Thursday, September 29, 2022

Crime Report on 29 Sep

सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने का मामला

 

अभियोग सँख्या 199/2022 अधीन धारा 283 भा.दं.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में स.उ.नि. अनिल कटोच प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.09.2022 को जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम कांगू पहुचा था तो पाया किय अभिषेक कुमार सपुत्र  श्री प्रमोद शर्मा , गांव पपलोई, डाकघर सुनहरा तहसील  व जिला अलीगढ़ उतर प्रदेश ने सड़क के साथ एक कुल्फी की रेहड़ी लगा रखी थी जिससे सार्वजनिक मार्ग ,  आने -जाने वाले लोगों को व यातायात में बाधा उत्पन हो रही थी। अभियोग पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है । 

 

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग सँख्या 164/2022 अधीन धारा 279,337 भा.दं.स के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में शिकायतकर्ता हुक्म राम सपुत्र श्री किशन चन्द निवासी गांव खली डाकघर धवेहड तहसील बालीचौकी, जिला मण्डी की शिकायत पर पजींकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.09.2022 को शिकायतकर्ता की गाडी कार नं. HP34 D-0435 को ट्रक न. HR38D-8895 के चालक द्वारा तेज रफतारी व लारपवाही से ट्क्कर मार दी जिस कारण से शिकायतकर्ता एवं अन्य लोगों को चोटें आई हैं । अभियोग पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । 

Wednesday, September 28, 2022

Crime Report on 28 Sep

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग सँख्या 64/2022 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना धनोटु में शिकायतकर्ता हीरा सिह स्वर्गीय स्पुत्र श्री निक्का राम निवासी गांव ढावण तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.09.2022 को राजकुमार,रोबिन और सारिका ने इसका रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1.      अभियोग सँख्या 66/2022 अधीन धारा 39 हि.प्र आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जजैंहली में उ.नि./प्रभारी थाना जंजैहली के रुक्का पर पजींकृत थाना  हुआ ।  जिसके अन्तर्गत  दिनांक 27.09.2022 को दौलत राम सपुत्र श्री डोली निवासी गांव महरुटी डाकघर छत्तरी जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 6750 मि.ली. देशी शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही की जा रही है ।

2.       अभियोग सँख्या 67/2022 अधीन धारा 39 हि.प्र आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जजैंहली में स.उ.नि. देव दत्त अन्वेषणाधिकारी थाना जजैंहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत दिनांक 27.09.2022 को प्रदीप कुमार सपुत्र श्री कुमार सिहं निवासी गांव नगलाई डाकघर रुहमणी तहसील थुनाग जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 3560 मि.ली. देशी शराब बरामद की गई । अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, September 27, 2022

Crime Report on 27 Sep

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 197/22 दिनांक 26.09.2022  अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम  के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में स.उ.नि. दौलत राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर चिन्ता देवी पत्नी स्व.  श्री शेरु राम निवासी गांव हवाणी, डाकघर चुरड़, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी (हि.प्र.) के मकान की तलाशी लेने पर उपरोक्त चिन्ता देवी के कब्जा से  1225 मि. लीटर अवैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 198/22 दिनांक 26.09.2022  अधीन धारा 341,323,504 भा.दं.सं.  के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर मे शिकायतकर्ता तुलसी राम सपुत्र श्री थेवड़ राम निवासी खेडा, डाकघर घांगणू,  तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के व्यान पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह दिनाँक 29.9.22 समय करीब 8.15 बजे रात अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहा था तो प्रभु राम निवासी देहवी ने इसका रास्ता रोककर मारपीट की तथा इसके साथ गाली-गलौच भी किया ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है । 

Tuesday, July 19, 2022

PRESS NOTE ON JULY 2022

The Evaluation of documentation at Stage-6 of candidates (Male, Female & Driver) held at Sanskriti Sadan w.e.f. 18.07.2022 to 21.07.2022, who have qualified Physical Measurement Test (PST) & Physical Efficiency Test (PET) and written examination in District Mandi for the recruitment  of Police Constables (Male=136, Female= 45 and Driver Male=13).

