Monday, May 23, 2022

Crime Report on 23 May

आबकारी अधिनियम का मामला


अभियोग संख्या 91/22 दिनाँक 22.05.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में स.उ.नि. निरत सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत सचिन सपुत्र श्री विसाल साही, निवासी तुलसीपर, नेपाल वर्तमान पत्ता:- निवासी गाँव जलोगी, डाकघर थलौट, तहसील औट जिला मण्डी के ढाबे की तलाशी लेने पर सचिन के कब्जा से 1500 मि.ली. देशी शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है । 

Saturday, May 21, 2022

Crime Report on 21 May

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 40/22 दिनांक 20.05.22 अधीन धारा 363 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली मे एक शिकायतकर्ता श्री नीरज कुमार सपुत्र श्री हेम राज निवासी गांव लोअर बरोट डाकघर पौंटा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.22 को इसका भतीजा उम्र 16 साल बिना बतलाए घर से चला गया है एवं आज दिन तक घर वापिस न लौटा है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

1.      अभियोग संख्या 50/22 दिनांक 20.05.2022 अधीन धारा 18 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर जिला मण्डी मे पजींकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत खसरा न0 148  गांव टटरीधार से 1224 अफीम के पौधे उगे हुए बरामद किये गए हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । 

2.      अभियोग संख्या 51/22 दिनांक 21.05.2022 अधीन धारा 20,21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत थाना पधर जिला मण्डी हि.प्र. मे पंजीकृत थाना हुआ है । जिसके अन्तर्गत राजेश कुमार सपुत्र श्री पुर्ण चन्द निवासी बलधार डाकघर बढेडी सब तहसील कटौला जिला मण्डी हि.प्र. व देवी सिह सपुत्र श्री शेश राम निवासी गांव बलधार डाकघर बढेडी उप-तहसील कटौला जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 1.210 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

3.      अभियोग संख्या 87/22 दिनांक 20.05.2022 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत  थाना जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी हि.प्र. मे पजींकृत हुआ है ।  जिसके अन्तर्गत राजेश कुमार पुत्र श्री नरोता राम निवासी गांव बजौरा डाकघर भुक्कड, तहसील भोरजं जिला हमीरपुर के कब्जा से 502 ग्राम चरस बरामद की है ।  अभियोग पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

 

 रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच करने के मामले

1.      अभियोग संख्या 79/22 दिनांक 20.05.22 अधीन धारा  341,323,504,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर शिकायतकर्ता माया देवी निवासी गांव सलापड़ तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र.की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 20.05.2022 को जब यह अपने परिवार के सदस्यों के  साथ  घर के पास काम कर रही थी तो उसी समय लक्ष्मी देवीपार्वती देवीमीरा देवी और सोमा देवी वहां आई और इसका रास्ता रोककर मारपीट,गाली गलौच व जाने से मारने की धमकी दी । अभियोग पजीकृत आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 80/22 दिनांक 20.05.2022 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर मे शिकायतकर्ता मनसा राम निवासी गांव मैरा खिलरा डाकघर मैरामसीत तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 19.05.2022 को समय करीब 8: 00 बजे शाम  को इसके पडोसी राकेश कुमारशमशेर सिंह और घनश्याम ने इसके  बेटे नवीन कुमारसुनील कुमार और भतीजे अंकुश का रास्ता रोककर मारपीट,गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी ।  अभियोग  पजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

 

