Tuesday, June 8, 2021

Crime Report on 8 June

  एन.डी.पी.एस.अधिनियम के मामले

1.      अभियोग संख्या 131/21 दिनाँक 07.06.2021 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर में मु.आ. टेक चन्द अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ  गस्त एवं सुराग-बुरारी के लिए थाना सदर के इलाका  में मौजूद था तो मुकाम पंजेठी में एक गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम त्वांबडा में एक मकान पर दबिश देने पर करियादार अमन पटयाल सपुत्र श्री कुलदीप निवासी गांव मनवाणा डाकघऱ खुडला तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि.प्र.) के कब्जा से 3.21 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया । अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 164/21 दिनाँक 08.06.2021 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में मु.आ. नेक राम के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत विरेन्द्र कुमार उर्फ बबलू सपुत्र श्री खेम सिहं निवासी गाँव रोपड़ी डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 70.69 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया । अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

3.      अभियोग संख्या 74/21 दिनाँक 07.06.2021 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में उ.नि. अनिल कुमार प्रभारी थाना के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत  रणजीत सिहं सपुत्र श्री पांकु राम निवासी गांव पाखरी, डाकघर टाण्डू , तहसील सदर, जिला मण्डी के कब्जा से 20 ग्राम चरस बरामद किया की गई । अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

आबकारी अधिनियम का मामला 

 

1.      अभियोग संख्या 132/21 दिनांक 07.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर में स.उप.निरीक्षक नारायण सिहं प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत गोपाल दास सपुत्र श्री गोविन्द सिंह गाँव सावंला तहसील चच्योट जिला मण्डी के कब्जा से  5 लीटर अवैध शराब  बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 163/21 दिनांक 07.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में स.उप.निरीक्षक सुरेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर हिम्मत राम सपुत्र श्री संत राम गाँव पधर लेदा, डाकघर लेदा ,  तहसील जिला मण्डी बल्ह के कब्जा से 1500 मि.लीटर अवैध शराब  बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Monday, June 7, 2021

Crime Report on 7 June

एन.डी.पी.एस.अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 160/21 दिनाँक 06.06.2021 अधीन धारा 18,21,29 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में मु.आ. नेक राम के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह आल्लू ग्राँउड नेरचौक में गस्त पर मौजूद था तो आशीष राणा सपुत्र श्री प्यार चन्द निवासी गांव व डाकघर नेरचौक तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 27.77 ग्राम अफीम  व भारती गुलेरिया उर्फ नैन्सी पत्नी श्री विजय कुमार निवासी भंगरोटू  तहसील जिला मण्डी के कब्जा से 8.73 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया । अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 62/21 दिनांक 06.06.2021 अधीन धारा 341, 323, 504 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायतकर्ता  किशन चन्द सपुत्र श्री चिमनु राम निवासी गांव अप्पर रोहु डाकघर बरोटी, तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जिसके अन्तर्गत संजय कुमार सपुत्र मेहर चन्द निवासी सपडी, डाकघर बरोटी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

आबकारी अधिनियम का मामला 

 

1.      अभियोग संख्या 161/21 दिनांक 06.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत स.उप.निरीक्षक लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत  एक गुप्त सूचना के आधार पर भगत राम सपुत्र श्री नानकू राम निवासी गांव दौंधी,  डाकघर नागचला  , तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 1500 मि.लीटर अवैध शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

2.      अभियोग संख्या 82/21 दिनांक 06.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत उप.निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत  सागर सिहं सपुत्र श्री महंत राम निवासी गांव हरलोट,  डाकघर बसंतपुर  , तहसील सरकाघाट  जिला मण्डी के कब्जा से 22 बोतलें अंग्रजी शराब, 46 बोतलें देशी शराब व 31 बोतलें वीयर  बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

                                                                              

Saturday, June 5, 2021

Crime Report on 5 June

 

      चोरी का मामला

1.      अभियोग संख्या 66/21 दिनाँक 04.06.2021 अधीन धारा 379,34  भा.दं.सं. व धारा 32,33,41,42 भारतीय वन अधिनियम  के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता रोशन लाल  वर्तमान में वन रक्षक सनारली व खनुखली वीट तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  जिसके अन्तर्गत 19 नग देवदार के काटे हुए पाये गये  । इस सन्दर्भ में  राज कुमार सपुत्र श्री गोवरधन गांव डोगणा करसोग जिला मण्डी  व देवी सरण सपुत्र स्वरुप निवासी गांव दरास तहसील करसोग जिला मण्डी को गिरफ्तार किया गया है । माननीय अदालत द्वारा उपरोक्त अभियुक्तों को  दिनाँक 07.06.02021 तक पुलिस हिरास्त में रखने के आदेश दिये है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

