Friday, December 11, 2020

Crime Report on 11 Dec

आबकारी अधिनियम का मामला

1.       अभियोग संख्या 191/20 दिनाँक 10.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम थाना वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में प्रभारी थाना के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि दिनाँक 10.12.2020 समय करीब 5.15 बजे शाम जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम महादेव मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर कमला देवी पत्नी स्व. श्री रमेश कुमार निवासी गांव हटली डाकघर महादेव तहसील सुन्दरनगर के कब्जा से 3000 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है।

2.       अभियोग संख्या 209/20 दिनाँक 10.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम थाना     सरकाघाट में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. विनोद कुमार के रुक्का पर पंजीकृत हुआ कि दिनाँक     10.12.2020 समय करीब 7.25 बजे शाम जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम नानू में  मौजूद था तो ज्ञान चन्द सपुत्र श्री महन्त राम निवासी नानू डाकघऱ रोपडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के कब्जा से 1000 मि.ली. देशी शराब बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है।

      रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 191/20 दिनाँक 10.12.2020 अधीन धारा 341,323,447,506,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली में शिकायतकर्ता मेहर चन्द पुत्र श्री बुधु राम गांव हवाणी डा0 नरोला तह0 बल्द्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि रमेश कुमार पुत्र रघू राम  गांव हवाणी डाकघर नरोला नें  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मार-पीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। अभियोग का अगामी अन्वेषण थाना हटली के अन्वेषणाधिकारी द्वारा किया जा रहा  है।

      उद्घोषित अपराधी

      उद्घोषित अपराधियों को पकडने के लिए गठित किये गये दल द्वारा आज दिनाँक 11.12.2020 को संदीप       कुमार सपुत्र श्री जय सिहं निवासी गाँव व डाकघर बदली तहसील बहादुरगढ हरियाणा       को बहादुरगढ से गिरफ्तार      किया गया यह अभियुक्त अभियोग संख्या 1/2015 दिनाँक 01.01.2015 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस.       अधिनियम थाना सदर मण्डी में वाँछित था। उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायलय द्वारा 07.10.2020 को       उद्घोषित अपराधी करार किया गया था ।

Ø  यहाँ यह बताना आवश्यक होगी की इस वर्ष जिला पुलिस मण्डी द्वारा विभिन्न मामलों में बाँछित 34 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है।

 

 

Thursday, December 10, 2020

Crime Report on 10 Dec

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामला

1.      अभियोग संख्या 197/20 दिनाँक 09.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता किशोरी लाल सपुत्र श्री बेली राम निवासी गाँव बहावा, डाकघर गोहर तहसील चच्योट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.12.2020 को समय करीब 7.40 बजे शाम जब यह नांडी से से घर वापिस आ रहा था तो छपराहण के पास एक गाडी नं. एच.पी. 32 बी.1137 में सवार व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मार-पीट एवं गाली गलौच की गई। अभियोग का अगामी अन्वेषण थाना गोहर के अन्वेषणाधिकारी द्वारा किया जा रहा  है।

2.      अभियोग संख्या 198/20 दिनाँक 09.12.2020 अधीन धारा 341, 504,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता रोहित कुमार सपुत्र श्री भोला दत्त निवासी गाँव कूट, डाकघर नांडी, तहसील चच्योट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि किशोरी लाल सपुत्र श्री बेद राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर गाली गलौच की । अभियोग का अगामी अन्वेषण थाना गोहर के अन्वेषणाधिकारी द्वारा किया जा रहा  है।

एन.डी.पी.एस.अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 323/20 दिनाँक 09.12.2020 अधीन धारा 18 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर में स.उ.नि. शेर सिंह अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण ईकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह दिनाँक 09.12.2020 समय करीब 4 बजे शाम अन्य कर्मचारियों के साथ ब्राये सुराग-बुरारी आबकारी अधिनियम इलाका पण्डोह के रवाना थे तो देवरी नाला के नजदीक परस राम सपुत्र श्री बैशाखु राम निवासी  गांव खच्छणी डाकघर देवरी तहसील औट जिला मण्डी के कब्जा से 130 ग्राम अफिम बरामद की ।  अभियोग का अगामी अन्वेषण पुलिस चौकी पण्डोह के अन्वेषणाधिकारी द्वारा किया जा रहा  है।

