Tuesday, April 13, 2021

Crime Report on 13 April

आबकारी अधिनियम के मामले

1.     अभियोग संख्या 72/21 दिनाँक 12.04.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में प्रभारी/स.उ.नि. मुंशी राम पुलिस चौकी लडभडोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत रोहित कुमार सपुत्र श्री राज कुमार निवासी गांव लाँगा, डाकघर ऊटपुर तहसील लडभडोल जिला मण्डी की दुकान की तलाशी लेने पर रोहित कुमार के कब्जा से 8 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।
 
2.    अभियोग संख्या 73/21 दिनाँक 12.04.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में प्रभारी/स.उ.नि. मुंशी राम पुलिस चौकी लडभडोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत शरद कुमार सपुत्र स्व. श्री  रिखी राम निवासी गाँव सन्दला,  डाकघर ऊटपुर तहसील लडभडोल जिला मण्डी की दुकान की तलाशी लेने पर शरद कुमार उपरोक्त  के कब्जा से 6 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है
 
3.    अभियोग संख्या 49/21 दिनाँक 12.04.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में स.उ.नि. नीलम कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत  एक गुप्त सूचना के आधार पर जय प्रकाश सपुत्र श्री बंसी लाल निवासी गाँव भौर डाकघर कनैड  तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की दुकान (मुकाम गोपाल चौक) की तलाशी लेने पर जय प्रकाश उपरोक्त  के कब्जा से 5250 मि.ली. अंग्रेजी  शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है
अभियोग संख्या 49/21 दिनाँक 12.04.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में स.उ.नि. महेन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी निहरी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत  एक गुप्त सूचना के आधार पर राँजू राम सपुत्र स्व. श्री परसु राम , निवासी गांव बैहली ,  डाकघर चौकी तहसील निहरी जिला मण्डी की दुकान (मुकाम गोपाल चौक) की तलाशी लेने पर राँजू राम उपरोक्त  के कब्जा से 3000 मि.ली. अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है

Monday, April 12, 2021

CRIME REPORT ON 12 APRIL


 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 88/2021 दिनांक 11.04.2021 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधाकारी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो अनिल कुमार सुपुत्र श्री श्याम लाल निवासी गांव बाड़ी डाकघऱ व तहसील पधर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 21.6 ग्राम हेरोईन बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । 

2        अभियोग संख्या 97/2021 दिनांक 11.04.2021 अधीन  धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्ड़ी में मु0आ0 संजीव कुमार न0 117 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.04.2021 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ  नाकाबन्दी पर मुकाम पठेहर में मौजूद था तो बस न0 ( एच0आर0 58बी0-1119) की तलाशी लेने पर  गगनदीप सुपुत्र श्री कुन्दन लाल निवासी हाउस न0 बी0-14/15 नजद जानकी दास मन्दिर डाकघऱ कपूरथला तहसील सदर कपूरथला (पंजाब) के कब्जा से 398 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

3        अभियोग संख्या 98/2021 दिनांक 12.04.2021 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्ड़ी में मु0आ0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी व यातायात चेकिंग मुकाम पठेहर में मौजूद था तो कार न0 (एच0पी0 63-8744) की तलाशी लेने पर सचिन सुपुतर् श्री गौरी शकर निवासी बनेठी डाकघऱ नारेडा तहसील कोटपुतली जिला जयपुर (राजस्थान), अभिषेक सुपुत्र श्री बाईतास निवासी न्यू शिमला सैक्टर-1 हाउस न0 ए0-80 डाकघऱ न्यू शिमला जिला शिमला, आशीष सिंह सुपुत्र स्व0 श्री सतपाल निवासी नेहरा डाकघऱ न्यू शिमला जिला शिमला  के कब्जा से 931 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1       अभियोग संख्या 49/2021 दिनांक 11.04.2021 अधीन धारा 451,341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हीरा लाल वर्मा सुपुत्र श्री तुला राम निवासी मालगी डाकघऱ तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.04.2021 को हेमराज सुपुत्र श्री सीता राम निवासी परलोग डाकघऱ औगली तहसील करसोग जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन मे प्रवेश करके शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

2       अभियोग संख्या 50/2021 दिनांक 11.04.2021 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मित्रदेव सुपुत्र स्व0 श्री छज्जू राम निवासी महौण्डी तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.04.2021 को  हीरा लाल, हेम सिंह व सुशील ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।  

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त शराब का निपटारा;-

 आज पुलिस थाना पधर द्वारा आबकारी एवम कराधान विभाग हि0प्र0 के अधिकारियों के साथ मिलकर  बर्ष 2021 में पुलिस थाना पधर में पंजीकृत 04 अभियोंगों (अभियोग संख्या 02/2021, 03/2021, 07/2021 व 12/2021)  के अन्तर्गत जब्त की गई निम्नलिखित शराब का निपटारा नियमानुसार किया गया :-

