Wednesday, June 7, 2017

CRIME REPORT ON 07 JUNE

1.रास्ता रोककर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग सँख्या 131/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 341,323,356,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता पंकज कुमार सुपुत्र प्रताप चन्द निवासी गाँव रसेहड डा0 मसेरण तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को शाम जब व रखोटा बाजार मे मौजुद था तो इसके साथ मुखतयार सिंह व इसके दोस्तों ने रास्ता रोककर मारपीट की है । स0 नि0 करण जीत अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस अभियोग का अनवेषण कर रहे हैं।

2.अभियोग सँख्या 89/17 दिनांक 07.06.2017 अधीन धारा 323, 354 बी0 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी थुनाग जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 06.06.2017 को समय करीब 05.30 बजे शाम जब यह अपनी दुकान मे मौजुद थी तो नरेन्द्र कुमार उर्फ नेगी सुपुत्र शेर सिंह इसकी दुकान में आया व इसके साथ  मारपीट की व इसके कपडे उतारने की कोशिश की । मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी जंजैहली  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.अभियोग सँख्या 88/17 दिनांक 07.06.2017 अधीन धारा 323, 325 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता रेवती देवी पत्नी केशव राम  निवासी गाँ0 डोबहा डा0 चिंयुणी तहसील थुनाग जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 04.06.2017 को समय करीब 8.00 बजे शाम जब यह अपने घर पर मौजुद थी  तो इन्द्र सिंह ने इसके साथ  मारपीट कीहै जिससे इसे गंभीर चोंटे आई है । मुख्य आरक्षी तरुण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी जंजैहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4.अभियोग सँख्या 108/17 दिनांक 07.06.2017 अधीन धारा 451, 323, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता चंम्पा देवी पत्नी काला राम निवासी गाँ0 सनोह डा0 काँगु तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 07.06.2017 को समय करीब 8.00 बजे सुबह जब यह अपने आँगन में मौजुद थी तो पलस राम व  कुछ अन्य लोग इसके आँगन में आये तथा इसके साथ  मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है । स0 उ0 नि0 जीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी डैहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. आबकारी अधिनियम का मामलाः-

1. अभियोग सँख्या 106/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 39 (1) हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुंन्दरनगर जिला मण्डी में निरीक्षक गुरुबचन सिंह प्रभारी थाना के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 06.06.2017 को समय करीब 5.00 बजे जब यह अन्य पुलिस कर्मचारीयों के साथ गस्त बस स्टैड सुंदरनगर के पास मौजुद था तो गुप्त सुचना पर एक गाडी न0 एच0 पी0 31 बी 3916 जो बोबर से सुंन्दरनगर की तरफ आ रही थी दौराने चैकिग घन्शयाम सुपुत्र श्री कृष्ण लाल निवासी गाँव सांगरी डा0मलोह त0 सुंदरनगर जिला मण्डी के  कब्जा से 14 पेटी देशी शराब बरामद की गई । निरीक्षक गुरुबचन सिंह प्रभारी थाना सुंन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 107/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 39 (1) हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुंन्दरनगर जिला मण्डी में स0 उ0 निरीक्षक शिव सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी सलापड के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 06.06.2017 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारीयो के साथ गस्त पर मुकाम सेरी कोठी पास मौजुद था तो गुप्त सुचना के आधार पर बलदेव सिंह  सुपुत्र श्री तुलसी राम  निवासी गाँव बकहारी डा0 सेरी कोठी त0 सुंदरनगर जिला मण्डी की दुकान की तलाशी ली दौराने तलाशी दुकान से 03 बोतलें  देशी शराब बरामद हुई । स0 उ0 निरीक्षक शिव सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी सलापड इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. सङक हादसे के मामलेः-

1.अभियोग सँख्या 99/17 दिनांक 07.06.2017 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता विद्या देवी पत्नी राजमल निवासी गाँ0 मसोली डा0 जलपेहड व तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 07.06.2017 को समय करीब 7.45  बजे सुबह अपने पोते लक्ष्य चौधरी को बस मे बिठाने मसोली में खडी थी तो उसी समय एक मोटरसाईकिल न0 एच0 पी0 29ए  7956 बडी तेज गति से आया व इसके पोते को टक्कर मार दी जिस कारण उसे चोंटें आई है । सहायक उप-निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 255 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 98,900/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 04 चालान किये व 400/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 09 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 7400/- रुपये जुर्माना वसूल किया।

