Tuesday, February 22, 2022

Crime Report on 22 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 68/22 दिनाँक 21.02.2022 अधीन धारा 15 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत राहुल सपुत्र श्री गोबिन्द  राम निवासी गाँव गोकलूरी नौहली डाकघर नौहली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि.प्र.)  के कब्जा से 8.526 किलो ग्राम अफीम डोडे बरामद किये हैं । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 39/22 दिनाँक 21.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ.नि. रणजीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ  । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर पवन कुमार सपुत्र श्री धुंगल निवासी गाँव ढलवाणी , डाकघर लागधार तहसील कोटली जिला मण्डी  की दुकान मुकाम नलोह से 03 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

      गाली-गलौच एवं मारपीट करने के मामले

1.      अभियोग संख्या 29/22 दिनाँक 21.02.2022 अधीन धारा 341323,504  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता सुरेश कुमार निवासी गाँव बरोटी, तहसील सुन्दरनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.02.2022 समय करीब 5.30 बजे शाम इसके पडोसी राम नंद ने इसकी माता जी, दादी जी व इसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 29/22 दिनाँक 21.02.2022 अधीन धारा 451,323,504,506,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता  मलकियत सिंह निवासी गाँव डेलू, तहसील जोगिन्द्रनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.02.2022 समय करीब 6 बजे शाम अंकु व गोपाल चन्द ने इसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Monday, February 21, 2022

Crimer Report on 21 feb

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 20/22 दिनांक 20-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मपुल जिला मण्डी में स.उ.नि. नरेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डरवाड मौजद था तो गुप्त सूचना के आधार पर राजकुमार सपुत्र श्री शिवराम गाँव व डाकघर घरवासड़ा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी के कब्जा से 06 बोतलें देशी शराब व 3 बोतलें वीयर  बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

मारपीट करने  के  मामले

1.      अभियोग संख्या 27/22 दिनाँक 20.02.2022 अधीन धारा 451,323,506,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता हिमा देवी निवासी गाँव खनोखर, तहसील सुन्दरनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.02.2022 समय करीब 10  बजे प्रात: जब यह अपने आँगन में अपने पति के साथ नलके से पानी भर रही थी तो उसी समय सन्त राम ने उनके आँगन में प्रवेश किया एवं पानी के नलके को बन्द कर दिया तथा शिकायतकर्ता के पति के साथ मारपीट करने लगा । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 28/22 दिनाँक 20.02.2022 अधीन धारा 341,323,504,34  भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता  रिता निवासी गाँव खनोखर, तहसील सुन्दरनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.02.2022 समय करीब 10.30 बजे प्रात: जब नलके में पानी नहीं आ रहा था तो  इसका पति मनोहर लाल के आँगन में लगे पानी में पानी देखने के लिए गया,  परन्तु मनोहर लाल ने इसके पति के साथ बहस के साथ मारपीट करना शुरु कर दी जब शिकायतकर्ता अपने पति को बचाने के लिए गई तो बंसी लाल ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Friday, February 18, 2022

Crime Report on 18 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 35/22 दिनांक 17-02-2022 अधीन धारा 20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी भानुप्रताप के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी मुकाम भ्युली चौक पर थे तो मोटरसाईकिल न.   सी.एच.04(के)-5612 पर सवार रितेश ठाकुर सपुत्र श्री मास्तन सिंह निवासी गांव व डाकघर सिद्धवाड़ी, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा व अकुंश कौंडल सपुत्र श्री रमेश चंद निवासी गांव व डाकघर योल वार्ड न. 08 तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के कब्जा से 114 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1. अभियोग संख्या 62/22 दिनांक 17-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी उ.नि. रजत राणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम ढावण की ओर गश्त पर थे तो निक्का राम सपुत्र श्री जानकु राम निवासी गांव भौर डाकघर कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 4,000 मि.ली.अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.  अभियोग संख्या 63/22 दिनांक 17-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी उ.नि. राजेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम नलसर चौक की ओर गश्त पर थे तो गुप्त सूचना के आधार पर तेज राम सपुत्र श्री गुड्डू राम निवासी गांव ख्युरी डाकघर राजगड़ तहसील बल्ह जिला मण्डी की दुकान से 2,000 मि.ली.अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3. अभियोग संख्या 64/22 दिनांक 17-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी उ.नि. राजेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम बग्गी की ओर गश्त पर थे तो गुप्त सूचना के आधार पर लेख राम सपुत्र श्री जुल्फी राम निवासी गांव भ्यारटा डाकघर चुनाहन तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 02 लीटर अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 15/22 दिनांक 17-02-2022 अधीन धारा 341,323,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता प्रेमी देवी पत्नी श्री दलीप कुमार निवासी गांव रोपड़ी डाकघर बगस्याड़ तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि हेम प्रकाश व कुब्जा देवी निवासी गांव रोपड़ी डाकघर बगस्याड़ तहसील करसोग ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