किस्म शराब

अग्रेजी शराब

 देसी शराब

अबैध शराब

 बीयर

कुल  मात्रा

  17 बोतलें

38 बोतलें

3 लीटर

16 बोतलें

 

 

                                                                                                            

                 

 

 

 

 

 

Friday, April 9, 2021

Crime Report on 9 April

रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से धमकी देने का मामला

अभियोग संख्या 95/2021 दिनांक 08.04.2021 अधीन धारा 341,504,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता पती देवी पत्नी स्व. श्री चुन्नी लाल निवासी गाँव व डाकघर काँगु तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि  दिनाँक 08.04.2021 समय करीब 12.30 बजे दिन जब यह रसोई निर्माण कार्य करवा रही थी तो नन्द लाल, प्रेम लाल सपुत्र श्री सुधा राम, विन्द्रा पत्नि श्री प्रेम लाल  वहाँ पर आये व उसे  गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

          महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 96/2021 दिनांक 08.04.2021 अधीन धारा 498 (ए),323,504,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता रीना देवी पत्नी श्री धर्म सिहं निवासी गाँव घमोहु, डाकघर काँगु तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि शिकायतकर्ता का विवाह श्री धर्म सिहं से रिति-रिवाज के साथ बर्ष 2007 में हुआ है,  विवाह के कुछ महिनों बाद से ही उसके पति द्वारा उसे प्रतिडित किया जा रहा है । दिनाँक 07.04.2021 को शिकायतकर्ता  के पति द्वारा उसके साथ व उसके बेटे सुभम के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की गई । इसके अलावा   शिकायतकर्ता की सासु मां श्रीमती रेवती देवी द्वारा भी उसके साथ क्रूरता की जाती रही है  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Thursday, April 8, 2021

CRIME REPORT ON 8 APRIL

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

अभियोग संख्या  84/2021 दिनांक 07.04.2021 अधीन धारा 341, 323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री घनश्याम शर्मा सुपुत्र् श्री ओम प्रकाश निवासी नौणधार डाकघर सिधयाणी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.04.2021 को हरीश कुमार सुपुत्र श्री राजू राम निवासी सधेहरा ने शिकायतकर्ता का रास्त रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सडक दुर्घटना के मामले

1        अभियोग संख्या 85/2021 दिनांत 07.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धर्म सिंह सुपुत्र् श्री हरी सिंह निवासी मुंदरु डाकघर रत्ती तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनांक 07.04.2021 को एक मोटरसाईकिल तेज ऱफ्तारी से आय़ा और मीना देवी पत्नी श्री सुरेन्द्र कुमार निवासी मुंदरु तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 को टक्कर मार दी जिस कारण मीना देवी को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2          अभियोग संख्या 94/2021 दिनांक 07.04.2021 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बींदर कुमार सुपुत्र श्री तुलसी राम निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.04.2021 एक कार न0( एच0पी001-के0-4278) मण्डी की ओर से तेज रफ्तारी से आई और गाडी न0(एच0पी033ई0-6134) को टक्कर मार दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।   

लापरवाही से कार्य करने का मामला

अभियोग संख्या 70/2021 दिनांक 07.04.2021 अधीन धारा 336,337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम किशन सुपुत्र बसन्त सिंह निवासी बल्ह-क्वार तहसील लडभडोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.04.2021 को जब शिकायतकर्ता कुण्ड महादेव मन्दिर से घर वापिस जा रहा था तो जब शिकायतकर्ता समौड के पास पहुंचा तो सुनील कुमार सुपुत्र श्री गोविन्द राम निवासी सामर खोला डाकघऱ बल्ह क्वार तहसील लडभडोल द्वारा लापरवाही से अपनी राईफल से जंगली जानवरों का शिकार करते समय शिकायतकर्ता घायल हो गया । अभिय़ोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।   

Tuesday, April 6, 2021

CRIME REPORT ON 06 APRIL


 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 30/21 दिनांक 06.04.2021 अधीन धारा  20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में  मु0आ0 अजय कुमार न0 48 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि आज दिनांक 06.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम कुफरधार में मौजूद था तो गाडी न0(एच0पी037जी0-1756) की तलाशी के दौरान ड्राईवर राकेश कुमार सुपुत्र श्री जोगिन्द्र कुमार निवासी पालमपुर तहसील कांगड़ा (हि0प्र0) के कब्जा से  205 ग्रांम चरस बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 84/2021 दिनांक 06.04.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्ड़ी में मु0आ0 रविकान्त न0 02 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 06.04.2021 को थनेडा मुहल्ला के पास एक जीप न0(एच0पी0-01एम0-2444) की तलाशी लेने पर ड्राईवर सन्नी  सुपुत्र श्री कुन्दन लाल निवासी सन्यारड़ व  राजू शालीग्राम निवासी थनेड़ा मुह्ल्ला की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 8 बोतलें देसी शराब व 4 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।    

