Friday, June 7, 2019

PRESS NOTE ON 07 JUNE


  आबकारी अधिनियम का मामला 

अभियोग संख्या 130/19 दिनांक 06.06.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी  डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक दिनांक 06.06.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रिढीधार में मौजूद था तो  रुपलाल  सुपुत्र श्री अर्जुन निवासी सलवाणा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 8 बोतलें देसी शराब की बरामद की  स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1                    अभियोग संख्या 87/19 दिनांक 07.06.19 अधीन धारा 451,323,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुभद्रा देवी पत्नी श्री चरण सिंह निवासी धार डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी  हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.06.19 को  किरत राम व हरि राम व किरणा देवी ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की तथा जान  से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 52/19 दिनांक 06.06.19 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सोहण सिंह सुपुत्र श्री राम चन्द निवासी मारखाना डाकघर झटिंगरी तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  05.06.19 सुन्दर सिंह व राजकुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं । आ0 देवेन्द्र कुमार न0 583 मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3        अभियोग संख्या 127/19 दिनांक 06.06.19 अधीन धारा 341, 323,451,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धमेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री जगदीश चन्द निवासी नागराधा डाकघर कलौढ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  05.06.19 को मीरा देवी व काकू राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

 

 

 

4        अभियोग संख्या 128/19 दिनांक 06.06.19 अधीन धारा 341, 323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना  सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरि सिंह सुपुत्र श्री दुर्गा निवासी डाकघऱ गंगाणू तहसील  पधर  जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 05.06.19 को  तुलसी राम सुपुत्र श्री छांगू  ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 शेषराज न0 13 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले  का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 291  चालान व उल्लंघनकर्ताओं से रुपये  60,800/-जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत1 चालान व 100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 18 चालान व 21,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                                                 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment