Sunday, December 9, 2018

CRIME REPORT ON 09 DEC.

                                              

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 213/18 दिनांक 08.12.18 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम  पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.12.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर  मौजूद था तो  दौराने तलाशी स्कुटी न0 एच0पी0- 37बी0-7802 अनुज परमार सुपुत्र श्री चमन सिंह परमार निवासी उतरेहड़ डाकघर भवारना तहसील पालमपुर जिला कांगडा (हि0प्र0) व सौरभ राणा सुपुत्र श्री संजीत कुमार निवासी तरेहला तहसील जयसिंहपुर जिला कांगडां (हि0प्र0) के कब्जा से 145 ग्रांम चरस बरामद की । स0उ0नि0 जयचन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 177/18 दिनांक 09.11.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय कुमार सुपुत्र श्री कपूर चन्द निवासी  लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 8.12.18 को जब यह नरेश चौक पर मौजूद था तो तेज रफतारी से आते हुये एक वाहन ने स्कुटी न0 एच0पी031बी-8935 को टक्कर मार दी  जिस कारण स्कूटी चालक को चोटें आई हैं । मु0आ0 दिनेश कुमार न0 914 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 127/18 दिनांक 08.12.18 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रभात सिंह सुपुत्र श्री धनी राम निवासी टाण्डू तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.12.18 को मुकेश कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ आया और शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 रविकान्त न0 021 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 128/18 दिनांक 08.12.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मुकेश कुमार सुपुत्र श्री हंसराज निवासी मेहड़ तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.12.18 को प्रभात सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 रविकान्त न0 02 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3        अभियोग संख्या  297/18 दिनांक 09.12.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना  सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  श्री सीता राम सुपुत्र श्री हरि राम निवासी सोयल डाकघर  भटवाडा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.12.18 को  तोता राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 152 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  21,300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  1 चालान व 100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत  9 चालान व  15,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                               

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saturday, December 8, 2018

CRIME REPORT ON 08 DEC


महिला से छेड़छाड़ का मामला

अभियोग संख्या 316/18 दिनांक 07.12.18 अधीन धारा 354(ए0), 354(डी0) भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.12.18 को नन्द लाल निवासी सकरोहा जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ छेड़छाड़ की । मु0आ0 राजेश कुमार न0 64 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 216 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  27,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 12 चालान व 12,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                       

 

Friday, December 7, 2018

Crime Report on 07 Dec

रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 211/18 दिनांक 06.11.18 अधीन धारा 341, 504, 506 भा0द0स0 व अधीन धारा 3(1) एस0सी0 व एस0टी एक्ट पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ईन्द्र सिंह धीमान सुपुत्र श्री शोभा राम निवासी सुक्कर डाकघर चौतडा तहसील जोगिन्द्रनगगर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.12.18 को केहर सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौच किया तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 अशोक कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

 लोकमार्ग में बाधा पहुंचाने के मामले

1        अभियोग संख्या 125/18 दिनांक 06.12.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी मे मु0आ0 राजेन्द्र कुमार न0 51 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  कटौला में मौजूद थे तो  पाया कि केशव राम सुपुत्र श्री राम चन्द निवासी त्राणू डाकघर बथेरी तहसील कटौला  जिला मण्डी  ने सड़क के बीचों-बींच रेत का ढेर लगा रखा था जिस कारण पैदल  आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी ।  मु0आ0 राजिन्द्र कुमार न0 51 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

2        अभियोग संख्या 126/18 दिनांक 06.12.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी मे मु0आ0 बलराज अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  कटौला में मौजूद थे तो  पाया कि जाकुब अली सुपुत्र श्री मीर- हुसैन निवासी  जिकती डाकघर  कटौला जिला मण्डी  ने सड़क के बीचों-बींच रेत का ढेर लगा रखा था जिस कारण पैदल  आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी ।  मु0आ0 बलराज अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे है।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 189 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 25,400/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 11 चालान व 1100/- रुपये जुर्माना वसूल किया हैं ।

Thursday, December 6, 2018

Crime Report on 06 Dec

सड़क दुर्घटना के मामले

1.    अभियोग संख्या 83/18 दिनाक 06.12.2018 अधीन धारा 279, 337 भा0द0सं0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी शिकायतकर्ता श्री हिम्मत राम सपुत्र श्री तुले राम निवासी गांव पांगणा, डा0 खुणाची, त0 थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 05.12.2018 समय करीब 07.30 बजे शाम एक ब्लैरो जीप नं0 एच0पी0 32बी 3308 पैन्दापाणी के नजदीक उपरोक्त चालक की लापरवाही व तेज रफतारी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें दो व्यक्ति जिनके नाम क्रमशः सचिन ठाकुर सपुत्र श्री शेर सिह व कालू कमल सपुत्र श्री गोकुल राम दोनो निवासी निवासी दनोट, डा0 खुणाची, त0 थुनाग जिला मण्डी घायल हुए । मु0आ0 तरुण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