 

 


Tuesday, June 6, 2017

CRIME REPORT ON 06 JUNE

1.पति व पति के रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रुरतापुर्ण व्यवहार का मामलाः-

1. अभियोग सँख्या 18/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 498ए0,354 ए0 506, 34 भा0 द0 स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि इसका विवाह वर्ष 2015 में हुआ है। शादी के वाद से ही इसका पति, सास व ससुर इससे दहेज की मांग करते आ रहे है व इसे विना वजह तंग करते हैं । मु0 आ0 राम चन्द्र अन्वेषणाधिकारी महिला थाना मण्डी इस अभियोग का अन्वेषण कर रही हैं।

2.रास्ता रोककर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग सँख्या 126/17 दिनांक 05.06.2017 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सुनित्रा देवी पत्नी श्री हेम सिंह निवासी गाँव घरवासङा डा0 लेदा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 04.06.2017 को समय करीब 07.00 बजे शाम उसके साथ जैबन्ती ने रास्ता रोककर मारपीट की है व जान से मारने की धमकी दी है। मुख्य आरक्षी टेक चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अनवेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 128/17 दिनांक 05.06.2017 अधीन धारा 451, 341,342 ,323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री फागणु सुपुत्र श्री निक्का राम निवासी गाँ0 घरवासङा डा0 बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 04.06.2017 को समय करीब 08.00 बजे रात इसका बेटा जगत राम और जमुना , सीता, सपना, बसन्ती देवी इसके बरामदा में आये और इसके साथ गाली गलौच व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। मुख्य आरक्षी नेक राम अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. अभियोग सँख्या 98/17 दिनांक 05.06.2017 अधीन धारा 342 ,323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अक्षय कुमार सुपुत्र श्री अजय कुमार निवासी गाँ0 चुल्ला डा0 तुलाह तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 05.06.2017 को समय करीब 08.45 बजे रात जब यह मकडयाना में अपने दोस्त के क्वाटर में था तो राहुल उर्फ गोल्डी ने फोन करके बुलाया जब यह क्वाटर के वाहर गया तो गोल्डी ने इसके साथ गाली गलौच किया व मारपीट की है तथा जान से मारने की धमकी दी है। सहायक उप-निरीक्षक राजेश अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. अभियोग सँख्या 52/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 342 ,323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरी सिंह सुपुत्र श्री धौबा राम निवासी गाँ0 चाभ भराङु डा0 नौहली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 05.06.2017 को यह मेला देखने नौहली गया हुआ था मेला देखने के बाद यह जब घर आ रहा था तो इसका भतीजा चमारु राम इसके साथ था रास्ते में चमारु राम ने इसके साथ किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौच किया व मारपीट की जिस कारण इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी अमृत लाल अन्वेषणाधिकारी थाना पधर इस अभियोग का अनवेषण कर रहे हैं।

3. आबकारी अधिनियम का मामलाः-

1. अभियोग सँख्या 127/17 दिनांक 05.06.2017 अधीन धारा 39  हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में उप निरीक्षक शमशेर सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 05.06.2017 को समय करीब 03.30 बजे जब यह अन्य पुलिस कर्मचारीयो के साथ गस्त पर थे तो सकरोहा के पास कुंन्दन लाल सुपुत्र श्री भगत राम निवासी गाँव व डा0 बैहना त0 बल्ह जिला मण्डी की तलाशी ली दौराने तलाशी इसके  कब्जा से 8 बोतले शराब बरामद की गई । उप निरीक्षक शमशेर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. सङक हादसे के मामलेः-

1. अभियोग सँख्या 130/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व 184 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संतोष कुमार सुपुत्र श्री नानक चन्द निवासी गाँ0 खल्याणा डा0 वलद्वाडा जिला मण्डी की  शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 05.06.2017 को समय करीब 08.45 बजे रात यह मोटर साईकिल न0 एच0पी0 28-9489 में सुनील के साथ जाहु से अपने घर आ रहा था व मोटरसाईकिल को सुनील चला रहा था , रास्ते में सुनील ने मोटरसाईकिल पर से नियंत्रण खो दिया जिस कारण वे गिर गये व इन्हे  चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक कुलमेश सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 105/17 दिनांक 06.06.2017 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गुलाम मुश्ताक  सुपुत्र श्री असगर अली निवासी वार्ड न0 12 गाँ0 व डा0 व तहसील मुनाक जिला संगरुर पंजाब की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 06.06.2017 को समय करीब 03.030 बजे दिन यह पुंघ में उपस्थित था तो एक जीप नद पी0 वी0 31 पी0 4857 विलास पुर की तरफ से बडी तेज रफ्तारी से आई व पुल से निचे गिर गई उपरोक्त जीप को करमजीत चला रहा था। सहायक उप-निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 180 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 27,300/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 13 चालान किये व 1300/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 07 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 15,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया।