            COVID-19:-

करोना संक्रमण के कारण पुलिस थाना पधर (स्थित द्रंग) को कुछ समय के लिये बन्द किया जा रहा है, इस थाना से सम्बन्धित जन शिकायतें पुलिस सहायता कक्ष पधर में स्वीकृत की जाएंगी । इसके अलावा संक्रमण के कारण थाना जोगिन्द्रनगर को भी कुछ समय के लिए बन्द किया जा रहा है, थाना से सम्बन्धित जन शिकायतें पुलिस चौकी घट्टा (स्थित चौंतडा) में स्वीकृत की जाएंगी।

Wednesday, December 9, 2020

Crime Report on 09 December

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

 

 अभियोग संख्या 254/20 दिनाँक 08.12.2020 अधीन धारा 341,323,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार सपुत्र श्री जीवा नंद निवासी गाँव पस्सल , डाकघर चौंतडा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.12.2020 को समय करीब 1.35 बजे दिन जब यह अपनी दुकान बन्द कर रहा था तो अजय कुमार सपुत्र श्री शुभकरण निवासी गाँव पस्सल , डाकघर चौंतडा, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी व अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मार-पीट की गई। अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है। 

Tuesday, December 8, 2020

crime report on 08.12.2020

 

सडक दुर्घटना के मामले

 

1        अभियोग संख्या 431/2020 दिनांक 07.12.2020 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 184 मोटर वाहन अधिनिय़म पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 देवराज  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.12.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ कोविड-19 डियूटी पर तैनात था तो एक सूचना पर मौका पर पहुंचा तो पाया कि  एक मोटरसाईकिल न0 (एच0पी056-9382) जिसे दिनेश कुमार सुपुत्र श्री जगदीश चन्द निवासी भनवाड़ डाकघऱ जम्मणी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 चला रहा था, मण्डी की तरफ से आय़ा और एक अन्य़ मोटरसाईकिल न0 (एच0पी033ई0-1418)  जिसे कर्म चन्द सुपुत्र श्री ज्ञान चन्द निवासी बनौण कोठ डाकघर कपाही जो कि मण्डी की ओर जा रहा था  तेज रफतारी के कारण आपस में टकरा गये  जिस कारण उपरोक्त दोनो मोटरसाईकिल सवारों को चोटें आई हैं ।  अभिय़ोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

 

2        अभियोग संख्या 321/2020 दिनांक 07.12.2020 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेश कुमार सुपुत्र श्री लेखराज  निवासी मसेरन डाकघर पाली तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता भारतीय सेना में तैनात है तथा दिनांक 07.12.20 को जब शिकाय़तकर्ता अपने भाई के साथ कार न0(एच0पी0 76-3807) में सवार होकर घर जा रहा था तो एक टिप्पर न0 (एच0पी082-1749) जिसे मुख्तीयार अलि सुपुत्र श्री जुक्कू अलि निवासी गांव शिल्हा ड़ाकघर शिवावदार तहसील सदर तेज रफतारी से आय़ा ओर शिकायतकर्ता की  कार को  टक्कर मार दी। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

Monday, December 7, 2020

CRIME REPORT ON 07 DEC.

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 319/2020 दिनांक 06.12.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 बृज-भूषण प्रभारी पुलिस चौकी कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.12.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम थनौट में मौजद था तो हरीश कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण गांव थनौट डाकघर सेहली तहसील कोटली जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 21 साल की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 13 लीटर अबैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

 

 1      अभियोग संख्या 434/2020 दिनांक 06.12.2020 अधीन धारा 341,323,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कश्मीर सिंह सुपुत्र श्री हेमराज निवासी हाउस न0 299/02 पुरानी मण्डी तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.12.2020 को जब शिकायतकर्ता अपने चाचा के बेटे की शादी में गय़ा था तो मनू व गोलू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की तथा  जान से मारन की धमकी दी ।

 