2.  अभियोग संख्या 114/18 दिनाक 05.12.2018 अधीन धारा 279, 337, 304(ए) भा0द0सं0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी शिकायतकर्ता श्री पवेन्द्र कुमार सपुत्र श्री हुक्कम चन्द निवासी गांव मुलहाल, डा0 जहल, त0 चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 03.12.2018 को जब यह अपनी जीप नं0 एच0पी0 65-2543 को घर से चैलचौक की तरफ जा रहा था व गणई के पास पंहुचा तो उसी समय एक स्कूटी एच0पी0 32ए-4792 जिसे कमल बहुत ही तेज रफतारी व गलत दिशा में चला रहा था ने शिकायत कर्ता की जीप के साथ टकरा गया व घायल हो गया । जो कि उपचार के दौरान स्कूटी चालक की मौत हो गई । मु0आ0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

3.  अभियोग संख्या 210/18 दिनाक 06.12.2018 अधीन धारा 279, 304ए भा0द0सं0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी शिकायकर्ता श्री गुरदेव सपुत्र श्री रमेश चन्द निवासी गांव टिक्करी, डा0 चौतड़ा, त0 जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 05.12.2018 को समय करीब 11.15 बजे जब यह अपने भाई के साथ अपने घर जा रहा था व जब ये पुलिस पोस्ट चौतड़ा के पास पंहुचे तो इन्हे जोर से आवाज सुनाई दी और जब ये मौका पर पंहुचे तो इन्होने पाया कि एक एप्लाईड-फॉर स्कूटी सड़क से निचे नाले की तरफ गिरी थी । जिसे विपिन कुमार सपुत्र श्री पृथी पाल निवासी मुसेहरा, डा0 चौतड़ा, त0 जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी चला रहा था को एक जीप नं0 एच0पी0 29बी-1904 जिसे संरक्षण कटोच मण्डी ने टकर मारी । स्कूटी चालक विपिन कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । मु0आ0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

 

 

रास्ता रोक कर गाली गलौच व मारपीट करने का मामलाः-

अभियोग संख्या 187/18 दिनाक 06.12.2018 अधीन धारा 341, 427, 506, 34 भा0द0सं0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्री रती राम सपुत्र श्री सोदू राम निवासी गांव दादीधार, डा0 काओ, त0 करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि आज दिनाक 06.12.2018 को समय करीब 09.00 बजे दिन मेहर सिह व इसके परिवार के सदस्य ने साथ गाली गलौच व मारपीट की तथा इसके टैकं को तोड़ा तथा नुकसान पंहुचाया । मु0आ0 बृज लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

चालान 

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 158 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 28,200/-रुपये जुर्माना  उल्लंघनकर्ताओं से बसूल किया है ।

 

Wednesday, December 5, 2018

Crime Report on 05 Dec

 मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 292/18 दिनांक 04.12.2018 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर में  मु.आ. गिरधारी लाल अन्वेषणाधिकारी थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर   पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ यातायात चैकिंग के लिए मुकाम पुंग में नाका पर था तो एक पंजाब रोडवेज की बस में सवार सचिन जम्बाल सपुत्र श्री मनोज कुमार निवासी जमला डाकघर व तहसील संधोल जिला मण्डी व विशाल सपुत्र श्री केहर सिंह निवासी गांव व डाकघर फ्रेड, तहसील पालमपुर जिला काँगडा के कब्जा से 82 ग्राम चरस बरामद की । मु.आ. संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सुन्दरनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

 

1.      अभियोग संख्या 209/18 दिनांक 05.12.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में  स.उ.नि. जय चन्द अन्वेषणाधिकारी  थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर   पंजीकृत थाना हुआ कि आज समय करीब 11:55 प्रात: जब यह  अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम मटरु चौक गस्त पर था तो प्रभात सपुत्र श्री सोहन सिंह निवासी गांव पस्सल डाकघर चौंतडा, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतलें देशी शराब बरामद की । स.उ.नि. जय चन्द अन्वेषणाधिकारी  थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2.       अभियोग संख्या 81/18 दिनांक 04.12.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना जंजैहली में  स.उ.नि. मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी  थाना जंजैहली के रुक्का  पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.12.2018 की शाम जब यह  अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम जंजैहली बाजार में गस्त पर था तो एक गुप्त सूचना पर हिमा देवी पत्नी स्व. श्री  हीरा सिहं निवासी सौग, डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग जिला मण्डी के कब्जा से 10 लीटर अबैध शराब बरामद की । स.उ.नि. मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी  थाना जंजैहली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3.      अभियोग संख्या 293/18 दिनांक 04.12.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर में  स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड के रुक्का पर   पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.12.2018 की शाम जब यह  अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम धवाल  में गस्त पर था तो एक गुप्त सूचना पर श्याम लाल सपुत्र श्री गेबर राम निवासी गांव व डाकघर खुराल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 2250 मिली लीटर अबैध देशी बरामद की । स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 124/18 दिनांक 04.12.2018 अधीन धारा 279,337 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना पधर में मु.आ. जय सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  मुकाम भूलाणा नजदीक घटासनी एक मोटर साईकिल नं. HP37 C-4155 व हि.प.प्र.निगम की बस नं. HP66A-1426 की आपस में टक्कर हो गई थी । जिसमें दोनों वाहनों के चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है  । मु.आ. जय सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