 

 अनाधिकृत प्रवेश व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 26/2021 दिनांक 05.04.2021 अधीन धारा 452,506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कुमारी पल्लवी ठाकुर सुपुत्री श्री केसर सिंह निवासी लोट डाकघर जाच्छ तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.04.2021 को विशाल ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने की कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

वन अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 44/2021 दिनांक 05.04.2021 अधीन धारा 447,379 भा0द0स0 व अधीन धारा 32,33 भारतीय़ वन्य अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रीतम सिंह बर्तमान में  फोरेस्ट गार्ड तीवन बीट तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.04.2021 को शिकायतकर्ता को दूरभाष द्वारा सूचना मिली कि कान्डला नजद कविधार के पास किसी नामालूम व्यक्ति ने पेडों को काट दिया है जिस पर शिकायतकर्ता अपने सहयोगी के साथ मौका पर पहुंचा और पाया कि टिक्कम राम सुपुत्र श्री दयाल सिंह निवासी पोरला, खेमराज सुपुत्र श्री लोहारू राम निवासी पोरला, दुनी चन्द सुपुत्र श्री नारायण दास निवासी पोरला व शालीग्राम निवासी पोरला उपरोक्त सभी डाकघर तीबन तहसील करसोग जिला मण्डी ने चीड़ के 12 पेंडों को काट दिया है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2        अभियोग संख्या 45/2021 दिनांक 06.04.2021 अधीन धारा 379,34 भा0द0स0 व अधीन धारा 41,42  भारतीय वन्य अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.04.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ केलोधार के पास मौजूद था तो जीप न0 (एच0पी030-2748) की तलाशी लेने पर  अनिल कुमार सुपुत्र श्री सन्त राम निवासी बालणा डाकघर करसोग जिला मण्डी हि0प्र0, गंगा राम  सुपुत्र श्री लाजी राम निवासी वालना डाकघर करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) व हेमराज सुपुत्र श्री सन्त राम निवासी सेरीबंगलों तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 66 अदद नग देवदार बरामद किये।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 38/2021 दिनांक 05.04.2021 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुशील कुमार सुपुत्र श्री भाग सिंह निवासी ततोही डाकघऱ सिद्वपुर तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.04.2021 को शिकायतकर्ता को साईबर अपराधियों द्वारा झांसा देकर शिकायतकर्ता के खाते से 1,89,999/-रुपये निकाले लिये गये । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Monday, April 5, 2021

Crime Report on 5 April

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1.     अभियोग संख्या 92/2021 दिनांक 04.04.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सुभाष चन्द  सपुत्र श्री केशव राम निवासी गाँव भंतेहड, डाकघर बरोटी, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनाँक 04.04.2021 समय करीब 7 बजे रात जब यह घर वापिस लौट रहा था तो जब यह कान्ता देवी के घर नज़दीक पहुँचा तो श्याम लाल कान्ता देवी के आँगन में बैठकर शिकायतकर्ता को गाली-गलौच करने लगा एवं लकडी के डंडे  के साथ मारपीट करने लगा चन्दन, अनुप एवं अनिल ने भी उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.     अभियोग संख्या 93/2021 दिनांक 04.04.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्याम लाल  सपुत्र श्री जय रमा  निवासी गाँव व डाकघर डैहर, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनाँक 04.04.2021 समय करीब 7.30 बजे रात जब यह कान्ता देवी के आँगन में बैठा था तो सुभाष चन्द   उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच की व जान से मारने की धमकी दी । इसके अलवा सुभाष चन्द के पारिवारिक सदस्यों केशव राम, विमला देवी व मलका ने भी शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

सड़कदुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 91/2021 दिनांक 04.04.2021 अधीन धारा 279,337 भा.दं.सं. व 187 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सुपत्र श्री थयाहु राम निवासी गांव खेडा, डाकघर चुरड, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनाँक 04.04.2021  जब यह अपने दोस्त विकास के साथ मोटरसाईकिल नं. एच.पी.33 -1616 में सवार होकर जा रहा था तो मुकाम सुन्दरनगर झील के पास एक कार तेज़ रफ्तार से उनके साथ टकरा गई जिससे की शिकायतकर्ता व उसके दोस्त व एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

 

चोरी का मामला

अभियोग संख्या 53/21 दिनाँक 04.04.2021 अधीन धारा 379 भा.दं. सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता बलबीर सिंह सपुत्र श्री कृष्ण चन्द निवासी गाँव कनयाणा, डाकघर भदरवाड, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि कोई नामालुम व्यक्ति उसके मोटरसाईकिल नं. एच.पी. 28 ए-3444 को घर से चुरा कर ले गया है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