A meeting was convened by the District Recruitment Committee, District Mandi today i.e. 19.07.2022 and it was unanimously decided that the last day for the appearance of documentation at Stage-6, for the recruitment of Police Constables of Mandi District on 21.07.2022  and  registration  of candidates will be closed at 11.00 AM and documentation i.e. scrutiny of  documents & evaluation of certificates for awarding of marks for certificates after 02:00 PM and no candidate will be entertained after that.

Tuesday, July 5, 2022

Crime Report on 5 July

आबकारी अधिनियम के मामले 

1.      अभियोग संख्या 72/22दिनांक 4.7.22 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मपुर में स.उ.नि. नरेश कुमार अन्वेषणाधिकारी प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा के रुक्का पर पजीकृत हुआ कि दिनांक 04.07.2022 को यह जब पुलिस पार्टी के साथ मुकाम गरर्ली में मौजूद था को एक गुप्त सूचना के आधार पर  सुनील कुमार सपुत्र श्री राम शरण निवासी गांव गरर्ली डाकघर घरवासड़ा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 1200 मि.ली. देशी शराब बरामद की । अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 200/22दिनांक 4.7.22 अधीन धारा अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के  अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स.उ.नि.जय कृष्ण अन्वेषणाधिकारी प्रभारी पुलिस चौकी गागल के रुक्का पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.07.22 को जब यह पुलिस पार्टी के साथ गस्त पर मुकाम कैहड़ में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर  कुलदीप चन्द सपुत्र श्री खेम चन्द निवासी गांव कैहड़ डाकघर राजगढ़ तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 1000 मि.ली. अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

3.      अभियोग संख्या 166/22 दिनांक 4.7.22 अधीन धारा अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के  अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में स.उ.नि. जगत राम अन्वेषणाधिकारी थाना सदर के रुक्का पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.07.22 को जब यह पुलिस पार्टी के साथ गस्त पर मुकाम सदयाणा में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर  रोशन लाल सपुत्र श्री  हेम चन्द निवासी  गाँव धड़माणा डाकघर सदयाणा तहसील सदर जिला मण्डी हि.प्र. की दुकान की तलाशी लेने पर हेम चन्द के  कब्जा से 1650 मि.ली. अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

 

  मारपीट के मामले :-

1.      अभियोग संख्या 201/22 दिनांक 5.7.22 अधीन धारा अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता रिखी राम  स्पुत्र श्री नोता राम  निवासी गांव डहणु डाकघर सिध्याणी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ  कि राकेश कुमार निवासी डहणु डाकघर सिध्याणी तहसील बल्ह जिला मण्डी ने इसका रास्ता रोककर मारपीट, गालीगलौच व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 165/22 दिनांक 4.7.22 अधीन धारा 341,323,504,506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर मण्डी में तेजेन्द्र कुमार स्पुत्र श्री  गिरी राज गांव सेरी  डाकघर सोम नाचनी तहसील वालीचौकी जिला मंडी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि अखिल सैन व दिशू ने इसका रास्ता रोककर मारपीट,गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल लाई जा रही है । 

Monday, July 4, 2022

Crime Report on 4 July

भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 114/2022 दिनांक 03.07.2022 अधीन धारा 363 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मे शिकायतकर्ता की शिकायत पर पजींकृत थाना हुआ कि दिनांक 1.7.2022 को सुबह समय 8.00 बजे इसकी बेटी कॉलेज गई थी लेकिन वह शाम तक वापिस नही आई है । शिकायतकर्ता को शक है की कोई अज्ञात व्यक्ति उसे भगा कर ले गया है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 आबकारी अधिनियम का मामला:-

अभियोग संख्या 199/22 दिनांक 3.7.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में स.उ.नि. प्रितम चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पजींकृत थाना  हुआ कि दिनांक 3.7.2022 को जब यह पुलिस पार्टी के साथ मुकाम डडौर के पास समय 6.40 बजे शाम मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर विद्या देवी पत्नी श्री राज कुमार निवासी गांव डडौर डाकघर ढावण तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. के घर के कब्जा से 2 लीटर अबैध बरामद गई ।  अभियोग पजींकृत करके आगमी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।