Monday, January 4, 2021

CRIME REPORT ON 04 JAN.


आबकारी अधिनियम का मामले

1             अभियोग संख्या 02/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट में स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सरकाघाट बाजार में मौजूद था रणवीर सिंह सुपुत्र श्री अमर सिंह निवासी हरलोट डाकघऱ बसन्तपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1400 मी0लि0 अंग्रेजी शराब व 1000 मी0ली0 देशी शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

2        अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम छिपणू गांव में मौजूद था तो कर्म सिंह सुपुत्र श्री डोलू राम निवासी नसलोह तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 लीटर अबैध शराब  बरामद की ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

3        अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 03.02.2021 दिनांक 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 तेज सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर में पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नसलोह में मौजूद था तो रुप लाल सुपुत्र श्री मस्त राम निवासी नसलोह तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 1 बोतल अंग्रेजी  शराब बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

4        अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बाग में मौजूद था तो रोशन लाल सुपुत्र श्री परमा राम निवासी टौर बाग तहसील लडभडोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 4 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

5     अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनिमय पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस थाना धर्मपुर कुलदीप सिंह पटियाल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बाहडी में मौजूद था तो नरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण चन्द निवासी बाहडी डाकघऱ कोट तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 12 बोतलें  देसी शराब  बरामद की बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 03/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दिनेश कुमार सुपुत्र श्री जालम राम निवासी चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को जब यह अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर पण्डोह की ओर जा रहा था तो जब यह चैलचौंक सब्जी मण्डी के पास पहुंचा तो एक कार न0(एच0पी0 32-2163) तेज रफतारी से आई और शिकायतकर्ता की मोटरसाईकिल  को टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं ।  अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1        अभियोग संख्या 05/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता  श्री दीक्षित ठाकुर सुपुत्र श्री जय सिंह निवासी जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को गोपाल व चेतन ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

2    अभियोग संख्या 04/2021 दिनांक 03.01.2021 अधीन धारा 451,323,147,148,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय कुमार सुपुत्र श्री राम सिंह निवासी कथयाल डाकघऱ कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.2021 को जब शिकायतकर्ता अपने घर के आंगन में काम कर रहा था तो पींकू, उदय लेखराम, मायादेवी व कुमारी अनुदेवी ने शिकायतकर्ता के घर के आगंन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है ।

 

 

 

 

                                                                                                          

Friday, January 1, 2021

Crime Report on 01.01.2021

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

1.      अभियोग संख्या 265/20 दिनाँक 31.12.2020 अधीन धारा 20,29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में प्रभारी पुलिस थाना उप.पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) प्रणव चौहान के रुक्का पर पंजीकृत हुआ । जिसके अन्तर्गत छेरिंग चुंडक सपुत्र श्री छेरिंग पलजोर निवासी तिब्वतन कलौनी, डाकघर ढोबी  तहसील मनाली जिला कुल्लू व तेनजी ताशीडूप सपुत्र  श्री शेरप तेनजी निवासी मकान नं. 75 तहसील मनाली जिला कुल्लू के कब्जा से 90 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

2.      अभियोग संख्या 165/20 दिनाँक 31.12.2020 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में मु.आ. अजय कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत हुआ । जिसके अन्तर्गत खुब राम सपुत्र श्री हल्कू राम निवासी तेरंग, डाकघर थलटुखोड, तहसील पधर, जिला मण्डी के कब्जा से 97 ग्राम चरस बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 218/20 दिनाँक 31.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम थाना करसोग में प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा स.उ.नि. नारायण लाल के रुक्का पर पंजीकृत हुआ । जिसके अन्तर्गत डीम राज सपुत्र श्री जरबू राम निवासी छत्रीधार डाकघर पाँगण तहसील करसोग के कब्जा से 24 बोतलें देशी शराब की बरामद की । । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है ।

     ले भागना या भागा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 47/2020 दिनांक 31.12.2020 अधीन धारा 363 भा.द.स. के अन्तर्गत महिला पुलिस थाना मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसमें  शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई है कि उसकी भान्जी को कोई व्यक्ति भगा कर ले गया है  । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा  है। 