2        अभियोग संख्या 429/2020 दिनांक 06.12.2020 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजय कुमार सुपुत्र श्री राजकुमार निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.12.2020 को निखिल व अभिषेक ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की तथा जान  से मारने की धमकी दी ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

3        अभियोग संख्या 430/2020 दिनांक 07.12.2020 अधीन धारा 341,323,504, 506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार सुपुत्र श्री गिरजा राम निवासी, कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  06.12.2020 को विक्की व लक्की ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

4             अभियोग संख्य़ा 189/2020 दिनांक 06.12.2020 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कश्मीर सिंह सुपुत्र श्री नुरातू  राम निवासी कश्मैला डाकघर कश्मैला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.12.2020 को देशराज सुपुत्र श्री दिला राम निवासी दगडौण डाकघऱ कश्मैला जिला मण्डी ने  शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।

 

Saturday, December 5, 2020

CRIME REPORT ON 05 DEC.


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1.         अभियोग संख्या 428/2020 दिनांक 04.12.2020 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 नेक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.12.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेरचौक बाजार में मौजूद था तो सुरजमनी पुत्र श्री बेसराम गांव शेगला डाकघऱ बागाचनोगी तहसील थूनाग जिला मण्डी (हिप्र0) उम्र 30 साल के किराये के कमरे की तलाशी लेने पर उसके  कब्जा से कुल 2.15 ग्राम चिट्टा ( हैरोइन) बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

2.         अभियोग संख्या 431/20202 दिनांक 05.12.2020 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  मु0आ0 रजत पवार न0 64 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 05.12.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेरचौक में मौजूद था तो राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री रतन चन्द गांव समसौ डाकघऱ गाहर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 38 वर्ष व शुभम पटियाल पुत्र श्री नारायण सिंह पटियाल गांव शीलाकिप्पड़ डाकघऱ दुदर तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 23 साल के कब्जा से  7.96 ग्राम चरस बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

1          अभियोग संख्या 216/2020 दिनांक 04.12.2020 अधीन धारा 341,323,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लेखराज सुपुत्र श्री ताराचन्द निवासी बस्सी तहसील गोहर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.12.2020 को शिकायतकर्ता अपनी कार से गाडागुसैणी की ओर जा रहा था तो राजू, बिक्कू, देवी लाल व वोधराज ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 215/2020 दिनांक 04.12.2020 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री योगराज सुपुत्र श्री लाल चन्द निवासी परमाणू डाकघर भूंतर जिला कुल्लू हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.12.2020  को जब शिकायतकर्ता नंगवाई से झीड़ी की ओर जा रहा था तो  एक  जीप जिसका नम्बर शिकायतकर्ता को मालूम न है,  तेज रफ्तारी से झीड़ी की तरफ से आई और एक मोटर साईकिल सवार  अमित कुमार सुपुत्र श्री बबलू निवासी नंगवाई तहसील औट को टक्कर मार दी तथा उपरोक्त जीप मौका से फरार हो गई । जिस कारण मोटर साईकिल सवार को चोटें आई हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 

 उदघोषित अपराधी की गिरफ्तारी का मामला

 

अभियोग संख्या 429/2020 दिनांक 04.12.2020 अधीन धारा 174 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  मा0मु0 आ0 महेन्द्र सिंह न0 104 पी0ओ0 सैल मण्डी  के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 04.12.2020 को पी0ओ0 सैल ने उदघोषित अपराधी  गुलमेल राम सुपुत्र श्री केवल कृष्ण निवासी मरनाईंयां डाकघर टकोली तहसील व  जिला  होशियारपुर  (पंजाब) को  होशियापुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी जो कि अभियोग संख्या 56/2011 दिनांक 27.03.11 अधीन धारा 385,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह में वांछित था तथा जिसे माननीय अदालत जे0एम0आई0सी0-I मण्डी द्वारा  दिनांक 03.1.2020 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था ।  अभियोग  अधीन धारा 174(ए0) भा0द0स0 पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

संलग्न: छायाप्रति

 

                                                                                                                              

Friday, December 4, 2020

CRIME REPORT ON 04 DEC.

