक्षक PWD सुपुत्र श्री गंभरीया राम  निवासी गाँव गौडा गागल डा0 गागल तहसील वल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 11.07.2017 को समय करीब 3.30 बजे दिन  जब यह अपने अन्य कर्मचारीयों के साथ नाऊरु में काम कर रहे थे तो श्याम लाल सुपुत्र चेत राम ने गाली गलौच किया तथा लङाई झगडा किया है।   । मुख्य आरक्षी नेक राम, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

4. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 258 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 45,900/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 15 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 1500/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 01 चालान किये गये व उल्लंघनकर्ताओं से 4500/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

Tuesday, July 11, 2017

CRIME REPORT ON 11 JULY


प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 11.07.2017

1.पति या पति के रिश्तेदारों द्वारा महिला को प्रताङित करने व मारपीट के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 184/17 दिनांक 10.07.2017 अधीन धारा 498 ए, 325 भा0द0 स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि छः साल पहले उसने महेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री नागेन्द्र पाल निवासी गाँव नागधार डा0 शिवावदार तहसील सदर जिला मण्डी के साथ प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद से ही इसका पति इसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताङित करता है। दिनांक 08.07.2017 को भी इसने इसके साथ मारपीट की है। जिस कारण इसे चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक हेम राज प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 185/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 498 ए, 323, 506 भा0द0 स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है  इसका विवाह वर्ष 2009 में क्षितिज वर्मा निवासी समखेतर जिला मण्डी के साथ हुआ है। इसका ससुर अक्सर दहेज के लिये इसे प्रताङित करता है व गाली गलौच करता है । दिनांक 03.07.2017 को भी इसके ससुर ने दहेज के लिये इसके साथ मारपीट की है। उ0नि0 कुलदीप चन्द प्रभारी पुलिस चौकी शहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2. अपहरण का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 186/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 363 भा0द0 स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता निवासी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि इसकी नावालिग बेटी अपनी नानी के घर गई थी जो दिनांक 11.07.2017 को समय करीब 06.00 बजे प्रातः नानी के घर से वापिस आ गई थी लेकिन अभी तक घर नहीं पहुँची है। इसने शक जाहिर किया है कि कोई नामालुम व्यक्ति इसकी लडकी को भगाकर ले गया है। मुख्य आरक्षी अच्छर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस पुलिस चौकी शहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3. सङक हादसे के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 61/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 279,337,304 (ए) भा0द0 स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता डोला राम सुपुत्र श्री हुक्म चन्द निवासी गाँव तुहणीधार डा0 कटौला तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 10.07.2017 को यह हीरा लाल, श्यामी देवी व श्याम लाल निवासी गाँव नगेहङ डा0 उरला तहसील पधर के साथ गाडी न0 एच0पी0 76-2147 में गाँव देओट से एक शादी समारोह से वापिस घर आ रहे थे समय करीब 8.30 बजे रात जब ये फिउनगलु के पास पहुँचे तो कार चालक श्याम लाल ने गाडी पर से नियंत्रण खो दिया व गाडी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई जिस कारण कार में सफऱ कर रही श्यामी देवी की मौका पर ही मौत हो गई व अन्य व्यक्तियों को चोटें आई हैं।सहायक उप निरीक्षक सुकेश कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 121/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी स0उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 10.07.2017 को गाडी न0 एच0पी0 37-9921 समय करीब 06.45 बजे शाम तेज ऱफ्तारी से बैजनाथ की तरफ से आई व डकबगङा के पास सङक से नीचे गिर गई । स0उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

4. रास्ता रोककर गाली गलौच व मारपीट के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 61/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 323, 325, 504,34 भा0द0 स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता विजय कुमार  सुपुत्र श्री गुड्डु राम निवासी गाँव व डा0 कोठवां तहसील संधोल जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 09.07.2017 को समय करीब 07.30 बजे शाम यह घर वापिस आया और रसोई में गया तो इसके माता-पिता व भाईयों ने इसके साथ पत्थरों से मारपीट की है। मुख्य आरक्षी संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी संधोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 62/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 323, 325, भा0द0 स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता राजेश कुमार  सुपुत्र श्री नारायम सिंह निवासी गाँव घनाला डा0 सँधोल जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 10.07.2017 को समय करीब 07.30 बजे शाम जब यह अपने घर के पास सीढियों पर बैठा था तो रोहित कुमार सुपुत्र शेर सिंह निवासी गाँव घनाला ने इसके साथ डण्डे से मारपीट की है। मुख्य आरक्षी संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी संधोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

5. आबकारी अधिनियम का मामलाः-

अभियोग संख्या 120/17 दिनांक 10.07.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 10.07.2017 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भरमेरा में गश्त पर थे तो भाल सिंह सुपुत्र श्री नरोतम राम निवासी गाँव भरमेरा डा0 पिपली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 07 बोतल उना न0 1 बरामद हुई। स0उ0नि0 अशोक कुमार. प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

6. जीव जन्तु के सम्वन्ध में उपेक्षापुर्ण आचरण का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 65/17 दिनांक 11.07.2017 अधीन धारा 289 भा0द0 स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता बुद्धि सिंह  सुपुत्र श्री प्रीतम सिंह निवासी गाँव व डा0 राहा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 11.07.2017 को समय करीब 08.00 बजे शाम इसका बेटा राहुल दुकान से सामान लेने गया था तो रास्ते में कुरम देव के कुते ने इसके बेटे को काट खाया। महिला स0उ0नि0 सरस्वती अन्वेषणाधिकारी, पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रही हैं।

 

7. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 254 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 45,900/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 32 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 3200/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 01 चालान किये गये व उल्लंघनकर्ताओं से 7100/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

Monday, July 10, 2017

CRIME REPORT ON 10 JULY


1. ND & PS Act का मामला :-

1.अभियोग संख्या 159/17 दिनांक 09.07.2017 अधीन धारा 20 एन0 डी0 पी0 एस0 एक्ट पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  मु0 आ0 टेक चन्द के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 09.07.2017 को समय 06.00 बजे शाम यह अन्य पुलिस कर्मचारीयों के साथ नाकाबंन्दी व ट्रैफिक चैकिंग डियुटी मुकाम नागचला में मौजुद थे तो उसी समय एक एच0 आर0 टी0 सी0 की बस न0 एच पी0 66 ए01466 लेह से दिल्ली रुट पर जा रही थी जब उसको चैकिंग के लिये रोका तो दौराने चैकिंग बस में सफर कर रहे ओम चन्द सुपुत्र सगंत राम निवासी गांव दुआरा डा0 डोभी तहसील व जिला कुल्लु के कब्जा से 294 ग्रा0 चरस बरामद हुई है ।   मु0 आ0 टेक सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. सङक हादसे के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 85/17 दिनांक 09.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0 स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 मोहन जोशी के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 09.07.2017 को समय करीब 6.30 बजे शाम एक कार न0 एच0पी0 30-3991 मुकाम कोट के पास रोड़ से नीचे गिर गई, जब यह वहां पहुचें तो गाड़ी के पास कोई भी व्यक्ति न था दौराने चैकिंग गाडी की आर0 सी0 से पता चला की गाड़ी किर्त राम सुपुत्र आशा राम निवासी चनजोढी डा0 काउ तहसील करसोग जिला मण्डी की है । सहायक उप निरीक्षक , मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.अभियोग संख्या 160/17 दिनांक 10.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0 स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कृष्ण चन्द सुपुत्र जगत राम निवासी डडौर डा0 ढाबण तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर थाना मे दर्ज हुआ है की दिनांक 10-07-17 को समय करीब 11.00 बजे दिन यह मोटरसाईकिल न0 एच पी0 33 बी 6814 नेर चौक आ रहा था जब यह नीलम मिठाई की दुकान के पास पहुचां तो उसी समय एक कार न0 एच पी0 33 डी 5630 डडौर की तरफ से तेज रफतारी से आई व इसके मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी व साथ में खडे मोटरसाईकिल,कार व साईकिल को भी टक्कर मार दी, जिससे इसको चोंटे आई है । स0 उप नि0 राजेद्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.अभियोग संख्या 124/17 दिनांक 10.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0 स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता मनीष कुमार सुपुत्र हेत राम निवासी खन्डोंली डा0 जाझ तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर थाना मे दर्ज हुआ है की दिनांक 07-07-17 को समय करीब 07.10 बजे सुबह जब यह  अपने ट्रक पर वरमाणा जा रहा था तो जब यह मैहक भोजनालय के पास पहुचां तो एक कार न0 यु0पी0 80-सी0 टी 3799 बरमाणा की तरफ से तेज रफतारी से आई व कार नद एच0 पी0-33-4519 को टक्कर मार दी । स0 उप नि0 बालक राम प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 134 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 24,000/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 11 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 1100/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 04 चालान किये गये व उल्लंघनकर्ताओं से 1400/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

