Saturday, April 20, 2019

Crime Report on 20 April

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 102/19 दिनांक 19.04.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 3 अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.04.19 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम बिन्द्रावणी में मौजूद था तो प्राईवेट बस न0 (एच0पी0 68ए0-0254) की तलाशी करने पर हिमांशु ठाकुर सुपुत्र श्री भाग सिंह ठाकुर निवासी गांव बगड डाकघर निचला भटेड तहसील जिला बिलासपुर (हि0प्र0) उम्र 22 वर्ष के कब्जा से 178 ग्रांम चरस बरामद की ।स0उ0नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 83/19 दिनांक 19.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जगत राम  प्रभारी पुलिस चौकी डैहर जिला मण्डी  के रुकका पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य  पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो  ईन्द्र सिंह सुपुत्र श्री गरजा राम निवासी धारली डाकघर चुरड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से  3000 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 जगत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हैडर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 188 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  44,300/-/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  12 चालान व 1200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

                                          

Friday, April 19, 2019

CRIME REPORT ON 19 APRIL


 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 18.04.19 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना पधऱ जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री यूसुफ सुपुत्र श्री हासणू निवासी सेगली तहसील कटौला जिला मण्डी (हि0प्र0) की  शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.04.19 को महेन्द्र सिंह सुपुत्र श्री टेक चन्द निवासी सेगली तहसील कटौला  (हि0प्र0)  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 अमृत  लाल न0 413 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 18/19 दिनांक 18.04.19 अधीन धारा 341,342, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति धर्मा देवी पत्नी श्री टेक चन्द निवासी जवाली डाकघर पटडीघाट तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक17.04.19 को शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3          अभियोग संख्या 115/19 दिनांक 18.04.19 अधीन धारा 341, 509, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति जीतां देवी पत्नी श्री यशवन्त निवासी ढढयाला डाकघऱ जैदेवी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.04.19 को जब शिकायतकर्ता नीलम के साथ घर जा रही थी तो  दीवान चन्द, दीपू ठाकुर, पीताम्बर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौच किया तथा जान से मारने की धमकी दी ।  उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या43/19 दिनांक 18.04.19 अधीन धारा 279,337भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री चमन लाल सुपुत्र श्री वेणी राम निवासी  बीहड़ जिला कुल्लू की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.04.19 को जब शिकायतकर्ता बालीचौकी के पास अपनी कार न0 (एच0पी066-4567) पर मौजूद था तो एक मोटरसाईकिल सवार  मोटरसाईकिल न0 (यू0पी0-21बी0बी0-7206) पर तेज रफ्तारी से आया और शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मार दी । स0उ0नि0 श्याम लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं  

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 238 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 52,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  13 चालान व 1300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

                                                                                                                                   

Thursday, April 18, 2019

CRIME REPORT ON 18 APRIL


 आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 80/19 दिनांक 17.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.04.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  नवाही में मौजूद था तो रवि कुमार सुपुत्र श्री दीवान चन्द निवासी कोटलू डाकघर गोपालपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 6 बोतलें देसी शराब बरामद की।  उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 41/19 दिनांक 17.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में नि0 ललित महन्त  प्रभारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पनारसा में मौजूद था तो गोविन्द राम सुपुत्र श्री कर्म सिंह निवासी पाली डाकघर पनारसा तहसील औट जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 500 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । नि0 ललित महन्त प्रभारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 44/19 अधीन धारा 17.04.19 अधीन धारा 279,304 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी  में शिकायतकर्ता श्री डोले राम सुपुत्र श्री चन्द्रकामणी  निवासी केलोधार तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.04.19 को शिकायतकर्ता गोहर से केलोधार गाडी न0( एच0पी0-65-3189) पर सवार होकर जा रहा था जिसे  ड्राईवर हरीश कुमार सुपुत्र श्री प्रेम शर्मा निवासी नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) चला रहा था तो चाहल मोड़ के पास उपरोक्त ड्राईवर ने गाडी पर से तेज गति के कारण नियन्त्रण खो दिया जिस कारण गाडी सडक से 250 मीटर नीचे चली गई तथा गाडी के ड्राईवर की मौका पर ही मृत्यु हो गई । उ0नि0 मनोज कुमार पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 28/19 दिनांक 17.04.19 अधीन धारा 341, 323, 506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली में शिकायतकर्ता  श्री खीरामणी सुपुत्र श्री वेगम दास निवासी तुंगधार डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.04.19 को  पुष्प राज व  संजय कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 मोहन जोशी  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।


