Wednesday, March 27, 2019

CRIME REPORT ON 27 MARCH


आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 52/19 दिनांक 26.03.19 अधीन धारा 39  हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना करसोग  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  आसला में मौजूद था मोहिन्द्र कुमार सुपुत्र श्री सोम कृष्ण निवासी मालोग डाकघर सराहल तहसील करसोग जिला मण्डी  हि0प्र0  की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1125 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

2          अभियोग संख्या 09/19 दिनांक  26.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में  उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी  विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बतैल में मौजूद था तो  अमरनाथ सुपुत्र श्री गोपाला राम निवासी बतैल डाकघर भांबला तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी हि0प्र0 के दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से  5 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 405 चालान व  95000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 20 चालान व 2000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1चालान व 7000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

                       

                                                                                                                        

No comments:

Post a Comment