Sunday, July 9, 2017

CRIME REPORT ON 09 JULY


1.आबकारी अधिनियम का मामला :-

1.अभियोग संख्या 151/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम  पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0 नि0 श्याम लाल के  रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को  समय करीब 01.30 बजे दिन जब ये अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बही रोङ पर मुकाम सुलपुर में गश्त डयुटी पर मौजूद था तो उन्हे गोपनीय सुचना प्राप्त हुई कि किशोरी लाल सुपुत्र श्री बंसी लाल निवासी गांव बही डा0 वलद्वाडा जिला मण्डी अपनी करयाने की दुकान में शराब बेचता है दौराने तलाशी उसकी दुकान से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई है। उ0 नि0 श्याम लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 182/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम  पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में निरीक्षक सुनील कुमार के  रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को  समय करीब 07.00 बजे शाम जब ये अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मराथु में गश्त डयुटी पर मौजूद था तो उन्हे गोपनीय सुचना प्राप्त हुई कि महेन्द्र सिंह सुपुत्र श्री मान सिंह निवासी गांव पपलेहङ डा0 मराथु जिला मण्डी अपने चिकन कार्नर में शराब बेचता है दौराने तलाशी उसकी दुकान से 7125 मिलीलिटर अवैध शराब बरामद हुई है। निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2.गृह अतिचार, रास्ता रोककर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः

1. अभियोग संख्या 90/17 दिनांक 09.07.2017 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0 स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नील कमल सुपुत्र श्री धर्म चन्द निवासी गाँव व डा0 महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 09.07.2017 को समय करीब 10.10 बजे प्रातः यह वर्कशाप से घर आ रहा था तो गंगा राम ने इसके साथ गाली गलौच किया व मारपीट की है। मुख्य आरक्षी विनेद कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 91/17 दिनांक 09.07.2017 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0 स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गंगा राम ठाकुर  सुपुत्र श्री जालम राम ठाकुर निवासी मकान न0 138/5 सुन्दरनगर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 09.07.2017 को समय करीब 10.30 बजे दिन यह बाजार जा रहा था तो रास्ते में दो गाडियाँ पार्क की ही थी इसने गाडी मालिक से गाडियों के वारे में  पुछा तो मुनि राम ने अन्य दो व्यक्तियों को बुलाया व इसका रास्ता रोककर लात मुक्कों से मारपीट की है। मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.. अभियोग संख्या 152/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0 स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जगदीश चन्द गुप्ता  सुपुत्र श्री चुन्नी लाल निवासी गाँव बिदी डा0 दरबाड तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को समय करीब 05.30 बजे शाम यह अपनी पत्नी के साथ दुकान में बैठा था तो उसी समय प्रवीन कुमार उर्फ पिन्नु निवासी गाँ0 बिदी ने विना वजह इसके साथ गाली गलौच किया जव इसकी पत्नी ने कारण पुछा तो उसने इन दोनों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3. सङक हादसे के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 181/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0 स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दीपक कुमार  सुपुत्र श्री खुब राम निवासी गाँव गजनोहा डा0 रंधाडा तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को यह प्राईवेट बस न0 एच0पी0 31डी 0102 में सुन्दरनगर से मण्डी आ रहा था समय करीब 05.40 बजे शाम जब यह बस पुलघराट के पास पँहुची तो एक मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33सी-2168 के चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की व बस के साथ टकरा गया जिस कारण मेटरसाईकिल चालक कनक शर्मा को चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 183/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0 स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री खुशहाल सिंह सुपुत्र श्री घनश्याम निवासी गाँव नेला डा0 दुदर तहसील सदर  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को समय करीब 07.30 बजे शाम यह अपनी बेटी के साथ स्कुटी में मण्डी से घर जा रहा था जब यह गैस एजेन्सी के पास पहुँचा तो एक ट्रक न0 एच0पी0 72 बी 4183 इण्डस्ट्रियल एरिया की तरफ से तेज गति से आया व गलत दिशा में आकर इसकी स्कुटी को टक्कर मार दी। सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. अभियोग संख्या 157/17 दिनांक 09.07.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0 स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कुलदीप चन्द  सुपुत्र श्री वलवन्त सिंह निवासी गाँव जगनाह डा0 अलाथु तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 08.07.2017 को यह अपने मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33डी-9635 में नागचला से घर जा रहा था समय करीब 05.45 बजे शाम जब यह लुणापानी के पास पहुँचा तो एक मारुति स्व्फिट कार मण्डी की तरफ से तेज गति से आई व इसके मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी जिस कारण इसे चोटं आई हैं। सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र ठाकुर , अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

