Tuesday, December 10, 2019

Crime Report on 9 Dec

आबकारी अधिनियम के मामले:-

1.      अभियोग संख्या 370/19 दिनाँक 08.12.2019 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना बल्ह में स.उप.नि. प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम छात्र से रती की तरफ आ रहा था तो जटली देवी पत्नी श्री रामदेव गांव छात्र डाकघर रती तहसील बल्ह जिला मण्डी के कव्जा से 2 बोतलें अबैध शराब बरामद की ।  स.उप.नि. प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2.      अभियोग संख्या 371/19 दिनाँक 08.12.2019 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना बल्ह में स.उप.नि. मुंशी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम डहणू में था तो महेन्द्र सिंह सपुत्र स्व. श्री गंगा राम निवासी गांव बाग डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) मण्डी के कव्जा से 4 बोतलें अबैध शराब बरामद की ।  स.उप.नि. मुंशी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

                                          

Sunday, December 8, 2019

Crime Report on 7 Dec


आबकारी अधिनियम का मामला:-

अभियोग संख्या 159/19 दिनाँक 06.12.2019 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना हटली में उप.नि. राकेश चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह आरक्षी जगदीश चन्द नं. 597 के साथ गस्त पर मुकाम सुलपुर बही मौजूद था तो   आशीष कुमार सपुत्र स्व. श्री  भोला राम गाँव खरसल डाकघर भाम्बला,  तहसील वलद्वाडा, जिला मण्डी हि.प्र. के कव्जा से 7 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की ।  उप.नि. राकेश चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

     


 

 

 

Saturday, December 7, 2019

Crime Report on 06 Dec

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण व अपराध समीक्षा बैठक :-

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण व अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव शर्मा, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी  श्री पुनीत रघु हि.पु.से, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी, श्री  कर्ण गुलेरिया उ.पुलिस अधीक्षक (मु) मण्डी, श्री मदन कान्त शर्मा उप.मण्डल पुलिस अधिकारी पधर,  श्री चन्द्रपाल उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सरकाघाट, श्री अनिल पटियाल उ.पुलिस अधीक्षक (एल.आर.) मण्डी,  श्री गुरवचन सिंह उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी सहित मण्डी पुलिस के लगभग 58  पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।   

बैठक के आरम्भ में   पुलिस अधीक्षक मण्डी द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया ।  बैठक के दौरान दिनाँक 22.11.2019 को मानव अधिकार विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मण्डी में किया गया था, के विजेताओं को भी अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया जिनका विवरण इस प्रकार सें है :-

1.      प्रथम पुरस्कार =  उ.नि.श्याम लाल,  पुलिस लाईन मण्डी

2.      द्वितीय पुरस्कार = (1)उ.नि. उद्धम सिंह, थाना जोगिन्द्रनगर

            (2) महिला आरक्षी प्रतीभा ठाकुर, महिला थाना मण्डी

3.      तृतीय पुरस्कार = उ.नि. अनिल कुमार,  थाना सदर

 

अपराध समीक्षा:-

 

1.      अपराध समीक्षा बैठक कें आंकडों से पाया गया कि जंघन्य अपराधों में कमी आई है ।

2.      सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है ।

3.      मोटर वाहन अधीनियम के अन्तर्गत अधिक चालान किये गये हैं।

4.      मादक पदार्थो को पकडनें के लिए अच्छे प्रयत्न किये जा रहे हैं।

 

पुलिस अधीक्षक मण्डी द्वारा इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें ।

 बैठक के दौरान निम्नलिखित निर्देश भी दिये गयें :-

1             सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया की वे बढ़ रहे नशे के प्रचलन को जड़ से खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान देव समाज के साथ मिलकर शुरु करें व थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पंजीकृत देवताओं के कारदारों,पुजारियों एवं गुर को नशा निवारण समितियों में शामिल करके उन्हें प्रेरित करें एवं रणनीति के साथ समाज से नशे के कारोबार को कम करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर प्रयत्न करें ।  

2             ऐसे लोगों को  जो नशे के आदी हो चुके हैं को चिन्हित करें एवं  उनके परिजनों के साथ चर्चा करके नशे के आदी व्यक्ति को  जिला क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी एवं मैडिकल कालेज नेरचौक में लगने वाली opd में चैक करवायें । इसके अलावा नशेडी व्यक्ति को नशा निवारण केन्द्रों में भेजने बारे आमजन को सुझाव दें ।

3             लम्बित अभियोंगों का निपटारा शीघ्र -अति -शीघ्र किया जाये ।

4             खनन अधिनियम का उल्लंग्न करने पर निमयानुसार अभियोग पंजीकृत किया जाए।

 

    

             बैठक के दौरान अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की ।

 

Thursday, December 5, 2019

PRESS NOTE ON 5 DEC.


 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 364/19 दिनांक 04.12.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्डी में  मु0आ0  राम सिंह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम  कलखर  में मौजूद था तो  महेन्द्र सिंह सुपुत्र श्री बेली राम निवासी गांव सिंध्याणी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0  की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से  250 ग्रांम  चरस बरामद की ।  स0उ0नि0 मुन्शी राम  प्रभारी पुलिस चौकी  रिवालसर  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

1          अभियोग संख्या 201/19 दिनांक 04.12.19 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नत्थू राम सुपुत्र श्री बेस्तू राम निवासी रसेड़ डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.12.19 को जगदीश ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

2       अभियोग संख्या 158/19 दिनांक 04.12.19 अधीन धारा 341, 323, 504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली में  शिकायतकर्ता श्री गगन पुत्र श्री रमेश कुमार निवासी पैडी ( क्यार) डाकघर बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.12.19 को विनय कुमार व सचिन  ने शिकयतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स0उप नि0 जगेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

                                                                                                          

 

                                                                                                

 

Tuesday, December 3, 2019

CRIME REPORT ON 3 DEC.


 रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 341/19 दिनांक 02.12.19 अधीन धारा 341, 451,323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गगन सुपुत्र श्री डोला राम निवासी काँण्डधार डाकघर खुराहल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.12.19 को हेम राज ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  स0उ0नि0 राजेन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 184/19 दिनाँक 02.12.2019  अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0  पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता संजीव कुमार सुपुत्र श्री मौजी राम जात राजपूत निवासी  हयुण डाकघर नल्याणा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक अश्वनी कुमार सुपुत्र स्व0 श्री चेत राम निवासी  हयुण  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 नरेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

                                                                                                 

Monday, December 2, 2019

CRIME REPORT ON 02 DEC.


एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 210/19 दिनांक 01.12.19 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी मे मु0आ0 विजेन्द्र ठाकुर न0 867 के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम मेला ग्राउंड में मौजूद था तो  सूरज सिंह सुपुत्र श्री कुलबन्त सिंह निवासी भुम्ली जिला गुरदासपुर ( पंजाब) उम्र 24 साल के कब्जा से  6 ग्रांम हैरोईन बरामद की । स0उ0नि0 संजीव सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 अभियोग संख्या 200/19 दिनांक 01.12.19 अधीन धारा 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति शकुन्तला देवी पत्नी श्री रवीन्द्र कुमार निवासी  गोपालपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.12.19 को दलेर सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 रविन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।