सड़क दुर्घटना का मामला

2.      अभियोग संख्या 65/21 दिनाँक 04.06.2021 अधीन धारा 279,337,304 (ए) भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता अनिल कुमार सपुत्र श्री दौलत राम निवासी गाँव व डाकघर कोठी तहसील घुमारवीं  जिला बिलासपुर हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह  दिनाँक 04.05.202। समय करीब 1 बजे दिन गाडी नं. एच.पी. 29ए 3911 में आनी जा रहा था तो मुकाम कोटलू के पास एक टिप्पर नं. एच. पी. 68-2633 सड़क से नीचे गिर कर दुर्घटना ग्रसत हो  गया । इस दुर्घटना में  चालक राम सिहं सपुत्र श्री मस्त राम गांव ठिरनु डाकघर सराहन तहसील करसोग जिला मण्डी की दुर्घटना के कारण अस्पताल में मृत्यु हो गई है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

 

Friday, June 4, 2021

Crime Report on 4 June

रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 95/21 दिनांक 03.06.2021 अधीन धारा 341, 323, 504 व 34 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में शिकायतकर्ता  राकेश कुमार सपुत्र श्री करम सिंह निवासी गांव सुकेती, डाकघर गाडा, तहसील बालीचौकी, जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.06.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने घर आ रहा था तो सुनील कुमार सपुत्र श्री भूप सिहं निवासी सुकेती व खेम सिहं सपुत्र श्री रमा नंद ने उसका रास्ता रोककर  मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

आबकारी अधिनियम का मामला 

1.      अभियोग संख्या 81/21 दिनांक 03.06.201 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण ईकाई मण्डी के रुक्का पर पुलिस थाना सरकाघाट में पंजीकृत थाना हुआ कि जिसके अन्तर्गत ओम चन्द उर्फ सुनील सपुत्र स्व. श्री मुनीष राम निवासी गांव चमयार, डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी के कब्जा से 6750 मि.लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2.      अभियोग संख्या 96/21 दिनांक 03.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत स.उप.निरीक्षक नीरत सिहं अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत  मोहन लाल सपुत्र श्री झावे राम निवासी गांव दलसानी,  डाकघर सचानी, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कब्जा से 750 मि.लीटर देशी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

3.      अभियोग संख्या 60/21 दिनांक 03.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम  एवं धारा 181, 182 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत उप.निरीक्षक उधम सिहं प्रभारी थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ जिसके अन्तर्गत  सुनित कुमार पुत्र श्री धनी राम गांव रांसल डाकघर लददा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के कब्जा से 17 बोतलें देशी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

Thursday, June 3, 2021

Crime Report on 3 June

रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच करने के मामले

1.      अभियोग संख्या 154/21 दिनाँक 02.06.2021 अधीन धारा 341,323, 506 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता पार्वती देवी पत्नी श्री गिरधारी लाल निवासी गांव सिधकोठी, डाकघर कोठी , तहसील  बल्ह, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह खेत में कार्य कर रहा थी तभी नरेश कुमार, पिन्की देवी, प्रिया सपुत्री श्री नरेश कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

2.      अभियोग संख्या 88/21 दिनाँक 02.06.2021 अधीन धारा 341,323,352,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता सतेन्द्र प्रकाश सपुत्र श्री चौधरी राम निवासी गांव कशवेडु, डाकघर भराडु, तहसील  जोगिन्द्रनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.06.2021 समय करीब 11.30 बजे प्रात: जब शिकायतकर्ता के पिता जी ने अशोक कुमार एवं उसके परिजनों को पेड़ काटने से रोका तो अशोक कुमार एवं उसकी पत्नी एवं भाई सुशील कुमार ने दराट एवं पत्थरों से शिकायतकर्ता पर हमला किया  । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

3.      अभियोग संख्या 89/21 दिनाँक 02.06.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,34,325 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता अशोक कुमार सपुत्र श्री श्याम सिहं निवासी गांव  कशवेडु, डाकघर भराडु, तहसील  जोगिन्द्रनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.06.2021 समय करीब 11.30 बजे प्रात: जब शिकायतकर्ता कि पत्नी खेत में कार्य कर रही थी तो चौधरी राम वहां पर आया व पेड़ की शाखायों को काटने से रोकने लगा एवं गाली-गलौच करने लगा , उसी समय सतेन्द्र भी वहां पर आ गया एवं मारपीट करने लगा । । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