 

 


 

 

Monday, June 5, 2017

CRIME REPORT ON 05 JUNE


1.पति व पति के रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रुरतापुर्ण व्यवहार का मामलाः-

1. अभियोग सँख्या 17/17 दिनांक 05.06.2017 अधीन धारा 498, 504, 34 भा0 द0 स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी सरकाघाट की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि इसका विवाह वर्ष 2014 में गौरव वर्मा निवासी रोसो डा0 सधोट तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के साथ हुआ है। शादी के वाद से इसका पति, सास व ससुर इसे विना वजह तंग करते हैं व मारपीट करते हैं। निरीक्षक अति देवी प्रभारी महिला थाना मण्डी इस अभियोग का अन्वेषण कर रही हैं।

 

2.आत्महत्या के दुष्प्रेरण का मामलाः-

1. अभियोग सँख्या 129/17 दिनांक 04.06.2017 अधीन धारा 306, 34 भा0 द0 स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता युद्धवीर सिंह सुपुत्र श्री वजीर चन्द निवासी गाँव छुहडा डा0 टिहरा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि उसकी भतीजी सुषमा देवी की शादी वर्ष 2011 में  सुरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री कशमीर सिंह निवासी गाँव रेडु डा0 फतेहपुर तहसील सरकाघाट के साथ हुई है उसका पति सुरेन्द्र शादी के वाद से विना किसी कारण के तंग करता था इसने यह बात कई वार इसे व अपने पिता को भी बतलाई थी। जिस कारण तंग आकर 04.06.2017 को सुषमा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उप निरीक्षक मन मोहन सिंह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

3.रास्ता रोककर गाली गलौच मारपीट व जान  से मारने की धमकी के मामलेः-

1. अभियोग संख्या 156/17 दिनाक 04.06.2017 अधीन धारा 341, 323,504,427 भा0 द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता अनवर खान सुपुत्र श्री नजीर खान निवासी गाँव घदा डा0 चतरोखडी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 04.06.2017 को यह यह अपने परिवार के साथ कुल्लु से सुन्दरनगर जा रहा था जब यह पण्डोह बाजार में पंहुचा तो एक आई0 20 कार कुल्लु की तरफ से आई जिसमें कुछ लोग बैठे थे व इसकी गाडी को ओवरटेक करके गाडी रोकी व उतरकर इनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 157/17 दिनाक 04.06.2017 अधीन धारा 341, 323,504,506 भा0 द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता मुनीष कुमार सुपुत्र श्री अशोक कुमार निवासी गाँव रित डा0 जयसिंहपुर लम्बागाँव जिला काँगडा की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 04.06.2017 को यह यह अपने भाई आशीष कुमार के साथ कार न0 एच0पी0 56-5382 में कुल्लु से काँगडा जा रहे  थे जब यह डयोड के पास पंहुचे तो एक कार न0 एच0पी0 31 सी0 2908 पीछे से आई व इनको रुकने का इशारा किया और गाडी से उतरकर दो तीन ब्यक्ति आये व इनके साथ गाली गलौच किया व मारापीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।


