Tuesday, September 19, 2017

CRIME REPORT ON 19 SEPTEMBER


1.मारपीट का मामला :-

1.         अभियोग सँख्या 249/17 दिनांक 18.09.2017 अधीन धारा 341,440,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता तिलक राज सुपुत्र हुकम चन्द निवासी गाँव  व डा0 पैड़ी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है । कि दिनांक 18.09.2017 को समय करीब 06.00 बजे शाम जब यह अपने घर मे अपनी कार साफ कर रहा था तो नरेन्द्र कुमार व उसका भाई गीता नन्द व एक अन्य लड़का वहाँ आये तथा इसकी गाड़ी पर पत्थर फैंकने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे जब यह वहां से भागने लगा तो इन्हौने इसका रास्ता रोककर इसके साथ गाली गलौच व मारपीट की है । जिससे इसको चोटें आयी है । स0 उ0 नि0 रमेश चन्द अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.भगा ले जाने का मामला :-

1.         अभियोग सँख्या 224/17 दिनांक 18.09.2017 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ कि इसकी बेटी दिनांक 15-09-17 को समय करीब 08.00 बजे सुबह स्कुल गई थी परन्तु घर वापिस न आई है जिसकी इन्होनें हर जगह तलाश की परन्तु उसका कन्हीं पता न चला है इसे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी बेटी को भगा ले गया है । स0उ0नि0 बोध राज प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 92 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 17, 300/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 11 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 1100/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।

Monday, September 18, 2017

CRIME REPORT ON 18 SEPT.


1.मारपीट का मामले :-

1.  अभियोग सँख्या 223/17 दिनांक 17.09.2017 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता पिंन्कु सुपुत्र दुर्गु  निवासी गाँव लुहारड़ी डा0 बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है । कि दिनांक 16.09.2017 को समय करीब 05.00 बजे शाम कमली देवी,रुप लाल,शिलु व मंगशरी देवी इन सब ने शिकायतकर्ता की माँ का रास्ता रोककर मारपीट की है । जिससे इसको चोटें आयी है । मु0 आ0 विकास कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.  अभियोग सँख्या 184/17 दिनांक 17.09.2017 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सन्तोष कुमार सुपुत्र बेली राम निवासी गाँव व डा0 खुराहल तहसील सुन्दरनगर  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है । कि दिनांक 16.09.2017 को समय करीब 06.30 बजे शाम जब यह अपने घर जा रहा था तो  उसी समय राज कुमार उर्फ राजा सुपुत्र चिन्त राम निवासी गाँव खुराहल तहसील सुन्दरनगर  जिला मण्डी ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ गाली गलौच व  मारपीट की है । जिससे इसको चोटें आयी है । स0 उ0 नि0 बालक राम प्रभारी  पुलिस चौकी सलापड़ इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3. छीना छपटी का मामला:-

2.   अभियोग सँख्या 167/17 दिनांक 17.09.2017 अधीन धारा 382,323 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता चन्द्रमणी सुपुत्र नानक चन्द निवासी भटनेर डा0 नौहली तहसील जोगिन्दरनगर जिला मण्डी हाल चौकिदार लोक निर्माण विभाग भंडार हार की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 17.09.2017 को समय करीब 07.30 बजे शाम जब यह अपनी डियुटी पर था तो उसी समय एक अन्जान व्यक्ति वहां पर आया व इससे पैसै मांगने लगा जब इसने पैसै देने के लिये मना किया तो इसने पत्थर उठया और इसकी टाँग को मार दी । जिससे इसको चोट आयी व  इसका पर्स छीन कर ले गया है जिसमें पाँच हजार रुपये थे । स0 उ0 नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4.आवकारी अधिनियम का मामला: -