               

 

 मासिक संयुक्त सलाहकार समिति –एवं अपराध समीक्षा बैठक :-

 

 आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव चन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी , श्री पुनीत रघु  अति.पुलिस अधीक्षक मण्डी, श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर, श्री अरुण मोदी एस0डी0पी0ओ0 करसोग,  श्री अनिल कुमार पटियाल उप.पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 71 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

 

                        बैठक के आरम्भ में  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें । आपराधिक मामलों में अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि घटनास्थल से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किये जा सके जिससे अपराधियों को पकड़ने व सजा दिलाने में सहायता मिल सके । बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें व उनका पूरा रिकार्ड तैयार करें । ज्यादा बर्फबारी वाली जगहों पर पर्यटकों को जाने से रोकें व  उस क्षेत्र के बारे भी पर्यटकों  को अवगत करवायें ।

                                    अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को सख्ती से आगाह किया कि भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत आप व आपके अधीनस्थों की तरफ से नहीं आनी चाहिए ।

                                    

                                   

                                    अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर, शराब पीकर गाडी चलाने वालों, overloading, over speed से गाडी गाडी चलाते हुए मोबाईल फोन को प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने व गाडी के चालक का ड्राईविंग लाईसैंस रद्द करवाने के भी आदेश दिये । 

  चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  199 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 21,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700 रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2चालान व 7000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

Tuesday, December 4, 2018

Crime Report on 04 Dec

रास्ता रोककर मारपीट का मामला

 

अभियोग संख्या 295/18 दिनांक 04.12.2018 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.दं.सं.  के अन्तर्गत  पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता सुशील कुमार सपुत्र श्री धर्म सिंह निवासी मंगलेहड, डाकघर चौलथरा, तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 27.11.2018 जब यह किसी कार्य से चौलथरा गया हुआ था तो बलदेव सिंह व उसके पुत्र वरुण व उसकी पत्नी ने  शिकायतकर्ता का रोस्ता रोककर मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. विपिन कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 290/18 दिनांक 03.12.2018 अधीन धारा 279,337 भा.दं.सं. व धारा 187 मोटर वाहन  अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता मस्त राम सपुत्र श्री नेक राम निवासी गांव सैण, डाकघर सुराडी तहसील कोटली जिला मण्डी हाल चालक हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.12.2018 समय 4 बजे प्रात:  एक वाहन पिक्अप नं. HP 31-8867 ने रुप चंद को को टक्कर मार दी । उ.नि. प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना सुन्दरनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

                चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  267 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 39,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान व 1500/- रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1चालान व 4500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

Monday, December 3, 2018

Crime Report on 03 Dec

        मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 206/18 दिनांक 02.12.2018 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में मु.आ. विरेन्द्र ठाकुर अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ समय करीब 2.30 बजे शाम मुकाम प्राथमिक पाठशाला छांग के  नजदीक वाहनों को चैक कर रहा था तो उसी समय एक मोटर साईकिल नं. HP22A-4947  को रोकने पर चैक किया जिस पर नीरज सपुत्र श्री रमेश कुमार निवासी पदेहड, डाकघर चमेहड जिला हमीरपुर,  विशाल पठानिया  सपुत्र श्री केवल किशन निवासी बालू, डाकघर भरठैण, जिला हमीरपुर  व मनोज कुमार  सुपुत्र श्री विधि चन्द निवासी गांव जिवण, डाकघर चमेहड  जिला हमीरपुर सवार थे, चैक करने पर एक बैग से 122 ग्राम चरस  बरामद की । स.उ.नि. जय चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 207/18 दिनांक 02.12.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में उ.नि. सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ  जिसके अन्तर्गत रवि कुमार सपुत्र श्री ठाकुर दास निवासी वार्ड नं. 5 अप्पर सेरी, तहसील जोगिन्द्रनगर के कब्जा से 7 बोतलें देशी शराब बरामद की  । उ.नि. सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

                चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  202 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 21,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/- रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 6000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।