4. सड़क दुर्घटना के मामले:-

1. अभियोग सँख्या 49/17 दिनांक 05.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लेद राम सुपुत्र श्री राम सिंह निवासी गाँव सुधराणी डा0 खलवाहण सब-तहसील बाली चौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 05.06.2017 को समय करीब 05.30  बजे प्रातः यह अपने घर पर उपस्थित था तो उसी समय एक गाडी न0 एच0पी0 65-4975 थट्टा घनियार की तरफ से बडी तेज रफ्तारी से आई जिसे मेघ नाथ सुपुत्र श्री काँशी राम निवासी गाँव खुड्डी डा0 खाहण तहसील सरकाघाट चला रहा था गाडी चालक ने गाडी पर से नियंत्रण खो दिया व गाडी सङक से 80 मीटर नीचे गिर गई जिस कारण चालक को चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी भव देव सिहं अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी वालीचौकी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 87/17 दिनांक 04.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री झाबे राम सुपुत्र श्री चैत्रु राम निवासी गाँव गवाड डा0 स्याँज तहसील चच्योट  जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 04.06.2017 को समय करीब 05.05 बजे शाम यह दुकान बन्द करके भगता राम के साथ स्यांज वाजार की तरफ जा रहा था तो उसू समय एक कार न0 एच0पी0 32 ए 2960 बाजार की तरफ से बडी तेज रफ्तारी से आई व इसे टक्कर मार दी व मौका से गाडी भगा कर ले गया जिस कारण इसके पाँव में चोटें आई है। मुख्य आरक्षी सरवण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 143 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 22,500/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 09 चालान किये व 900/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 11 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 2900/- रुपये जुर्माना वसूल किया।

 

 

 

 

Sunday, June 4, 2017

CRIME REPORT ON 04 JUNE

1. रास्ता रोककर गाली गलौच मारपीट व जान  से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग संख्या 122/17 दिनाक 03.06.2017 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0 द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति जमना देवी पत्नी श्री धर्म चन्द निवासी गाँव छातडु डा0 कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को विवादित जमीन जिसका कोर्ट से काम रोकने के आदेश हुये है उस पर जय सिंह निर्माण कार्य कर रहा था जब शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्य को रोकने के लियो कहा तो जय सिंह ने गाली गलौच व  मारपीट की जिस कारण इनको चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी नेक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.अभियोग संख्या 123/17 दिनाक 03.06.2017 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता जय सिंह सुपुत्र कनाउरु राम निवासी गाँव छातडु डा0 कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को समय 1.45 बजे शाम जब यह अपनी जमीन पर घर का काम लगाने लगा तो  बलबीर सिंह व इसका परिवार वहां पर आये व इसका रास्ता रोककर  इसके साथ मारपीट की जिस कारण इसको चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी टेक सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. अभियोग संख्या 155/17 दिनाक 03.06.2017 अधीन धारा 341, 323,504,506,34 भा0 द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति मिना देवी पत्नी श्री हेम सिंह निवासी गाँव फागऊला डा0 सलेतर तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को समय 5.00 बजे सुबह जब यह अपने घर पर थी तो इसके पत्ति ने इसके साथ, गाली गलौच किया व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है । मुख्य आरक्षी रवि कांन्त  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. अभियोग संख्या 97/17 दिनाक 03.06.2017 अधीन धारा 509,34 भा0 द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति राज कुमारी  पत्नी श्री सुरेश कुमार निवासी गाँव शेरु डा0 जलपेहड  तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03-06-2017 को समय 11 बजे  दिन जब यह अपने घर पर मौजुद थी तो  सजंय कुमार व इसके पिता ने इसके साथ अभ्रद्र भाषा का प्रयोग किया है। मुख्य आरक्षी राजमल अनवेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर  इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5.अभियोग संख्या 53/17 दिनाक 04.06.2017 अधीन धारा 451, 323, 504 भा0 द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता गोपी राम सुपुत्र कन्हैया निवासी गाँव व डा0 कोठुआँ जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को  समय 6.00 बजे शाम प्रधान अनिता देवी जबर्दस्ती इनके घर मे आई व इसकी पत्नी व बेटी के  साथ गाली गलौच किया व मारपीट की हैं। स0 उ0 नि0 चिंरजी लाल  प्रभारी पुलिस चौकी संधोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. सड़क दुर्घटना के मामले:-

1. अभियोग सँख्या 121/17 दिनांक 03.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता जवाहर सिंह सुपुत्र श्री गोविन्द सिंह निवासी गाँव करेहडी डा0 बाल्ट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 04.10 बजे जब यह जैन सिंचाई की पाईप लाईन का काम देख रहा था तो उसी समय जे0सी0बी0 मशीन न0 एच0 पी0 67- 1709 के चालक ने एकदम मशीन को इसकी तरफ मोड दी जिससे शिकायतकर्ता को छाती व बाजु पर चोटें आई है । मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 86/17 दिनांक 04.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता मुरारी लाल  सुपुत्र श्री चंन्द्र प्रकाश निवासी गाँव रोड डा0 जरोल  तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को समय करीब 06.00 बजे  जब यह  देवी सिंह गाँव लस्सी के मकान का काम कर रहा था तो उसी समय एक नैनौ कार एच0 पी0 32 बी0 2136 कुथाह की तरफ से बहुत तेज रफ्तारी से आई व इसको टक्कर मार दी जिससे इसको चोटें आई है । मुख्य आरक्षी तरुण कुमार   अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी जंजैहली  इस अभियोग का अनवेषण कर रहे हैं।

3. सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 104/17 दिनाक 03.06.2017 अधीन धारा 283 भा0 द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में  स0 उ0 नि0 शिव कुमार  प्रभारी पुलिस चौकी सलापड के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 03.06.2017 को जब यह यातायात डयुटी पर जरोल में थे तो एक क्रेन न0 जी0जे0 12 सी0एम0 1374 राष्ट्रीय राजमार्ग -21 पर खडी हुई  थी व सडक को अवरुद्ध कर दिया था । स0उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी सलापड इस अभइयोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4.आगजनी का मामलाः-

अभियोग सँख्या 124/17 दिनांक 04.06.2017 अधीन धारा 436 भा0 द0 स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता केतन रावत सुपुत्र श्री राजेन्द्र कुमार  निवासी गाँव व डा0 बैहना तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि बैहना में इसका गोदाम है व यह नेस्ले व विसलेरी की सप्लाई करता है दिनांक 04.06.2017 को समय करीब 01.15 बजे रात इसके भतीजे ने फोन पर बतलाया कि गोदाम में आग लगी है जिस पर यह गोदाम के पास गया तो इसने शक जाहिर किया है कि किसी नामालुम व्यक्ति ने इसके स्टोर को आग लगाई है। स0उ0नि0 राजेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 223 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 34,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 15 चालान किये व 1500/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 07 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 14,600/- रुपये जुर्माना वसूल किया।

 

 


Saturday, June 3, 2017

CRIME REPORT ON 03 JUNE

1. पति व पति के रिश्तेदारों द्वारा क्रुरता पुर्ण व्यवहार का मामलाः-

1.अभियोग संख्या 16/17 दिनाक 02.06.2017 अधीन धारा498, 506, 34 भा0 द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि उसका विवाह अक्तुबर 2015 में हुआ है शादी के वाद से इसका पति सास व ससुर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताडित करते है तथा दहेज की माँग करते हैं व जान से मारने की धमकी देते हैं। निरीक्षक अत्ति देवी  प्रभारी महिला थाना मण्डी  इस अभियोग का अनवेष्ण कर रहे हैं।

2. रास्ता रोककर गाली गलौच मारपीट व जान  से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग संख्या 84/17 दिनाक 02.06.2017 अधीन धारा 341, 451, 323, 506 भा0 द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति भावना देवी पत्नी श्री मोहन लाल निवासी गाँव व डा0 चैलचौक तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 10.30 बजे मोहन लाल आँगनवाङी चैलचौक में आया व इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट की जिस कारण एक बच्चे को भी चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी हेम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.अभियोग संख्या 85/17 दिनाक 02.06.2017 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राकेश कुमार सुपुत्र श्री रुप लाल निवासी गाँव व डा0 चैलचौक तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 03.03 बजे दिन जब यह चैलचौक बाजार में उपस्थित था तो करतार सिंह वहाँ पर आया और इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। जिस कारण इसे चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी हंस राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. सड़क दुर्घटना के मामले:-

1. अभियोग सँख्या 125/17 दिनांक 02.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता मन बहादुर सुपुत्र श्री लीलाधर निवासी लोअर बाजार सरकाघाट की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 06.15 इसका बेटा क्वाटर के बाहर खेल रहा था तो एक अनजान मोटरसाईकिल सरकाघाट की तरफ से बडी तेज रफ्तारी से आया व इसके लडके को टक्कर मार दी व मौका से भाग गया। मुख्य आरक्षी जय सिंह  अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस अभियोग का अनवेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 126/17 दिनांक 03.06.2017 अधीन धारा 279,337 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता दिनेश कुमार सुपुत्र श्री मस्त राम निवासी गाँव तमलेहङ  डा0 बनाउ तहसी बलद्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि     02.06.2017   दिनांक को समय करीब 08.20 बजे रात यह अपनी गाडी में शिमला से घर आ रहा था जब यह बैतल पुल के पास पहुँचा तो गाडी न0 एच0पी0 28 ए 2175 के चालक ने इसकी गाडी को टक्कर मार दी जिसे वीरी सिंह सुपुत्र श्री चतर चला रहा था। मु0आ0 जमालदीन अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं

4. आवकारी अधिनियम का मामलाः-

1.अभियोग सँख्या 52/17 दिनांक 02.06.2017 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में सहायक उप निरीक्षक हरनाम सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 07.00 बजे शाम अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम गलु मैगल में  गश्त पर था तो गुप्त सुचना के आधार पर लेख राज सुपुत्र श्री दिवान चन्द निवासी गाँव बन्द रोपा डा0 थौना तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के कब्जा से 6750 मि0ली0 देशी शराब बरामद हुई है। सहायक उप निरीक्षक हरनाम सिंह अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग सँख्या 51/17 दिनांक 02.06.2017 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में सहायक उप निरीक्षक सुकेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना पधर के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब अन्य कर्मचारियों के साथ मुकाम काँडलु बग्गी में गश्त पर था तो गुप्त सुचना के आधार पर देवीन कुमार सुपुत्र श्री चित्रमणी निवासी गाँव काँडलु डा0 सेगली तहलीस सदर जिला मण्डी की दुकान से 3750 मि0ली0 अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। सहायक उप निरीक्षक सुकेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 194 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 28,800/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 31 चालान किये व 3100/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 04 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 14,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया।

 

 

Friday, June 2, 2017

CRIME REPORT ON 02 JUNE



1.बलात्कार का मामलाः-

1.अभियोग संख्या 48/17 दिनाक 02.06.2017 अधीन धारा 342, 376, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता निवासी बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 01.06.2017 को जीवन उर्फ चार्ली व जोनी उर्फ डेविड ने इसकी भतीजी जो अन्धी है के साथ बलात्कार किया है। दोनो आरोपियों को मुकदमा में गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक लाल सिंह प्रभारी थाना औट इस अभियोग का अनवेष्ण कर रहे हैं।

2.अनुसुचित जाति/जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम का मामलाः-

1.अभियोग संख्या 153/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 506,34 भा0द0स0 3(1)(X) अनुसुचित जाति/जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में हरी दास चौहान सुपुत्र श्री केशव राम निवासी पण्डोह जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि यह C.M.O  अफिस में कार्यरत है और दिनांक 25.05.2017 को मीरा कटोच पत्नि रमेश कटोच व रमेश कटोच निवासी नेला डा0 दुदर थाना सदर जिला मण्डी  ने इसको जाति सूचक शब्द कहे व जांन से मारने की धमकी दी। नि0 सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.रास्ता रोककर गाली गलौच मारपीट व जान  से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग संख्या 71/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हेमप्रभ सुपुत्र स्व0 श्री जीन्दु राम निवासी नौलखा  डा0 कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 08.30 बजे रात जब यह गाय के लिए पानी ले जा रहा था तो उसी समय बालक राम व उसके पुत्र राजेन्द्र कुमार ने इसका व इसकी पत्नी का रास्ता रोककर गाली-गलौच किया व डण्डे से मारपीट की है। मुख्य आरक्षी विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2.अभियोग संख्या 72/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 341, 323,  34 भा0 द0स0 पुलिस थाना पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बालक राम सुपुत्र स्व0 श्री रूल्दु राम निवासी नौलखा  डा0 कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 06.00 बजे शाम जब यह नल से पानी भर कर ले जा रहा था तो उसी समय हेमप्रभ सुपुत्र स्व0 श्री जीन्दु राम व उसकी पत्नि व पुत्र नरेश कुमार, विनय कुमार ने इसका रास्ता रोककर गाली-गलौच किया व लात-मुक्कों व बाल्टी से मारपीट की है। मुख्य आरक्षी मुरारी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3. अभियोग संख्या 96/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 382,342, 323, 506, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना पुलिस थाना जोगिन्द्ननगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम कुमार सुपुत्र श्री राज कुमार निवासी मंगडोल  डा0 खदर तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 11.15 बजे सुबह जब यह एक प्राईवेट बस से घर जा रहा था तो बलोटू के पास विक्की व अजय भी इस बस में चढे, उन दोनो ने इसका पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया तथा खदर में पहुँचे तो इसे बस से उतार कर अपनी कार में डाल कर कशिका राणा के घर मामण में ले गए व इसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। स0उ0नि संदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  जोगिन्द्ननगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4.अभियोग संख्या 120/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 451,323,504,427, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय कुमार सुपुत्र श्री अश्वनी कुमार निवासी रोपा  तहसील बड़सर जिला हमीरपुर की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 05.15 बजे शाम भागीरथ व मित्तर देव ने इसके ढाबे में आकर कुर्सियां तोड़ दी तथा इसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की है । उ0नि0  शमशेर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