1.  अभियोग सँख्या 86/17 दिनांक 17.09.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर  जिला मण्डी में उ0 नि0 प्रितम जरयाल प्रभारी पुलिस थाना पधर के रूका पर पजींकृत थाना हुआ है कि दिनांक 17.09.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ में गश्त पर थे तो गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि पवन कुमार सुपुत्र भीम चन्द निवासी शीह  डा0 कुन्नु तहसील पधर जिला मण्डी अपनी दुकान में शराब बेचने का धन्धा करता है जिस सुचना के आधार पर इसकी दुकान की तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से 20 बोतलें बीयर व 11 बोतलें अग्रेंजी शराब की बरामद हुई हैं। उ0 नि0 प्रितम जरयाल  प्रभारी पुलिस थाना पधर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5. सड़क हादसे का मामलाः-

अभियोग सँख्या 185/17 दिनाक 18.09.2017 अधीन धारा 279, 337,304 ए0 भा0द0स0 के तहत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 बालक राम प्रभारी  पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है । कि दिनांक 18.09.2017 को एक ट्रक न0 यु0 पी075 ए0 टी01287 बरमाणा से सुन्दरनगर की तरफ तेज रफतारी से आ रहा था जब यह कैंची मोड़ के पास पहँचा तो ड्राईवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया व गाड़ी को सड़क से निचे गिरा दिया जिस कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है व एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है ।  स0 उ0 नि0 बालक राम प्रभारी  पुलिस चौकी सलापड़ इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।                        

6. भाँग उखाडो अभियान के वारे में रिपोर्टः-

मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने केलिये अभियान चला रखा है जिसके प्रथम चरण में पुलिस थाना पधर व बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर यह अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 18.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 19  बीघा भूमि से करीब 21800/- पौधे नष्ट किये गये हैं।

7.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 73चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 6000/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 10 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 1000/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 

                                                                                                                       


 

 

 

 

 

Sunday, September 17, 2017

CRIME REPORT ON 17 SEPT.



1.मादक पदार्थ अधिनियम का मामलाः-

1.  अभियोग सँख्या 247/17 दिनांक 16-09-2017 अधीन धारा 20-61/85 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में नि0 सुनिल कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 16-09-2017 को समय करीब 11.00 बजे दिन जब यह अन्य पुलिस कर्मचारीयों के साथ नाका व ट्रैफिक चैकिंग डियुटी मुकाम बृंन्दावनी में  मौजुद थे तो उसी समय एक प्राईवेट बस न0 एच0 पी0 65 ए0 3684 कुल्लु  से मण्डी की तरफ आ रही थी। बस को चैकिंग के लिये रोका गया  दौराने तलाशी ओम कृष्ण सुपुत्र जय पाल निवासी गाँव बड़ाली डा0 नया शहर बड़ाला जिला मोहाली पंजाब के कब्जा से 1.715 कि0 ग्राम चरस बरामद हुई है । नि0 सुनिल कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

1.मारपीट का मामला :-

1.  अभियोग सँख्या 221/17 दिनांक 16.09.2017 अधीन धारा 341,323,324,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता शिमरो देवी पत्नी बहादुर सिंह निवासी गाँव भाऊट डा0 सधयाणी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है । कि दिनांक 16.09.2017 को समय करीब 12.15 बजे दिन  सन्जू व चेत राम ने इसके पत्ती का रास्ता रोककर गाली गलौच ,मारपीट व जान से मारने की धमकी दी है । जिससे इसको चोटें आयी है । मु0 आ0 राज कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.   अभियोग सँख्या 222/17 दिनांक 16.09.2017 अधीन धारा 341,323,324,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता चेत राम सुपुत्र डागु राम  निवासी भाऊट डा0 सधयाणी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 16.09.2017 को समय करीब 12.15 बजे दिन  बहादुर सिंह व इसकी पत्नि ने इसका व इसके बेटे का रास्ता रोककर मारपीट की है । जिससे इनको चोटें आयी है । मु0 आ0 राज कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3.  अभियोग सँख्या 123/17 दिनांक 16.09.2017 अधीन धारा 341,323,भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता अक्षय शर्मा सुपुत्र देवकी नंदन शर्मा  निवासी गाँव गुनुरी डा0 बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है । कि दिनांक 16.09.2017 को समय करीब 02.30 बजे दिन  रोहित कुमार ने इसका रास्ता रोककर मारपीट की है । मु0 आ0 हँस राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2. भाँग उखाडो अभियान के वारे में रिपोर्टः-

मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने केलिये अभियान चला रखा है जिसके प्रथम चरण में पुलिस थाना पधर व बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर यह अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 17.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 16  बीघा भूमि से करीब 9200 पौधे नष्ट किये गये हैं।

3.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 26 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 2900/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 07 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 700/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 

                                                                                                                       


 

 

 

 

Saturday, September 16, 2017

Press Report on. 16 August 2017

1.मारपीट का मामला :-
1.अभियोग सँख्या 166/17 दिनांक 15.09.2017 अधीन धारा 542, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता देबु राम सुपुत्र ठाकरु निवासी गाँव कास डा0 भराड़ू  तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 14.09.2017 को समय करीब 06.30 बजे शाम इसका भाई नारायण सिंह इसके आँगन में आया व इसके साथ मारपीट की है ।सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2. भाँग उखाडो अभियान के वारे में रिपोर्टः-
मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने केलिये अभियान चला रखा है जिसके प्रथम चरण में पुलिस थाना पधर व बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर यह अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 16.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 15  बीघा भूमि से करीब 15800 पौधे नष्ट किये गये हैं।

3.चालानः-
मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 71 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 12000/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 16 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 1600/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 04 चालान किये हैं व उल्लंघनकर्ताओं से 800/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।

Friday, September 15, 2017

CRIME REPORT ON 15 SEPT.


1.अपहरण का मामलाः-

1.         अभियोग सँख्या 220/17 दिनांक 15.09.2017 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता रमेश कुमार सुपुत्र लौंगु राम  निवासी गौड़ा गागल तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ कि दिनांक 11.09.2017 को इसका बेटा तहसील कार्यालय बल्ह निजी काम से गया था लेकिन उसके बाद आज तक घर लौटकर नहीं आय़ा है। जिसे इसने हर जगह तलाश किया परन्तु उसका कन्ही पता न चल सका है। इसने शक जाहिर किया है कि किसी ने इसके बेटे का अपहरण कर लिया है।  मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं

2. ब्लात्कार का मामलाः-

अभियोग सँख्या 29/17 दिनांक 15.09.2017 अधीन धारा 376 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी बल्ह की शिकायत पर दर्ज  थाना हुआ है कि दिनांक 13.05.2017 को संदीप कुमार नामक लङके से इसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी उसके बाद दिनांक 02.07.2017 को संदीप ने इसे मिलने के लिये मण्डी बुलाया और एक होटल में जाकर जबरदस्ती इसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। निरीक्षक अति देवी प्रभारी थाना इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग सँख्या 11/17 दिनांक 14.09.2017 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता राधा देवी पत्नी अमर सिंह  निवासी गाँव खदान डा0 थाना शिवा तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 14.09.2017 को यह मनरेगा में काम करने गई थी तो समय करीब 11.30 बजे दिन निमा देवी ने इसका रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धणकी दी है। जिससे इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी तरुण कुमार,अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.अभियोग सँख्या 164/17 दिनांक 14.09.2017 अधीन धारा 341,354,509,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बस्सी जिला मण्डी में निशा देवी पत्नी सुभाष चन्द निवासी गाँव वडी मकरीडी डा0 मकरीडी तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 14.09.2017 को समय करीब 09.30 बजे प्रातः वीर वहादुर सिंह ने इसके साथ छेडछाड तथा गाली गलौच किया है।  सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3. अभियोग सँख्या 92/17 दिनांक 15.09.2017 अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में कृष्ण चन्द सुपुत्र राजमल निवासी कलतारी डा0 कोठुआँ तहसील सँधोल जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 14.09.2017 को समय करीब 06.30 बजे शाम जब यह खेतों से घर जा रही थी तो भगवान सिंह ने इसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है।  सहायक उप निरीक्षक चिरंजी लाल प्रभारी पुलिस चौकी संधोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4.आवकारी अधिनियम का मामला –

