Thursday, March 12, 2020

CRIME REPORT ON 12 MARCH

 आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 84/2020 दिनांक 11.03.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह में स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम घरवासड़ा में मौजूद था तो विन्द्रा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री चेतराम निवासी घरवासड़ा तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) के मकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 01 लीटर अबैध शराब  बरामद की । स0उप नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 लोक-मार्ग में बाधा डालने का मामला

 

अभियोग संख्या 83/2020 दिनांक 11.03.2020 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 हरीश कुमार  न0 24 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 11.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बग्गी बाजार में मौजूद था तो पाया कि लाल सिंह सुपुत्र श्री महन्त राम गांव दरवाथू डाकघर लोहरा  तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) ने दुकान के बाहर सड़क के साथ ही सब्जी की रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी।मु0आ0 हरीश कुमार न0 24 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेनषण कर रहे हैं ।

 

Wednesday, March 11, 2020

CRIME REPORT ON 11 MARCH

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

 अभियोग संख्या 77/2020 दिनांक 10.03.2020 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  मु00 प्रदीप कुमार 0 75 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम विन्द्रावणी एन0एच0-21 में मौजूद था तो बस 0 (एच0पी053डी0-0971) की तलाशी करने पर सुमित शर्मा सुपुत्र श्री जीत राम शर्मा गांव दशमल डाकघर लदरौर हसील भोरंज जिला हमीरपुर (हि0प्र0) उम्र 25 वर्ष  के कब्जा से 416 ग्रांम चरस बरामद की मु00 भवदेव 0 912 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।  

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

 अभियोग संख्या 85/2020 दिनांक 10.03.2020 दिनांक 341, 323,34 भा000 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सरस्वती देवी पत्नी श्री किरण सिंह निवासी डोढवां डाकघऱ भोजपुर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.03.2020 को धर्म सिंह नर्वदा देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। 0 पीताम्बर 0 325 पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 33/2020 दिनांक 10.03.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में 00नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कमान्द में मौजूद था तो ब़्रेस्ती देवी पत्नी श्री राम लाल निवासी सिलखणी डाकघर कमान्द तहसील पधर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2500 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की 00नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

Saturday, March 7, 2020

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण व अपराध समीक्षा बैठक

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण व अपराध समीक्षा बैठक :-

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण व अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव शर्माभा.पु.से. पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी  श्री पुनीत रघु हि.पु.सेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी,   श्री  कर्ण सिहं गुलेरिया उ.पुलिस अधीक्षक (मु) मण्डी श्री मदन कान्त, उप.मण्डल पुलिस अधिकारी पधऱ, श्री अनिल पटियाल उ.पुलिस अधीक्षक (एल.आर.) मण्डी,  श्री गुरवचन सिंह उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी सहित मण्डी पुलिस के लगभग 48 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।    बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना गया  व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया गया।  

               पुलिस अधीक्षक मण्डी द्वारा इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें एवं खोज कार्यों (Detection work) में प्रगति करें।

 

            नशा के खिलाफ प्रदेश स्तर पर चलाई जा रही मुहिम के अन्तर्गत मण्डी पुलिस द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वे अपने सगे –सम्बन्धियों एवं बच्चों को जो नशे के  आदी हो चुके हैं, सुधार हेतु नशा निवारण केद्रों  में दाखिल करवायें । इसी मुहिम के तहत निम्नलिखित थानों से नशेडी लोगो को पुलिस के सकारात्मक प्रयास द्वारा नशा निवारण केद्रों में सुधार हुते भेजा गया।

क्रम संख्या

पुलिस थाना

सुधार हेतु भेजे गए लोगों की संख्या

1.        

बल्ह

01

2.        

जोगिन्द्रनगर

02

3.        

वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर

02

4.        

पधर

01

5.        