5. अभियोग संख्या 124/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 451 ,504, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  श्रीमति रेखा पत्नी श्री जसवीर सिंह निवासी गाँव समहाल डा0 गाहर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 09.45 बजे सुबह इसके नंदोई जगदीश व मीना देवी  ने इसके घर में आकर इसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की है । मु0आ0  जय सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

4. सड़क दुर्घटना का मामला:-

1. अभियोग सँख्या 73/17 दिनांक 01.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 सं0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सुनील भारद्वाज सुपुत्र श्री लाल चन्द निवासी गाँव शेर्ड डा0 स्यान्जी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि  दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 08.10 बजे शाम जब यह अपनी कार से अपने घर जा रहा था जब यह महादेव के पास पँहुचा तो एक स्कूटी न0 एच0पी0 33ई0टी0 9648 अप्पर बैहली की तरफ से बडी तेज रफ्तारी से आई व मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 31 ए 2819 से टकरा गई जिस कारण मोटरसाईकिल व स्कूटी चालक दोनों को चोटें आई हैं। स0उ0नि0 जगदीश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं

2. अभियोग सँख्या 47/17 दिनांक 01.06.2017 अधीन धारा 279,337 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता मनोज कुमार सुपुत्र श्री हरी सिंह निवासी गाँव बघेड डा0 चौतड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि  दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 05.00 बजे शाम जब यह अपनी कार से मनाली से हमीरपुर की तरफ जा रहा था । जब यह झलोगी के पास पँहुचा तो एक मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33बी0 2231 मण्डी की तरफ से बड़ी तेज रफ्तारी से आई व इसकी कार को टक्कर मार दी जिस कारण मोटरसाईकिल चालक को चोटें आई हैं। मु0आ0 मुकेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं

 

5. आवकारी अधिनियम का मामलाः-

1.अभियोग सँख्या 154/17 दिनांक 02.06.2017 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उप निरीक्षक कुलदीप चन्द प्रभारी पुलिस चौकी शहर मण्डी के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 02.06.2017 को समय करीब 2.20 बजे रात रामनगर मँगवाँई में अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो गुप्त सुचना के आधार पर सुरेश कुमार सुपुत्र श्री वलदेव राज निवासी गाँव व डा0 पायसा तहसील देहरा जिला काँगडा के कब्जा से गाडी न0 एच0पी0 69 ए 2082 से 60 पेटी ऊना न0 1 देशी शराब, 08 पेटी ग्रीन लेवल व 02 पेटी मैकडवेल न0 1 अग्रेजी शराब की बरामद हुई है। उप निरीक्षक कुलदीप चन्द प्रभारी पुलिस चौकी शहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

6. चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 245 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 1,12,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 37 चालान किये व 3700/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 03 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 21,100/- रुपये जुर्माना वसूल किया।

 

 


 

 

 

Thursday, June 1, 2017

CRIME REPORT ON 01 JUNE

1.एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला:-

1.अभियोग संख्या 151/17 दिनांक 31.05.2017 अधीन धारा 20 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 किशोरी लाल के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 31.05.17 को मुकाम सुक्कीवाँई में जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी डयुटी पर मौजूद थे तो समय करीब 12.30 बजे दिन प्राइवेट बस न0 एच0पी0 65-2571 (कनिका) कुल्लु से मण्डी की तरफ आई जिसे चैकिंग के लिये रोका गया तो उसमें सफर कर रही एक महिला अलु देवी पत्नी श्री काहन सिंह निवासी बराईन तहसील सैन्ज जिला कुल्लु के कब्जा से 525 ग्राम चरस बरामद हुई है। स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेष्णाधिकारी थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