Friday, May 20, 2022

Crime Report On 20 May

लोकमार्ग में बाधा पहुंचाने के मामले

1.         अभियोग सख्यां 77/2022 दिनांक 19.05.2022 अधीन धारा 283 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. में मु0आ0 नरोत्तम राम  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दर नगर के रुक्का पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के  साथ गश्त पर महाराणा प्रताप चौक भोजपुर में मौजूद था तो पाया कि हरी राम सपुत्र श्री सोहन ला निवासी गांव केहड़ा डाकघर घाघंणु तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि.प्र.ने सड़क पर रेहड़ी लगा रखी थी, जिस कारण पैदल आने जाने वालों व यातायात मे बाधा उत्पन्न हो रही थी । पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2.        अभियोग सख्यां 78/2022 दिनांक 19.05.2022 अधीन धारा 283 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. में मु0आ0 दिना नाथ अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दर नगर के रुक्का पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के  साथ गश्त पर मुकाम मुकाम महाराणा प्रताप चौक सुन्दरनगर मे मौजूद था तो पाया कि जसवीर सिंह सपुत्र श्री हिरा लाल निवासी गांव व डाकघर हरसैना तहसील व जिला कासगजं (उतर प्रदेश ) ने सड़क पर रेहड़ी लगा रखी थी , जिससे यातायात व पैदल आने जाने वालो के मार्ग में बाधा उत्पन्न हो रही थी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 78/2022 दिनांक 19.05.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र. में उ0नि0 राकेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट के रुक्का पर पजींकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ गश्त पर मुकाम जमसाई में मौजुद था तो गुप्त सूचना के आधार बलवीर सिंह उर्फ पैनू सपुत्र श्री हंस राज गांव चौक डाकघर  देव व्राड़ता  त0 सरकाघाट जिला मण्डी हि. प्र. के कब्जा से 12 बोतले देशी शराब की बरामद की । अभियोग पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 38/22 दिनांक 19.05.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना हटली जिला मण्डी हि.प्र. में स.उ.नि. जागेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना हटली के रुक्का पर पजींकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ मुकाम  जबोठ नजद सतसंग भवन के नजदीक पूल के पास एक कार न. HP 37E 1197  की तलाशी लेने पर कार चालक सुनील ठाकुर सपुत्र श्री राय सिह गांव व डाकघर व्राँग तहसील धर्मपुर जिला  मण्डी हाल रिहाईस गाँव सैठी डालोगणी त0 धर्मपुर  जिला मण्डी के कब्जा से  11 पेटियां देशी शराब बरामद की । अभियोग पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।  

Thursday, May 19, 2022

Crime Report On 19 May

लोकमार्ग मे बाधा पहुचाने के मामले

 

1.      अभियोग सख्यां 75/2022 दिनांक 18.05.2022 अधीन धारा 283 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. में मु0आ0 दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दर नगर के रुक्का पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.05.2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के  साथ गश्त पर मुकाम सिविल अस्पताल सुन्दर नगर के बाहर मौजूद था तो पाया कि संजय कुमार पुत्र श्री परस राम  R/O गांव जदरौण डा0 घर वायला त0 सुन्दरनगर जिला मण्डी हि.प्र.ने फल व सब्जियों की रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने जाने वालों व यातायात मे बाधा उत्पन्न हो रही थी। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.      अभियोग सख्यां 76/2022 दिनांक 18.05.2022 अधीन धारा 283 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र. में मु0आ0 बीरबल सिह  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दर नगर के रुक्का पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.05.2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के  साथ गश्त पर मुकाम नजद कोर्ट परिसर सुन्दर नगर के बाहर मौजूद था तो पाया कि सत्या प्रकाश सपुत्र श्री खिमायी निवासी गांव देवपूर डाकघर परतापुर तहसील साहवर जिला काशगंज (उतर प्रदेश ) ने कुल्फी की रेहड़ी लगा रखी थी जिससे यातायात व पैदल आने जाने वालो के मार्ग में वाधा उत्पन्न हो रही थी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

रास्ता रोककर मारपीट,गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मामला

अभियोग सख्या 119/2022 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा.द.स.पुलिस थाना सदर मण्डी जिला मण्डी हि.प्र. मे शिकायतकर्ता अजय शर्मा सपुत्र श्री नरोत्तम राम निवासी गांव समसौह डाकघर गाहर तहसील  सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.2022 को यह जब यह मण्डी बस सटैण्ड़ से हैलीपैड की तरफ जा रहा था  तो रास्त मे पुर्ण चन्द पुत्र श्री नीलमणी निवासी गांव नन्दी तहसील चच्योट जिला मण्डी हि.प्र. व उसके अन्य  दोस्तो द्वारा शिकायत कर्ता का रास्ता रोककर मारपीट,गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