सरकाघाट

01

कुल

07

 

 बैठक के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिये गयें :-

  

1.      लम्बित शिकायतो का निपटारा शीघ्रातिशिघ्र किया जाए ।

3.      अपराध घटित होने पर तुरन्त प्रतिक्रिया (Quick Respond ) करने के लिए आदेश दिये गये ।

4.      लम्बित अभियोगों का निपटारा जल्दी करने के आदेश दिये गये ।

5.      रात्री गस्त को प्रभावी बनाने एवं नीतिगत स्थान (strategic location) पर नाकाबन्दी करने के आदेश दिये गये ।

6.      गैर जमानती वारंटो व जमानती वारंटो का निष्पादन  शीघ्रातिशिघ्र किया जाए ।

7.      शराब पीकर गाडी चलाना, गाडी चलाते मोबाईल फोन का प्रयोग, लोक परिवहन वाहन (Public Passenger Vehicle) में चालक द्वारा Music System Play करना एवं मौबाईल फोन या सह-संबंधित उपकरण का प्रयोग करने के चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर करना ।

8.      मादक पदार्थो को पकडनें के लिए अच्छे प्रयत्न किये जायें।

9.      खनन अधिनियम का उल्लंग्न करने पर निमयानुसार अभियोग पंजीकृत किया जाए।

10. लोक अदालत में अधिक से अधिक अभियोगों का निपटारा किया जाए ।

   

             बैठक के दौरान अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की ।

                                               

 

 

Friday, March 6, 2020

CRIME REPORT ON 06 MARCH

  एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 26/2020 दिनांक 05.03.2020 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में उ0नि0 कुलदीप सिंह प्रभारी पुलिस थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर  मुकाम थाटी में मे मौजूद थे तो रवि चन्द सुपुत्र श्री मनीराम निवासी थाटी डाकघर कोट तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 149.06 ग्रांम चरस बरामद की । स0उ0नि0 हेमराज  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 44/20 दिनांक 05.03.2020 अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0  पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संसार चन्द सुपुत्र श्री केशव राम निवासी बेला डाकघर घमीरा तहसील लडभडोल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.2020ऋषु व रोहित ने औंकार का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लड़भडोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

Thursday, March 5, 2020

CRIME REPORT ON 05 MARCH

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

1        अभियोग संख्या 72/2020  दिनांक 05.03.2020 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 नेक राम न0 896 के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि  आज दिनांक 05.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर  डडौर  में मौजूद था तो विक्रान्त गुलेरियास सुपुत्र श्री नरेन्द्र सिंह निवासी भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 10.66 ग्रांम हैरोइन बरामद की ।  स0उ0नि0 जय किशन अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 28/2020 दिनांक 05.03.2020 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में  उ0नि0 राकेश चन्द  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  आज दिनांक  05.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बतैल में मौजूद था तो रवि कुमार सुपुत्र स्व0 श्री जय सिंह निवासी कंज्याण डाकघर कोट तहसील घुमारवीं जिला विलासपुर (हि0प्र0) उम्र 25 साल के कब्जा से 7.88 ग्रांम हैरोइन बरामद की । उ0नि0 राकेश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 25/20 दिनांक 04.03.2020 अधीन धारा 341, 323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुमित्रा देवी पत्नी श्री शंभू राम निवासी कन्दरोह डाकघर कोठुआ जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत परपंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.03.2020 को रसील देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मु0आ0 संजीव  कुमार न0 889 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सन्धोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

Wednesday, March 4, 2020

CRIME REPORT ON 04 MARCH


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 71/2020 दिनांक 04.03.2020 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 शेर सिंह अन्वेषणाधिकारी  विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मटोहला में मौजूद था तो सुरेन्द्र कुमार उर्फ किण्डू सुपुत्र श्री सुरजीत सिंह निवासी महोटला डाकघर बाल्ट तहसील वल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 30 साल के कब्जा से 16.53 ग्रांम हैरोइन बरामद की । मुख्य आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या70/2020 दिनांक 03.03.2020 अधीन धारा 21मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  मु0आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  बग्गी रोड पर मौजूद था तो संजीव कुमार  उर्फ संजू  सुपुत्र श्री माघू राम गांव लुहारड़ी डाकघर बग्गी तैहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) व उम्र 26 वर्ष के कब्जा से 6 ग्रांम हैरोइन बरामद की ।स0उप0 नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 51/2020 दिनांक 03.03.2020 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 आलमगिर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.03.2020 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  मुंगवाई में मौजूद था तो शरवण लाल सुपुत्र श्री पृथी सुन्दर डाकघर नगंवाई तहसील औट जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 लीटर अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 आलमगिर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।