1. अभियोग सँख्या 165/17 दिनांक 14.09.2017 अधीन धारा 39(1) हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 राजेश कुमार, अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रूका पर पजींकृत थाना हुआ है कि दिनांक 14.09.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम टोबली  में गश्त पर थे तो इन्होने दौराने गश्त प्रताप कुमार सुपुत्र जय गोपाल निवासी खलेई डा0 चौतंडा तहलील जोगिन्द्रनगर के कब्जा से 12 बोतल ऊना न0 बरामद की है।  स0 उ0 नि0 राजेश कुमार अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5. जीव जन्तु केसम्बन्ध में उपेक्षापुर्ण कार्यः-

1. अभियोग सँख्या 110/17 दिनांक 15.09.2017 अधीन धारा 289 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता लुदरमणी सुपत्र विजय राम निवासी गाँव केलोधार डा0 पाँगणा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 15.09.2017 को यह अपने खेतों का तरफ जा रही थी जब यह मीना देवी के घर के पास पहुँची तो उसके कुते ने इसे काट लिया। सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पाँगणा इस अभियोग काअन्वेषण कर रहे हैं।

6. पुलिस आरक्षी पद की भर्ती की लिखित परीक्षा बारेः-

मण्डी जिला के उमीम्दवारों का पुलिस भर्ती के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 24.08.2017 से दिनांक 04.09.2017 तक पण्डोह में आयोजित की गई थी । शारीरिक दक्षता परीक्षा में उतीर्ण महिला व पुरुष उमीम्दवारों की लिखित परीक्षा दिनांक 02.10.2017 को आयोजित की जायेगी।

7. भाँग उखाडो अभियान के वारे में रिपोर्टः-

मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने केलिये अभियान चला रखा है जिसके प्रथम चरण में पुलिस थाना पधर व बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर यह अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 15.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 23  बीघा भूमि से करीब 36000 पौधे नष्ट किये गये हैं।

8.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 147 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 25,600/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 18 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 1800/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 06 चालान किये हैं व उल्लंघनकर्ताओं से 1200/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 

                                                                                                                        

Thursday, September 14, 2017

CRIME REPORT ON 14 SEPT.


1.मादक पदार्थ अधिनियम का मामलाः-

          1. अभियोग सँख्या 244/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 20-61/85 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 हेम राज शर्मा प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.17 को समय करीब 03.00 बजे दिन जब यह अन्य पुलिस कर्मचारीयों के साथ नाकाबन्दी व गश्त डियुटी मुकाम सलुआ पण्डोह में मौजुद थे तो उसी समय दो लड़के अछल ब्रागटा सुपुत्र कुलदीप ब्रागटा  निवासी गगांनगर डा0 रोहडू जिला शिमला हाल मकान न0 418 दयावन्ती भवन शिवपुरी शिमला व अनुज शर्मा सुपुत्र निरज शर्मा निवासी पंचायत आफिस जुलकडी मुहला डा0 गुरदासपुर जिला चम्बा दोनों पण्डोह की तरफ से पैदल आ रहे थे तो इनको चैकिंग के लिये रोका दौराने चैकिंग इनके कब्जा से 84 ग्राम चरस बरामद हुई। इन दोनो आरोपियों को सी0आर0पी0 सी0 की धारा 41(1) नोटिस देकर छोड़ा गया है।  प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.पति या पति के रिशतेदारों द्वारा पत्नी के साथ क्रुरतापुर्ण व्यवहार का मामलाः-