गृह भेदन व चोरी करने का प्रयत्न करने का मामला

अभियोग सख्या 86/2022 अधीन धारा 457,380,511 भा.द.स.पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर  जिला मण्डी हि.प्र. मे शिकायतकर्ता श्री दयावान  वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, लाड-भडोल की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.05.2022 को किसी अज्ञात व्यक्ति  द्वारा ए.टी.एम.  के सामने वाले  कवर को तोड़ दिया और जो भी कैमरे लगाए गए थे, उन्हें  अपनी दिशा से घुमा दिया है । चैक करने पर ए. टी एम.  की  राशि  सुरक्षित है  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

सड़क दुर्घटना के मामला

अभियोग सँख्या 163/2022 अधीन धारा 279,337 भा.द.स. पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. मे शिकायतकर्ता किशन चन्द गांव व डाकघर नेरचौक तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.05.2022 को मोटर साईकल न0 HP33C 7751 के चालक की  तेज रफतारी के चलते स्कुटी न. HP 33D 2613 से टक्करा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग सँख्या 37/2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी हि.प्र. मे स.उ. नि. प्यारे लाल अन्वेषणाधिकारी थाना हटली के रुक्का पर पजींकृत हुआ कि दिनांक  18.05.2022 को समय करीब 7.30 बजे शाम मुकाम जबोठ मे मौजुद था तो गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम भरनाल मे रणजीत सिह पुत्र श्री भोलू राम गाँव भरनाल डा0 ढलवान त0 बलद्वाडा जिला मण्डी हि.प्र. की करियाना दुकान से 2250 मी.लि. देशी शराब ब्रामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Tuesday, May 17, 2022

Crime Report on 17 May

   महिला के प्रति प्रताड़ना का मामला

अभियोग संख्या 56/22 दिनाँक 16.05.2022 अधीन धारा 498A व 34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना धनोटू में शिकायतकर्ता अन्दलीन आफताब पत्नी श्री सेहाब खान निवासी गाँव रामपुर ,डाकघर कनैड, तहसील सुन्दरनगर,जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि इसकी शादी बर्ष 2020 में सेहाब खान से हुई है परन्तु शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति एवं ससुराल वाले इसे छोटी-छोटी बातों पर मानसिक एवं शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते रहते हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 117/22 दिनाँक 16.05.2022 अधीन धारा 279, 337 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर  में शिकायतकर्ता विजय भण्डारी पत्नी श्री केदार सिंह निवासी गाँव पंजैटी, बार्ड नं. 7 डाकघर तल्याहड तहसील, सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 16.05.2022 को जब यह अपने बेटे के साथ चौहटा बाज़ार  से जा रही थी तो कार नं. एच.पी.33 सी-2628 के चालक देविन्द्र कुमार सपुत्र स्व. श्री कर्म सिंह राणा निवासी मकान नं.  206/6 लोअर समखेतर ,डाकघर व तहसील सदर मण्डी  की लापरवाही एवं तेज़रफतार के कारण कार का एक पहिया इसके बेटे के पाँव पर चढ़ गया, जिससे शिकायतकर्ता के बेटे को चोट आई है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Friday, May 13, 2022

Crime Report on 13 May

हत्या का मामला

अभियोग संख्या 56/22 दिनाँक 12.05.2022 अधीन धारा 302,201 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता बलदेव राज निवासी गाँव थाडू, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.04.2022 को इसकी पत्नी ने अपने बेटे धीरज ठाकुर की गुमसुदगी रिपोर्ट थाना सरकाघाट में पंजीकृत करवाई थी । शिकायतकर्ता का बेटा नशा करने का आदी थी वह दिनाँक 26.04.2022 को अपने दोस्त पारुल ठाकुर निवासी गांव झडयार जिला हमीरपुर के साथ था एवं शिकायतकर्ता को शक है कि उसके पारुल ठाकुर द्वारा धीरज ठाकुर को अधिकमात्रा में नशा देने के कारण उनके बेटे की मृत्यु हुई है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