Thursday, December 31, 2020

नववर्ष 2021 की शुभकामनायें

जिला मण्डी की प्रबुद्ध जनता को नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनायें मण्डी पुलिस आपके अच्छे स्वास्थ्य की  मंगलकामना करती है एवं समाज की प्रबुद्ध जनता से अपेक्षा करती है कि करोनो महामारी से निपटने के लिए जो भी दिशा-निर्देश समय-2 पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं आप उनका पालने करेंगे ।  नववर्ष के हर्षोत्सव के दौरान यातायात नियमों का पालने करें, तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन न चलायें ।  

               आज 02 पुलिस कर्मी मानक मुख्य आरक्षी नागेन्द्र सिंह (10 बर्ष का सेवा काल)और मानक मुख्य आरक्षी युध चंद (12  बर्ष सेवा काल) सेवा काल पुरा करने के बाद आज मंडी पुलिस से सेवानिवृत्त हुए। उपरोक्त दोनो ही कर्मी भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद पुलिस विभाग में आये थे ।  विभाग में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। हम उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं  ।

 

Wednesday, December 30, 2020

CRIME REPORT ON 30.12.2020

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 217/20 दिनांक 29.12.20 अधीन धारा 39 हि.प्र आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट में  निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर में पंजीकृत थाना हुआ , जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर काकू राम सपुत्र श्री पंजकू गांव व डाकघर रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र, के कब्जा से 15 बोतलें देशी शराब बरामद की। अभियोग की आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

           
 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला

 

1.     अभियोग संख्या 195/2020 दिनांक 29.12.2020 अधीन धारा 341,323,506 भा.द.स पुलिस थाना वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता श्री राज कुमार सपुत्र श्री ज्योति राम निवासी मकान न. 160/11 पुराना बाजार डाकघर पुराना बाजार तहसील सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र कि शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.12.2020 को भीम सिंह सपुत्र श्री राम पाल क्वाटर न.एस-2/417 बी.बी.एम.बी कलौनी सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग की आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

2.     अभियोग संख्या 196/2020 दिनांक 29.12.2020 अधीन धारा 341,323,506 व 34 भा.द.स पुलिस थाना वी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता श्रीमति किरण पुरी पत्नी स्व. श्री राम पाल पुरी निवासी गाँव अजौली तहसील एवं जिला ऊना हि.प्र. वर्तमान पत्ता निवासी मकान नं. एस-2/910 बी.बी.एम.बी कलौनी सुन्दर नगर जिला मण्डी हि.प्र कि शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.12.2020 को राज कुमार व उसके बेटे शौरभ ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । अभियोग की आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का मामला

अभियोग संख्या 216/20 दिनांक 29.12.20 अधीन धारा 283 भा.दं.सं.  पुलिस थाना करसोग में आरक्षी संजीव कुमार के  रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह गस्त पर मुकाम पाँगणा बाजार में उपस्थित था तो पाया कि  विजय कुमार सपुत्र श्री अमर सिंह निवासी गांव व डाकघर पाँगणा तहसील करसोग सार्वजनिक मार्ग पर गैस के चुल्हे एवं प्लास्टिक की बाल्टियाँ बेच रहा था जिससे सार्वजनिक मार्ग बाधित हो रहा था ।  अभियोग की आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

.

Monday, December 28, 2020

Crime Report on 28 Dec

 एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

 अभियोग संख्या 231/20 दिनांक 27.12.2020 अधीन धारा 20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना औट में अन्वेषणाधिकारी स.उप. नि. आलमगिर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ ।  जिसके अन्तर्गत एक बस न. पी.बी 65 ए.डी-1204 जो मनीकर्ण से चण्डीगढ़ जा रही थी में सवार गुरप्रीत सिंह स्पुत्र श्री बाज सिंह गांव पट्टीशहर डाकघर पट्टी तहसील पट्टी जिला तरन्तारन, पंजाब के कव्जा  से 616 ग्राम चरस बरामद की गई ।  अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

भगा ले जाना या ले भागने का मामला

अभियोग संख्या 451/2020 दिनांक 27.12.2020 अधीन धारा 363 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह में पंजीकृत हुआ है जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई है कि उसका नाबालिग बेटा दिनाँक 26.12.2020 को बिना बताये घर से कहीं चला गया है । अभियोग का आगामी अन्वेषण प्रभारी पुलिस चौकी गागल द्वारा किया जा रहा है।