2. महिला से छेडछाड का मामलाः-

1. अभियोग संख्या 69/17 दिनांक 01.06.2017 अधीन धारा 354 भा0 द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में एक महिला की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 31.05.2017 को समय करीब 07.00 बजे शाम जब यह अपनी गौशाला को जा रही थी तो गुरदास निवासी गाँव किन्दर नशा शराब में आया और इसे पकडा और इसके साथ अश्लील हरकतें की है। मुख्य आरक्षी धर्म सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

3.रास्ता रोककर गाली गलौच मारपीट व जान  से मारने की धमकी के मामलेः-

1.अभियोग संख्या 68/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0 द0स0 पुलिस थाना पुलिस थाना बी0एस0एल0 कालोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गुरदास वर्मा सुपुत्र श्री देवी राम निवासी किन्दर डा0 बहली तहसील निहरी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 31.05.2017 को समय करीब 06.00 बजे शाम चडोग से अपने घर जा रहा था तो रास्ते में नरेश कुमार व उसकी पत्नी ने इसका रास्ता रोककर लात मुक्कों व डण्डे से मारपीट की है। मुख्य आरक्षी धर्म सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

4.आबकारी अधिनियम के मामलेः-

1.अभियोग संख्या 121/17 दिनाक 31.05.17 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में स0उ0नि0 कुलमेश अन्वेषणाधिकारी  पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर दर्ज हुआ कि आज दिनांक 31.05.2017 को समय करीब 07.30 बजे शाम यह अन्य पुलिस कर्मचारीयो के साथ पलासी में गस्त डियुटी पर मौजुद थे तो गुप्त सुचना के आधार पर बृज लाल सुपुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी गाँव छत्तर तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी की दुकान की तलाशी ली तो दुकान से 1500 मिलीलिटर देशी शराब बरामद हुई है। स0उ0नि0 कुलमेश अन्वेषणाधिकारी  पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

2. अभियोग संख्या 122/17 दिनाक 01.06.2017 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर दर्ज हुआ कि आज दिनांक 31.05.2017 को समय करीब 08.00 बजे रात यह अन्य पुलिस कर्मचारीयों के साथ रोहणी कोट में गश्त डियुटी पर मौजुद थे तो गुप्त सुचना के आधार पर सुन्दर लाल सुपुत्र सन्त राम निवासी बजुरी तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी की दुकान की तलाशी ली तो दुकान से 2250 मिलीलिटर देशी शराब बरामद हुई है। नि0 चाँद किशोर प्रभारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं। उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

 

5. सड़क दुर्घटना का मामला:-

1. अभियोग सँख्या 83/17 दिनांक 01.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 द0 सं0पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कृपाल सिंह ठाकुर सुपुत्र श्री अमर सिहं निवासी गाँव बुनागी डा0 लम्बाथाच की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि  दिनांक 01.06.2017 को समय करीब 07.00 बजे शाम लम्बाथाच जा रहा था जब यह बुनागी के पास पँहुचा तो एक मोटरसाईकिल चालक लम्बाथाच से जंजहैली की तरफ बडी तेज रफ्तारी से आया व सामने से आ रहे ट्रक न0 एच0पी0 32 ए 1793 से टकरा गया जिस कारण मोटरसाईकिल चालक को चोटें आई हैं। मुख्य आरक्षी बीरवल सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी जंजहैली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं

2. अभियोग सँख्या 68/17 दिनांक 01.06.2017 अधीन धारा 279,337 भा0 0 सं0 पुलिस थाना करसोग में स0उ0नि0 स्वरुप राम के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि  दिनांक 31.05.2017 को समय करीब 11.45 बजे रात खेम राज सुपुत्र घनश्याम निवासी माँहुनाग तहसील करसोग जिला मण्डी अपनी गाडी न0 एच0पी0 30-0388 में करसोग से सनारली जा रहा था जब यह कुटी के पास पँहुचा तो तेज रफ्तारी के कारण उसने गाडी पर से नियंत्रण खो दिया व गाडी पेङ के साथ टकरा गई जिस कारण उसे चोटें आई हैं। स0उ0नि0 स्वरुप राम अन्वेषणआधिकारी थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।
 

6.चालानः-

1.मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 295 मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किये व मु0 73,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया, कोटपा अधि0 के अन्तर्गत 89 चालान किये व 8800/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा खनन अधिनियम के तहत 09 उल्लंघनकर्ता का चालान किया व मु0 1400/- रुपये जुर्माना वसूल किया।