 

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 04.12.2020

 

  आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 196/2020 दिनांक 04.12.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी पुलिस  विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 04.12.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  गणेश चौंक ( नजद़ चैल-चौंक) मे मौजूद थे तो  नन्द लाल सुपुत्र श्री थागू राम निवासी भडरौण डाकघऱ चैलचौक तहसील चच्य़ोट जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से  5 बोतलें अंग्रेजी शराब व 4 बोतलें देसी शराब (कुल 9 बोतलें) बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 426/2020 दिनांक 03.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला में शिकायतकर्ता श्रीमति अति देवी पत्नी श्री नरेन्द्र कुमार निवासी नालग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.12.2020 को  जब शिकायतकर्ता अपने खेत में मौजूद थी तो शीतला, नीलम जोध सिंह व बोहरू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2        अभियोग संख्या 427/2020 अधीन धारा 03.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दनरगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति शीतला देवी पत्नी श्री बोहरू राम निवासी नालग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.12.2020 को  जब शिकायतकर्ता अपने घर पर मौजूद थीं तो अति देवी व फूलां देवी ने शिकायतकर्ता व उसके पति का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

3          अभियोग संख्या 188/2020 दिनांक 03.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजय कुमार सुपुत्र श्री भगत राम निवासी बताही डाकघऱ पटडीघाट तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.12.2020 को  रवि चन्द सुपुत्र श्री हेत राम निवासी बताही ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

4        अभियोग संख्या 189/2020 दिनांक 04.12.2020 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  बी0एस0 एल0 कलौनी सुन्दनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दीपक कुमार सुपुत्र श्री गोविन्द सिंह निवासी नौलखा डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता निर्भया फोर-लेन कम्पनी में बतौर स्क्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है दिनांक 03.12.2020 जब शिकायतकर्ता अपनी डियूटी पर मौजूद था तो तीन/चार नामालूम व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

5        अभियोग संख्या 195/2020 दिनांक 03.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,506,34  भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कातकी देवी पत्नी श्री दिलो राम निवासी खनयारी डाकघऱ काण्डा तहसील चच्य़ोट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि हीरा लाल व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीयोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

 महिला के प्रति क्रूरता का मामला

 

अभियोग संख्या 426/2020 दिनांक 03.12.2020 अधीन धारा 498 (ए0),323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति बन्ती देवी पत्नी श्री टेक चन्द निवासी जजरोट डाकघऱ बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी टेक चन्द निवासी जजरोट के साथ पारम्परिक रिति-रिवाज के मुताबिक हुई है लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही शिकायतकर्ता की सास-ससुर व परिवार के अन्य रिश्तेदारों ने शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

उपेक्षापूर्वक किये गये कार्य का मामला

अभियोग संख्या 427/2020 दिनांक 03.12.2020 अधीन धारा 336,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सपना पत्नी श्री तुलसी राम निवासी जजरोट डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की पुत्रवधू बन्ती देवी ने  विजली के मीटर के नीचे स्टोव रखकर खाना बनाने से परिवार के अन्य लोगों की जान खतरे में डाल दी । जब बन्ती के ससुर ने इसका विरोध किया तो बन्ती देवी ने शिकायतकर्ता व उसके पति के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके  आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

सडक दुर्घटना का मामला

 अभियोग संख्या 194/2020 दिनांक 03.12.2020 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ईन्द्र देव सुपुत्र श्री जानकु निवासी नांड़ी तहसील चच्योट जिला मण्डी  (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.12.2020 जब शिकायतकर्ता अल्टो कार में सवार होकर पण्डोह की ओर जा रहा था तो खन्डेल मोड़ के पास एक कार न0(एच0पी022-टी0आर0-1526)जिसे ड्राईवर कुशल चन्द सुपुत्र श्री भगत राम निवासी सुबली डाकघर बागाचनोगी तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0प्र0) चला रहा था, तेज रफतारी के साथ विपरीत दिशा से आय़ा  और कार सहित सडक सडक से नीचे चला गया जिस कारण एक व्यक्ति को चोट आई है ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।