   बलात्कार का मामला

अभियोग संख्या 19/22 दिनाँक 13.05.2022 अधीन धारा 376 (2) (एन) भा.दं.सं. व धारा 6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत महिला पुलिस थाना मण्डी में एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

एन.डी.पी.एस.अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 157/22 दिनाँक 12.05.2022 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह  में पंजीकृत हुआ । जिसके अन्तर्गत  युगल किशोर सपुत्र श्री भूप सिहं निवासी गाँव व डाकघर नेरचौक , तहसील बल्ह, जिला मण्डी हि.प्र. के कब्जा से 1.6  ग्राम हेरोइन बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

कठोर कारावास की सज़ा-

अभियोग संख्या 213/20 दिनांक 21.06.2020 अधीन धारा 376,506 भा.द.स. व धारा 6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में पंजीकृत थाना हुआ था । जिसमें एक नाबालिग लड़की ने दिनाँक 21.06.2022 को Child help line मण्डी के माध्यम से थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पिता द्वारा उसके साथ गलत काम किया है । पुलिस थाना बल्ह में अभियोग पंजीकृत होने पर इस अभियोग का अन्वेषण उ.नि. राज कुमार द्वारा अम्ल में लाया गया था । आज दिनांक 13.05.2022 को माननीय विशेष न्यायधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) मण्डी द्वारा अभियुक्त भगवान सिंह को उसके उपरोक्त घृणित कृत्य के लिए धारा 376 AB  भा.द.स. में अपराध साबित होने पर 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 20 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा, धारा 376 (2)(f)  भा.द.स. में अपराध साबित होने पर 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा, धारा 506  भा.द.स. में अपराध साबित होने पर 2 वर्ष के साधारण कारावास एवं 1 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा तथा धारा 6 पोक्सो अधिनियम में अपराध साबित होने पर 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 20 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है । उपरोक्त सभी सज़ायें साथ-2 चलेंगी ।

 

Thursday, May 12, 2022

Crime Report on 12 May

रास्तारोककर मारपीट, गाली-गलौच करने के मामले

1.अभियोग संख्या 25/22 दिनाँक 11.05.2022 अधीन धारा 341,504,506,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना जंजैहली में शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह निवासी गाँव रेसन, तहसील थुनाग जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह घर वापिस आ रहा था तो मनोहर लाल, अशोक कुमार व नरेन्द्र कुमार ने उसका रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.अभियोग संख्या 34/22 दिनाँक 11.05.2022 अधीन धारा341,323 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता नर्वदा देवी निवासी गाँव बहबा, तहसील चच्योट, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 11.05.2022  समय करीब 10.30 बजे प्रात: जब यह अपनी गऊशाला से घर वापिस आ रहा थी तो तिलक राज व अनु ने इसका रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

3.अभियोग संख्या 35/22 दिनाँक 11.05.2022 अधीन धारा 341,323,504 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता श्रीमती अनु निवासी गाँव बहबा, तहसील चच्योट, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 11.05.2022  को नर्वदा देवी ने इसका रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

एन.डी.पी.एस.अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 83/22 दिनाँक 11.05.2022 अधीन धारा 21,29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में पंजीकृत हुआ । जिसके अन्तर्गत  राकेश कुमार सपुत्र श्री ओम प्रकाश निवासी निवासी जलपेहड़, तहसील  जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि.प्र. व रोहित सपुत्र श्री टेक चन्द निवासी गाँव अर्थी डाकघर व तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 16.64 ग्राम हेरोइन बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।