जिला होटिलियर्ज के साथ बैठक :-

आज, इस जिला के होटिलियर्ज के साथ एक महत्वपूर्ण विषय के ऊपर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी द्वारा की गई , इस अवसर पर श्री पंकज शर्मा उप-निदेशक पर्यटन मण्डी, श्री अखिलेश भारती डी.आई.ओ (एन.आई.सी) एवं आई.बी. के अधिकारियों के अलावा 48 होटिलियर्ज द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज की गई ।

                    अध्यक्ष द्वारा सभा में उपस्थित होटिलियर्ज को विदेशी मेहमानों (Foreigner visitor ) के आने पर C-Form भरने की अनिवर्यता की विस्तृत रुप से चर्चा की गई व  श्री अखिलेश भारती डी.आई.ओ (एन.आई.सी)  द्वारा online फार्म भरना सिखाया गया। सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई एवं सभी  होटिलियर्ज को अवगत करवाया गया कि हर एक आगन्तुक का रिकार्ड होटल/गेस्ट हाऊस/होम स्टे के एन्ट्री रजिस्ट्रर में दर्ज किया जाना सुनिश्चित किया जाए  । 

Thursday, April 1, 2021

CRIME REPORT ON 01 APRIL

 

रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच करने का मामला

 

1.     अभियोग संख्या 60/21 दिनाँक 31.03.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 ,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना औट  में शिकायतकर्ता रेवती राम सपुत्र श्री स्वारु राम निवासी  गाँव थाच, डाकघर कलहणी तहसील थुनाग, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.3.2021 समय करीब 6  बजे शाम भूप सिहं व चित्र सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट व गाली-गलौच की तथा शरण दास व दया राम ने शिकायतकर्ता के भाई चन्दे राम  की पिटाई की और खीमी देवी, दुर्गा देवी और मीना देवी ने शिकायतकर्ता की भाभी गीता की पिटाई की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.     अभियोग संख्या 61/21 दिनाँक 31.03.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 ,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना औट  में शिकायतकर्ता भूप सिहं सपुत्र श्री शरण दास निवासी  गाँव थाच, डाकघर कलहणी तहसील थुनाग, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.3.2021 समय करीब 6  बजे शाम रेवती राम सपुत्र श्री स्वारु राम निवासी  गाँव थाच, डाकघर कलहणी तहसील थुनाग, जिला मण्डी हि.प्र व चन्दे राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट व गाली-गलौच की तथा झावे राम सपुत्र श्री चन्द राम व गीता देवी पत्नी श्री रेवती राम ने शिकायतकर्ता के भाई व माँ श्रीमती खिमी  की पिटाई की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

3.     अभियोग संख्या 43/21 दिनाँक 31.03.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 , 34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना बी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर  में शिकायतकर्ता  श्रीमती मीना देवी  पत्नी  श्री चुन्नी लाल  निवासी गाँव कारला , डाकघर डोगरी , तहसील निहरी , जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 31.3.2021 समय करीब 9.45 बजे प्रात: चन्द लाल सपुत्र श्री सन्त राम निवासी गाँव कारला, दलीप सिंह व मालती देवी निवासी गाँव कारला ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  गाली-गलौच एवं मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

4.     अभियोग संख्या 7/21 दिनाँक 31.03.2021 अधीन धारा 341,323,504 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना महिला  में शिकायतकर्ता श्रीमती अम्व्रो देवी पत्नी  श्री  महेन्द्र सिंह निवासी गाँव रोपडु, तहसील सदर, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.3.2021 समय करीब 9.30 बजे रात  उसके दोनों बेटों अनिल व सुनील ने शिकायतकर्ता के साथ  गाली-गलौच एवं मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

1.     अभियोग संख्या 88/21  दिनाँक 31.3.2021 अधीन धारा  39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर मे निरीक्षक/प्रभारी थाना कमलकान्त  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम तरौट  मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर देश राज सपुत्र श्री  नानक चन्द निवासी गाँव तरौट,  डाकघर कनैड , तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा  से 3 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.     अभियोग संख्या 44/21  दिनाँक 31.3.2021 अधीन धारा  39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर मे  स.उ.नि./प्रभारी  पुलिस चौकी निहरी महेन्द्र सिंह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 31.03.2021 समय करीब 11.15 बजे प्रात: जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम दुमेंत वैहली मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर पीताम्बर  सपुत्र श्री  बुधि सिंह निवासी अनुशी, डाकघर पौडाकोठी जिला मण्डी के कब्जा  से 3000 मिली लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

ले भागने एवं भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 79/21 दिनाँक 31.03.2021 अधीन धारा 363 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह  में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि उसकी नाबालिग बहन दिनाँक 30.3.2021 से अचानक गायब हो गई , शिकायतकर्ता को शक है कि कोई  नामलुम व्यक्ति उसे भगा कर ले गया है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।