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

 अभियोग सख्या 262/20 दिनांक 27.12.2020 अधीन धारा 341,323,504 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता पंकज ठाकुर सपुत्र श्री प्रकाश गांव सराली डाकघर डोहग तहसील जोगिन्दरनगर जिला मण्डी हि.प्र. की  शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.12.2020 को शिकायतकर्ता जोगिन्दरनगर से अपनी स्कूटी पर  घर आ रहा था तो अजय कुमार सपुत्र श्री प्रभुदयाल,सुनील कुमार सपुत्र लक्खु राम, मनोहर लाल सपुत्र जय लाल, तिलक राज प्रभु चन्द व इत्यादि ने शिकायकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

Thursday, December 24, 2020

CRIME REPORT ON 24 DEC

रास्ता रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले

1. अभियोग संख्या 164/2020 दिनांक 23.12.2020 अधीन धारा 341,323,504,506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर में शिकायतकर्ता ओंकार चन्द सपुत्र श्री स्व. श्री खयाली राम गांव जलेहड़ डाकघर व तहसील पधर जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  अभिषेक सपुत्र श्री यशपाल गांव जलेहड़ गांव व डाकघर पधर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट एवं गाली-गलौच की । अभियोग में आगामी अन्वेषण किया  जा रहा है।

2. अभियोग सख्या 193/2020 दिनांक 23.12.2020 अधीन धारा 451,427,504,506 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना बी.एस.एल कलोनी सुन्दर नगर में  शिकायतकर्ता दुनी चन्द सपुत्र श्री हंस राज गांव किन्डर डाकघर बेहली तहसील निहरी जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 23.12.2020 को तरुन सपुत्र श्री मनोहर लाल गांव किन्डर डाकघर बेहली तहसील निहरी जिला मण्डी हि.प्र. ने शिकायतकर्ता के घर में अनाधिकृत रुप से प्रवेश किया एवं घर में तोड-फोड कर घर के सदस्यों को गाली-गलौच की। अभियोग में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

आबकारी अधिनियम का मामला

  अभियोग सख्या 213/20 दिनांक 23.12.20 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग में अन्वेषणाधिकरी स.उ.नि. मोहन जोशी के रुक्का पर पंजिकृत थाना हुआ। जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सुचना के आधार पर  इन्द्र देव सपुत्र श्री लच्छी नन्द गांव बनटोटी डाकघर बगस्याड तहसील करसोग जिला मण्डी हि.प्र. की दुकान से  12 बोतलें देशी  शराब  बरामद की। अभियोग में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है। 

Wednesday, December 23, 2020

Crime Report on 23 Dec

एन.डी.पी.एस. अधिनियम के मामले

1.     अभियोग सख्या 228/2020 दिनांक 22.12.2020 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम थाना औट में अन्वेषणाधिकारी स.उ.नि. राम सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना जिसके अन्तर्गत एक निजी बस नं. एच.पी.65-6384 में सफर कर रहे गौरव ठाकुर सपुत्र श्री कृष्ण चन्द निवासी पांडवी डाकघर मेड तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा  से 63 ग्राम चरस बरामद की है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

2.     अभियोग सख्या 163/2020 दिनांक 22.12.2020 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम थाना पधर में मु.आ. अजय कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 22.12.2020 समय करीब 4 बजे शाम जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी के लिए पाजा-दा-दाग में उपस्थित था तो एक निजी बस नं. एच.पी.53 बी-2313 से 86 ग्राम चरस बरामद की आरोपी बस से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है एवं अज्ञात व्यक्ति से खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है । अभियोग का अन्वेषण जारी है।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग सख्या 215/20 दिनांक 22.12.2020 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सरकाघाट में प्रभारी /निरीक्षक राजेश कुमार विशेष अन्वेषण इकाई के रुक्का  पर पंजीकृत थाना हुआ कि जिसके अन्तर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर मितू उर्फ कमलेश कुमार सपुत्र श्री राम प्रकाश निवासी परनोह डाकघर गाहर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की दुकान से 27 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग का अगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

श्रद्धांजलि

जिला मण्डी के पूर्व (09.01.2013 से 19.06.2014 ) में  रहे पुलिस अधीक्षक श्री रतन सिंह नेगी  जी  का आज करोना संक्रमण के कारण देहान्त हो गया हैश्री रतन सिंह नेगी  जी  नेरचौक अस्पताल में उपचाराधीन थे । हमारी उनके परिवार के साथ गहरी संवेदना है एवं इस दुख की घडी में हम उनके परिवार के साथ  हैं ।