2        अभियोग संख्या 79/19 दिनांक 17.04.19 अधीन धारा 325, 504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री तवारी लाल सुपुत्र श्री कन्हैया लाल निवासी रामुपुरा जिला खीरी (उत्तर-प्रदेश) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.04.19 को अभिषेक कुमार व शेखर कुमार ने शिकायतकर्ता के  साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  मु0आ0 भवदेव न0 912 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 18.04.19 अधीन धारा 341,323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री युसुफ सुपुत्र श्री हुसनू निवासी सेगली सब-तहसील कटौला जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि महेन्द्र सुपुत्र  टेक चन्द निवासी सेगली ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 अमृत लाल न0 413 प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 190 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  46,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                     

 

 

Crime Report on 17 Aril

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 101/19 दिनांक 16.04.2019  अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ.नि. सुषमा अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी के रुक्का पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 16.04.2019 समय करीब 8.00 बजे शाम जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ  ब्राए गश्त व सुराग बुरारी आबकारी मुकाम नजदीक IIT Hostel मण्डी सडक पर मौजूद थीस, तो महेन्द्र सिंह सपुत्र श्री नाग राम निवासी गाँव व डाकघर दुदर तहसील सदर जिला मण्डी जो कि दुदर की तरफ से आ रहा था, के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की । उ.नि. सुषमा अन्वेषणाधिकारी थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रही है ।

 

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 57/19 दिनांक 16.04.2019  अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी मु.आ.सरवण कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण ईकाई उप.मण्डल सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाँक 16.4.19 समय 3 बजे दिन जब यह  अन्य पुलिस कर्मचारियों के ब्राये सुराग बुरारी मुकाम छात्र के पास मौजूद  था तो इमरान खान S/O बाला खान गाँव भड़यार  डा0 ब्राँग तह0 धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 ( उम्र 30 बर्ष ) के कब्जा से  25.60  ग्राम चरस बरामद की । स.उ.नि. तिबती राम अन्बेषणाधिकारी थाना धर्मपुर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले

 

अभियोग संख्या 56/19 दिनांक 16.04.2019  अधीन धारा 341,323,504 भा.दं.सं.  के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायतकर्ता कुशम लता पत्नी श्री सन्तोष कुमार निवासी चस्वाल डाकघर सज्याओ पिपलू उप-तह टिहरा जिला मण्डी हि.प्र.  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता के पति ने उसका रास्ता रोकर मारपीट, गाली-गलौच की । स.उ.नि. रमेश चन्द प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

 

चालानः-

 

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 303 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 86,300/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 13 चालान व 1300/- रुपये जुर्माना तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 4500/--रुपये जुर्माना वसूल किया है । 

 

Tuesday, April 16, 2019

CRIME REPORT ON 16 APRIL


 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 114/19 दिनांक 15.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  उ0नि0 करण सिंह प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.04.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रिवालसर में मौजूद था तो नूर चन्द सुपुत्र श्री विधू राम निवासी चौकी-चन्द्रांहण डाकघर रियूर तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0)  के दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से  5625 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । उ0नि0 करण सिंह प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना के मामले