                        अभियोग संख्या 70/21 दिनाँक 02.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस                         थाना पधर में स.उ.नि. महेन्द्र सिहं प्रभारी पुलिस चौकी कमाँद के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त                         सूचना के आधार पर ललित कुमार सपुत्र श्री रेन्चू राम निवासी गाँव नालन,  डाकघर कमाँद, तहसील कटौला,  जिला के                         कब्जा से 3000 मिली लीटर अवैध शराब की बरामद की ।   अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा             है ।

 

Wednesday, June 2, 2021

Crime Report on 2 June

मारपीट एवं गाली-गलौच करने का मामला

अभियोग संख्या 93/21 दिनाँक 01.06.2021 अधीन धारा 341,323,504,506 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में शिकायतकर्ता साधू राम  सपुत्र श्री उधो राम , निवासी गांव समानाला , डाकघर नगवांई, तहसील औट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 01.06.2021 को जब यह बगीचे में  कार्य कर रहा था  तो गुड्डु  सपुत्र श्री सुकरु राम निवासी गांव समानाला , डाकघर नगवाईं तहसील औट जिला मण्डी हि.प्र. ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

एन.डी.पी.एस.अधिनियम के मामले

अभियोग संख्या 67/21 दिनाँक 01.06.2021 अधीन धारा 18 एन.डी.पी.एस.अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में  मु.आ. ओम प्रकाश  अन्वेषणाधिकारी थाना पधऱ के रक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत मुकाम जुकैंण में 3 बीघा भूमि पर अफीम की खेती करना पाई गई, मौका पर 50,000 अफीम के पौधे उगे हुए पाये गये  ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

 

1.      अभियोग संख्या 80/21 दिनाँक 01.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत रमेश कुमार सपुत्र श्री हंस राज निवासी गाँव मतालग फाल्ड, डाकघर मसेरन, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की दुकान से 9 बोतलें देशी शराब की बरामद की ।   अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

2.      अभियोग संख्या 94/21 दिनाँक 01.06.2021 अधीन धारा 39 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में स.उ.नि. आलमगिर अन्वेषणाधिकारी  थाना औट  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर माया राम  सपुत्र श्री खेखू राम निवासी गाँव सूसान,  डाकघर पनारसा, तहसील औट,  जिला मण्डी की दुकान मुकाम समानाला से 2.25 मिली लीटर अवैध शराब की बरामद की ।   अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Tuesday, June 1, 2021

Crime Report on 1 june

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

अभियोग संख्या 37/2021 दिनांक 31-05-2021 अधीन धारा 498(ए) व 306 भा.द.स. के अन्तर्गत शिकायतकर्ता राजेश कुमार सपुत्र श्री ज्ञान चन्द निवासी गांव दालग डाकघर बखरोट तहसील करसोग जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में पंजीकृत थाना हुआ कि उसकी  पुत्री सपना देवी पत्नी श्री आलम चन्द उर्फ आशु शर्मा गांव व डाकघर छतरी ने  ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 64/21 दिनांक 31-05-2021 अधीन धारा 21, 61, व 85 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. हेत राम के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31-05-2021 को पुलिस टीम के साथ अन्वेषणाधिकारी ने मुकाम धर्मोड़ कांची पर ट्रक न. एच.पी. 35-4411 जिसे भवनीश कुमार सपुत्र श्री घनश्याम निवासी गांव क्यारगी डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी चला रहा था जो तत्तापानी से करसोग की तरफ जा रहा था, से 10 ग्राम हेरोइन(चिट्टा) बरामद किया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

जीवजन्तु द्वारा काटने का मामला

अभियोग संख्या 127/21 दिनांक 01-06-2021 अधीन धारा 289 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता महेन्द्र सिंह सपुत्र श्री ओम प्रकाश हा. न. 26/10 भगवाहन मोहल्ला तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31-05-2021 जब शिकायतकर्ता चौहटा बाजार की तरफ स्कुटर पर  घुमता हुआ घर जा रहा था तो शुभम टंडन सपुत्र स्व. श्री हितेश टंडन निवासी हा. न. 125/08 दरम्याना मोहल्ला प्रेम गली ने अपने कुत्ते को शिकायतकर्ता के उपर छोड़ दिया और कुत्ते ने काट दिया। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।