4. गृह अतिचार व महिला से छेङछाड का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 156/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 354, 354 ए, 452 भा0द0 स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी बल्ह की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 07/08.07.2017 की मध्यरात्रि को समय करीब 12.00 बजे रात सोहन लाल निवासी मण्डी इसके कमरे में घुसा व इसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। उप नि0 शमशेर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 230 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 33,900/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 47चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 4700/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 07 चालान किये गये व उल्लंघनकर्ताओं से 36000/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है

 


 

 

Saturday, July 8, 2017

CRIME REPORT ON 08 JULY


1.आबकारी अधिनियम का मामला :-

1.अभियोग संख्या 154/17 दिनांक 07-07-17 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम  पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 शमशेर सिंह के  रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 07.07.2017 को  समय करीब 06.00 बजे शाम जब ये अन्य पुलिसकर्मियों के साथ डडौर में गश्त डयुटी पर मौजूद था तो उन्हे गोपनीय सुचना प्राप्त हुई कि जुल्फी राम सुपुत्र लाला राम निवासी गांव भौर डा0 कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी जो अपनी मीट की दुकान मुकाम श्याँह में शराब बेचता है दौराने तलाशी उसकी दुकान से 1500 मी0 ली0 अवैध शराब बरामद हुई है। स0 उ0 नि0 शमशेर सिंह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.गृह अतिचार, रास्ता रोककर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः

1. अभियोग संख्या 155/17 दिनांक 08.07.2017 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0 स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रवीण कुमार सुपुत्र श्री पदम देव  निवासी गाँव व  डा0 बग्गी  तहसील बल्ह  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 07.07.2017 को समय करीब 09.15 बजे रात बग्गी में ,ज. कुमार , लेख राम ने इसके साथ गाली गलौच किया व मारपीट की है। मुख्य आरक्षी नेक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. आत्महत्या के दुष्प्रेरण का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 60/17 दिनांक 07.07.2017 अधीन धारा 306, 498(ए), 34 भा0द0 स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री आत्मा राम सुपुत्र श्री रतन चन्द निवासी गाँव चनेहङ डा0 व तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है इसकी बेटी ममता का विवाह वर्ष 2014 में ललित कुमार सुपुत्र श्री किशोरी लाल निवासी मेहङ के साथ हुआ था शादी के बाद से ही उसका सास, ससुर व ननद उस शारीरिक व मानसिक रुप से परेशान करते थे जिस कारण उसने दिनाक 06.07.2017 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उप निरीक्षक प्रीतम सिंह प्रभारी पुलिस थाना पधर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. ब्लात्कार का मामलाः-

 1.अभियोग संख्या 89/17 दिनांक 07.07.2017 अधीन धारा 376 भा0द0स0 व 4 POCSO Act पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता निवासी सुन्दरनगर की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है दिनांक 06.07.2017 को यह अपने दोस्तोंके साथ स्कुल से घर आ रही थी समय करीब 05.15 बजे शाम जब यह कमान्द में पहुँची तो इसे एक व्यक्ति पकडकर साथ के जंगल में ले गया व इसके साथ ब्लात्कार किया है। सहायक उप निरीक्षक पुष्प देव प्रभारी पुलिस चौकी निहरी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 244 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 31,100/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 68 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 6800/-रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।