1        अभियोग संख्या 34/19 दिनांक 16.04.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री पवन कुमार सुपुत्र श्री कर्म सिंह निवासी बल्ह जिला तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.04.19 को जब शिकायतकर्ता कमलेश कुमार के साथ बल्ह पुल पर मौजूद था तो  एक व्यक्ति  रामेश कुमार सुपुत्र श्री राम लाल निवासी पधर जिला मण्डी मोटरसाईकिल न0 (एच0पी0-76-1417) पर सवार होकर तेज रफ्तारी से आय़ा और सड़क पर दुर्घटनागस्त हो गया जिस कारण उपरोक्तत मोटर साईकिल सवार को चोटें आईं हैं। स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2         अभियोग संख्या 81/19 दिनांक 15.04.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजकुमार सुपुत्र श्री रणु राम निवासी गावल-टिक्कर तहसील पालमपुर  जिला कांगडा (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.04.19 एक कार न0 ( एच0पी033-ई0-0077)तेज रफतारी से बिलासपुर की तरफ से आई और शिकायतकर्ता की कार न0 (एच0पी034सी0-2815) को टक्कर मार दी जिस कारण कार में बैठे  व्यक्तियों को चोटें आई हैं ।  स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1             अभियोग संख्या 64/19 दिनांक 15.04.19 अधीन धारा 451, 341, 323,504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रहलाद कुमार सुपुत्र श्री रत्तन लाल निवासी सीमस तहसील लड़भडोल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.04.19 को विकास, बन्टी दोनों निवासी सीमस तहसील लड़भ़डोल जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के आंगन में प्रवेश करके  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की तथा गाली-गलौच किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मु0आ0 होशियार सिंह न0 873 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभडोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 33/19 दिनांक  15.04.19  अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री पवन कुमार सुपुत्र श्री विहारी लाल निवासी पदवाहण तहसील पधर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.04.19 को कमल सिंह सुपुत्र श्री शुक्रू राम निवासी रोपा तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 मनोज कुमार न0 862 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 291 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  55,100/-/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  16  चालान व 1600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत  2 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 5500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                     

 

 

           

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 15 April

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले

 

1.    अभियोग संख्या 80/19 दिनांक 15.04.2019  अधीन धारा 341,323,504,506 भा.दं.सं.  के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर  में शिकायतकर्ता श्री लेख राम सपुत्र श्री केशव राम निवासी गाँव भवाना, डाकघर जडोल, तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता मे बेटे द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोकर मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमक दी गई । मु. आ. हेम सिहं अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

2.    अभियोग संख्या 33/19 दिनांक 15.04.2019  अधीन धारा 341,323 भा.दं.सं.  के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में शिकायतकर्ता पवन कुमार सपुत्र श्री बिहारी लाल  निवासी पदवाहन तहसील पधर, जिला मण्डी हि. प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 14.04.2019 को जब यह घऱ जा रहा था तो कमल सिहं सपुत्र श्री सुकरु राम निवासी गाँव व डाकघऱ  रोपा तहसील पधर, जिला मण्डी हि. प्र. ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकर मारपीट की । मु.आ. मनोज कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना पधऱ इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

 

चालानः-

 

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 308 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 50,600/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 300/- रुपये जुर्माना वसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 18,900/--रुपये जुर्माना किया है । 

Sunday, April 14, 2019

CRIME REPORT ON 14 APRIL

                                     

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 113/19  दिनांक 13.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनांक 13.04.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डडौर चौक पर उपस्थित था तो भूप सिंह सुपुत्र  विन्नू राम निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 लीटर अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 78/19 दिनांक 13.04.19 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.04.19 को शिकायतकर्ता की बेटी अपनी बडी बहन के घर गई थी परन्तु अभी तक बापिस घर न आई है जिसे शिकायतकर्ता ने अपनी सारी रिश्तेदारी में ढूंढा परन्तु कही पर भी उसका पता न चला । स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 16/19 दिनांक 13.04.19 अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति बबली देवी पत्नी श्री मनोहर लाल निवासी मनवाणा डाकघर खुडला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.04.19 को कौश्ल्या देवी व उसके पति सुखदेव ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मु0आ0 विजय कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सड़क-दुर्घटना का मामला

 अभियोग संख्या 17/19 दिनांक 13.04.19 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री जगदेव सुपुत्र श्री पुन्नू राम  निवासी बल्द्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब शिकायतकर्ता अपने घर जा रहा था तो एक कार घुमारवीं की तरफ से तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता को टक्कर मार दी जिस कारण उसे चोटें आई हैं । मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 292 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  40,000/-/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  11 चालान व 1100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।