       1. अभियोग सँख्या 28/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 498 ए ,504,506, 34 भा0 द0 स0 महिला पुलिस थाना भ्युली मण्डी में एक शिकायतकर्ता निवासी नालागड़ जिला सोलन की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि इसका विवाह वर्ष 2010 में गगन दीप से हुआ है। शादी के बाद से ही इसको इसका पत्ति, सास व ससुर गाली गलौच,मारपीट व जान से मारने की धमकी, मानसिक रुप से प्रताड़ित व दहेज की मांग करते है । मु0 आ0 राम चन्द्र अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना भ्युली मण्डी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1.      अभियोग सँख्या 206/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सलोचना देवी पत्नी नन्द लाल निवासी गाँव हरयाला टान्ड़ा डा0 भांबला जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 11.09.2017 को समय करीब 08.00 बजे शाम जब यह अपने घर पर मौजुद थी तो इसके पत्ति व इसकी सास ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ गाली गलौच व लात मुक्कों से मारपीट की है व जान से मारने की धमकी दी है । जिससे इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी जमाल दीन ,अन्वेष्णाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

     2.अभियोग सँख्या 163/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 341,323,भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता विक्रम ठाकुर सुपुत्र गोपाल सरण निवासी गाँव ढेलु डा0 डोहग तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.2017 को समय करीब 07.15 बजे शाम जब यह अपने घर जा रहा था तो संजय कुमार ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट की है । जिससे इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह ,अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4.आवकारी अधिनियम का मामला -

      1. अभियोग सँख्या 90/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 39(1) हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 हरनाम सिंह अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर के रूका पर पजींकृत थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम बरोटी में गश्त पर थे तो गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि भुप सिंह सुपुत्र चेत राम निवासी भजराणा डा0 पैहड़ तहसील धर्मपुर जिला मण्डी अपनी चिकन की दुकान में शराब बेचने का धन्धा करता है जिस सुचना के आधार पर उसकी दुकान की तलाशी ली गई तो इसके कब्जा से 13 बोतलें अग्रेजी शराब बरामद हुई हैं । स0 उ0 नि0 हरनाम सिंह अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

     2.अभियोग सँख्या 180/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 राम प्रकाश अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रूका पर पजींकृत थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम नौलखा में गश्त पर थे तो गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि भगत राम  सुपुत्र कसु राम निवासी तरोट डा0 कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी अपनी दुकान में शराब बेचने का धन्धा करता है जिस सुचना के आधार पर उसकी दुकान की तलाशी ली गई तो इसके कब्जा से 06 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई हैं । स0 उ0 नि0 राम प्रकाश अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3.       अभियोग सँख्या 122/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस गोहर जिला मण्डी में  नि0 चाँद किशोर प्रभारी पुलिस थाना गोहर के रूक्का पर पजींकृत थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम धंगयारा में गश्त पर थे तो गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि चन्द्रमणी सुपुत्र माया राम निवासी राकणी तरोट डा0 जलाह  तहसील चच्योट जिला मण्डी अपनी दुकान में शराब बेचने का धन्धा करता है जिस सुचना के आधार पर उसकी दुकान की तलाशी ली गई तो इसके कब्जा से 03 बोतलें अग्रेंजी शराब व 02 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई हैं । नि0 चाँद किशोर प्रभारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4. सङक दुर्घटना का मामलाः-

1.       अभियोग सँख्या 99/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता रोशन लाल शर्मा सुपुत्र श्री मीना राम शर्मा निवासी गांव बटवाङा डा0 थाची तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.2017 को यह को रोशन लाल सुपुत्र नायक राम निवासी बटवाङा के व दुनी चन्द के साथ जीप न0 एच0पी0 66-4107 में आलु लेकर टकोली सब्जी मण्डी जा रहा था समय करीब 07.30 बजे शाम जब ये बाखडी के पास पहुँचे तो जीप के चालक ने तेज गति के कारण गाडी पर से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाडी  सङक से निचे गिर गई जिससे दुनी चन्द व रोशन लाल को चोटें आई हैं। मुख्य आऱक्षी दुर्गा दास अनवेषणाधिकारी पुलिस चौकी वालीचौकी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. भाँग उखाडो अभियान के वारे में रिपोर्टः-