                                                                  

 

Thursday, February 17, 2022

Crime Report on 17 Feb

 आबकारी अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 34/22 दिनांक 16-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी उ. नि. सुकेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भ्युली चौक उपस्थित था तो गुप्त सूचना के आधार पर बलविन्दर सपुत्र श्री जोगिन्द्र निवासी गांव भ्युली तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 2,000 मि.ली. अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 61/22 दिनांक 16-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. नागेन्द्र सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बाल्ट में उपस्थित था  तो गुप्त सूचना के आधार पर दिनेश कुमार सपुत्र श्री सिहणु राम गांव व डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 2,000 मि.ली. अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

3.      अभियोग संख्या 33/22 दिनांक 16-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. राम सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम टकोली में उपस्थित था तो गुप्त सूचना के आधार पर कृष्ण चन्द सपुत्र श्री जसा राम निवासी गांव चेला डाकघर खलानू तहसील कोटली  जिला मण्डी के कब्जा से 600 मि.ली. देसी शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

 

 

 

 

 

 

Tuesday, February 15, 2022

Crime Report on 15-02-2022

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 31/22 दिनांक 14-02-2022 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी भानुप्रताप के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14-02-2022 को दौराने नाकाबंदी मुकाम भ्युली चौक में बस न. एच.पी.68(बी)-6262 की तलाशी ली गई तो मेघ सेन सपुत्र श्री जीतो राम निवासी गांव टखनार डाकघर भाली तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के कब्जा से 750 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 28/22 दिनांक 14-02-2022 अधीन धारा 279,337 भा.द.स. व धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा स.उ.नि. यशपाल सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14-02-2022 में मिलाप चन्द सपुत्र स्व. श्री भगत सिंह निवासी गांव सतैन डाकघर ऐहजू तहसील जोगिन्द्रनगर  को मुकाम सतैन में कार न. एच.पी.53(ए)-3533 ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया व कार चालक सुदेश कुमार उर्फ कूकी सपुत्र श्री काहन चन्द निवासी गांव व डाकघर गुनेहड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा था । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।  

Monday, February 14, 2022

Crime Report on 14-02-2022

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 30/22 दिनांक 13-02-2022 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी उ.नि. सुकेश कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13-02-2022 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे तो गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम गांव भ्यूली में विकास कुमार सपुत्र श्री प्रकाश चन्द निवासी गांव भ्यूली तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 2000 मि.ली. अबैध शराब बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

आपराधिक अतिचार, मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मामला

अभियोग संख्या 23/22 दिनांक 13-02-2022 अधीन धारा 447,323,504,506,34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता वेद प्रकाश निवासी गांव ददौल तहसील सुन्दरनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12-02-2022 को जब शिकायतकर्ता घर में काम कर रहा था तो नामालूम व्यक्ति ने शिकायतकर्ता साथ आपराधिक अतिचार, मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Friday, February 11, 2022

Crime Report on 11 Feb

एन.डी.पी.एस. अधिनियम के मामले

 

1.      अभियोग संख्या 28/22 दिनांक 10-02-2022 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी मुकेश पाठक के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10-02-2022 को दौराने नाकाबंदी मुकाम भ्युली चौंक में बस न. एच.आर.68(बी)-9605 की तलाशी लेने पर सोनु नसीब सपुत्र श्री जोन्स नसीब निवासी गांव व डाकघऱ बगली तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के कब्जा से 204 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

2.      अभियोग संख्या 15/22 दिनांक 10-02-2022 अधीन धारा 20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर जिला मण्डी मे अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी सचन कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10-02-2022 को दौराने नाकाबंदी मुकाम द्रंग मोटरसाईकिल न. एच.पी.24(सी)-2782 पर सवार गगन चन्द निवासी गांव बंदला तहसील व जिला बिलासपुर व पकंज कुमार निवासी गांव बंदला तहसील व जिला बिलासपुर के कब्जा से 104 ग्राम चरस बरामद की गई । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

 

  अभियोग संख्या 56/22 दिनांक10.02.2022 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में उप.नि. राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत यादविन्द्र सिंह पुत्र गुरदेव राम निवासी गांव व डाकघर ट्रोह तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 5250 मिली लिटर अबैध शराब बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।