1.  मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने केलिये अभियान चला रखा है जिसके प्रथम चरण में पुलिस थाना पधर व बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर यह अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 13.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 18 बीघा भूमि से करीब 26,200  पौधे नष्ट किये हैं।

6.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 117 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 18,200/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 06 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 600/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 09 चालान किये हैं व उल्लंघनकर्ताओं से 1800/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।

 

 


 

 

 

 

 

Wednesday, September 13, 2017

CRIME REPORT ON 13 SEPT.


 1.मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1.    अभियोग सँख्या 10/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जजैंहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता शीला देवी पत्नी नेत्र सिंह निवासी गाँव कटीधार डा0 छतरी  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 12.09.2017 को समय करीब 06.45 बजे शाम  जब यह अपने घर जा रही थी तो जय कुमार सपुत्र खेम सिंह निवासी केलीधार ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट की है व जान से मारने की धमकी दी है । जिससे इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी केसर सिंह,अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना जजैंहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.      अभियोग सँख्या 218/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कमली देवी पत्नी पवन कुमार  निवासी गाँव कथवाडी डा0 टीकर  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 13.09.2017 को समय करीब 04.45 बजे प्रात:  जब यह अपने रिशतेदार को छोडनें जा रही थी तो इसके जेठ बकिल सिंह ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट की है व जान से मारने की धमकी दी है । जिससे इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी नेक राम,अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.आवकारी अधिनियम का मामला -

1. अभियोग सँख्या 179/17 दिनांक 12.09.2017 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0 उ0 नि0 जीत राम  प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रूका पर पजींकृत थाना हुआ है कि दिनांक 12.09.2017 को जब ये अन्य कर्मचारियों के साथ में गश्त पर थे तो गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि डण्डू राम  सुपुत्र लाला राम निवासी ज्योर डा0 जामला तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी अपनी दुकान में शराब बेचने का धन्धा करता है जिस सुचना के आधार पर उसकी दुकान की तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से 08 बोतल देशी शराब की बरामद हुई हैं। स0 उ0 नि0 जीत राम  प्रभारी पुलिस चौकी डैहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3.स्त्री की लल्जा का अनादर ,गाली गलौच के मामले ;-

1.      अभियोग सँख्या 121/17 दिनांक 13.09.2017 अधीन धारा 509,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी गोहर की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनाक 13.09.2017 को नेत्र सिह इसकी पत्नी व माता ने शिकायतकर्ता को गंन्दी –गंन्दी गालियां दी व इसकी बेईज्जती की है । मु0 आ0 हरी सिह, अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.      अभियोग सँख्या 178/17 दिनांक 12.09.2017 अधीन धारा 354 डी0 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी सुन्दरनगर की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि सुनिल कुमार नामक व्यक्ति शिकायतकर्ता का पीछा करता है । उ0नि0 नन्द लाल अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना सन्दरनगर  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4.भाँग उखाडो अभियान के वारे में रिपोर्टः-

1.  मण्डी जिला पुलिस ने भाँग की खेती को नष्ट करने केलिये अभियान चला रखा है जिसके प्रथम चरण में पुलिस थाना पधर व बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर यह अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत दिनांक 12.09.2017 को मण्डी पुलिस के जवानों ने जंगलों व सरकारी भुमि पर कुदरती तौर से उगी हुई भाँग के लगभग 11 बीघा भूमि से करीब 10700 भांग के पौधे नष्ट किये हैं।

5.चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 225 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 34,800/- रुपये जुर्माना वसुल किया व कोटपा अधिनियम के तहत 02 चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 200/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 02 चालान किये हैं व उल्लंघनकर्ताओं से 7200/- रुपये  जुर्माना वसुल किया गया है।